Lenskart Franchise कैसे लें | Lenskart Franchise Cost in India in Hindi

Lenskart Franchise Kaise Le- How to Get Lenskart Franchise in Hindi: Lenskart चश्मों का एक ऐसा brand है जिसे आज के समय में हर कोई जानता है और कुछ लोग इसके stores भी खोलना चाहते है लेकिन उन्हें लगता है कि इसकी franchise मिलना काफी मुश्किल है क्योकि यह काफी ज्यादा popular ब्रांड है। पर आपको बता दें लेन्स्कार्ट की फ्रैंचाइज़ी लेना कोई मुश्किल काम नहीं है यह आपको बड़े आराम से मिल जाएगी।

अगर आप भी lenskart की franchise लेना चाहते है तो हमारे इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें। क्योकि आज हम बात करने वाले है कि Lenskart Franchise Kaise Le? इससे आप कितना प्रॉफिट कमा सकते है, Franchise लेने के लिए कौन- कौन से documents की जरूरत पड़ेगी, Lenskart Franchise के लिए कैसे apply करें आदि।

lenskart-franchise-kaise-le
Photo by Igor Korzh from Pexels

Lenskart Franchise क्या है?

Lenskart की शुरुआत Lenskart Owner पियूष बंसल में 2010 में की थी लेकिन उन्होंने Lenskart की franchise 2013 से देनी शुरू की थी इससे पहले ये केवल अपनी वेबसाइट के माध्यम से ही चश्मे बेचते थे। आज के समय में इनके 120 शहरों में 500 से ज्यादा profitable stores है और 50 लाख से ज्यादा हैप्पी कस्टमर है। 

Lenskart चश्मों का एक ब्रांड है जो लोगो की जरुरतो के हिसाब से उन्हें चश्मे provide करता है। यह glasses, sunglasses और contact lenses में deal करते हैं। इनके पास 5000 से भी ज्यादा चश्मों की रेंज है। इनके चश्मे काफी lightweight और fashionable होते है और price भी काफी कम होता है। Lenskart गोल्ड membership भी प्रोवाइड करता है जिसकी अवधि वैलिड रहने पर कस्टमर को lenskart से चश्मा खरीदने पर एक मुफ्त चश्मा दिया जाता है। 

ये ही पढ़ें:

लेन्स्कार्ट फ्रैंचाइज़ी का स्कोप कितना है 

देखिये, आने वाले समय में lenskart का बहुत ज्यादा स्कोप है क्योकि आज के समय में चश्मे केवल वही लोग नहीं लगाते हैं जिनकी नज़र कमजोर है बल्कि वे लोग भी लगाते हैं जिन्हे इसकी जरूरत नहीं है। क्योकि आज के समय में लोग चश्मे को fashionable accessories के तौर पर पहनते हैं इसलिए आपको हर व्यक्ति के पास चश्मा मिलेगा। 

पहले चश्मा केवल वही लोग लगाते थे जिनकी नज़र कमजोर होती थी लेकिन आज के समय में हर किसी को चश्मों की जरूरत है जैसे अगर आप कंप्यूटर या मोबाइल भी चलाते हैं तब भी आपको चश्मा लगाना पड़ेगा ताकि कंप्यूटर या मोबाइल से निकलने वाली Radiation से आप अपनी आँखों को प्रोटेक्ट कर सकें। इस तरह की आवश्यकताओं के लिए भी market में चश्मे मौजूद हैं। 

Lenskart Owner Piyush Bansal, Sony टीवी के शो Shark Tank में जज हैं जिसकी वजह से भी lenskart की popularity बढ़ी है और जो लोग इसे जानते नहीं थे वे भी इसे जानने लगे हैं। इसकी वजह से इसकी sales पहले से ज्यादा बढ़ गई है और यही सही समय है लेन्स्कार्ट की फ्रैंचाइज़ी लेने का। 

इसके स्कोप का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि सिर्फ भारत में चश्मों का बाजार 11000 करोड़ का है जिसमें नज़र के चश्मे की हिस्सेदारी 73%, धूप के चश्मे की 21% और लेंस की हिस्सेदारी 6% की है। अब आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत में चश्मों का कितना बड़ा स्कोप है और ब्रांडेड चश्मों में केवल एक ही ब्रांड पूरे भारत पर छाया हुआ है। 

Lenskart Franchise Profit

कोई भी व्यक्ति जब business शुरू करता है या फिर किसी कम्पनी या ब्रांड की franchise लेता है तो उसके मन में दो सवाल common होते हैं कि इसमें खर्चा कितना लगेगा और प्रॉफिट कितना होगा। Lenskart अपने franchisers को अच्छा-खासा प्रॉफिट देता है। Lenskart अपने franchisers को 25 से 30% तक का प्रॉफिट देता है और contact lenses पर 13% तक का margin देता है। चलिए Lenskart Franchise Profit को एक उदाहरण की मदद से समझने की कोशिश करते हैं:

मान लीजिए, आपने पूरे महीने में अपने लेन्स्कार्ट की फ्रैंचाइज़ी से 10 लाख की सेल की है तो इसमें से आपका profit margin 2.50 से 3 लाख के बीच होगा। इनका यह प्रॉफिट फिक्स होता है जो कभी भी कम ज्यादा नहीं होता है इसलिए आपको प्रॉफिट हमेशा अच्छा ही मिलेगा।

ये ही पढ़ें:

Lenskart Franchise Cost in India- कितना खर्चा आएगा? 

Lenskart की Franchise लेने के लिए आपको थोड़ा ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं। इसमें आपका 25 से 30 लाख तक का खर्चा आता है। अगर जमीन आपकी अपनी है तो खर्चा थोड़ा कम हो सकता है। आपको Brand Fess के रूप में रु. 2,40,000 Lenskart को देने पड़ेंगे, जो इसी में included हैं। 

Lenskart Franchise Cost में आपका सभी तरह का खर्चा include होता है जैसे- स्टोर का डिज़ाइन, माल की लागत और किराए की जमीन आदि।

Lenskart franchise Benefits- फायदे  

Lenskart की franchise के कई सारे फायदे हैं जो सभी franchisers को दिए जाते हैं। इसकी वजह से आपको अपना स्टोर खोलने में काफी आसानी होती है क्योकि यह आपको हर चीज में support करते हैं जिसकी वजह से कोई भी व्यक्ति Lenskart Store खोल सकता है। 

  • जब आप लेन्स्कार्ट की फ्रैंचाइज़ी लेते है तो यह आपको जमीन का चुनाव करने से लेकर स्टोर के डिज़ाइन तक में पूरी मदद करते हैं। 
  • साथ ही कंपनी द्वारा आपको ट्रैंनिंग दी जाती है और ये staff को चुनने में भी आपकी मदद करते हैं। 
  • Lenskart जब भी कोई offer निकालती है तो उससे आपके प्रॉफिट पर कोई असर नहीं पड़ता है आपको पूरा 25% का profit मिलता है। 
  • आपको lenskart के ब्रांड को use करने का भी मौका मिलता है जिससे लोगो को लगता है कि वो lenskart store से चश्मा खरीद रहे हैं।  

Lenskart Franchise Store Location

किसी भी बिज़नेस को चलाने के लिए सबसे जरुरी होता है जगह का चुनाव। अगर आप जगह का चुनाव करने में गलती करते हैं तो आपकी सारी लागत एकदम बेकार हो जाती है और आपको काफी बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए जगह का चुनाव काफी सोच-समझकर करना चाहिए। 

हर बिज़नेस के हिसाब से आपको अलग-अलग जगह का चुनाव करना पड़ता है Lenskart Store के लिए जगह का चुनाव करने के लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे- आपका स्टोर eye clinic, highway, ज्यादा traffic वाला एरिया या मॉल आदि के पास होना चाहिए। आपकी जगह का एरिया 300-500 वर्ग मीटर के बीच में होना चाहिए, ताकि आप एक अच्छा स्टोर ओपन कर सकें।

अगर आपके पास इन एरिया में अपनी जमीन नहीं है तो आप rent पर लेकर भी अपना लेन्स्कार्ट स्टोर ओपन कर सकते हैं लेकिन इससे आपका प्रॉफिट थोड़ा कम हो जाएगा।  

ये ही पढ़ें:

Lenskart Franchise Documents-ज़रूरी दस्तावेज 

Lenskart franchise के लिए आपको दो तरह के documents की जरूरत पड़ती है- personal document और property document.

Personal Document

  1. ID Proof:- aadhar card, voter id card, pan card, passport
  2. Email id, photograph, phone number
  3. Bank passbook
  4. Address proof:- house tax, electricity bill, family card
  5. GST no.

Property Document

  1. Property document with address
  2. NOC
  3. Lease agreement

और बाकी इनकी requirement के हिसाब से इनके document बढ़ भी सकते हैं। 

Lenskart Franchise Kaise Le- कैसे apply करें?

how-to-get-lenskart-franchise-in-hindi
Photo by Apostolos Vamvouras on Unsplash

Lenskart Franchise Apply Online

Lenskart franchise के लिए आप इनकी वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आपको इनकी वेबसाइट के टॉप में ही Franchise Enquiry का ऑप्शन मिल जाएगा, उस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा। जिसमे आपको अपना नाम, फ़ोन नंबर, ईमेल आईडी और city डालकर सबमिट कर देना है। 

इसके बाद Lenskart की तरफ से आपको एक फ़ोन आएगा, जिसमे आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे और बाद में आपके documents को verify किया जाएगा। उसके बाद ही आपको लेन्स्कार्ट की फ्रैंचाइज़ी के लिए चुना जाएगा, जिसमे तीन महीने तक का समय लग सकता है। 

Lenskart Franchise Contact Number 

How to get Lenskart Franchise in Hindi

Lenskart से franchise के बारे में contact करने के केवल दो रास्ते हैं पहला- Email और दूसरा- phone number.

Email:- [email protected]

Phone number:- 9555510896

ये ही पढ़ें:

लेन्स्कार्ट की फ्रैंचाइज़ी के लिए loan कैसे लें?

अगर आपके पास Lenskart Franchise लेने के लिए पैसे नहीं है तो आप लोन भी ले सकते हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत आपको बड़ी आसानी से अपना बिज़नेस शुरू करने के लिए लोन मिल जाएगा। इस लोन की ख़ास बात यह है कि इस लोन की ब्याज दर काफी कम है जिसे चुकाने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी।  

लेन्स्कार्ट की फ्रैंचाइज़ी के बारे में मेरी व्यक्तिगत राय 

अगर आप मेरी बात मानें, तो आपको Lenskart Franchise जरूर लेनी चाहिए क्योकि आज के समय में लोग चश्मे को एक fashionable accessories के तौर पर पहनते हैं और हर किसी व्यक्ति के पास नज़र का चश्मा और sunglasses मिलते ही मिलते हैं।

भारत में केवल lenskart ही चश्मों का इकलौता ब्रांड है जिसे लोग जानते हैं। चश्मों के ब्रांड के नाम पर लोगो के दिमाग में सिर्फ lenskart ही आता है क्योकि यह reasonable price में चश्में उपलब्ध कराता है। इसलिए लेन्स्कार्ट की फ्रैंचाइज़ी लेना आपके लिए काफी फायदे का सौदा साबित हो सकता है। 

लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिनके पास इतने पैसे नहीं है कि वे Lenskart की franchise ले सकें। ऐसे मे आपको बैंक से लोन लेने के लिए try करना चाहिए। Make in India के तहत आज के समय में बिज़नेस रिलेटिड लोन मिलना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। 

निष्कर्ष

आशा करता हूँ कि आपको Lenskart Franchise पर लिखा हमारा यह आर्टिकल Lenskart Franchise Kaise Le, How to Get Lenskart Franchise in Hindi, Lenskart Franchise Cost in India पसंद आया होगा। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें और अपनी प्रतिक्रिया हमें comment बॉक्स के माध्यम से ज़रूर बताएं।  

ये ही पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

2 thoughts on “Lenskart Franchise कैसे लें | Lenskart Franchise Cost in India in Hindi”

  1. Sar Lenskart shop खोलना है लेकिन मे जमिन या जागा का बदो बस कर सकता हु आपा बैंक आप बोल रहे हो बैंक देते हैं लेकिन कोई नहीं देता यह सर अगर आप मुझे साथ देंगे तुम्हें पूरा मेहनत करूंगा लेंसकार्ट को मुझे को लेकर जाने के लिए मेरी मदद करेगा धन्यवाद मैं अभी एक बिजनेस छोटा सा बिजनेस करता हूं किराना स्टोर मेरा धन्यवाद

    Reply
    • अमोल जी, लेन्स्कार्ट की फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए या इसके लिए आपके मन में आ रही शंकाओं के निवारण के लिए, आपको सीधे कंपनी से बात करनी चाहिए। मैंने इस लेख में इस कंपनी के कांटेक्ट डिटेल्स के बारे में बताया है, आप वहां से सारी जानकारी ले सकते हैं। आप चाहें तो इनकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी इनसे कांटेक्ट कर सकते हैं।

      Reply

Leave a Comment