D Mart Franchise kaise le in Hindi- D Mart क्या है, D Mart Owner

D Mart Franchise Kaise Le, D Mart Owner, D Mart Franchise, D Mart Franchise cost, D Mart Franchise Cost in India, D Mart Franchise Investment, D Mart Franchise Price, D Mart Franchise Contact Number, D Mart Franchise India, D Mart Supermarket Franchise, D Mart Ready Franchise, How to get D Mart Franchise in India in Hindi

d-mart-franchise-kaise-le-d-mart-owner

D Mart Franchise Kaise Le: प्रत्येक व्यक्ति को रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल किए जाने वाले उत्पादों जैसे सब्जियां, फल, डेयरी उत्पाद, बेकरी उत्पाद, अनाज इत्यादि की आवश्यकता पड़ती रहती है। इस प्रकार के उत्पादों से जुड़ा हुआ कोई भी Business हो, निश्चित तौर पर वो Successful होता ही है और उसमें लाभ की संभावना अधिक होती है।

ऐसे में हम आपको एक ऐसे ही Business से जुड़ी हुई कंपनी D Mart के विषय में बताएंगे और यह भी बताएंगे कि आप D Mart Ki Franchise kaise le. इसलिए यदि आप भी इन क्षेत्रों में कोई व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो आप D Mart Supermarket Franchise या D Mart Ready Franchise के साथ जुड़ सकते हैं। इसके लिए आपको हमारे इस लेख में पर्याप्त जानकारी प्राप्त हो जाएगी ।

ये भी पढ़ें:

D MART Supermarket Franchise क्या है?

आज के समय में भारत में D Mart एक प्रसिद्ध ब्रांड बन चुका है। यह एक ऐसा ब्रांड है जो घर में रोजमर्रा के जीवन में उपयोग में लाई जाने वाली चीजों जैसी सब्जी, डेयरी उत्पाद, फल, प्लास्टिक का सामान इत्यादि के व्यवसाय से जुड़ा हुआ है।

हालांकि भारत के अंदर कई ऐसी कंपनी उपलब्ध है जो रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल में आने वाली चीजों का Business करते हैं जैसे Vishal Mega Mart, Big Bazaar, Reliance Fresh Mart, Spencer Mall, Big Basket इत्यादि। पर जब से D Mart ने दैनिक जीवन से जुड़े हुए सामान का व्यापार करने की शुरुआत की है, इसने इस क्षेत्र के सभी बड़े ब्रांड और कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन पोजीशन ले ली है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके सभी Products, Quality की दृष्टि से काफी अच्छे साबित होते हैं और साथ ही Price या Cost के तौर पर देखें तो यह D Mart Franchise Outlet में बाकी की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराए जाते हैं।

आज के समय में D Mart Franchise Store इतने Famous हो गए हैं कि अब तक भारत के करीब 11 राज्यों और उनमें उपलब्ध 72 शहरों में इसकी Branches खुल चुकी हैं। अब तक इनके करीब 221 से अधिक D Mart Store अलग-अलग जगहों पर खोले जा चुके हैं और दिन प्रतिदिन इनके Business में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

डी मार्ट की शुरुआत कब हुई?

D Mart की शुरुआत सन् 2002 में मुंबई में की गई थी। इसका सबसे पहला स्टोर मुंबई में खोला गया था। परंतु आज 19 साल के समय के पश्चात इसका विस्तार इतना हो चुका है कि यह 72 शहरों और 11 राज्यों में फैल चुका है। वर्तमान समय में इस ब्रांड का संचालन Avenue Supermart Ltd.करता है।

ये भी पढ़ें:

D Mart Owner कौन है?

हम आपको बता दें की D Mart की स्थापना करने वाले व्यक्ति का नाम, यानी की D Mart Owner का नाम राधा किशन दमानी (Radha Kishan Damani) है। इन्होंने सन 2002 में डी मार्ट की शुरुआत मुंबई में की थी। परंतु अब इसका नेटवर्क लगभग पूरे भारत में फैल चुका है। डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी का नाम आज भारत में टॉप 10 अमीरों में चौथे नंबर पर आता है।

D Mart Owner Radha Kishan Damani का नाम बहुत Famous हो चुका है। इन्हें Retail और Investment का king समझा जाने लगा है। वर्तमान में इनकी कुल संपत्ति करीब 1.22 लाख करोड़ रुपये है। कुछ समय पूर्व इनके भाई द्वारा अपने शेयर लेने के कारण यह चौथे नंबर पर अमीरों की सूची में पहुंचे हैं। इससे पहले Radha Kishan Damani अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर थे।

D MART Franchise Kaise Le?

यदि आप भी D Mart Franchise लेने की इच्छा रखते हैं तो पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि फ्रेंचाइजी क्या होती है? हम आपको बता दें कि जब भी कोई बड़ी या प्रसिद्ध कंपनी अपने नेटवर्क को फैलाने का प्रयास करती है और वह अलग-अलग जगह पर अपनी ब्रांच ओपन करती है। इसके लिए वह अलग-अलग व्यक्तियों को फ्रेंचाइजी या डीलरशिप देती है।

फ्रेंचाइजी के जरिए वह उस व्यक्ति को यह अधिकार देती है कि वह उनके उत्पादों को बाजार में बेच सके।परंतु यदि हम D Mart Franchise की बात करें तो यह थोड़ा अलग है क्योंकि डी मार्ट इस प्रकार की फ्रेंचाइजी नहीं देती है। परंतु इसका तात्पर्य यह नहीं है कि कोई व्यक्ति इसके साथ जुड़ नहीं सकता और अपने व्यवसाय को इससे Connect नहीं कर सकता।

यदि आपको D Mart के साथ जुड़ना है तो उसके लिए यह कुछ अलग तरह से फ्रेंचाइजी उपलब्ध कराती है। जैसे कि यदि आपकी पहले से कोई कंपनी है और आप किसी Product या सामान का Production कर रहे हैं तो आप D Mart के साथ जुड़कर अपने Products को बेच सकते हैं और लाभ कमा सकते हैं।

परंतु आपका उत्पाद D Mart में बेचा जाए, इसके लिए आपको D Mart को कुछ Fees देनी होती है। आप अपनी कंपनी को डी मार्ट के Products के Supplier के रूप में Register करवा सकते हैं। इसके लिए आपको इनकी वेबसाइट पर जाकर एक फॉर्म भर कर सबमिट करना होगा जिसके बाद कंपनी के अधिकारी आप से स्वयं संपर्क स्थापित कर लेते हैं।

इसके अलावा एक अन्य तरीका भी है जिसके जरिए आप D-Mart के साथ जुड़ सकते हैं यदि आपके पास अपनी स्वयं की जमीन है तो आप उसे एक स्टोर बनाने के लिए D-Mart को किराए पर दे सकते हैं या फिर उसे बेच सकते हैं। इसके लिए डी मार्ट आपको कमीशन प्रदान करता है।

D Mart Franchise Cost in India

d-mart-franchise-kaise-le-d-mart-owner-d-mart-cost-in-india
Image Credit: D Mart

D Mart Franchise Price

D Mart Franchise Investment: डी मार्ट फ्रेंचाइजी के लिए आपको कुछ निवेश की आवश्यकता होती है। इसके लिए आवश्यक है कि आप फ्रेंचाइजी फीस का भुगतान करें। इसके लिए आपको करीब ₹25000 तक भुगतान करने पड़ते हैं। यदि पूरे निवेश की बात की जाए तो करीब 1 से 2 करोड रुपए का Investment एक D Mart Store स्थापित करने मे आ जाता है।

ये भी पढ़ें:

D MART Franchise Business Model in Hindi

यह वर्तमान समय में रोज़मर्रा के काम में आने वाले Products को बेचकर एक रिटेलर के रूप में काफी लाभ कमा रहा है । यदि आप भी इनके साथ जुड़ना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले D Mart Business Model को समझना चाहिए। D-Mart मुख्य रूप से तीन प्रकार से बिजनेस करता है- ऑफलाइन, Online तथा पिकअप प्वाइंट द्वारा।

साथ ही D-Mart Company का अपना एक मिशन होता है जिसके अनुसार यह कार्य करते हैं।

D Mart पिकअप प्वाइंट

D Mart अपने ग्राहकों को पिकअप प्वाइंट की सुविधा प्रदान करता है। इसके जरिए यह D-Mart के गोदामों के नजदीक छोटे-छोटे स्टोर उपलब्ध कराता है जहां जाकर पर लोग अपने द्वारा Online आर्डर किये गए Products को pick कर सकते हैं।

Offline Business

भारत के करीब 11 राज्यों में और करीब 72 शहरों में D-Mart ऑफलाइन स्टोर स्थापित हैं। इन Stores के जरिए D Mart अपने व्यापार को काफी विस्तार दे चुका है और इनका Offline Business Model काफी सफल रहा है। इस कंपनी द्वारा अपने स्टोर स्थापित करने के लिए ज्यादातर शहरों को प्राथमिकता दी जाती है इसलिए इनके ज्यादातर स्टोर आपको शहरों में ही देखने के लिए मिलेंगे।

इन्होंने जयपुर और बैंगलोर जैसे शहरों में भी अपने स्टोर स्थापित कर रखे हैं। कुल मिलाकर देखें तो भारत में अब तक इनके 200 से अधिक स्टोर स्थापित हो चुके हैं। जिनमें यह रोजमर्रा की जिंदगी में प्रयोग होने वाले उत्पादों को रखते हैं। इनकी एक खास बात यह है कि यह ग्राहक को काफी कम कीमत पर उत्पाद मुहैया कराते हैं और इनके उत्पादन की गुणवत्ता उत्कृष्ट श्रेणी की होती है। मतलब कम कीमत पर अच्छे उत्पाद प्रदान करने की रणनीति ने इन्हें काफी प्रसिद्ध कर दिया है।

Online business

इसके अलावा यह अपने ग्राहकों को एक अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराता है जो की पूरी तरह ऑनलाइन है। D-mart अपने ग्राहकों को ऑनलाइन उत्पादों की खरीद का विकल्प उपलब्ध कराता है। इनके द्वारा अपनी एक App लांच की गई है जिस पर जाकर आप इनके उत्पादों को खरीद सकते हैं और बहुत ही कम समय में आप अपने घर पर अपने द्वारा किए गए आर्डर को प्राप्त कर सकते हैं।

D Mart App Download करने के लिए आपको फ़ोन के Play Store पर जाकर इनकी App को इंस्टॉल करना होता है। इसके अलावा आप इनकी वेबसाइट www.DMart.in पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं और किसी भी सामान को खरीद सकते हैं। साथ ही डी मार्ट अपने ग्राहकों को आसान पेमेंट सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी प्रतिबद्ध रहता है। यहां पर आप upi, bhim upi तथा अन्य भुगतान माध्यमों के जरिए payment कर सकते हैं।

इसके अलावा DMart का मुख्य लक्ष्य उन क्षेत्रों में जहां पर वह काम करते हैं सबसे कम कीमत का रिटेलर बनना है। DMart में उपस्थित कर्मचारी सबसे पहले इस बात पर रिसर्च करते हैं कि भारतीय परिवारों के लिए रोजमर्रा में क्या-क्या चीजों का उपयोग किया जाता है और कौन-कौन से products की उन्हें आवश्यकता रहती है।

इस प्रकार के Research का एक बड़ा फायदा यह होता है कि आपको पहले ही इस बात का आभास हो जाता है कि कौन से सामान की मांग ज्यादा है। इसके बाद उस सामान की जांच करने के पश्चात ही यह उस प्रोडक्ट को लोगों को उपलब्ध कराते हैं ताकि इनकी बिक्री सुनिश्चित हो सके।

वर्तमान में डी मार्ट महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, एनसीआर इत्यादि जगहों पर अपनी अच्छी पकड़ बना चुका है। इसके अलावा भारत के अन्य स्थानों पर भी यह काफी प्रसिद्ध है और समय के साथ वृद्धि की ओर अग्रसर है।

D Mart Franchise Contact Number

DMart का मुख्य कार्यालय मुंबई में मौजूद है परंतु प्रत्येक क्षेत्र या राज्य में जहां पर इनके स्टोर उपलब्ध है वहां पर इनका क्षेत्रीय कार्यालय है जैसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश इत्यादि में। आप इनके क्षेत्रीय कार्यालय में जा कर उनसे संपर्क कर सकते हैं।

अन्य संपर्क सूत्र:

D Mart Franchise Contact No.: 022-68502300

Email Address: [email protected]

Address (Commercial):
Avenue Ecommerce Limited
Anjaneya Co. Opp. HSG. Soc. Limited
Orchard Avenue, Opp- Hiranandani School
Powai, Mumbai-400076

D Mart Franchise India के लिए आवश्यक योग्यता

How to get D Mart Franchise in India in Hindi

यदि आप डी मार्ट फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो आपके पास कुछ विशेष योग्यता होना आवश्यक है जैसे कि सबसे पहले आपको किसी Business Skills में निपुण होना चाहिए ताकि आप ग्राहकों को संतुष्टि प्रदान कर सकें और बेचे जाने वाले Products को उचित रूप से Manage कर सकें।

इसके अलावा आपके पास जो कर्मचारी उपलब्ध हैं उनका प्रशिक्षित होना भी आवश्यक है। साथ ही आपके पास कम से कम 10 ऐसे कर्मचारी होने चाहिए जो पूर्ण रूप से प्रशिक्षित हों। इसके अलावा जिस जगह आप स्टोर खोलने की सोच रहे हैं वहां का एरिया करीब 4000 वर्ग फुट होना चाहिए।

DMart की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होता है। इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना आवश्यक है जैसे- company name, website, owner name, email i’d, mobile number, pan card number, GST number, address proof etc.

ये भी पढ़ें:

DMart store के लिए कैसी हो जमीन?

डी मार्ट स्टोर खोलने के लिए जमीन ऐसी होनी चाहिए जो किसी commercial area के नजदीक हो।इसके शहरों में अधिक स्टोर स्थापित किए जाते हैं तो शहर में स्थान होना अच्छा रहेगा। इसके अलावा ऐसी जगह का चुनाव करें जहां पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो क्योंकि पार्किंग की सुविधा उपलब्ध ना होने पर स्टोर के बाहर गाड़ियों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है। इसके लिए आप किसी मॉल में भी D Mart Franchise Store खोल सकते हैं।

आपके पास Trained Employees का होना आवश्यक है। साथ ही किसी अन्य शॉप की तरह ही इसके लिए Interior Designing की आवश्यकता होती है। इसके अलावा आपके सलाह दी जाती है कि थोड़ा थोड़ा माल रोज मंगवाएं ताकि किसी भी सामान के सड़ने की संभावना से बचा जा सके और समय पर इनकी बिक्री हो जाए।

इसके अलावा कंपनी आपको ट्रेनिंग सुविधा भी उपलब्ध कराती है। साथ ही कोई सामान कितने रुपये का बेचना है इसकी चिंता करने की भी आपको आवश्यकता नहीं होती क्योंकि मूल्य निर्धारण में भी यह आपकी पूरी मदद करते हैं।

D Mart Ready Franchise के साथ जुड़ने के लाभ

निश्चित तौर पर यदि आप DMart के साथ जुड़ते हैं हैं तो आपको लाभ अवश्य होंगे क्योंकि वर्तमान समय में यह एक प्रसिद्ध ब्रांड बन चुका है। इसके अलावा इनका Management बहुत ही आसान है और कोई भी व्यक्ति इनके साथ जुड़कर बिज़नेस कर सकता है।

इसके लिए इन्हें अत्यधिक कागजी कार्यवाही की भी आवश्यकता नहीं होती। यदि आप भी इनके साथ जुड़ते हैं तो इनके नाम का लाभ आपको भी प्राप्त होगा जिससे आपके D Mart Franchise Outlet से अधिक से अधिक products की बिक्री हो सकती है।

D-Mart Franchise के लिए आवेदन कैसे करें?

यदि आप डी मार्ट फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप सबसे पहले इसकी वेबसाइट http://www.dmartindia.com/ पर जाएं इसके बाद वहां आपको partner with us का एक विकल्प देखने को मिलेगा। उस विकल्प पर क्लिक करने पर आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा।

इस फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें और साथ ही ध्यान से सभी जरूरी जानकारियां डाल दें जैसे आपकी ईमेल आईडी,फोन नंबर, नाम इत्यादि। जरूरी Documents को attach कर सबमिट कर दें। इसके पश्चात कंपनी आपसे संपर्क स्थापित कर लेती है।

निष्कर्ष

उपरोक्त लेख में हमने D Mart Franchise Kaise Le, D Mart owner, D Mart Franchise Cost in India से संबंधित और D Mart Franchise Business Model से संबंधित जानकारी उपलब्ध करा दी है। इसके पश्चात भी यदि आपको कोई अन्य जानकारी प्राप्त करनी हो तो आप D Mart Franchise Contact Number: 022-68502300 या ईमेल आईडी [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

1 thought on “D Mart Franchise kaise le in Hindi- D Mart क्या है, D Mart Owner”

Leave a Comment