Chai La Tandoori Chai Franchise कैसे लें- हिंदी में!

Chai La Tandoori Chai Franchise Kaise Le: क्या आप भी चाय कैफे के रूप में एक बड़ा बिजनेसमैन बनने का विचार कर रहे हैं? या फिर एक अच्छे चाय कैफे की फ्रेंचाइजी लेकर खुद का व्यवसाय आरंभ करना चाहते है? तो दोस्तों, ऐसे में आपको तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

वैसे भी आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में हम आपको तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी कैसे ले संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप भी चाय ला तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़े रहे। हमारा यकीन मानिए कि हम आपको Tandoori Chai Franchise Kaise Le के बारे में पूरी जानकारी देने में कामयाब रहेंगे।

chai-la-tandoori-chai-franchise-kaise-le
Image Created at Canva

Tandoori Chai Franchise क्या है- Tandoori Chai Franchise Kaise Le

तंदूरी चाय कंपनी की स्थापना 18 मार्च, 2018 को श्री Amol Kumar द्वारा की गई थी। Tandoori Chai की शुरुआत खराड़ी, पुणे, महाराष्ट्र से हुई जो आज पूरे भारत में मशहूर हो चुकी है। तंदूरी चाय अपनी लोकप्रियता के आधार पर मात्र 1 वर्ष में 20 से ज्यादा आउटलेट पूरे भारत में स्थापित करने में सफल हुआ।

तंदूरी चाय को World’s First ‘Tandoor Chai’ होने का खिताब हासिल है। अमोल कुमार की कंपनी के प्रसिद्ध होने का प्रमुख कारण उनका यूनीक आइडिया है जिसे ‘तंदूरी तड़का चाय’ और ‘Chai La The Tandoor Tea’ के नाम से पेश किया गया। तंदूरी चाय का बेहतरीन स्वाद लोगों के सामने पेश करने से पहले कंपनी द्वारा सैकड़ों एक्सपेरिमेंट किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Me n Moms Franchise Kaise Le | How To Get Me n Moms Franchise in Hindi

इसी वजह से तंदूरी चाय भारतीय जनता का favourite Tea Cafe बन चुका है। अगर आप भी भारतीय लोगों के प्रसिद्ध पेय यानी कि चाय के बिजनेस में हाथ आजमाना चाहते हैं तो एक बार तंदूरी चाय की फ्रेंचाइजी लेने के बारे में अवश्य विचार करें।

तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी के लिए निवेश की आवश्यकता (Chai La Tandoori Chai Franchise Cost)

Tandoori Chai Cafe Franchise Model Cost

तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी में आने वाले निवेश की बात की जाए तो यह लगभग फ्रेंचाइजी के प्रकार पर भी निर्भर करता है। मतलब कि यदि आप Tandoori Chai Cafe Franchise लेते हैं तो आपको 7 से 8 लाख रुपए निवेश करने होंगे।

तंदूरी चाय कैफे फ्रेंचाइजी के लिए कंपनी द्वारा 2 लाख रुपए फ्रेंचाइजी फीस के रूप में वसूल किए जाते हैं। इसके अलावा 50 हजार रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में जमा करवाए जाते हैं जो की पूरी तरह से refundable है।

तंदूरी चाय कैफे फ्रेंचाइजी के इंटीरियर के लिए भी 2 से लेकर 3 लाख रुपए तक का खर्चा आ सकता है। हालांकि तंदूरी चाय कैफे के इंटीरियर में आने वाला खर्च स्टोर के एरिया पर भी निर्भर करता है।

Kitchen Setup के लिए भी 1.5 लाख रुपए से लेकर 2 लाख रुपये तक निवेश करने की जरूरत होगी। इन सब खर्चों के अतिरिक्त तंदूरी चाय कैफे फ्रेंचाइजी के लिए 50 हजार रुपए अन्य खर्च के अंतर्गत जोड़े जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कैफ़े क्रीम फ्रैंचाइज़ी कैसे लें | Cafe Creme Franchise Hindi- Cost, Profit, How to Apply

Chai La Tandoori Chai Kiosk Franchise Model Cost

Chai La’s Kiosk Franchise Model के लिए आपको 3 लाख रुपए से लेकर 5 लाख रुपये तक निवेश करने की आवश्यकता हो सकती है। इस मॉडल में आपको 90 हजार रुपए फ्रेंचाइजी फीस के रूप में जमा करवाना होगा।

तंदूरी चाय कैफे फ्रेंचाइजी की अपेक्षा Tandoori Chai Kiosk Franchise में केवल 30 हजार रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में जमा कराने होंगे। यह सिक्योरिटी डिपॉजिट भी कंपनी द्वारा रिफंड कर दिया जाता है।

Tandoori Chai Kiosk Franchise Setup के लिए भी 2 लाख 40 हजार रुपए का खर्च आ सकता है। तंदूरी चाय कैफे फ्रेंचाइजी की तरह इस मॉडल में आने वाला इंटीरियर खर्च भी कुल क्षेत्रफल पर आधारित होता है।

इन सब खर्च के अलावा operating cost में भी 10 हजार रुपए rent और 3 हजार रुपए electricity bill का खर्च आता है। Tandoori Chai Kiosk Franchise के लिए रॉ मैटेरियल पर भी लगभग 60 हजार रुपए खर्च होंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो उक्त मॉडल के ऑपरेटिंग कॉस्ट में लगभग ₹98000 तक निवेश करने की जरूरत होती है।

तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी के लिए जमीन की जरूरत

chai-la-tandoori-chai-franchise-kaise-le-in-hindi
Image By: Pixabay

How to get Tandoori Chai Franchise in Hindi: दोस्तों! जिस प्रकार तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी में आने वाली लागत फ्रेंचाइजी के प्रकार पर निर्भर करती है। उसी प्रकार तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी के लिए जमीन की आवश्यकता भी फ्रेंचाइजी के model पर depend करती है। तंदूरी चाय कैफे फ्रेंचाइजी मॉडल में आपको मिनिमम 350 स्क्वायर फीट जगह का प्रबंध करना होगा।

बल्कि तंदूरी चाय Kiosk Franchise Model के लिए 50 स्क्वायर फीट से लेकर 75 स्क्वायर फीट तक जमीन की आवश्यकता होगी। इसके लिए rectangular and square space होना अनिवार्य है।

तंदूरी चाय कैफे फ्रेंचाइजी और तंदूरी चाय Kiosk Franchise model के लिए उचित लोकेशन के अंतर्गत market area, recognised stores, food court dense residential, कमर्शियल कैंटीन और कॉलेज को प्राथमिकता दी जाती है।

तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक दस्तावेज

पर्सनल कागजात

  • निजी पहचान पत्र: Aadhar Card, पैन Card, वोटर ID कार्ड
  • Address Proof: राशन कार्ड, electricity bill

अन्य कागजात

  • Passport Size Photo, ईमेल ID, Phone Number, शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज

प्रॉपर्टी संबंधित कागजात

  • Lease Agreement , All type NOC, बिजनेस एड्रेस प्रूफ, Shop Address Proof, GST रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, Business Tan Copy, बिजनेस पैन Copy

ये भी पढ़ें: SBI ATM Franchise कैसे लें- 2022 SBI Bank ATM Franchise in Hindi

तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी में मिलने वाला प्रॉफिट मार्जिन (Tandoori Chai Franchise Profit Margin)

तंदूरी चाय कैफे फ्रेंचाइजी मॉडल में कंपनी द्वारा लगभग 30% का मार्जिन निर्धारित किया गया है। कंपनी का दावा है कि तंदूरी चाय कैफे फ्रेंचाइजी में निवेश करने के उपरांत आप 18 से 24 महीने के भीतर ही अपनी निवेश की गई राशि प्राप्त कर सकते हैं। तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी के इस मॉडल से प्रतिमाह 70 हजार रुपए कमाए जा सकते हैं।

Tandoori Chai Kiosk Franchise Model के अंतर्गत कंपनी द्वारा लगभग 35% का मार्जिन दिया जाता है। साधारण तौर पर देखा जाए तो आप तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी के इस मॉडल से 40 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए हर महीने कमा सकते हैं। कंपनी द्वारा investment payback period के लिए 8 से 12 महीने तक का समय दिया जाता है।

तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी के फायदे (Benefits of Chai La Tandoori Chai Franchise)

  • तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी के लिए कंपनी द्वारा full मार्केट सपोर्ट मुहैया कराई जाती है। मार्केटिंग सपोर्ट के अंतर्गत डिजिटल मार्केटिंग और प्रिंट मार्केटिंग की सुविधा भी दी जाती है।
  • फ्री डोर डिलीवरी पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्ट support का भी प्रावधान है।
  • सभी प्रकार का कच्चा माल और मेन्यू भी Chai La Tandoori Chai के द्वारा ही दिया जाता है।
  • तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी से आप साल के 365 दिन कमाई कर सकते हैं।
  • कंपनी द्वारा लोकेशन का चयन करने, बिजनेस प्लान डेवलपमेंट और ब्रांडिंग में भी सहायता की जाती है।
  • इसके अतिरिक्त स्टाफ ट्रेनिंग और recruitment assistance के लिए भी कंपनी उत्तरदाई है।
  • यहां तक कि तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी को उत्तम तरीके से स्थापित करने के लिए 3 से 5 दिन के लिए एक्सपर्ट किचन प्रोफेशनल प्रोवाइड किया जाता है।
  • कंपनी द्वारा तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी के लिए बिलिंग सॉफ्टवेयर भी दिया जाता है।

तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी की खास जिम्मेदारी (Chai La Tandoori Chai Franchise Responsibility)

how-to-get-chai-la-tandoori-chai-franchise-kaise-le-in-hindi
Image By: Pixabay
  • कंपनी द्वारा तंदूरी चाय कैफे में हाइजीन और क्वालिटी कंट्रोल की तरफ खास ध्यान रखने की हिदायत दी जाती है।
  • इसके अलावा रॉ मटेरियल खरीदने की जिम्मेदारी भी फ्रेंचाइजी की ही होती है।
  • Management & compliance जिसमें परमिशन, लाइसेंस आदि शामिल हों, भी अन्य फ्रेंचाइजी रिस्पांसिबिलिटी के अंतर्गत ही शामिल है।
  • लोकल मार्केटिंग एंड सेल्स,कस्टमर सर्विस और फीडबैक भी फ्रेंचाइजी की रिस्पांसिबिलिटी है।

ये भी पढ़ें: Barbeque Nation Franchise Outlet कैसे खोलें?

तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कैसे करें (How To Apply For Tandoori Chai Franchise)

Chai La Tandoori Chai Franchise Contact: तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप कंपनी के हेड ऑफिस में खुद जाकर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी द्वारा ईमेल और फोन नंबर का भी विकल्प दिया गया है।

Tandoori Chai Head Office Address:

  • दुकान नंबर. 1,
    विल टेक हाउस, अपोजिट जैन सर टेक्नोलॉजी,
    नॉर्थ मैन रोड, खराड़ी, पुणे-411014, महाराष्ट्र, इंडिया.

Tandoori Chai Franchise Email Address:

Chai La Tandoori Chai Phone Number:

  • Sales: Rajeev Lahigude: +91 93070 99755
  • Management: Amol Rajdeo: +91 83904 08080
  • Dhiraj Ghadge: +91 81495 15252
  • Swapnil Ghadge: +91 91585 59696

चाय ला तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी लोकेशन का विस्तार (Chai La Tandoori Chai Franchise Expansion Location)

क्षेत्र राज्य
उत्तरपंजाब, उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश
दक्षिणआंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल
पूर्वअरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, उड़ीसा, सिक्किम, वेस्ट बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम
पश्चिमराजस्थान, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात
सेंट्रलछत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार
केंद्र शासित प्रदेशलक्षद्वीप, चंडीगढ़, पुडुचेरी, जम्मू एंड कश्मीर, दमन एवं द्वीप

निष्कर्ष

अमोल कुमार ने अपनी नानी मां के नुस्खे को अपनाकर तंदूरी चाय के रूप में एक विस्तृत बिजनेस खड़ा कर दिया। ऐसे में इस बिजनेस के व्यापक स्तर और लोकप्रियता को देखकर आप भी तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी में निवेश करके अपना बिजनेस शुरू करने का सपना पूरा कर सकते हैं।

तो दोस्तों, हमें पूरा विश्वास है कि आपको हमारे द्वारा Chai La Tandoori Chai Franchise Kaise Le, How To Get Tandoori Chai Franchise in Hindi के बारे में दी गई जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अपने मित्रों के साथ सोशल मीडिया द्वारा ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सभी लोगों तक तंदूरी चाय फ्रेंचाइजी की जानकारी पहुंच सके। आप अपनी प्रतिकिया या सुझाव हमें कमेन्ट करके बता सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment