मियो अमोरे फ्रैंचाइज़ी कैसे लें | Mio Amore Franchise Cost in India

Mio Amore Franchise Kaise Le: अगर आप कम समय में अपना कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प फ्रेंचाइजी ही होता है। फ्रेंचाइजी के ज़रिए आप किसी भी दूसरी कंपनी के ब्रांड के नाम का प्रयोग करके अपने राज्य में उसकी शाखा खोल सकते हैं और बिज़नेस करके लाभ कमा सकते हैं।

अगर आप भी कोई बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको Mio Amore Cake Shop Franchise लेनी चाहिए। बदलते वक्त में लोग छोटी बड़ी कामयाबी के लिए केक काट कर सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में Mio Amore ऐसी ही एक Bakery Shop है जिसकी फ्रैंचाइज़ी ले कर आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। वर्तमान समय में Mio Amore Franchise रिटेल बेकरी का प्रमुख भाग बन चुकी है।

भारत के प्रसिद्ध बेकरी ब्रांड में Mio Amore का नाम प्रथम माना जाता है। Mio Amore Ki Franchise आपके बिजनेस के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने है। बिजनेस शुरू करने और इसे चलाने की प्रक्रिया में Mio Amore Company आपको पूरा सहयोग देती है।

Mio Amore Bakery Company, Marketing के लिए अच्छे सुझाव भी प्रदान करती है जिससे आप अपने व्यवसाय को अच्छी प्रकार से चला सकते हैं।

mio-amore-franchise-kaise-le-mio-amore-franchise-cost-in-india
Image Created at Canva

महत्वपूर्ण सुझाव

किसी भी बिजनेस फ्रैंचाइज़ी लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी कर लेना बहुत ही जरूरी है। इसे आपको बिजनेस करने में मदद मिलती है और आप किसी भी बड़ी परेशानी से बच सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

फ्रेंचाइजी होती क्या है?

फ्रेंचाइजी के बारे में वैसे तो सबको पता ही होगा पर जिन लोगों को नहीं पता उनके लिए हम बता दें कि कोई भी बड़ी कंपनी अपने नेटवर्क को फैलाने के लिए प्रयास करती रहती है। इसके लिए वह अलग अलग जगहों पर अपनी ब्रांच खोलती है।

चूंकि वह कंपनी सब जगह काम नहीं कर सकती इसलिए वह अपने Brand Name से शाखा खुलवाती है और अपनी सेवाओ को लोगों को प्रदान करने के लिए किसी व्यक्ति को कुछ कीमत पर यह या बिज़नेस चलाने का अधिकार दे देती है।

इस अधिकार के तहत वह व्यक्ति कंपनी के ब्रांड नाम का इस्तेमाल करते हुए कंपनी के Products और Services को बेचने का बिज़नेस शुरू कर देता है। Franchise के इस अरेंजमेंट से कंपनी और व्यापारकर्ता दोंनों का फ़ायदा होता है।

Mio Amore Cake Shop Franchise की शुरुआत कैसे हुई

वर्तमान समय में Mio Amore Bakery की दुनिया का प्रमुख ब्रांड बनती जा रही है। मियो अमोरे बेकरी की शुरुआत लगभग 63 साल पहले शुरू हुई थी। Mio Amore Cake Shop भारत के मेट्रो शहर- कोलकाता से शुरू हुई थी और आज भी यह कंपनी पश्चिम बंगाल और पूर्वी राज्यों में व्यापार करती है।

ओडिशा राज्य में मियो अमोरे की बाजार में करीब 30% प्रतिशत की भगीदारी है। Mio Amore Cake Ki Dukan पूर्वी भारत में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। कंपनी ने पिछले कई सालों में अपने काम और स्वाद से लोगों के दिलों में एक खास जगा बना ली है।

यह कंपनी साल दर साल, अनेक जगहों पर अपने बेकरी ब्रांड की कई शाखाएं खोल रही है। मियो अमोरे कंपनी अपने स्वाद को इंडिया के कई राज्यों में पहुँचाना चाहती है। इसलिए वह फ्रेंचाइजी के माध्यम से अपनी बेकरी का स्वाद भारत के हर राज्य तक पहुँचाने के लिए प्रयासरत है ताकी कोई भी व्यक्ति इसके स्वाद से अपरिचित न रह जाए।

Mio Amore franchise Kaise Le?

Mio Amore Cake Company दो प्रकार से फ्रेंचाइजी देती है। जैसे कि कोई व्यक्ति जिसके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं, वह कम इन्वेस्टमेंट वाली फ्रैंचाइज़ी लेना चाहेगा। उसके लिए कंपनी अलग मॉडल बना कर देती है।

ज्यादा इन्वेस्टमेंट करने की क्षमता रखने वाला व्यक्ति यदि Mio Amore Bakery Franchise लेना चाहता है तो कंपनी इस तरह के Franchise Model हेतु पूरा सपोर्ट करती है जिससे कंपनी के उत्पादों की अधिक से अधिक बिक्री हो सके और व्यवसाय करने वाले व्यक्ति को भी लाभ प्राप्त हो।

Mio Amore ki franchise लेने के लिए ज़रूरी चीज़ें

किसी भी बिजनेस या कंपनी की कुछ शर्तें या आवश्यकतायें होती हैं जिनको पूरा किये बिना आप उनकी कंपनी की फ्रेंचाइजी नहीं ले सकते! इसी प्रकार से मियो अमोरे की भी कुछ खास शर्ते हैं जैसे:

       आपके पास आपके बिजनेस का पूरा मॉडल होना चाहिए

  •  जगह की आवश्यकता: आपके पास कम से कम 300 गज की जगह होनी चाहिए और वह शहर के भीतर बाजार के अंदर होनी चाहिए।
  • दस्तावेज़ की आवश्यकता: Mio Amore Franchise लेने के लिए आपके पास सारे दस्तावेज मौजूद होने चाहिए। जैसे: आपके पास आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड तथा राशन कार्ड या बिजली का बिल होना चाहिए। इसके साथ आपके पास विशेष रुप से उस स्थान का जहां आपने अपनी दुकान खोली है प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट या रेंट एग्रीमेंट भी होना चाहिए। इसके अलावा आपके पास एनओसी होना भी आवश्यक है।
  • निवेश की आवश्यकता: निवेश के बिना कोई बिजनेस शुरू नहीं किया जा सकता और मियो अमोरे में अच्छे खासे निवेश की जरूरत होती है।
  • एम्प्लॉई की आवश्यकता: यदि आप Mio Amore Franchise ले रहे हैं तो आपको अपनी दुकान में काम करने के लिए कुछ लोगों की आवश्यकता भी जरूर पड़ेगी जो आपके व्यापार को बढ़ाने में आपकी सहायता करेंगे। इसके लिए आप 3 से 5 कर्मचारी तक रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

Mio Amore Franchise Cost in India

आपको सबसे पहले मार्केट के अंदर एक जगह लेनी होगी जो की तकरीबन 300 गज होनी चाहिए। उसके अंदर आपके पास एक गोदाम भी होना चाहिए। ये सब होने के बाद भी आपको मिया अमोरे यानि कंपनी को सुरक्षा शुल्क जमा करना पड़ता है।

  • फ्रेंचाइजी शुल्क :- 2 लाख से 3 लाख तक!
  • दुकान की कीमत :- न्यूनतम 5 लाख तक!
  • अन्य शुल्क :- 3 लाख से 5 लाख तक !

कुल निवेश :-  लगभग 12 लाख से 15 लाख तक!

Mio Amore की Franchise लेने के लिए बाजार में जमीन

mio-amore-franchise-cost-in-india
Image Credit: Mio Amore

आपको अपने कैफे की संरचना ऐसी बनानी है कि लोगों को बैठने की सुविधा मिले। यह सब स्पेस पर निर्भर करता है कि आप का कैफे कैसा है। परंतु बैठने के लिए जगह की सुविधा होने से लोग आपके कैफे की तरफ ज्यादा आना चाहेंगे।

इसलिए हमारी सलाह है कि यदि हो सके तो बैठने के लिए उचित जगह के साथ आप अच्छे फर्नीचर और संगीत का भी इस्तेमाल करें। साथ ही साफ-सफाई का खास ध्यान रखें ताकि लोग आपके कैफे की तरफ ज्यादा आकर्षित हों।

इसके लिए आपको लगभग 100 गज से लेकर 300 गज तक के स्थान की आवश्यकता पड़ सकती है।

Mio Amore Franchise लेने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • पहचान प्रमाण :-  आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड आदि
  • निवास प्रमाण :- बिजली का बिल, राशन कार्ड
  • पासबुक के साथ बैंक खाता संख्या
  • फोटो
  • ईमेल आईडी
  • फ़ोन नंबर
  • वित्तीय दस्तावेज(financial doc)
  • GST Number

Mio Amore Franchise लेने के लिए आवदेन की पूरी प्रक्रिया

Mio Amore Franchise Kaise Le:

अगर आप Mio Amore Franchise के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गये स्टेप्स को फॉलो करें

1. सबसे पहले मियो अमोरे की ऑफिसियल वेबसाइट पर जायें और वेबसाइट को ओपन करें।

2. इसके पश्चात आपको Home Page पर Contact Us  का आप्शन दिखेगा। उसके ऊपर क्लिक करें, फिर एक फॉर्म ओपन होगा जिसको आपने भरना है।

3.  फॉर्म के अन्दर सभी विवरण जैसे आपका नाम, आपकी ईमेल आईडी, आपका फोन नंबर और साथ ही आपकी जन्म तिथि इत्यादि भरें और उसके बाद फॉर्म जमा कर दें।

4. उसके बाद कंपनी अगर आपका अनुरोध स्वीकार करती है तो वह खुद ही आपको फोन कर लेगी और साथ ही आपको पूरी डिटेल्स  समझा देगी।

Mio Amore Franchise के फायदे क्या हैं

मियो अमोरे फ्रैंचाइज़ी के अंदर प्रॉफिट मार्जिन को लेकर अलग-अलग प्रोडक्ट पर अलग-अलग मार्जिन दिया गया है। क्योंकि कंपनी में हर एक प्रोडक्ट की लागत अलग होती है तो उसका लाभ मार्जिन भी अलग ही होता है।

परंतु आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप का लाभ आप की बिक्री पर निर्भर करेगा। आप की बिक्री जितनी अधिक होगी आप का लाभ भी उतना ही अधिक होगा। यदि आप की बिक्री कम होती है तो संभव है आपके लाभ में कुछ कमी आए।

जब आप कंपनी से कनेक्ट करते हैं तो वह आपको Mio Amore Profit Margin के बारे में अलग और अच्छे से स्पष्ट रूप से समझाते  हैं।

Mio Amore Franchise Policy

फ्रेंचाइजी देने वाली अधिकतर कम्पनियाँ 5 वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट की अनुमति देती हैं। अगर आप मियो अमोरे की कंपनी की फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो आपको इस कंपनी से स्पष्ट रूप से कॉन्ट्रैक्ट पीरियड के बारे में ज़रूर पता कर लेना चाहिए।

सामान्यत: Mio Amore Franchise Contract Period 3 से 5 वर्ष के बीच है पर यदि आप बाद में Business Expand करने की योजना बनाते हैं तो आप Contract को Renew करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

Mio Amore Franchise Contact Number

Email:- [email protected]

Phone:- 9836034567 (Contact between 10 A.M to 6 P.M on all days)

Mio Amore Franchise विस्तार कर चुके स्थान

  • उत्तर:- दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तरांचल
  • दक्षिण:- केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश
  • पूर्व :- असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा
  • पश्चिम :- गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा
  • केंद्रीय:- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड !
  • केंद्र शासित प्रदेश :- पांडिचेरी, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, दमन और दीव, जम्मू और कश्मीर,

उपरोक्त जानकारी के पश्चात आप यह जान गए होंगे कि Mio Amore franchise Kaise Le. यह एक प्रसिद्ध कंपनी है जिसकी फ्रेंचाइजी प्राप्त करने से आपको यकीनन लाभ होगा और आप अपने व्यापार को स्थापित कर सकते हैं। परंतु यदि आप Mio Amore Cake Shop Franchise के बारे में और भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इनकी ईमेल आईडी और फोन नंबर द्वारा इनसे संपर्क कर सकते हैं।

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment