Gati Courier Franchise कैसे लें!

Gati Courier Franchise Kaise Le: आज के समय में service industry एक ऐसी industry बनकर उभरी है जो लोगों को बेहद पसंद आ रही है। वह इस industry में निवेश कर रहे हैं और लाखों की आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। Service industry को पसंद करने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इस industry में आपको ना तो किसी सामान का का production करना होता है और ना ही उसकी बिक्री करने की चिंता आपको सताती है। इस industry  में बस आप लोगों को अपनी कुछ सेवाएं प्रदान करते हैं। जिन सेवाओं के बदले आप एक अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको service industry  से जुड़ी एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं। जो courier और logistics के बिजनेस से जुड़ी हुई है और आप इसकी फ्रेंचाइजी लेकर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। तो यदि आप भी service industry मैं अपना कोई बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए Gati Courier Franchise एक अच्छा विकल्प हो सकती है। Gati courier franchise kaise le – फ्रेंचाइजी कैसे प्राप्त कर सकते हैं? इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस लेख को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ें।

gati-courier-franchise-kaise-le
Image Created at Canva

Gati Courier Franchise के बारे में कुछ जानकारी

Gati courier franchise in hindi

Gati courier एक ऐसी कंपनी है जो service industry  के साथ काफी लंबे समय से जुड़ी हुई है और यह मुख्य रूप से courier और logistics के बिजनेस से संबंधित है। यह अपने ग्राहकों को surface और air express logistics तथा warehousing और supply chain solution जैसी सेवाएं प्रदान करती है।

Gati Courier की स्थापना 1980 में Gati Courier Owner महेंद्र कुमार अग्रवाल द्वारा आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में की गई थी। इसके द्वारा स्थापित पहली सप्लाई चैन मद्रास जो वर्तमान में चेन्नई नाम से जाना जाता है से मदुरै के बीच हुआ करती थी। परंतु आज यह भारत के अलावा पूरे विश्व में अपनी पहुंच बना चुकी है। यह विश्व के करीब 180 देशों में अपना नेटवर्क बिछा चुकी है।

Gati courier franchise in India

भारत के 739 जिलों में से यह 735 जिलों में अपने 19800 से अधिक पिन कोड की उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। इसके अलावा इस कंपनी के पास 600 operating center मौजूद है। साथ ही इनके पास Products को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए 5000 से अधिक trucks मौजूद हैं। इनके पास 1500 से अधिक vehicles भी मौजूद हैं जो जल्द से जल्द इनकी सर्विस को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करती हैं।

यह वर्तमान समय में भारत ही नहीं पूरे एशिया में एक एक्सप्रेस वितरण और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन कंपनी बनकर उभर चुकी है। हम आपको बता दें कि Gati Courier Franchise के कार्यालय भारत के सभी प्रमुख राज्यों में पाए जा सकते हैं। इसके अलावा Gati को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और मुंबई स्टॉक एक्सचेंज की सूची में भी सूचीबद्ध किया गया है। Gati Courier कंपनी में लगभग 30% के शेयर जापान की कंपनी KWE के भी हैं।

ये भी पढ़ें:

Gati Courier Franchise Kaise Le?

यदि आप भी service industry  से जुड़ा कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप gati courier franchise kaise le?? इसके पश्चात आप यह अच्छी प्रकार से जान पाएंगे कि आप कैसे gati courier franchise ले सकते हैं। यह आपके लिए निश्चित ही एक अच्छा विकल्प साबित होगा। परंतु इससे पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि franchise क्या होती है?

प्रत्येक बड़ी कंपनी अपने नेटवर्क को फैलाने के लिए कुछ लोगों को डीलरशिप प्रदान करती है। इसके जरिए उन लोगों को अपने उत्पादों को बेचने का अधिकार देती है। इसी प्रकार से Gati Courier भी अपनी फ्रेंचाइजी के माध्यम से अपने नेटवर्क का विस्तार करना चाहती है। यदि आप भी Gati Courier Franchise लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको इनके द्वारा निर्धारित फ्रेंचाइजी शुल्क अदा करना होता है।

Gati Courier Franchise Fees / Gati courier franchise cost करीब 5 लाख रुपए हैं। इसके अलावा इनके साथ बिजनेस करने के लिए आपको Gati Courier franchise investment के रूप में 5 से ₹10 लाख के निवेश की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही आपको करीब 10 से 15 कर्मचारियों की भी आवश्यकता होती है। परंतु Gati Courier अपनी फ्रेंचाइजी तीन अलग-अलग विकल्पों में उपलब्ध कराता है। प्रत्येक फ्रेंचाइजी विकल्प के अनुसार निवेश में वृद्धि या कमी हो सकती है।

Gati Courier मुख्य रूप से तीन प्रकार counter kiosk ,mobile kiosk, hybrid kiosk में franchise प्रदान करती है। आप अपनी मर्जी के अनुसार इनमें से किसी एक मॉडल का चयन कर सकते हैं। इन तीनों विकल्पों के अनुसार इनमें किए गए निवेश में भी बदलाव देखने को मिलता है। हम Gati Courier द्वारा प्रदान किए गए इन तीनों विकल्पों को आपको विस्तार से समझा देते हैं।

  • Counter kiosk – यदि आप फ्रेंचाइजी लेने के लिए counter kiosk वाले विकल्प का चुनाव करते हैं। तो इस विकल्प में आपको 50-100 sq ft. जमीन की आवश्यकता होती है। जहां पर आप अपना एक ऑफिस बना सकें और बुकिंग ले सकें। आप के ऑफिस के बाहर इतनी जगह होनी चाहिए कि यदि कोई आपके पास आकर अपनी बुकिंग कराए तो उसकी गाड़ी खड़ी हो सके। इसके अलावा आपको काम करने के लिए 1 से 2 कर्मचारियों की भी आवश्यकता होती है। इस विकल्प को चुनने पर आपका वर्किंग कैपिटल करीब एक लाख होना चाहिए।
  • Mobile kiosk- इस विकल्प में आपको किसी तरह की जगह की आवश्यकता नहीं होती, और ना ही आपको किसी बुकिंग सेंटर स्थापित करने की कोई आवश्यकता होती है। इसका चुनाव करने पर आपको सिर्फ एक कमर्शियल 4 व्हीलर वाहन की जरूरत होती है। जिसके जरिए आप Gati courier के courier को पिक करके उनके द्वारा स्थापित बुकिंग सैंटरो तक पहुंचा सकें। इसके अलावा आपको courier, ग्राहक तक भी पहुंचाने पड़ सकते हैं। इसमें भी आपको करीब एक लाख तक निवेश की आवश्यकता होती है और 1 से 2 कर्मचारी आपको चाहिए होते हैं।
  • Hybrid kiosk- इस विकल्प को counter kiosk तथा mobile kiosk का combination कहा जाता है। क्योंकि इस विकल्प में आपको बुकिंग सेंटर की स्थापना करनी होती है। साथ ही इसके लिए आपको अधिक स्पेस की आवश्यकता भी होती है। और इस विकल्प को चुनने पर आपको  कमर्शियल फोर व्हीलर वाहन की भी आवश्यकता होती है। इसके लिए आपको 2 से 4 कर्मचारी और करीब ₹2 लाख तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

यदि आप उपरोक्त में से किसी भी फ्रेंचाइजी विकल्प का चुनाव करते हैं। तो आपको फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के लिए Gati Courier की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होता है।

ये भी पढ़ें:

Gati Courier Franchise Apply

  • इसके लिए आप सबसे पहले गति कूरियर की वेबसाइट http://www.gati.com/ पर जाकर फ्रेंचाइजी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाता है आप इस फॉर्म में अपनी कुछ जानकारियां जैसे नाम ईमेल आईडी, फोन नंबर इत्यादि भरकर इसे सबमिट कर सकते हैं।
  • एक बार फॉर्म सबमिट होने के पश्चात कंपनी आप पर स्वयं संपर्क स्थापित कर लेती है।

Gati Courier Franchise Documents

यदि आप Gati Courier की Franchise ले रहे हैं तो आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है-

  • ID proof- आधार कार्ड या पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड
  • आपको अपने एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड या बिजली का बिल की आवश्यकता होती है
  • यदि आपने कोई जमीन किराए पर ली है तो आप को रेंट एग्रीमेंट की भी आवश्यकता होगी।
  • बैंक अकाउंट की पासबुक
  • ईमेल आईडी तथा फोन नंबर, फोटो
  • जीएसटी सर्टिफिकेट
  • NOC इत्यादि।

उपरोक्त दस्तावेज, Franchise प्राप्त करते समय आपको चाहिए होते हैं। इसलिए इन सभी दस्तावेजों को संभाल कर रखें ताकि फ्रेंचाइजी लेते समय आपको किसी समस्या का सामना ना करना पड़े।

Gati Courier Franchise लेने के फायदे

how-to-get-gati-courier-franchise-in-india
Photo by 500photos.com from Pexels

Gati courier franchise लेने के कुछ विशेष फायदे (Gati courier franchise profit) भी आपको प्राप्त होते हैं जैसे :

  • गति कूरियर एक काफी प्रसिद्ध ब्रांड है। इसकी फ्रेंचाइजी लेने पर आपको ग्राहक प्राप्त करने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं होती है। क्योंकि यहां मांग पर्याप्त मात्रा में बनी रहती है।
  • इसके अलावा गति कूरियर का नेटवर्क काफी बड़ा है। यह अब तक अपने 500 से अधिक आउटलेट स्थापित कर चुकी है। जिसका फायदा आपको अपने बिजनेस में होता है।
  • गति कूरियर आपके बिजनेस को को स्थापित करने में आपकी हर संभव मदद करते हैं यह आपको प्रशिक्षण सुविधा के साथ-साथ, service pricing, procurement support, interior design support, client interaction training भी प्रदान करते हैं जिससे आप अपने बिजनेस को सफलतापूर्वक चला सके ।
  • इसके अलावा यह  Multi-model transport service उपलब्ध कराते हैं जिसके कारण आपको मांगने किसी कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • गति कूरियर आपको एक वैश्विक नेटवर्क प्रदान करता है। यह करीब 180 देशों तक अपनी पहुंच बना चुका है। ऐसे में आपको विदेशों में भी अपना बिजनेस करने का मौका प्राप्त हो सकता है।
  • इसके अलावा गति कोरियर अपनी फ्रेंचाइजी प्राप्त व्यक्तियों को मार्केटिंग सपोर्ट भी प्रदान करते हैं। यह कभी-कभी डिजिटल, प्रिंट मीडिया के माध्यम से और इवेंट के जरिए भी आपके बिजनेस की मार्केटिंग करते हैं।
  • साथ ही आप को सहयोग देने के लिए गति कोरियर समय-समय पर कुछ प्रोग्राम भी आयोजित करते हैं।

ये भी पढ़ें:

Gati Courier Franchise प्राप्त करने के लिए योग्यता

Gati courier franchise in hindi: यदि आप भी Gati Courier Franchise लेकर Courier and Logistics Business को शुरू करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको गति कूरियर की कुछ योग्यताओं पर खरा उतरना चाहिए। गति कूरियर की फ्रेंचाइजी लेने के लिए जरूरी है कि आपकी उम्र करीब 25 साल से अधिक होनी चाहिए।

इसके अलावा गति कूरियर द्वारा कोई शैक्षिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है और ना ही किसी विशेष अनुभव की मांग की गई है। इसलिए यदि आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आप गति कूरियर फ्रेंचाइजी लेकर इनके साथ जुड़ सकते हैं और लाखों की आमदनी प्राप्त कर सकते हैं।

Gati courier franchise requirement

फ्रेंचाइजी लेने के पश्चात आपको कुछ चीजों की आवश्यकता होती है। जिनके जरिए आप अपना बुकिंग सेंटर स्थापित कर सकते हैं और अपना स्टोर खोल सकते हैं। गति कोरिअर फ्रेंचाइजी के लिए आपके स्टोर में निम्न चीजों का होना आवश्यक है;

  • Reception area
  • Trucks
  • Warehouse area
  • Billing counter
  • Vehicles
  • Pick-up-facility
  • CCTV set- up
  • Laptop
  • Printer
  • Internet
  • फर्नीचर इत्यादि

इन सभी सामानों के अतिरिक्त आपको अपने स्टोर की इंटीरियर डिजाइनिंग कराने की भी आवश्यकता पड़ती है। इसके लिए आपको फ्रेंचाइजी शुल्क के अतिरिक्त कुछ निवेश करना पड़ सकता है।

Gati Courier Franchise Profit- कितना लाभ प्राप्त हो सकता है?

Gati Courier Franchise के जरिए आप अपना बिजनेस स्थापित करके अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही इनके द्वारा प्राप्त 30 वर्षों के अनुभव का लाभ भी आपको प्राप्त होता है। इसके अलावा इनके द्वारा स्थापित Global Network के माध्यम से आप विदेशों में भी बिजनेस का मौका प्राप्त कर पाएंगे। जिसके माध्यम से आप एक अच्छे बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

लेकिन हम आपको बताना चाहेंगे कि आपका लाभ आपके ऊपर ही निर्भर करता है। Gati courier franchise profit- आपको कितना लाभ प्राप्त होगा यह इस बात पर तय होता है कि आप 1 दिन में कितनी डिलीवरी कर सकते हैं। इसके अलावा यह आपके consignment के shape और weight पर भी निर्भर करता है।

यदि सामान्य तौर पर कहे तो Gati Courier Franchise से आपको करीब 35% तक प्रॉफिट मार्जन प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आपके द्वारा किया गया निवेश आपको 2 से 3 वर्ष में वापस प्राप्त हो जाता है।

हम आपको बता दें कि Gati Courier का डिलीवरी चार्ज 100 से 5000 रुपए तक होता है। इसलिए Gati Courier Franchise से होने वाली आमदनी को लेकर आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। गति कोरियर एक इंटरनेशनल ब्रांड है इस कारण यहां पर आपको कम रिस्क और अधिक लाभ देखने को मिलता है।

Gati Courier Franchise Contact Number

Gati Courier franchise contact number: 0712-2534284, 0712-714428

Whatsapp Number: 7400012000

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है हमारे द्वारा इस लेख के माध्यम से आपको Gati Courier Franchise Kaise Le के विषय में पूरी जानकारी प्रदान कर दी गई है। परंतु यदि फिर भी आप कोई अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आप Gati Courier की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment