BSC Mathematics Course क्या है- फीस, अवधि, कॉलेज, जॉब, सैलरी

Table of Contents

BSC Mathematics Course Details in Hindi: अगर आप 12वीं पास कर चुके हैं और Mathematical Equations और Problems को हल करने में रुचि रखते हैं तो आप BSC Mathematics Course को अपना कर इससे ग्रेजुएशन कर सकते हैं। यह 3 साल का स्नातक डिग्री कोर्स होता है। अगर आपको भी गणित में महारथ हासिल करनी है, तो आप बीएससी मैथमेटिक्स कोर्स कर सकते हैं।

BSC Mathematics, संख्याओं के विश्लेषण के साथ-साथ गणित को समझने और इससे सम्बन्धित समस्याओं को हल करने का एक कोर्स है। इस कोर्स के बाद आप अपने करियर को एक नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। यह पाठ्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए सबसे अच्छा पाठ्यक्रम है जो मैथ विषय में अपनी रुचि दिखाते हैं।

अगर आप भी इस कोर्स के बाद अपना कैरियर गणित के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं तो इसकी पूरी जानकारी जानना आपके लिए बेहद जरूरी है, तो चलिए आगे बढ़ते हैं हमारे आज के पोस्ट में।

bsc-mathematics-course-details-in-hindi
BSC Maths Course Information

BSC Mathematics Course Details in Hindi

कोर्स का नामBSC गणित
बीएससी मैथमेटिक्स का पूरा नामबैचलर ऑफ साइंस इन मैथमेटिक्स
कोर्स की अवधि3 साल
कोर्स की फीस50 हजार रुपए से 1.50 लाख रुपए
सैलरी5 LPA से 8 LPA तक
जॉब क्षेत्रवित्तीय क्षेत्र, कॉलेज लैक्चरर, शिक्षक, इंडस्ट्रियल कम्पनी, अनुसंधान संस्थान में आदि।
जॉबलेखाकार, अधिकारी, तकनीकी विश्लेषक आदि।

BSC Mathematics क्या है?

बीएससी मैथ एक स्नातक डिग्री प्रोग्राम है। यह कोर्स आपकी Analytical Skills को बढ़ाने का काम करता है। इसके साथ ही यह कोर्स आपके Industrial Exposure और Research Skills को बढ़ाता है। यह कोर्स करने के बाद आपके करियर के रास्ते और आगे हायर एजुकेशन करने के रास्ते भी खुल जाते हैं।

ये भी पढ़ें:
BSC Biotechnology Course क्या है- कैसे करें
BSC Home Science Course क्या है- Details in Hindi
BSC Nursing Course Details in Hindi- बीएससी नर्सिंग क्या है?
BSC Computer Science Kya Hai – Course Information in Hindi
B Lib Librarian Course Details in Hindi: B Lib Kya Hai, Librarian Kaise Bane

BSC Mathematics कोर्स क्यों करें?

अगर आप Mathematical Equations को Solve करने में रुचि रखते हैं और साथ ही इंजीनियर बनने का सपना भी संजो कर रखे हैं, तो आपके लिए BSC मैथमेटिक्स का कोर्स एकदम सही है। अपनी अन्य समस्याओं से संबंधित स्किल को बढ़ाने के लिए भी यह एक बहुत अच्छा कोर्स है। अपनी रिसर्च से संबंधित स्किल को बढ़ाने के लिए भी यह एक बहुत अच्छा कोर्स है।

B.SC Mathematics Course Kaise Kare- एडमिशन कैसे लें

आज के इस पोस्ट में आगे आप जानेंगे कि इसके लिए एडमिशन की क्या प्रक्रिया है। आप किसी भी कॉलेज में B.SC Mathematics Course के लिए एडमिशन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए दो प्रक्रिया होती हैं। जिनमें एडमिशन, एक मेरिट के आधार पर और दूसरी प्रवेश परीक्षा के आधार पर होता है।

BSC Mathematics Course Eligibility- योग्यता

भारत के सभी कॉलेजों द्वारा बीएससी मैथमेटिक्स कोर्स के लिए कुछ पात्रतायें रखी जाती हैं। जो विद्यार्थी मैथमेटिक्स के इस कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें इन पात्रताओं को पूरा करना जरूरी होता है। ये शर्तें निम्न प्रकार हैं:

  • इस कोर्स में एडमिशन के लिए विद्यार्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं की परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
  • इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थी को कक्षा 12 में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक होने पर आपको मेरिट के आधार पर किसी भी कॉलेज में एडमिशन नहीं मिलेगा।
  • इस कोर्स में एडमिशन के लिए विद्यार्थी को कक्षा 12, पीसीएम (PCM) विषय द्वारा पास करना अनिवार्य है।

BSC Mathematics Course कितने साल का होता है?

यह 3 साल का स्नातक डिग्री कोर्स होता है। इसे सेमेस्टर के आधार पर बांटा गया है। प्रत्येक वर्ष में दो सेमेस्टर होते हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर BSC Maths में 6 सेमेस्टर होते हैं।

BSC Mathematics Course के लिए प्रवेश परीक्षा- Entrance Exams

भारत में B.SC Mathematics के कोर्स के लिए अनेक कॉलेज हैं जिनमें एडमिशन लेने के लिए आपको प्रवेश परीक्षा देनी अनिवार्य है। अलग-अलग कॉलेज के अनुसार यह प्रवेश परीक्षा अलग-अलग होती हैं। इसकी जानकारी आपको उन्हीं कॉलेज की वेबसाइट पर मिल जाएगी। प्रवेश परीक्षा सम्बंधित जानकारी वेबसाइट पर एक बार जरूर चेक कर लें। भारत में सरकारी विश्वविद्यालय के लिए लिए जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं का विवरण निम्न प्रकार है:

  • JEE Advanced
  • JEE Mains
  • UGAT
  • CUET

BSC Maths Syllabus in Hindi

1st year

Semester 1Semester 2
AlgebraMechanics
Integral CalculusAdvanced Calculus
TrigonometryDifferential Calculus
Vector Calculus or Differential EquationsAdvanced Calculus

2nd year

Semester 3Semester 4
Mechanics 2Vector Analysis
Analysis 1Analysis 2
Differential Equations 2Differential Equations 3
Computer 

3rd year

Semester 5 Semester 6
Numerical MethodsProbability Theory
Analysis 3Algebra 4
Algebra 3Analysis 4
Numerical analysisLinear Equations

BSC Mathematics Course के लिए भारत के शीर्ष सरकारी कॉलेज

इस लेख में अब हम जानेंगे कि आप किन संस्थानों से यह कोर्स कर सकते हैं। बीएससी मैथमेटिक्स के लिए भारत के Colleges में आपको प्रवेश परीक्षा देना अनिवार्य है। यह कोर्स कराने वाले भारत के शीर्ष सरकारी कॉलेजो का विवरण निम्न प्रकार है:

Banaras Hindu UniversityVaranasi
Delhi UniversityDelhi
Chandigarh UniversityPunjab
Gurunanak dev UniversityDelhi
Central UniversityTamil Nadu

अन्य फेमस कॉलेज जहाँ से आप यह कोर्स कर सकते हैं

  • क्राइस्ट यूनिवर्सिटी
  • विवेकानंद कॉलेज
  • सेंट जेवियर्स कॉलेज
  • फॉरगूशन युनिवर्सिटी

BSC Mathematics Course की फीस कितनी है?

भारत के अलग-अलग कॉलेज के अनुसार इस कॉलेज कोर्स की पढ़ाई अलग-अलग तरीके से करवाई जाती है। इसलिए इस कोर्स की फीस अलग-अलग कॉलेज के अनुसार और उनके द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाली सुविधा के अनुसार अलग-अलग होती है। इस कोर्स की फीस 70 हजार रुपए से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:
BSC Horticulture Course Kya Hai – योग्यता, फीस, कॉलेज
Plastic Engineering Course करके प्लास्टिक इंजिनियर कैसे बनें
BSC Psychology क्या है- फुल फॉर्म, योग्यता, फीस, कॉलेज
BSC Fisheries (BFSC) Course- Full Form, योग्यता, फीस, सिलेबस

BSC Mathematics Course के बाद क्या करें?

आप बीएससी मैथमेटिक्स का कोर्स करने के बाद किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर सकते हैं। आप इस क्षेत्र में आगे की पढ़ाई जैसे इंजीनियरिंग या MSC Mathematics भी कर सकते हैं जिससे आपको इस क्षेत्र में महारथ हासिल हो जाएगी।

आप एमएससी मैथमेटिक्स (M.Sc. Mathematics) करने के बाद एक इंजीनियर के रूप में इसरो (ISRO) को ज्वाइन कर सकते हैं और वहां इंजीनियर का काम कर सकते हैं।

BSC Maths के बाद जॉब

BSC Maths के बाद आप सरकारी क्षेत्र में जॉब के लिए तैयारी कर सकते हैं। यह कोर्स करने के बाद आप अपने करियर के लिए अनेक रास्ते खोल सकते हैं क्योंकि इस क्षेत्र में अनेकों नौकरियां उपलब्ध है। इस लेख में अब आपको इन जॉब क्षेत्रों के बारे में बताएँगे जिनकी सूची इस प्रकार है:

  1. लेखा-जोखा विभाग
  2. व्यवसायिक सेवा
  3. बैंक मैनेजर और क्लर्क
  4. प्रबंधन सलाहाकार
  5. बीमा पॉलिसी सलाहकार
  6. इन्वेस्टमेंट सलाहकार
  7. रिटेल बैंकर
  8. प्रोफेसर
  9. लोक सेवा
  10. इंजीनियर
  11. कंप्यूटर ग्राफिक्स डिजाइनर
  12. डेवलपर
  13. पोर्टफोलियो मेनेजर
  14. CA

आप BSC गणित कोर्स करने के बाद ऊपर बताए गए सभी क्षेत्रों में अपने मनपसंद की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

BSC Maths के बाद सैलरी कितनी मिलती है

Mathematics के इस कोर्स के बाद आप अपनी मनपसंद नौकरी चुन सकते हैं। जिनकी सैलरी 2 लाख रुपए प्रति वर्ष से लेकर 20 लाख रुपए प्रतिवर्ष तक हो सकती है। यह तनख्वाह आपके काम करने के तरीके और कौशल पर निर्भर करती है। अलग-अलग नौकरियों के अनुसार दिए जाने वाले वेतन की जानकारी निम्न प्रकार है:

जॉबसैलरी
प्रोफेसर5 LPA से 10 LPA तक
शिक्षक3 LPA से 6 LPA तक
इंजीनियर5 LPA से 15 LPA तक
बैंक मैनेजर4 LPA से 10 LPA तक

Top Recruiters

BSC गणित करने के बाद इसमें नौकरी देने वालों की संख्या बहुत है। आप इस कोर्स को करने के बाद सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में नौकरी कर सकते हैं। इसके लिए इसके Top Recruiters, प्राइवेट और सरकारी दोनों क्षेत्रों में हैं।

  • State Bank of India
  • ICICI Bank
  • HDFC Bank
  • Punjab National Bank
  • Bank of Baroda
  • Google
  • ISRO
  • Cognizant
  • Infosys
  • Deloitte
  • Qualcomm

BSC Mathematics Course करने के फायदे

इस कोर्स को करने के अनेक फायदे हैं। इस कोर्स के बाद आप सरकारी और प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह कोर्स आपके दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं के समाधान में भी सहायक है। इस कोर्स को करने के बाद आप अपने अंदर के कौशल को बढ़ा सकते हैं और उसका विकास कर सकते हैं।

निष्कर्ष

आज के इस लेख BSC Mathematics Course Details in Hindi में हमने मैथमेटिक्स कोर्स से जुड़ी जानकारी जैसे कॉलेज, फीस, सैलरी और इसके बाद के करियर स्कोप के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें और उन्हें इस जानकारी से अवगत कराए।

FAQs

BSC Mathematics कितने साल का होता है?

यह कोर्स 3 साल का होता है।

मैथ से बीएससी करने के क्या फायदे हैं?

इस कोर्स को करने के मुख्यतः दो फायदे हैं जिनमें एक आपको मैथमेटिक्स का भरपूर ज्ञान हो जाता है और दूसरा आपको गणित के साथ-साथ कंप्यूटर का ज्ञान भी होता है।

बीएससी मैथ के बाद क्या कर सकते हैं?

आप यह कोर्स करने के बाद आगे की पढ़ाई कर सकते हैं या किसी सरकारी या प्राइवेट क्षेत्र में नौकरी के अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं।

बीएससी मैथ में कुल कितने सब्जेक्ट होते हैं?

बीएससी मैथ में करीब 22 सब्जेक्ट होते हैं। इन्हें 6 सेमेस्टर में पढना होता है।

बीएससी गणित के लिए कौन सी नौकरी सबसे अच्छी है?

यह आपकी रूचि पर निर्भर करता है। वैसे बीएससी गणित के बाद लोग बैंक की नौकरी को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हैं।

नमस्ते! मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैं कैरियर बनायें ब्लॉग की फाउंडर और ऑथर हूँ। मैंने वर्ष 2003 में इलाहबाद विश्विद्यालय से स्नातक किया है। मैं एक डिजिटल मार्केटर और सोशल मीडिया एन्फ़्लुएन्सर हूँ। मैं YouTube, Facebook, Instagram, Quora, Medium पर एक्टिव हूँ जहां से आप मेरे बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment