BSC Horticulture Course Kya Hai – योग्यता, फीस, कॉलेज

BSC Horticulture Course एक स्नातक कोर्स है जिसे पूरा करने में तीन वर्षों का समय लगता है। BSC in Horticulture Science के इस Course में कुल छः सेमेस्टर होते है।

अगर आपको नहीं पता कि BSC Horticulture Course Kya Hai, तो आपको बता दें कि यह विज्ञान की एक शाखा है, जो पेड़ पौधों और फसलों से जुड़ी अलग अलग जानकारी छात्रों को देती है। इस कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्रों को बागबानी करने के वैज्ञानिक तरीकों और तकनीक की शिक्षा दी जाती है।

जो छात्र Bachelor of Science in Horticulture Course करते है उन्हे सभी प्रकार की फसलों और पौधों की उच्च पैदावार, उन्हे नुकसान पहुंचाए बिना कैसे की जाए, इसके बारे में सिखाया जाता है। इतना ही नहीं, उन्हे पौधों की मार्केटिंग का भी ज्ञान दिया जाता है। BSC Horticulture Degree प्राप्त करने के लिए आपको बायोकेमिस्ट्री, एंटोमोलॉजी, प्लांट ब्रीडिंग जैसे अन्य कई विषय का अध्ययन करना होता है।

BSC Horticulture Course Kya Hai और इसमें करियर कैसे बनाएं इन सबके बारे में विस्तार में जानने के लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना चाहिए। BSC Horticulture Science Course करने के लिए हमारे देश में कोन से टॉप कॉलेज मौजूद हैं इसके बारे में भी हम चर्चा करेंगे।

bsc-horticulture-course-kya-hai-details-in-hindi
Career in BSC Horticulture Science in Hindi- Horticulture Kya Hota Hai: Image Created at Canva

What is BSC Horticulture Course Details in Hindi- BSC Horticulture Kya Hai

कोर्स का प्रकारस्नातक (Under Graduate Course)
कोर्स की अवधि3 वर्ष
कुल सेमेस्टर6 सेमेस्टर
कोर्स के लिए योग्यतामान्यता प्राप्त विद्यालय से 10+2, 50% अंक के साथ
कोर्स की फीस20,000 से 50,000 रुपए
प्रवेश प्रक्रियामेरिट या एंट्रेंस एग्जाम द्वारा
प्रवेश परीक्षाHORTICET, MCAER UG CET, UPCATET, CGPAT
जॉब पदHorticulturist, Agriculture Officer,
Farm Manager, Food Producer,
Horticulture Technician etc.
सैलरी2 लाख से 4.5 लाख रुपये प्रतिवर्ष

BSC Horticulture Full form and Eligibility

बीएससी हॉर्टिकल्चर कोर्स का फुल फॉर्म- बैचलर ऑफ साइंस इन हॉर्टिकल्चर (Bachelor of Science in Horticulture) होता है। जो छात्र यह कोर्स करना चाहते हैं उन्हे निम्नलिखित योग्यता को पूरा करना जरूरी है:

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से बारहवीं पास होना चाहिए।
  • बारहवीं कक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको से पास होना अनिवार्य है।
  • बारहवीं कक्षा में रसायन और भौतिक विज्ञान के साथ जीव विज्ञान विषय लेकर ही आपको पढ़ाई करनी होगी।
ये भी पढ़ें…
X Ray Technician Course Details after 12th: योग्यता, एग्जाम, फीस, सिलेबस, अवधि
OT Technician Course Details in Hindi- Fees, College, Duration, Salary की जानकारी
BSc Forestry Course Details- कोर्स की पूरी जानकारी Hindi में
ECG Technician Course Details in Hindi- ईसीजी टेक्नीशियन कैसे बनें
BNYS Course Details in Hindi- सामान्य Fees में अच्छा कैरियर!

BSC in Horticulture Science में एडमिशन कैसे लें

बीएससी हॉर्टिकल्चर कोर्स में आप दो तरीके से प्रवेश ले सकते हैं। सबसे पहला तरीका होता है आपको बारहवीं में मिले अंको के आधार पर ही कई कॉलेज में एडमिशन दे दिया जाता है। लेकिन बहुत से टॉप इंस्टीट्यूट ऐसे होते है जो आपका एंट्रेंस एग्जाम लेते हैं। अगर आप ये एग्जाम पास करते हैं तभी आपको कोर्स करने के मौका मिलता है।

मेरिट आधार पर एडमिशन

  • अगर आप मेरिट आधार पर एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपको बारहवीं में बहुत ही अच्छे अंक लाने होंगे। जितने ज्यादा अंक होते हैं उतनी आसानी से एडमिशन मिल जाता है। फिर भी कम से कम 50% अंक तो होने ही चाहिए।
  • आपको एडमिशन लेने के लिए यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाके ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • आवेदन के समय जो फॉर्म भर कर सबमिट किया है उसका एक प्रिंट अपने पास रखें।
  • कॉलेज द्वारा मेरिट लिस्ट निकलने का इंतजार करें।
  • मेरिट लिस्ट में आपका नाम आने के बाद सभी डॉक्यूमेंट, फॉर्म का प्रिंट और फीस कॉलेज में जमा करें, आपका एडमिशन हो जायेगा।

एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर प्रवेश

  • सबसे पहले आपको एंट्रेंस एग्जाम के लिए निकाले गए फॉर्म को भरना होगा।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
  • परीक्षा पास करने के बाद आगे की प्रकिया के लिए आपको बुलाया जाएगा।
  • कॉलेज में आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होगा।
  • इसके बाद ही आपको बीएससी इन हॉर्टिकल्चर कोर्स में एडमिशन मिलेगा।

BSC Horticulture Entrance Exam कौन से हैं

बीएससी हॉर्टिकल्चर कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र एवं छात्राओं के पास एंट्रेंस एग्जाम देने के लिए बहुत सारे विकल्प मौजूद होते हैं। आप नीचे बताए गए Exams में से कोई भी परीक्षा पास करके BSC in Horticulture Course में एडमिशन ले सकते हैं।

1.HORTICET: जो छात्र, Dr. YS Horticulture University में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे यह एंट्रेंस एग्जाम दे सकते हैं। ये एग्जाम हर साल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किया जाता है। ये एक यूनिवर्सिटी लेवल एग्जाम है।

2. MCAER UG CET: यह एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है जो हर साल एक बार आयोजित की जाती है। इस प्रवेश परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न कृषि संबंधी कोर्स में एडमिशन देना होता है।

3. UPCATET: यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए है जो उत्तरप्रदेश में हॉर्टिकल्चर कोर्स करना चाहते हैं। उत्तरप्रदेश के कानपुर में स्थित चंद्र शेखर आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर द्वारा ये परीक्षा आयोजित की जाती है।

4.CGPAT: इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा किया जाता है। बाकी परीक्षाओं की तरह इसका उद्देश्य भी छात्रों को विभिन्न अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन देना होता है।

BSC Horticulture Course Fees in Hindi

आप कोई भी कोर्स करना चाहें तो उसकी फीस सभी यूनिवर्सिटीज में एक जैसी नहीं हो सकती है। अलग अलग कॉलेज में आपको फीस भी अलग भरनी पड़ सकती है। ये कोर्स आप सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में कर सकते हैं।

सरकारी कॉलेज में आपको सालाना 1000 से 1500 रुपए तक का भुगतान करना पड़ता है। लेकिन अगर आप किसी निजी इंस्टीट्यूट से यह कोर्स करना चाहते हैं तो आपको सालाना 10,000 से 50,000 रुपए तक फीस लेने वाले अलग अलग कॉलेज मिल जायेंगे।

Top College for BSC Horticulture Degree Course

क्र.नाम लोकेशनफीस (रु.)
1.बीकानेर एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटीराजस्थान16,000/-
2.SKUAST श्रीनगरश्रीनगर31,000/-
3.आनंद एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटीगुजरात27,400/-
4.तमिल नाडु एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटीकोयंबटूर, तमिलनाडु40,000/-
5.पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटीलुधियाना70,000/-
6.जीबीपंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजीउत्तराखंड41,000/-
7.जूनागढ़ एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटीगुजरात29,000/-
8.महात्मा ज्योति राव फुले यूनिवर्सिटीजयपुर82,000/-
9.मेवाड़ यूनिवर्सिटीछीतोरगढ़60,000/-
10मुंबई यूनिवर्सिटीमुंबई27,000/-

BSC Horticulture Syllabus in Hindi

सेमेस्टर 1सेमेस्टर 2
ट्रॉपिकल एंड सबट्रोपिक वेजीटेबलप्लांट प्रोपेगेशन एंड नर्सरी मैनेजमेंट
फंडामेंटल ऑफ हॉर्टिकल्चरऑर्नामेंटल हॉर्टिकल्चर
फंडामेंटल ऑफ सॉइल साइंससॉइल फर्टिलिटी एंड न्यूट्रीशन मैनेजमेंट
फंडामेंटल ऑफ फूड साइंस एंड न्यूट्रीशनवाटर मैनेजमेंट इन हॉर्टिकल्चर क्रोप्स
प्रिंसिपल ऑफ जेनेटिक्स एंड साइटोजेनेटिक्सफंडामेंटल ऑफ प्लांट पैथोलॉजी
इंट्रोडक्टरी माइक्रोबायोलॉजीएग्रो मेटियोरोलॉजी एंड क्लाइमेट चेंज
एलिमेंट्री प्लांट बायोकेमिस्ट्रीइंट्रोडक्टरी क्रॉप फिजिलॉजी
इनफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजीप्रिंसिपल ऑफ़ प्लांट ब्रीडिंग
इकोनॉमिक्स एंड मार्केटिंगएलिमेंट्री स्टेटिस्टिक्स एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन
फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशनकम्युनिकेशन स्किल्स
सेमेस्टर 3 सेमेस्टर 4
टेंपरेट फूड क्रॉपट्रॉपिकल एंड सबट्रोपिकल फ्रूट्स
टेम्परेट वेजिटेबल क्रॉपप्लांटेशन क्रॉप्स
कमर्शियल फ्लोरीकल्चरब्रीडिंग ऑफ फ्रूट्स एंड प्लांटेशन
ऑर्गेनिक फार्मिंगप्रिंसिपल ऑफ़ लैंडस्केप आर्किटेक्चर
प्रिसिजन फार्मिंग प्रोटेक्टेड कल्टीवेशनस्पाइसेज एंड कांडीमेंट्स
फंडामेंटल ऑफ एंटोमोलोजीडिजीज ऑफ़ प्लांटेशन फ्रूट्स,मेडिकल एंड एरोमेटिक क्रॉप
नेमाटॉड पेस्ट्स हार्टिकल्ट क्रॉप एंड देर मैनेजमेंटइंसेक्ट्स पेस्टस ऑफ फ्रूट्स, प्लांटेशन, मेडिकल एंड एरोमेटिक क्रॉप
ग्रोथ एंड डेवलपमेंट ऑफ़ हार्टिकल्चरल क्रॉपसॉइल वाटर एंड प्लांट एनालिसिस
सेमेस्टर 5सेमेस्टर 6
आर्केड एंड एस्टेट मैनेजमेंटसीड प्रोडक्शन ऑफ़ वेजिटेबल, ट्यूबर एंड स्पाइस क्रॉप्स
पोटैटो एंड ट्यूबर क्रॉप्सब्रीडिंग एंड सीड प्रोडक्शन ऑफ फ्लावर एंड औरनामेंटल प्लांट्स
ड्राई लैंड हॉर्टिकल्चरप्रोसेसिंग आफ हॉर्टिकल्चरल क्रॉप्स
ब्रीडिंग ऑफ वेजिटेबल, ट्यूबर एंड स्पाइस क्रॉपमेडिकल एंड एरोमैटिकल क्रॉप्स
वीड मैनेजमेंट इन हॉर्टिकल्चरल क्रॉप्सइंट्रोडक्शन टू मेजर फील्ड क्रॉप्स
डिजीज ऑफ वेजिटेबल, ओर्नामेंटल्स एंड स्पाइस क्रॉप्सइंट्रोडक्टरी एग्रोफोरेस्ट्री
इंसेक्ट पेस्ट ऑफ़ वेजिटेबल आर्नामेंटल एंड स्पाइस क्रॉप्सएपी कल्चर, सेरीकल्चर एंड लैक कल्चर
फंडामेंटल्स आफ एक्सटेंशन एजुकेशनहोर्टीबिजनेस मैनेजमेंट एनवायरमेंटल स्टडीज एंड डिजास्टर मैनेजमेंट
पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट आफ हॉर्टिकल्चरल क्रॉप्सएंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट एंड बिजनेस मैनेजमेंट
ये भी पढ़ें…
CHO क्या है | CHO Full Form | All Details
नेत्र सहायक- Ophthalmic Technician Kaise Bane | How to become Ophthalmic Technician in Hindi
Microbiology me career kaise banaye- Microbiologist kaise bane
MR: MR Full Form, MR Kaise Bane और Top 23 Institutes
Radiology me Career Kaise Banaye | Radiologist Kaise Bane

बीएससी हॉर्टिकल्चर कोर्स के बाद Job और Salary

BSC Horticulture का कोर्स करने के बाद आप गवर्नमेंट और प्राइवेट सेक्टर में जॉब प्राप्त कर सकते हैं। इस फील्ड में आपके पास बहुत सारी नौकरी प्राप्त करने का मौका होता है और सैलरी भी बहुत अच्छी मिलती है। इसके बारे में हमने आगे बताया है:

पदसैलरी/प्रतिवर्ष
Horticulturist3.9 लाख
Agriculture Officer2.9 लाख
Farm Manager2.5 लाख
Food Producer1.5 लाख
Horticulture Technician1.20 लाख
Plant Healthcare Manager4.3 लाख
Seed Analyst3.6लाख
Soil Scientist2.5 लाख
Horticultural Education Supervisor2.6 लाख
Pomologist2 लाख

Top Recruiters for A Horticulturist

  • Sun Valley Landscaping
  • Narendra Group Of Industries
  • Ministry Of Agriculture And Farmers Welfare
  • Vaibhav Pariwar India Projects Limited
  • National Research Centre For Grapes
  • Iffco Kisan Sanchar Limited
  • Avani Leisure Pvt Limited
  • JIAAN Biotech
  • Parakh Agro Industries Limited
  • State Forestry Department
  • Prasad Seeds Pvt Limited
  • State Agriculture Department

FAQs- BSC Horticulture Course Kya Hai

हॉर्टिकल्चर कितने प्रकार का होता है?

हॉर्टिकल्चर भी कृषि विज्ञान की ही एक शाखा है, जिसे हिंदी में उद्यान विज्ञान भी कहा जाता है। हॉर्टिकल्चर की विभिन्न शाखाएं है जैसे:- फल परीक्षण विज्ञान, फलोत्पादन विज्ञान, शतोत्पादन विज्ञान इत्यादि। आप किसी भी शाखा में अपना करियर बना सकते हैं।

बीएससी हॉर्टिकल्चर के बाद क्या करें

यह कोर्स करने के बाद आपके पास दो ऑप्शन होते हैं। या तो आप किसी भी सरकारी या निजी कृषि संस्थान में नौकरी प्राप्त कर लें, या आगे की पढ़ाई करें ताकि आप इसी क्षेत्र में और भी उच्च पद और हाई सैलरी पर जॉब कर सकें।

इसके लिए आप एमएससी एंड पीएचडी इन हॉर्टिकल्चर कर सकते हैं। जिसके बाद आप किसी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भी बन जायेंगे।

हॉर्टिकल्चर को हिंदी में क्या कहते हैं और इसके जनक कौन हैं?

हॉर्टिकल्चर को हिंदी में उद्यान विज्ञान कहा जाता है, जो खाद्य एवं अखाद्य पौधों और फसलों के उत्पादन से संबंधित है। एम. एच. मैरीगोड़ा को उद्यान विज्ञान का जनक कहा जाता है।

हॉर्टिकल्चर डिग्री कैसे लें?

हॉर्टिकल्चर डिग्री लेने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से बारहवीं पास करना होगा जिसमें आपके पास न्यूनतम 50% अंक होने ही चाहिए। इसके बाद आप किसी भी कॉलेज में जहां यह कोर्स उपलब्ध हो वहां मेरिट या एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर एडमिशन ले सकते हैं।

इस तरह, कोर्स के सभी सेमेस्टर एग्जाम क्लियर करके आपको हॉर्टिकल्चर की डिग्री मिल जायेगी।

हॉर्टिकल्चर में किसका अध्ययन किया जाता है?

हॉर्टिकल्चर में खाद्य एवं अखाद्य दोनों ही प्रकार की फसलों का अध्यन होता है। खाद्य मतलब गेंहू, चावल, दाल जैसी फसल जो हम खाते हैं और अखाद्य मतलब अन्य पेड़-पौधे और फूलों के पौधे जो केवल सजावट के लिए इस्तेमाल में लाए जाते हैं।

निष्कर्ष- BSC Horticulture Course in Hindi

आज के लेख BSC Horticulture Course Details in Hindi (BSC Horticulture Course Kya Hai) में अपने समझा किस तरह आप कृषि विज्ञान की एक शाखा जिसे उद्यान विज्ञान कहा जाता है, के कोर्स को पूरा करके कृषि विज्ञान के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।

यह BSC Agriculture Course का ही एक प्रकार है जिसे पूरा करने में आपको चार वर्ष का समय लगता है। अगर आप Horticulture में BSC करने के अलावा मास्टर्स भी करते हैं तो आप इससे भी ज्यादा सैलरी पर जॉब प्राप्त कर सकते हैं।

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment