Mumbai chai franchise कैसे लें | Mumbai Chai Franchise Cost!

Mumbai Chai Franchise Kaise Le | Mumbai chai franchise in hindi: एक सर्वे के अनुसार ऐसा माना गया है कि भारत में रहने वाले 65.8% लोग चाय पीना पसंद करते हैं। जितनी देर में भारत में एक कप कॉफी की खपत होती है उतनी ही देर में भारत में करीब 30 कप चाय की खपत हो जाती हैं।

इस बात से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि भारत में कितनी बड़ी संख्या में लोग चाय पीना पसंद कर रहे हैं और यह संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। चाय पीने वाले लोगों में बड़े, बच्चे, बूढ़े, पुरुष, महिलाएं सभी शामिल है। प्रत्येक क्षेत्र, धर्म, लिंग, वर्ग जाति के लोगो का चाय पसंदीदा पेय पदार्थ बन चुका है।

वर्तमान समय में यदि पानी के बाद ऐसा कोई दूसरा पेय पदार्थ है जो सर्वाधिक पिया जाता है तो वह चाय ही है। चाय पीने के लिए लोगों को किसी विशेष समय की आवश्यकता नहीं होती। वह किसी भी समय चाय का सेवन कर लेते हैं। अधिकतर लोग तो ऐसे भी हैं जो दिन में कई कई बार चाय पीते हैं करीब 4 से 5 बार और कुछ लोग केवल एक या दो बार चाय पीना पसंद करते हैं।

इन सब बातों के बाद आपको इतना तो अंदाजा हो ही गया होगा की कितनी बड़ी संख्या में लोग चाय पीना पसंद करते हैं। ऐसे में चाय का बिज़नेस निश्चित तौर पर एक अच्छा व्यापार साबित हो सकता है। इसमें आप अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं और चाय के व्यापार में किसी विशेष निवेश की भी आवश्यकता नहीं होती।

इस कारण आज के लेख में हम आपको एक  ब्रांड बन चुकी चाय और कॉफी की श्रंखला Mumbai Chai Franchise के बारे में बताएंगे ताकि आप भी यदि चाय का कोई व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आप इनकी फ्रेंचाइजी ले सकें।

इसकी फ्रैंचाइज़ी ले कर आप लाखों कमा सकते हैं इसलिए Mumbai Chai Franchise Kaise Le, यह समझने के लिए इसलिए को पूरा पढ़ें।

mumbai-chai-franchise-kaise-le
Image Created at Canva

Mumbai chai क्या है?

Mumbai Chai एक चाय और कॉफी की एक चेन है जो मुख्य रूप से Kiosk Model पर आधारित है। Mumbai Chai का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनकी पसंदीदा Chai, high quality के साथ बहुत ही कम कीमत पर उपलब्ध कराना है।

इस कारण Mumbai Chai Franchise Outlet में चाय की कीमत ₹10 रुपए से ₹60 तक ही पड़ती है जोकि काफी सस्ती है। ऐसा नहीं है की Mumbai Chai Cafe में आपको केवल चाय ही मिलती है इसके अलावा Mumbai Chai Menu में ये सब भी शामिल है:

  • Tea
  • कॉफी
  • ग्रीन टी
  • ब्लैक टी, आइस टी
  • कोल्ड कॉफी आदि।

Mumbai Chai Cafe में सभी Products के साथ-साथ खाने के लिए कुछ स्नेक्स भी उपलब्ध कराए जाते हैं। यह ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से 40 से अधिक खाने का सामान लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं।

वर्तमान समय में चाय लोगों की एक बेहद खास जरूरत बन चुकी है। प्रत्येक दूसरा व्यक्ति चाय का शौकीन बन चुका है। ऐसे में मुंबई चाय एक भरोसा बन चुकी है। जो लोगों को उनकी पसंदीदा चाय बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराती है। साथ ही यह चाय काफी स्वादिष्ट भी होती है और इसे बनाते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है।

आज के दौर में चाय का व्यापार कई अरब डॉलर का हो चुका है। Mumbai Chai भी इसी प्रकार के व्यापार में लगी हुई है और इनका प्रमुख लक्ष्य है कि 2030 तक 1000 से अधिक आउटलेट भारत के अलग-अलग स्थानों पर खोलना।

Mumbai Chai केवल मुंबई में ही प्रसिद्ध नहीं है बल्कि यह मुंबई से बाहर, भारत के कई अलग अलग राज्य तक अपनी पहुंच बना चुकी है। Mumbai Chai franchise की अब तक करीब 10 शाखायें ओपन हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:

Mumbai chai franchise क्या है?

अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं कि क्यों ना चाय का बिजनेस किया जाय तो आज हम आपको मुंबई चाय फ्रेंचाइजी (Mumbai Chai Franchise in Hindi) के बारे में बताना चाहेंगे। क्योंकि आप यह फ्रेंचाइजी लेकर बड़ी आसानी से चाय का बिजनेस कर सकते हैं। लेकिन उसके लिए आपको पहले यह समझना आवश्यक है कि फ्रेंचाइजी क्या होती है?

हम आपको बता दें कि कोई भी बड़ी कंपनी अपने नेटवर्क को फैलाने के लिए जगह-जगह अपनी ब्रांच ओपन करती है। इसके लिए व्यक्तियों को फ्रेंचाइजी या डीलरशिप प्रदान करते हैं और अपने ब्रांड के उत्पादों को बेचने का अधिकार देती है।

इसी प्रकार Mumbai Chai भी भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में अपने ब्रांच ओपन करना चाहती है। इनका लक्ष्य है कि 2030 तक करीब 1000 चाय का बिजनेस करने की इच्छा रखने वाले लोगों को बिजनेस करने में सहायता प्रदान करना और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए यह लगातार प्रयासरत है।

अगर आप भी Chai Ka Business शुरू करने की सोच रहे हैं तो आप Mumbai Chai Franchise ले सकते हैं और लाखों की आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि चाय एक ऐसा बिजनेस है जिसकी मांग काफी अधिक है और अधिक मांग होने के कारण अधिक बिक्री होना साधारण सी बात है।

ऐसे में निश्चित ही आप अच्छा लाभ प्राप्त कर पाएंगे। इसके अलावा यदि आप Mumbai Chai Franchise लेते हैं तो मुंबई चाय हर कदम पर आपको मदद प्रदान करती है और आपका साथ देती है ताकि आप अपने बिजनेस को अच्छे तरीके से चला पायें।

Mumbai chai franchise kaise le?

How to get Mumbai Chai Franchise in Hindi:
चाय के प्रति लोगों की बढ़ती संख्या और इस बिजनेस में होने वाले प्रॉफिट को देखकर कई पढ़े-लिखे युवा भी इस बिजनेस की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में यदि आप भी चाय का बिजनेस करना चाहते हैं और लोगों को उनका पसंदीदा पेय पदार्थ पिलाना चाहते हैं तो आप Mumbai Chai ki Franchise ले सकते हैं।

फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के लिए आपको ये स्टेप लेने होंगे (Mumbai Chai Franchise Kaise Le)

  • सबसे पहले मुंबई चाय की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पश्चात आपको वेबसाइट के होम पेज पर एक आवेदन फॉर्म दिखाई देगा। आपको यह फॉर्म भरना होगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपना कुछ विवरण जैसे नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर इत्यादि भरना होगा।
  • उसके बाद आप इस फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं। सबमिट पर क्लिक करने के पश्चात आप निश्चिंत हो जाएक्योंकि कंपनी खुद आपसे संपर्क कर लेती है।

इसके अलावा आपको मुंबई चाय  फ्रेंचाइजी लेने के लिए कुछ दस्तावेजों की भी आवश्यकता पड़ती है जैसे

  • आपके पास आपकी व्यक्तिगत जानकारी के लिए कुछ प्रूफ जैसे कि वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड या पैन कार्ड होना चाहिए।
  • इसके अलावा आपके पास बैंक अकाउंट पासबुक और राशन कार्ड या बिजली का बिल भी होना चाहिए जो आपके एड्रेस प्रूफ के लिए जरूरी है।
  • इसके साथ ही आपके पास जीएसटी सर्टिफिकेट और बिजनेस पैन कार्ड होना भी जरूरी है।
  • इसके अतिरिक्त यदि आप नई जगह किराए पर ली हुई है तो आपको रेंट एग्रीमेंट भी अपने पास रखना चाहिए।
  • इसके अलावा आपको एनओसी भी रखनी चाहिए।

Mumbai Chai Franchise लेते समय इन सभी दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए आप इन सभी दस्तावेजों को संभाल कर रखें।

इसके अलावा आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कुछ फ्रेंचाइजी शुल्क अदा करना होता है। इसलिए आपको वह Amount भी रख लेनी चाहिए ताकि फ्रेंचाइजी लेते समय आपको किसी दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

Mumbai Chai Franchise Cost- फ्रेंचाइजी फीस करीब ₹50,000 है।

ये भी पढ़ें:

Mumbai Chai Franchise Requirements

यदि आप Mumbai Chai Franchise ले रहे हैं तो आपको उनके द्वारा निर्धारित की गई कुछ चीजों की आवश्यकता पड़ेगी। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि आप यह जान ले कि मुंबई चाय फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको किन किन चीजों की आवश्यकता है।

Mumbai Chai Franchise Kaise Le

  • Mumbai Chai Franchise लेने के लिए आपके पास कम से कम 150 से 200 sq ft. की जगह होनी चाहिए। यदि आपके पास खुद की जगह है तो यह इससे अच्छी बात भला और क्या हो सकती है। लेकिन यदि आपके पास खुद की जगह नहीं है तो आप इसे किराए पर भी ले सकते हैं।
  • यदि आप जगह किराए पर ले रहे हैं तो हम आपको सलाह देंगे कि आप किसी ऐसे स्थान का चुनाव करें जहां कोई ऑफिस, कोचिंग, कॉलेज इत्यादि मौजूद हो या जहां अधिक भीड़ हो जैसे बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन के पास। इससे आप की बिक्री अधिक होने की संभावना बढ़ जाती है।
  • Sitting area
  • Air conditioner
  • Computer
  • Internet
  • CCTV- set up
  • Workers

उपरोक्त लिस्ट के अलावा आपको Mumbai Chai Franchise कैफ़े को अच्छा दिखाने के लिए उसमें इंटीरियर डिजाइनिंग भी करवानी चाहिए। इसमें कंपनी भी आपकी मदद करती है। इसके अलावा आपको चाहिए कि आप कैफे में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

Mumbai chai franchise Cost

how-to-get-mumbai-chai-franchise-in-hindi
Photo by Monstera from Pexels

वर्तमान समय में भारत में चाय का कारोबार 5 अरब डॉलर से अधिक का है। ऐसे में चाय का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको निश्चित ही कुछ निवेश की आवश्यकता पड़ेगी। वैसे तो प्रत्येक बिजनेस को शुरू करने के लिए निवेश एक अनिवार्य शर्त है। परंतु यदि आप मुंबई चाय फ्रेंचाइजी लेते हैं तो आपको निवेश की लागत कुछ कम आती है।

यहां आपको 5 लाख से 10 लाख रुपए तक के निवेश की आवश्यकता होती है। यह आपके द्वारा किया जाने वाला कुल निवेश होता है जिसमें फ्रेंचाइजी शुल्क भी शामिल होता है। मुंबई चाय का फ्रेंचाइजी शुल्क (Mumbai Chai Franchise Cost) करीब 50 हजार रुपए है।

Mumbai Chai Franchise Agreement पूरे 5 साल के लिए किया जाता है।  यदि आप मुंबई चाय फ्रेंचाइजी लेते हैं आपके द्वारा किए गए निवेश की वापसी 1 से 2 साल में हो जाती है। इसके बाद आप अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपका यह लाभ लाखों में भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें:

Mumbai chai franchise support

यदि आप Mumbai Chai Franchise ले ले रहे हैं तब आपके लिए यह काफी राहत का विषय है कि यह कंपनी अपने फ्रेंचाइजी प्राप्त व्यक्तियों को Special Support भी प्रदान करता है। जैसे कि यह आपको फील्ड सपोर्ट प्रदान करता है और यह आपके मैन्यू को भी ऑपरेट करता है।

साथ ही यह आपके कर्मचारियों को और आप को Training भी देते हैं और Mumbai Chai Franchise के Head Office द्वारा विशेष रूप से आपको Guidance दिया जाता है कि आप किस तरीके से अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं और लाभ कमा सकते हैं।

इसलिए यदि आप इस Business में नए हैं तो भी आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आपके बिजनेस के लिए Mumbai Chai आपको हमेशा Support देती है। इसके अलावा मुंबई चाय आपको मार्केटिंग सपोर्ट भी प्रदान करती है ताकि आपको मार्केट में खुद को स्थापित करने में कोई दिक्कत ना हो।

Mumbai chai franchise ही क्यों ली जाए?

  • मुंबई चाय कंपनी में चाय सीधा दार्जिलिंग, असम, नीलगिरी से निर्यात होकर आती है। यह चाय एकदम ताजा होती है जो गुणवत्ता की दृष्टि से बेहतरीन होती है।
  • मुंबई चाय का आपूर्ति नेटवर्क इतना बढ़िया है कि चाय के बागान से बिना किसी बिचौलिए के चाय सीधा कंपनी के पास पहुंच जाती है। इस कारण यह अपनी फ्रेंचाइजी प्राप्त व्यक्तियों को बेहद ही कम दाम पर अच्छी गुणवत्ता वाली चाय उपलब्ध कराते हैं ताकि उनकी चाय का स्वाद बेहद खास हो सके।
  • इसके अलावा चाय में प्रयुक्त होने वाले मसाले यहां केरल से ताजा उपलब्ध होते हैं।
  • इनके पास एक विशेष नुस्खा है जिसके जरिए यह बेहद स्वादिष्ट चाय बनाते हैं। इसके साथ यह एक विशेष प्रकार का मसाला तैयार करते हैं जिसका इस्तेमाल चाय में किया जाता है और चाय का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
  • इनका मुख्य उद्देश्य लोगों को उच्च  गुणवत्ता युक्त चाय कम कीमत पर प्रदान करना है इस कारण इनके द्वारा दी जाने वाली चाय की कीमत कम रखी गई है ताकि हर एक आम आदमी इनकी चाय का स्वाद चख सके।

Mumbai Chai Contact Number

Address

Waah Chai Private Limited
Corporate Office: 125,
Anandraj Industrial Estate,
Sonapur Lane, Off LBS Marg,
Behind Asian Paints,
Sonapur, Bhandup West,
Mumbai – 400078

WhatsApp+91-9169216921

[email protected]

Mon-Fri – 10:00 am – 6:00 pm

निष्कर्ष

इस लेख के माध्यम से हमने आपको चाय का बिजनेस शुरू करने के लिए Mumbai Chai Franchise in Hindi (Mumbai Chai Franchise Kaise Le) के विषय में काफी जानकारी देती है। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो कृपया इसमें दी गई जानकारी का फायदा उठायें और साथ ही इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करें।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment