Mr Tea Franchise कैसे लें- How to get Mr Tea Franchise in Hindi

Mr Tea Franchise Kaise Le | How to get Mr Tea Franchise in Hindi: वर्तमान समय में चाय लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। चाहे मेहमान घर पर आए या फिर आप कहीं बाहर जाएं सबसे पहले आज लोगों को चाय चाहिए होती है। चाहे पकौड़े खाने हो या कोई और स्नेकस, चाय के बिना सब अधूरा लगता है। ऐसे में चाय से जुड़ा बिजनेस शुरू करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

इसलिए इस लेख में हम आपके लिए एक ऐसी कंपनी से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। जिनकी फ्रेंचाइजी लेकर आप अपना चाय से संबंधित बिजनेस शुरू कर सकते हैं और इसके लिए आपको बहुत अधिक निवेश की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

हम आपको Mr Tea franchise के विषय में आज के अपने लेख में पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे कि आप कैसे Mr Tea की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं और अपना एक कैफे खोल सकते हैं। यह बिजनेस निश्चित ही आपके लिए लाभदायक होगा क्योंकि यह आपको बहुत ही कम निवेश में बिना किसी रिस्क के 100% सफलता प्राप्त करने का वादा करते हैं। इसलिए आप हमारे इस लेख-Mr Tea franchise in Hindi को बड़े ही ध्यान से अंत तक पढ़ें।

mr-tea-franchise-kaise-le
Photo by Andrea Piacquadio from Pexels

Mr Tea Franchise के बारे में कुछ जानकारी

Mr Tea Franchise in India

आज के समय में भारत की एक बहुत बड़ी आबादी ऐसी है जो चाय को अपनी आदत बना चुकी है। साथ ही चाय आज लोगों की दिनचर्या का एक हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में चाय का बिजनेस करोड़ों का बिजनेस साबित हो रहा है। आज हम आपको चाय से संबंधित एक कंपनी Mr Tea के बारे में बताने जा रहे हैं।

हम आपको बता दें कि Mr Tea की स्थापना 26 जनवरी 2021 को Mr Tea Owner कोडुडुला नवीन रेड्डी द्वारा की गई थी। यह वर्तमान समय में चाय का एक प्रसिद्ध ब्रांड बन चुकी है। अब तक पूरे भारत में इनके 100 से अधिक आउटलेट स्थापित हो चुके हैं और आज भी यह अपने अलग-अलग आउटलेट भारत के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित करने में प्रयासरत है।

इस कंपनी की सबसे खास बात यह है कि इनका उद्देश्य है चाय की विरासत को संभालना और संरक्षित रखना। साथ ही यह उसे एक नया रूप देने की चाह रखते हैं और उसे आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने का प्रयास करते हैं। ऐसा करके यह चाय संस्कृति में एक नई क्रांति लाने का सपना देखते हैं।

इस सपने को पूरा करने के लिए यह अपनी चाय की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि चाय का इनके ग्राहकों के स्वास्थ्य पर कोई गलत प्रभाव ना पड़े। इसके लिए यह ऑर्गेनिक उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं।

यह चाय के साथ कुछ अतिरिक्त चीजें जैसे लस्सी और विभिन्न प्रकार की चाय और कुछ स्नेक इत्यादि भी ग्राहकों को उपलब्ध कराते हैं। निवेश की दृष्टि से यह काफी सस्ता है और इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा पैसे लगाने की भी आवश्यकता नहीं पड़ती। इसके बावजूद भी यह बिजनेस आपको अच्छा लाभ प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें:

Mr Tea Franchise Kaise Le?

हमारे इस लेख को पढ़ने से आप इतना तो समझ ही चुके होंगे कि चाय का व्यापार वर्तमान समय में एक अत्यंत लाभदायक व्यापार साबित हो सकता है और अब अगर आप चाहते हैं कि आप भी चाय का बिजनेस शुरू करें और लाखों की आमदनी प्राप्त करें तो उसके लिए आप Mr Tea Franchise ले सकते हैं। हम अपने इस लेख में आपको यह बताएंगे कि Mr Tea Franchise Kaise Le सकते हैं?

पर उससे पहले हम चाहते हैं कि हम आप को इस बात से अवगत कराएं कि फ्रेंचाइजी क्या होती है? कोई भी बड़ी कंपनी अपने नेटवर्क को देश विदेश में फैलाना चाहती है। इसलिए वो जगह-जगह अपनी ब्रांच खोलती है और उसके लिए कुछ लोगों को फ्रेंचाइजी के जरिए अपने उत्पादों को बेचने का अधिकार देती है।इसी प्रकार Mr Tea भी भारत के अलग-अलग हिस्सों में अपनी फ्रेंचाइजी स्थापित कर रहे हैं। अब तक Mr Tea के भारत में 100 से अधिक आउटलेट स्थापित हो चुके हैं।

यहां हम आपको यह भी बताना चाहेंगे कि Mr tea Franchise Agreement Validity 5 साल तक की होती है। इसके पश्चात यदि आप agreement को renew कराना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको Mr Tea Franchise Fees का 10% शुल्क देना होता है और आपका समझौता अगले 5 साल तक के लिए बढ़ा दिया जाता है।

How to apply for Mr Tea Franchise

यदि आप Mr Tea Franchise प्राप्त करना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको आवेदन करने की आवश्यकता होती है।

Mr Tea Franchise Apply Online

  • आवेदन करने के लिए आप सबसे पहले Mr Tea  की वेबसाइट www.mrteacafe.com पर विजिट करें।
  • इस वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपको इस के होम पेज पर फ्रेंचाइजी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा। इस फॉर्म में आपको अपनी कुछ जानकारियां जैसे नाम,फोन नंबर, ईमेल आईडी इत्यादि भरने होंगे।
  • उसके पश्चात आप इसे सबमिट कर सकते हैं। फॉर्म सबमिट करने के पश्चात कंपनी आपसे खुद संपर्क कर लेती है।

Mr Tea Cafe Franchise Documents

How to get Mr Tea Franchise in Hindi

यह बात विशेष रुप से ध्यान देने योग्य है कि Mr Tea Franchise प्राप्त करने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। जैसे एड्रेस प्रूफ के लिए आपके पास आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा यदि आपने कैफे खोलने के लिए कोई जमीन किराए पर ली है तो आपको उसका रेंट एग्रीमेंट भी अपने पास रखना चाहिए।

इसके अलावा राशन कार्ड और बिजली के बिल की भी आपको आवश्यकता पड़ सकती है। साथ ही आपके पास बैंक अकाउंट की पासबुक और आपके ईमेल आईडी और फोन नंबर का होना जरूरी है। इसके अलावा जीएसटी सर्टिफिकेट और एनओसी जैसे कुछ दस्तावेज फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के लिए जरूरी हो जाते हैं ।

इन सबके अतिरिक्त आपको Mr Tea Franchise प्राप्त करने के लिए कुछ फ्रेंचाइजी शुल्क भी देना होता है। Mr Tea Franchise के लिए फ्रेंचाइजी शुल्क करीब ₹5,00,000 है। इस शुल्क को देने के पश्चात ही आप Mr tea की फ्रेंचाइजी प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

Mr Tea Franchise Cost

how-to-get-mr-tea-franchise-in-hindi
Photo by Jason Goodman on Unsplash

यदि आप Mr Tea Franchise ले रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि आपको इस बिजनेस के लिए कितने निवेश की आवश्यकता पड़ सकती है। वैसे तो हर बिजनेस को करने के लिए आपको निवेश की आवश्यकता पड़ती ही है। परंतु Mr Tea Franchise द्वारा अपना बिजनेस स्थापित करने के लिए आपको बहुत अधिक निवेश करने की आवश्यकता नहीं है।

हम आपको यह भी बताना चाहेंगे की Mr Tea की फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के लिए आपको इनका फ्रेंचाइजी शुल्क देना होता है। Mr Tea franchise cost करीब 5 लाख रुपए है। परंतु ऐसा नहीं है कि इस फ्रेंचाइजी शुल्क को देने के बाद आपको सिर्फ फ्रेंचाइजी प्राप्त करने का फायदा प्राप्त होता है।

यदि आप Mr Tea franchise शुल्क देते हैं तो इस फ्रेंचाइजी शुल्क में आप को distribution fees के साथ मिल्क शेक ब्लेंडर, सोडा मेकर, 190 लीटर फ्रिज, डीप फ्रीजर, हॉट ब्लास्ट, ऑल फायर, चाय केतली, इंडक्शन, डिस्पले काउंटर, स्टील बर्तन के 20 पीस, 3 बर्नर स्टोव जैसे सभी उपकरण प्रदान किए जाते हैं।

मतलब, फ्रेंचाइजी फीस देने के बाद आपको इन उपकरणों पर अतिरिक्त लागत लगाने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा Mr Tea Franchise लेने पर यह आपके कुछ शुरुआती खर्चों में भी आपकी मदद करते हैं जैसे फर्नीचर, इंटीरियर डिजाइनिंग, पेंटिंग इत्यादि।

Mr Tea Franchise Profit

अब हम आपको यह भी बताना चाहेंगे कि इतना Investment करने के पश्चात आप को कितना Profit प्राप्त हो सकता है। वैसे तो आप का Profit इस बात पर निर्भर करेगा कि आप की बिक्री कितनी अधिक होती है। आप की बिक्री जितनी अधिक होगी आपका लाभ भी उतना ही अधिक होगा।

सामान्य तौर पर आपको दैनिक रूप से 8 हजार से लेकर 35 हजार तक प्रॉफिट मिलने की गुंजाइश है। मतलब यदि औसत निकाला जाए तो आप को नियमित रूप से Mr Tea franchise profit करीब 10 हजार रुपए प्राप्त हो जाते हैं।

इसके अलावा आपको Profit के लिए कुछ अन्य factors भी जिम्मेदार होते हैं। जैसे कि यह काफी मायने रखता है कि आपका कैफे किस स्थान पर है यदि आपका कैफे किसी भीड़भाड़ वाले स्थान पर है तो निश्चित रूप से आप की बिक्री अधिक होगी और आपका Profit भी बढ़ जाएगा।

Mr Tea Cafe Franchise ही क्यों लें?

कोई भी Franchise लेते समय आपके मन में यह सवाल जरूर आता है कि हम इसी कंपनी की फ्रेंचाइजी क्यों लें? तो हम आपको बता दें कि Mr Tea  Franchise लेने पर आपको कुछ विशेष लाभ प्राप्त होते हैं जैसे :

  • इनकी फ्रेंचाइजी लेने पर यह कंपनी आपके शुरुआती खर्चों में आपकी मदद करती हैं। जैसे कि फर्नीचर, आंतरिक कार्य और पेंटिंग इत्यादि में मतलब की यह आपके कैफे की इंटीरियर डिजाइनिंग की जिम्मेदारी खुद लेती है।
  • Franchise Fees दे कर इनकी फ्रेंचाइजी लेने पर आपको बहुत से उपकरण प्रदान किए जाते हैं। जिनका उपयोग आप अपने कैफे में करने वाले होते हैं। इसके लिए आपको इन उपकरणों पर अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ता है।
  • यह पूर्ण रूप से ऑर्गेनिक उत्पादों का प्रयोग करते हैं और अपनी फ्रेंचाइजी प्राप्त व्यक्तियों को यह कच्चे माल के रूप में इन सभी ऑर्गेनिक उत्पादों को उपलब्ध कराते हैं। यानी कि Mr Tea cafe Franchise लेने पर आपको कच्चे माल की चिंता करने की भी आवश्यकता नहीं है।
  • इसके अलावा यह अपने फ्रेंचाइजी प्राप्त व्यक्तियों के बिजनेस में Growth करने के लिए उनके कर्मचारियों को Training भी प्रदान करते हैं। इस बिजनेस को करने के लिए आपको दो से तीन कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ सकती है या उससे अधिक कर्मचारी भी आपको लगाने पड़ सकते हैं।
  • यह कंपनी आपके सभी कर्मचारियों को चाय बनाने की विधि और अपने द्वारा प्रयोग किए जाने वाले विशेष प्रकार के नुस्खे को सिखाने का काम भी करती है और उन्हें 3 दिन का विशेष प्रशिक्षण देती है। इसके लिए यह आपको दो विकल्प प्रदान करती है;

1) पहला विकल्प यह है कि यदि आप अपने कर्मचारियों को अपने पास ही प्रशिक्षित कराना चाहते हैं। तो उसके लिए यह कंपनी किसी व्यक्ति को आपके पास भेजती है और उसके लिए आपको ₹10,000 प्रशिक्षण शुल्क देना होता है।

2) दूसरा विकल्प यह है कि यदि आप फ्री में अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षित कराना चाहते हैं तो आप उन्हें हैदराबाद में स्थित इनकी प्रयोगशाला में भेज सकते हैं जहां पर उन्हें बिल्कुल फ्री में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। परंतु कर्मचारियों के रहने उनकी यात्रा और खाने का खर्च आपको खुद वहन करना होता है।

  • इसके अलावा यह कंपनी आपके Menu और Product Pricing निर्धारित करने में भी आपकी मदद करती है और आपको अपने बिजनेस में हर कदम पर सहायता प्रदान करती हैं।
  • यह इस बात का विशेष ध्यान रखते हैं कि जहां इनकी फ्रेंचाइजी प्राप्त व्यक्ति ने कोई केफे स्थापित किया है वहां पर कोई अन्य कैफे स्थापित न किया जाए।

ये भी पढ़ें:

Mr Tea Cafe Menu में क्या क्या शामिल है?

वैसे तो Mr Tea मुख्य रूप से चाय का बिजनेस करते हैं। परंतु यह है विभिन्न प्रकार की चाय और चाय के साथ कुछ अन्य उत्पाद भी अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराते हैं।

Mr Tea Menu

  • Black milk tea
  • Jasmine green milk tea
  • Roasted Oolong milk tea
  • Chocolate milk tea
  • Taro milk tea
  • Honeydew melon milk tea
  • Strawberry milk tea
  • Winter Melon Milk Tea
  • Thai tea
  • Matcha milk tea
  • Milk shakes
  • Lassi
  • Mocktails
  • Bubble tea
  • Waffles
  • Fresh Fries
  • Sandwich
  • Snacks etc..

Mr Tea Cafe के लिए कैसी जमीन का चुनाव करें?

यदि आप Mr Tea franchise ले रहे हैं तो आपको अपना कैफे खोलने के लिए निश्चित ही जमीन की आवश्यकता पड़ेगी। यदि आपके पास अपनी कोई जमीन है तो यह काफी अच्छा है परंतु यदि आपके पास कोई जमीन नहीं है तो आप कोई जमीन किराए पर ले सकते हैं।

जमीन लेते समय यह बात ध्यान रखें कि आप ऐसे स्थान का चुनाव करें जहां अधिक संख्या में लोग आते जाते हों। जैसे कि आप किसी बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन या किसी कॉलेज या स्कूल के आसपास का कोई स्थान या फिर किसी मार्केट का चुनाव कर सकते हैं। क्योंकि जहां पर भीड़ भाड़ अधिक होगी वहां पर बिक्री भी अधिक होने की संभावना पैदा हो जाती है। इसलिए जगह कि चुनाव के समय इन बातों का विशेष रुप से ध्यान रखें।

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है इस लेख के माध्यम से आपको अपना बिजनेस शुरू करने में काफी सहायता प्राप्त होगी। इस लेख के माध्यम से हमने आपको Mr Tea Franchise Kaise Le (How to get Mr Tea Franchise in Hindi) के विषय में काफी जानकारी प्रदान कर दी है।

परंतु फिर भी यदि आप कुछ अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इनकी वेबसाइट पर Visit कर सकते हैं या फिर आप इनके टोल फ्री नंबर +91 9985282111 पर भी इनसे संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment