Big Yellow Door Franchise कैसे लें | Big Yellow Door Franchise Cost in India

Big Yellow Door Franchise Kaise Le: आज के समय में भारत के अधिकतर लोग चाय और कॉफी के आदि चुके हैं। इस कारण वर्तमान समय में कॉफी कैफे खोलना लाभदायक साबित हो सकता है। साथ ही यदि कुछ स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ साथ में परोसे जाएं तो यकीनन कोई भी कॉफी शॉप अच्छी कमाई कर सकती है।

आज के इस लेख में हम आपको Big Yellow Door Cafe Franchise के बारे में बताएंगे और आपको यह भी बताएंगे कि यदि आप भी कम निवेश में खाने और चाय कॉफी से संबंधित कोई व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो आप कैसे Big Yellow Door Franchise ले सकते हैं और लाभ कमा सकते हैं।

Big Yellow Door Franchise क्या है

Big Yellow Door Franchise के विषय में जानकारी प्राप्त करने से पहले आपको यह जानना जरूरी होगा कि फ्रेंचाइजी क्या होती है? दोस्तों हम आशा करते हैं आप यह जानते होंगे कि कोई भी बड़ी कंपनी अपने व्यवसाय को फैलाने की इच्छा रखती है और इसके लिए वह अपना एक नेटवर्क क्रिएट करना चाहती है।

big-yellow-dorr-franchise-kaise-le-big-yellow-door-franchise-cost
Image Created at Canva

लेकिन वह प्रत्येक स्थान पर स्वयं कार्य नहीं कर सकती। इस समस्या के समाधान के लिए वह कंपनी कुछ लोगों को कुछ निवेश पर अपने Products और Services को बेचने का अधिकार प्रदान कर देती है। जिसके पश्चात वह व्यक्ति कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में अपना व्यवसाय शुरू कर सकता है। इस प्रकार कंपनी जगह जगह अपनी ब्रांच ओपन करती है और अपने व्यवसाय को Expand करती है। यह अरेंजमेंट फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस कहलाता है।

Big Yellow Door एक ऐसी कंपनी है जो खाद्य और पेय पदार्थ उत्पादन से संबंधित है। इसका मुख्य बिज़नेस क्षेत्र चाय और कॉफी है। यदि इस कंपनी के इतिहास को जानने का प्रयास करें तो पता चलता है कि इस कंपनी की स्थापना सन 2014 में दिल्ली में की गई थी।

Big Yellow Door Cafe Owner यानी के संस्थापक का नाम Udit Khanijow है जिन्होंने इस कंपनी की शुरुआत की थी और आज यह कंपनी भारत की जानी-मानी कंपनियों में से एक है। यह भारत के अंदर अलग-अलग स्थानों पर अपनी 44 से अधिक फ्रेंचाइजी ओपन कर चुकी है।

Big Yellow Door Cafe Delhi अपने जीवंत वातावरण के साथ स्वादिष्ट बर्गर और पास्ता तथा शानदार मिल्क शेक और स्वादिष्ट मिठाइयों के साथ दिल्ली एनसीआर मैं एक प्रतिष्ठित भोजनालय के रूप में जाना जा रहा है।

Big Yellow Door Franchise की सबसे खास बात यह है कि यह गुणवत्ता से कभी भी समझौता नहीं करते। इनके खाने पीने वाले प्रोडक्ट्स की क्वालिटी बहुत अच्छी होती है। इसके साथ ही यह आपकी जेब पर अधिक वजन भी नहीं डालते और कीमतों के मामले में ज्यादा महंगे भी नहीं होते। इस वजह से अधिकतर युवा वर्ग इसकी तरफ खिंचा चला जाता है।

आज के समय में युवा अपने दोस्तों के साथ कॉफी पीने के लिए कॉफी कैफे जाना पसंद करते हैं। साथ ही युगल भी इन स्थानों पर जाना और अच्छे माहौल में मधुर संगीत सुनते हुए कॉफी पीना पसंद कर रहे हैं। यदि आप भी इस तरह का बिज़नेस करने की इच्छा रखते हैं तो आप Big Yellow Door Franchise के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत अधिक निवेश की भी आवश्यकता नहीं होती।

ऐसा नहीं है की Big yellow Door केवल चाय और कॉफी ही उपलब्ध कराता है। इसके साथ आपको कई स्वादिष्ट डेजर्ट और कई प्रकार की खाने की डिशेज़ भी प्राप्त हो जाती हैं। यहाँ आपको पिज़्ज़ा, बर्गर इत्यादि भी उपलब्ध होते हैं जो स्वाद की दृष्टि से काफी लजीज और मुंह में पानी ला देने वाले होते हैं। ऐसे स्वादिष्ट भोज्य पदार्थों की तरफ लोग खुद ब खुद खिंचे चले आते हैं। इसलिए इस प्रकार का बिजनेस करना आपके लिए एक लाभ का विषय हो सकता है।

ये भी पढ़ें:

Big Yellow Door Franchise लेने के क्या हैं फायदे?

यदि आप भी Big Yellow Door Franchise लेने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है, क्योंकि Big Yellow Door आपको कई प्रकार से लाभ पहुंचाता है और आपकी मदद करता है। इसके जरिए आप अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं और फायदे प्राप्त कर सकते हैं।

  • Big Yellow Door Franchise लेने पर कंपनी आपको Big Yellow Door Menu बनाने में सहायता प्रदान करती है। साथ ही किस आइटम का मूल्य कितना हो यह तय करने में भी बिग येलो डोर आपकी मदद करता है।
  • इसके अलावा यह आपको आंशिक तौर पर कभी कभी कुछ विशेष ऑफर भी प्रदान करते हैं।
  • Big Yellow Door Franchise लेने वाले व्यक्ति को Big Yellow Door Company, पर्याप्त ट्रेनिंग भी प्रदान करती है। यह कंपनी Cafe कम काम करने वाले कर्मचारियों को Food Preparation, Presentation और Serving Techniques के बारे में भी सिखाते हैं जिससे अच्छे प्रकार के खाद्य पदार्थ बनाए जाएं और उन्हें खूबसूरत तरीके से प्रस्तुत किया जाए ताकि कोई भी व्यक्ति एक बार आपके कैफे में आने के पश्चात दोबारा ज़रूर आये।
  • इसके अलावा यदि आप इस बिज़नेस में नए हैं और आपको इसका कोई अनुभव नहीं है तो Big Yellow Door Franchise कंपनी आपकी हमेशा मदद करती है और आपकी शॉप की इंटीरियर डिजाइनिंग के लिए समर्थन देती है।
  • साथ ही Big Yellow Door आपको, आपके व्यवसाय का management करने के लिए सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराती है।
  • इसके अतिरिक्त यह है आपको ऑनलाइन टाइ अप कराने का कार्य भी करती है और अपनी वेबसाइट की सहायता से आपको ऑर्डर देने में आपकी मदद करती है।
  • आपके Cafe के प्रचार के लिए भी Big Yellow Door आपको हर संभव सहायता उपलब्ध कराती है ताकि आपके Food and Beverage Products का अधिक से अधिक प्रचार हो सके और अधिक से अधिक लोग इनका स्वाद ले सकें।
  • इसके अलावा Big Yellow Door Franchise आपको मार्केटिंग सपोर्ट भी देती है।

उपरोक्त बताये गए तरीकों से Big Yellow Door Franchise लेने पर आपको सहायता भी प्राप्त होती है और इनके द्वारा प्राप्त किए गए अनुभव का लाभ आप भी प्राप्त कर पाते हैं।

Big Yellow Door Cafe Franchise लेने के लिए योग्यता

बिग येलो डोर फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के लिए आपको किसी विशेष योग्यता की आवश्यकता नहीं पड़ती। कुछ ऐसे बिज़नेस होते हैं जिनके लिए आपके पास कुछ विशेष योग्यता की आवश्यकता होती है जैसे या तो आपके पास काम का अनुभव होना चाहिए या आपके पास शिक्षा के क्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि होनी चाहिए।

परंतु यदि आपके पास इनमें से कुछ भी नहीं है तब भी यह एक ऐसा बिज़नेस है जो आप कर सकते हैं। इसके लिए यह भी आवश्यक नहीं है कि आप को पहले से बिज़नेस का अनुभव हो या फिर आप पहले से कोई व्यवसाय कर रहे हों।

इसके साथ ही आपकी शिक्षा को लेकर भी कोई जरूरी शर्त नहीं है कि आपको किसी विशेष क्षेत्र में या किसी विशेष कक्षा तक क्वालीफाई होना चाहिए। यदि आप बहुत अधिक पढ़े लिखे भी नहीं है तो भी आप इस व्यवसाय को कर सकते हैं।

आप बिग येलो डोर फ्रेंचाइजी ले सकते हैं परंतु Big Yellow Door Franchise लेने के लिए एक आवश्यक शर्त यह है कि आपकी उम्र लगभग 24 साल या उससे अधिक होनी चाहिए तभी आप इस बिज़नेस के साथ जुड़ सकते हैं और लाभ कमा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

Big Yellow Door Franchise Menu

Big Yellow Door में कई तरह के Foods & Beverages परोसे जाते हैं जो गुणवत्ता के लिहाज से काफी अच्छे होते हैं। साथ ही अगर स्वाद की बात करें तो Big Yellow Door Cafe की खाने और पीने की चीजें बहुत स्वादिस्ट होती हैं।

Big Yellow Door Cafe Menu

  • पिज़्ज़ा
  • बर्गर
  • सैंडविच
  • रोल्स एंड रेप्स
  • आइसक्रीम
  • जूस और स्मूदी
  • चाय और कॉफी इत्यादि।

ऐसा नहीं है की Big Yellow Door Franchise Outlet जाने पर आपको बहुत अधिक पैसे की आवश्यकता है। अगर आप दो लोग हैं तो इसके लिए आप 100 से ₹200 तक खाने पीने का अच्छा मज़ा उठा सकते हैं। इसके साथ ही यहां आपको एक आरामदायक माहौल भी प्राप्त होता है जिसमें बैठकर आप Relax Feel कर सकते हैं।

Big Yellow Door Franchise Kaise Le

Big Yellow Door Franchise Cafe अपने ग्राहकों को अपने खूबसूरत Interiors और मेहमान नवाजी के साथ Comfort भी देती है। यहां का शानदार संगीत और इसके साथ खूबसूरत माहौल लोगों को बेहद आकर्षित करता है।

यदि आप भी इनके साथ जुड़ना चाहते हैं और Big Yellow Door Franchise लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको इनकी वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के पश्चात कंपनी के अधिकारी स्वयं ही आपसे संपर्क कर लेंगे।

परंतु यह फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। जैसे यह जरूरी है कि आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए। इसके साथ आपके पास यदि पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड है तो उससे भी काम चल सकता है। साथ में आपके पास राशन कार्ड या बिजली का बिल भी होना चाहिए और जिस विशेष स्थान पर आप कैफे खोल रहे हैं उसके एड्रेस प्रूफ के रूप में आपके पास प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट ज़रूर होने चाहिए।

यदि आपने दुकान किराए पर ली है तो आपके पास रेंट एग्रीमेंट होना आवश्यक होता है। साथ ही आपको अपनी ईमेल आईडी, अपना फोन नंबर और अपनी एक फोटो की आवश्यकता भी पड़ सकती है। इसके अलावा आपको अपनी बैंक अकाउंट पासबुक और जीएसटी नंबर तथा फाइनेंसियल दस्तावेजों की आवश्यकता भी पड़ सकती है साथ ही यह भी जरूरी है कि आपके पास NOC हो।

आपको चाहिए कि आप इन सभी दस्तावेजों को इकट्ठा कर संभाल कर रख लें ताकि आवश्यकता पड़ने पर आप इनका इस्तेमाल कर सकें और वेबसाइट में इन्हें सबमिट करने में आपको किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

कैफे के लिए कैसा हो infrastructure ?

Big Yellow Door Franchise लेने के पश्चात आपको किसी दुकान या ऐसे क्षेत्र की आवश्यकता होगी जहां पर आप अपना बिज़नेस शुरू कर सकें। यदि आपके पास अपनी जगह है तो बहुत अच्छी बात है लेकिन यदि आपके पास कोई जगह नहीं है तो आप किसी उपयुक्त जगह को किराए पर भी ले सकते हैं।

एक कॉफी शॉप खोलने के लिया गया स्थान कम से कम 1000 -2000 sqft का होना चाहिए। इसके साथ ही आपके लिए आवश्यक है कि आप कुछ कर्मचारियों की नियुक्ति करें जिनके द्वारा आप अपने कार्य को सफलतापूर्वक कर सकें। इसके लिए आपको करीब 3 से 6 कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ सकती है।

इसके अलावा यदि आप चाहें तो इस स्थान पर एक रसोई भी रख सकते हैं जहां खाने-पीने का सामान बनाया जा सके। इसके अलावा Coffee Cafe में बैठने के लिए स्थान होना आवश्यक है। ध्यान रखें कि इस की सजावट और फर्नीचर आकर्षक होना चाहिए जो दिखने में बेहद खूबसूरत हों ताकि लोग इस पर बैठने में आराम महसूस करें और अपनी थकान दूर कर सकें।

इसके अलावा आपके केफै में एयर कंडीशनर होना अनिवार्य है और सीसीटीवी, कंप्यूटर के साथ इंटरनेट कनेक्टिविटी भी होनी ही चाहिए। इन सबके अलावा आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जिस स्थान पर आपकी Cafe हो वह जगह भीड़ भाड़ वाली होनी चाहिए।

इसके लिए आप किसी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के पास इसे खोल सकते हैं या फिर सबसे अच्छा विकल्प किसी स्कूल या कॉलेज के पास इसे खोलना है। क्योंकि युवा वर्ग इसकी ओर विशेष रूप से आकर्षित होता है और यहां आता है। इसलिए यदि आप किसी स्कूल या कॉलेज के पास अपना कैफे खोलते हैं तो निश्चित तौर पर आपको लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा आप किसी कंपनी या ऑफिस के पास भी इसे खोल सकते हैं।

Big Yellow Door Franchise Cost and Profit

हम आपको बता दें कि चाहे कोई भी बिज़नेस हो, उसमें Investment की ज़रुरत पड़ती ही है। इसलिए यदि आप Big Yellow Door Franchise ले रहे हैं तो भी आपको कुछ निवेश की आवश्यकता अवश्य होगी। परंतु यहां पर किए जाने वाला Investment उतना अधिक नहीं होगा जितना किसी अन्य Business में होता है। यहाँ आप सामान्य निवेश में अधिक लाभ उठा पाएंगे।

Big Yellow Door Franchise लेने के लिए आपको फ्रेंचाइजी शुल्क का भुगतान करना होगा जो करीब ₹10लाख है। इसके अलावा अपने कैफ़े के लिए आपको एक अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता होगी। जिसके लिए आप करीब 30 से 40 लाख रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।

इस प्रकार एक बार निवेश करने के पश्चात आपको लंबे समय तक लाखों रुपए की आमदनी हो सकती है। इस क्षेत्र में बिक्री होने की संभावना हमेशा बनी रहती है जिसकी वजह से आप हर महीने अच्छा पैसा कम सकते हैं।

इसके अलावा Big Yellow Door (BYD) एक फेमस ब्रांड है और इसके existing outlets में बिक्री का स्तर अच्छा है। अगर आप भी भीड़ भाड़ वाली जगह पर अपना कैफ़े खोलते हैं तो आमदनी होनी पकी है।

हमें उम्मीद है इस लेख के माध्यम से हम आपको सारी जानकारी देने में सफल रहे हैं कि Big Yellow Door Franchise Kaise Le? परंतु फिर भी यदि आप कोई अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप Big Yellow Door Cafe की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा इनका हेड ऑफिस दिल्ली में स्थित है वहां भी आप इनसे संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment