Me n Moms Franchise Kaise Le | How To Get Me n Moms Franchise in Hindi

Table of Contents

Me n Moms Franchise Kaise Le: दोस्तों! क्या आप भी बेबी प्रोडक्ट और मदर केयर से संबंधित बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे हैं? लेकिन क्या अब तक इस बिजनेस में होने वाले मुनाफे को लेकर असमंजस में है? तो आज हम आपकी इस दुविधा का पूर्ण रूप से हल उपलब्ध करवाने जा रहे हैं।
हमारा मतलब कि हम आपको बेबी केयर और मदर केयर प्रोडक्ट उपलब्ध करना करवाने वाले ऐसे ब्रांड की जानकारी देंगे जिसकी फ्रेंचाइजी लेकर आप शत-प्रतिशत मुनाफे की गारंटी प्राप्त कर सकते हैं।

जी हां, दोस्तों! हम बात कर रहे हैं Me n Moms Franchise के बारे में जो कि आजकल लोगों की नंबर 1 पसंद बन चुका है। ऐसे में अगर आप भी ऐसे विख्यात brand के साथ खुद का बिजनेस शुरू करेंगे तो आपको एक सफल बिजनेसमैन बनने से कोई भी नहीं रोक सकता है। तो friends, चलिए देखते हैं कि Mee Mee Franchise लेने के लिए आपको किन चीजों की जरूरत होगी।

ये भी पढ़ें: कैफ़े क्रीम फ्रैंचाइज़ी कैसे लें | Cafe Creme Franchise Hindi- Cost, Profit, How to Apply

me-n-moms-franchise-kaise-le-in-hindi
Image Created at Canva

Me n Moms Franchise क्या है- Me n Moms Franchise Kaise Le

मी एंड मॉम्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की शुरुआत सन 1994 में की गई थी। इस कंपनी के संस्थापक श्री नरेश खट्टर एक प्रतिभाशाली बिजनेसमैन होने के साथ-साथ अपनी दूरदर्शिता के लिए विख्यात है। अपनी इसी प्रतिभा के बल पर ही उन्होंने मैन्युफैक्चरर और marketer के तौर पर मी एंड मॉम्स की शुरुआत की थी। Me n Moms द्वारा 0 से 4 वर्ष तक के बच्चों के प्रोडक्ट से लेकर mothercare product की पूरी रेंज उपलब्ध करवाई जाती है।

Me n Moms कंपनी द्वारा फ्रेंचाइजी वितरण का कार्यक्रम 2013 में शुरू किया गया जिसका प्रमुख उद्देश्य मातृत्व को क्वालिटी और सेफ्टी प्रोडक्ट प्रदान करना था। वर्तमान समय में, Me n Moms द्वारा पूरे भारत में 100 से भी ज्यादा आउटलेट और 60 फ्रेंचाइजी वितरित किए जा चुके हैं। Me n Moms भारत का सबसे बड़ा और विश्वास पूर्ण ब्रांड है। ऐसे में अगर आप भी Me n Moms Dealership लेने के इच्छुक है तो यह आपके लिए एक कामयाब बिजनेस बन सकता है।

मी एंड मॉम्स फ्रेंचाइजी के फायदे (Me n Moms Franchise Benefits)

  • मी एंड मॉम्स अपने प्रोडक्ट की एक बड़ी वैरायटी उपलब्ध करवाने के लिए जाना जाता है।
  • मी एंड मॉम्स के प्रोडक्ट न केवल लोगों में लोकप्रिय है बल्कि अपनी गुणवत्ता के लिए प्रमाणित भी हैं।
  • सबसे खास बात कि मी एंड मॉम्स द्वारा अच्छी सेल और रिटर्न का भरोसा दिया जाता है।
  • फ्रेंचाइजी के संचालन में किसी भी तरह की सहायता प्रदान करने के लिए मी एंड मॉम्स की टीम हर समय तैयार रहती है।
  • Me n Moms कंपनी द्वारा फ्रेंचाइजी को सुचारू रूप से संचालित करने में भी सहयोग दिया जाता है।
  • मी एंड मॉम्स कंपनी द्वारा स्टोर की प्रमोशन करने के लिए एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग में भी मदद की जाती है।

मी एंड मॉम्स फ्रेंचाइजी का मार्केट स्कोप (Me n Moms Franchise Market Scope)

Me n Moms एक ऐसा पॉपुलर ब्रांड है जिसमें निवेश करने के बाद 100% फायदे की गारंटी रहती है। Me n Moms एक ही छत के नीचे मदर और बेबी केयर के सभी प्रोडक्ट उपलब्ध करवाने के लिए एक भरोसेमंद नाम है। इसी वजह से Mom to be से लेकर बच्चों के सभी प्रोडक्ट के लिए Mee Mee एक फेमस In-house Brand बन चुका है।

मी एंड मॉम्स ‘The Joy Of Parenting’ और ‘One Roof’ स्टोर के रूप में अपनी बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करता है। दरअसल Me n Moms Store में आपको मार्केट में उपलब्ध अन्य ब्रांड जैसे कि Himalaya, Johnson’s and Johnson’s, Nestle आदि के प्रोडक्ट भी मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: Hitachi ATM Franchise कैसे लें?- 02 Profitable Options Available!

मी एंड मॉम फ्रेंचाइजी में मिलने वाले प्रोडक्ट (Products of Me n Moms Franchise)

  • खिलौने
  • फुटवियर
  • मेटरनिटी प्रोडक्ट
  • Infant Utility Products
  • Toiletries
  • Apparels

मी एंड मॉम्स फ्रेंचाइजी के लिए जमीन की आवश्यकता (Land Requirement For Me n Moms)

How To Get Me n Moms Franchise in Hindi: मी एंड मॉम्स फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको लोकेशन का चयन ध्यान पूर्वक करना होगा। हमारा मतलब कि इस व्यवसाय में उचित तरक्की पाने के लिए आपको हाई स्ट्रीट और भीड़भाड़ वाले स्थान का चुनाव करना चाहिए।

Me n Moms Franchise की स्थापना करने के लिए कंपनी द्वारा 800 स्क्वायर फीट से लेकर 1000 स्क्वायर फीट तक जगह का प्रबंध करने की हिदायत दी जाती है। Me n Moms फ्रेंचाइजी को शुरू करने के लिए store बनाने हेतु अलग से जगह का अरेंजमेंट करना भी जरूरी है।

मी एंड मॉम्स फ्रेंचाइजी को शुरू करने के लिए निवेश की आवश्यकता (Me n Moms Franchise Cost)

Me n Moms Franchise Kaise Le: मी एंड मॉम्स, एक लोकप्रिय ब्रांड होने के कारण आपको इसमें अच्छी खासी इन्वेस्टमेंट करने की जरूरत होगी। Me n Moms Franchise के लिए कम से कम 25 लाख रुपए से लेकर 30 लाख रुपए तक निवेश करने की आवश्यकता होती है। Me n Moms Franchise Investment Cost के अंतर्गत 10 लाख रुपए से लेकर 15 लाख रुपए तक जमीन में इन्वेस्ट करना होगा।

इसके अलावा 10 लाख रुपए से लेकर 12 लाख रुपए तक इंटीरियर और इंफ्रास्ट्रक्चर में खर्च करने की जरूरत पड़ेगी। साथ ही मी एंड मॉम्स फ्रेंचाइजी के लिए 2 लाख रुपए फ्रेंचाइजी शुल्क देना अत्यंत आवश्यक है। परंतु इस रकम में से कंपनी द्वारा 1 लाख रुपए रिफंड कर दिया जाता है।

इसके अतिरिक्त Me n Moms फ्रेंचाइजी में आने वाले अन्य खर्च के अंतर्गत स्टाफ और इलेक्ट्रिसिटी बिल को भी शामिल किया जा सकता है। इन अन्य खर्च के लिए कम से कम 40 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए निवेश करने पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Dr Lal Pathlabs Franchise Kaise Le | How To Get Dr Lal Pathlabs Franchise In Hindi

मी एंड मॉम्स फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक कागजात (Documents Required For Me n Moms Franchise)

पर्सनल कागजात:

  • आईडी प्रूफ, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड

एड्रेस प्रूफ

  • राशन कार्ड, बिजली का बिल
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • ईमेल आईडी, फोन नंबर

बिजनेस डॉक्यूमेंट

  • जीएसटी नंबर
  • बिजनेस पैन कार्ड
  • क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट

प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट

  • शॉप एग्रीमेंट
  • रेंट एग्रीमेंट
  • एनओसी

मी एंड मॉम्स फ्रेंचाइजी से होने वाला प्रॉफिट मार्जिन (Me n Moms Franchise Profit Margin)

profit-in-me-n-moms-franchise-kaise-le-in-hindi
Image By: Pixabay

Me n Moms फ्रेंचाइजी से आपको काफी ज्यादा प्रॉफिट मार्जिन अर्जित हो सकता है। दरअसल इस ब्रांड की लोकप्रियता के आधार पर बिक्री में कभी भी कमी नहीं आती है। हालांकि Me n Moms फ्रेंचाइजी में बिकने वाले सभी प्रोडक्ट पर अलग-अलग प्रॉफिट मार्जिन निर्धारित किया जाता है।

फिर भी मी एंड मॉम्स कंपनी द्वारा प्रॉफिट मार्जिन के तौर पर 30% से लेकर 32% तक लाभ प्रदान किया जाता है। Me n Moms कंपनी द्वारा दावा किया जाता है कि आप invest की गई रकम को मात्र 1 year में पूरा कर सकते हैं।

Me n Moms Franchise में सेल जितनी ज्यादा होगी तो उसी हिसाब से आपके प्रॉफिट मार्जिन में उतनी ही बढ़ोतरी होती रहेगी। मी एंड मॉम्स फ्रेंचाइजी में होने वाले प्रॉफिट के बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए आप कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर के साथ संपर्क कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त Me n Moms फ्रेंचाइजी से प्राप्त होने वाला मुनाफा कई अन्य factors द्वारा भी निर्धारित होता है जैसे कि लोकेशन, labour cost, Commercial lease rates आदि।

मी एंड मॉम्स फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How To Apply Online For Me n Moms Franchise)

Me n Moms Franchise Kaise Le:

  • मी एंड मॉम्स फ्रेंचाइजी लेने के लिए यदि आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • Official Website For Me n Moms Franchise: www.menmoms.in
  • इस वेबसाइट पर विजिट करने के उपरांत आपके सामने होम पेज पर Become A Franchise का विकल्प रहेगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा जिसमें आपको कुछ जरूरी जानकारी भरनी होगी।
  • इस form में आवेदन कर्ता का नाम, पता, ईमेल आईडी, फोन नंबर, सिटी, स्टेट आदि ध्यान पूर्वक भरें।
  • इसके उपरांत अगले स्टेप में आपको पॉपुलेशन का चयन करना होगा।
  • इसके बाद पेमेंट के ऑप्शन में 25 लाख से लेकर 50 लाख तक का विकल्प चुने।
  • इस पूरी प्रक्रिया के बाद submit के बटन पर क्लिक करके फॉर्म जमा करवाएं।
  • आपका फॉर्म सबमिट होने के बाद कंपनी द्वारा आपसे संपर्क स्थापित किया जाएगा।

मी एंड मॉम्स फ्रेंचाइजी के लिए संपर्क सूत्र (Me n Moms Franchise Contact Number)

Me n Moms Franchise Phone Number: +91 8080335566

ये भी पढ़ें: Shell Petrol Bunk in Hindi- शेल पेट्रोल पंप डीलरशिप कैसे लें?

मी एंड मॉम्स फ्रेंचाइजी लोकेशन का विस्तार (Me n Moms Franchise Expansion Location)

एरिया राज्य
उत्तरपंजाब, उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश
दक्षिणकेरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश
पूर्वअसम, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, वेस्ट बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश
पश्चिमगुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, राजस्थान
सेंट्रलबिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
केंद्र शासित प्रदेशपुडुचेरी, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर, लक्षद्वीप, दमन एंड द्वीप

निष्कर्ष

कुल मिलाकर अगर Me n Moms फ्रेंचाइजी को सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली फ्रेंचाइजी की उपाधि दी जाए तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा। Me n Moms फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कभी भी ज्यादा सोच विचार करने की जरूरत नहीं होगी। बस आगे बढ़े और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए Me n Moms फ्रेंचाइजी लेकर खुद का बिजनेस शुरू करने का हौसला रखें।

तो दोस्तों, हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा Me n Moms Franchise Kaise Le, How To Get Me N Moms Franchise in Hindi, Scope of Me N Moms Franchise आदि के बारे में दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा साझा करें ताकि हर व्यक्ति तक Me n Moms फ्रेंचाइजी की जानकारी पहुंच सके।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment