Monginis Franchise Kaise Le- How to get Monginis Franchise in Hindi!

Monginis Franchise Kaise Le: आजकल हर गली मोहल्ले में बेकरी प्रोडक्ट की दुकान खुल रही है। शुरुआत में जब भारतीय लोगों में केक काटने का प्रचलन आरंभ हुआ था तो उस समय केवल जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर केक मंगाया जाता था। परंतु आजकल हर छोटी से छोटी खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए लोग झट से केक का ऑर्डर कर देते हैं।

woman-eating-cake-of-monginis-franchise-store
Photo by Moose Photos from Pexels

इसी वजह से केक और अन्य बेकरी प्रोडक्ट की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इन खाद्य पदार्थों की बढ़ती हुई मांग के कारण लोग अपना बेकरी बिजनेस स्थापित करने की संभावनाएं भी ढूंढने लगे हैं।

केक तो आप सभी ने खाए ही होंगे परंतु एक अच्छे ब्रांड के केक और साधारण केक में बहुत फर्क होता है। ऐसे में लोग एक लोकप्रिय ब्रांड का केक ऑर्डर करने को ही प्राथमिकता देते हैं।

Monginis Franchise Kaise Le – How to get Monginis Franchise in Hindi

दोस्तों क्या आप भी फूड इंडस्ट्री में अपना बिजनेस खोलने का विचार कर रहे हैं। तो हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी मशहूर केक फ्रेंचाइजी के बारे में जिसके साथ आप बहुत ही कम इन्वेस्टमेंट में हाई प्रॉफिट देने वाला बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

हम बात कर रहे हैं मोंगिनीस केक फ्रेंचाइजी के बारे में जो कि खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए बेस्ट ऑप्शन रहने वाला है। इस आर्टिकल में हम आपको मोंगिनीस फ्रेंचाइजी लेने हेतु इन्वेस्टमेंट प्रॉफिट, जमीन और कॉन्टैक्ट डीटेल्स आदि संबंधित जानकारी देंगे।

ये भी पढ़ें: Titan Eye Plus Franchise Kaise Le | How to get Titan Eye Plus Franchise- Hindi

Monginis Franchise क्या है

मोंगिनीस एक बेकरी कन्फेक्शनरी ब्रांड है जिससे केक और बेकरी इंडस्ट्री का आरंभ माना जाता है। मोंगिनीस की स्थापना सन् 1956 में मुंबई शहर में हुई थी किंतु वर्तमान समय में मोंगिनीस के 1000 से भी ज्यादा आउटलेट भारत में खुल चुके हैं। आज मोंगिनीस को बेकरी सेक्टर में 800 करोड़ रुपए की टर्नओवर के लिए प्रसिद्धि हासिल है।

मोंगिनीस ब्रांड ने पूरे भारत में 23 से भी ज्यादा राज्यों में अपना विस्तार कर लिया है। Monginis भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी खास पहचान बना चुका है। इस ब्रांड की लोकप्रियता, स्वाद और विश्वसनीयता के आधार पर करोड़ों लोगों का प्यार बना हुआ है।

ऐसे में यदि आप भी bakery से संबंधित खाद्य पदार्थों का बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको मोंगिनीस की फ्रेंचाइजी के बारे में विचार कर लेना चाहिए। परंतु उससे पहले सभी महत्वपूर्ण नियम कानून और आवश्यकताएं जान लेना भी जरूरी है। तो आइए बताते हैं कि आप मोंगिनीस फ्रेंचाइजी कैसे ले सकते हैं।

Monginis Franchise Model

मोंगिनीस अपने निवेशकों को कई तरह के फ्रेंचाइजी मॉडल उपलब्ध करवाता है जिसके तहत investor अपनी रुचि के हिसाब से मोंगिनीस फ्रेंचाइजी मॉडल का चयन कर सकता है।

monginis-franchise-model
Image Credit: Monginis

मोंगिनीस फ्रेंचाइजी के अंतर्गत Cake shop franchise, Manufacturing franchise, Distribution model, Super stockist model शामिल है।

परंतु इन मॉडल के हिसाब से आपको इन्वेस्टमेंट में कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है बल्कि सभी मॉडल की इन्वेस्टमेंट लगभग एक जैसी रहेगी।

Monginis Franchise Cost (Monginis Franchise Price)

खुद का बिजनेस स्टार्ट करने की इच्छा रखने वाला हर व्यक्ति कम लागत में ज्यादा प्रॉफिट देने वाले व्यवसाय की खोज में रहता है। यदि आप भी अब तक ऐसे ही बिजनेस की सर्च में थे तो यकीनन अब आपकी खोज पूरी होने वाली है।

Monginis Cake Shop Franchise एक ऐसा ही बिजनेस है जिसमें आपको बहुत ही मामूली इन्वेस्टमेंट करनी होगी परंतु इसके बदले में फायदा आपको कई गुना मिलने वाला है।

Monginis Franchise Investment के लिए आपको कोई ज्यादा बड़ी रकम नहीं देनी होगी। लेकिन आप सिर्फ 8 लाख से 10 लाख रुपए में मोंगिनीस जैसे बड़े ब्रांड के साथ अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा आपको ₹100000 सिक्योरिटी चार्ज के रूप में जमा कराने होंगे परंतु यह शुल्क आपको रिफंड कर दिया जाएगा।

साथ ही ₹25000 फ्रेंचाइजी फीस और ₹25000 ही आर्किटेक्ट फीस भी अदा करनी होगी। मोंगिनीस केक फ्रेंचाइजी लेने के लिए कंपनी द्वारा लगभग 6 से 8 लाख रुपए royalty fee के लिए चार्ज किए जाते हैं। परंतु इतने बड़े ब्रांड के साथ मुनाफे वाला बिजनेस शुरू करने के लिए यह रकम बहुत ही वाजिब प्रतीत होती है।

Monginis Franchise Profit Margin

Monginis Franchise Margin: मोंगिनीस केक फ्रेंचाइजी लेने के बाद ग्राहकों का इंतजार करने की जरूरत नहीं है बल्कि आप पहले दिन से ही अच्छी खासी कमाई शुरू कर सकते हैं। अगर हम monginis franchise profit percentage की बात करें तो इसमें 20-25% का प्रॉफिट हो जाता है।

ये भी पढ़ें: Aurelia Franchise kaise le | How to get Aurelia Franchise- Hindi

मोंगिनीस केक फ्रेंचाइजी लेने के लिए जमीन की आवश्यकता

यदि आप मोंगिनीस फ्रेंचाइजी लेकर अच्छा खासा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए भीड़भाड़ वाला क्षेत्र ही चुनना चाहिए। ऐसे क्षेत्र में फ्रेंचाइजी स्थापित करने के बाद आपको मार्केटिंग के लिए भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

कंपनी द्वारा मोंगिनीस फ्रेंचाइजी लेने हेतु कम से कम 250 स्क्वायर फीट की जगह को प्राथमिकता दी गई है।

Monginis Cake Franchise के लिए आवश्यक दस्तावेज

monginis-franchise-kaise-le
Image Credit: Monginis

मोंगिनीस केक फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने हेतु आपको जरूरी दस्तावेज का प्रबंध कर लेना चाहिए ताकि भविष्य में फ्रेंचाइजी संबंधित किसी तरह की परेशानी उत्पन्न ना हो।

मोंगिनीस फ्रेंचाइजी अथवा Monginis distributorship के आवेदन की प्रक्रिया में आवेदक के निजी दस्तावेज जैसे कि पैन कार्ड, आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड शामिल है। इसके अतिरिक्त एड्रेस प्रूफ के तौर पर इलेक्ट्रिसिटी बिल को दिखाया जा सकता है।

इसके अलावा आप शॉप NOC, जीएसटी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट, बैंक पासबुक आदि को शामिल कर सकते हैं। साथ ही आपको आवेदन करते समय ईमेल एड्रेस और फोन नंबर जैसी जानकारी भी देनी होगी। याद रखें Monginis Franchise Agreement Period 5 वर्षों का होता है। आप इन वर्षों में अपने बिज़नेस की अच्छी खासी growth कर सकते हैं।

Monginis Cake Franchise लेने के लिए आवेदन कैसे करें

मोंगिनीस केक फ्रेंचाइजी लेने के लिए कंपनी द्वारा आवेदन हेतु कई तरह के ऑप्शन दिए गए हैं जिनके अंतर्गत आप अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीका भी अपना सकते हैं। आप कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट www.monginis.net पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

Monginis Franchise Contact Number

मोंगिनीस केक फ्रेंचाइजी के लिए आप ईमेल आईडी [email protected] पर ईमेल भेज सकते हैं। इसके अलावा कंपनी द्वारा मोंगिनीस फ्रेंचाइजी के लिए कस्टमर केयर नंबर 022-40786702 भी ग्राहक सेवा के लिए उपलब्ध करवाया गया है।

मोंगिनीस फ्रेंचाइजी के लिए Monginis Foods Private Limited के पते पर सीधा संपर्क किया जा सकता है जिसके लिए पता है:

Monginis Foods Private Limited.
B/06, Off. Link Road, Andheri (W),
Mumbai, Maharashtra, India.

मोंगिनीस केक फ्रेंचाइजी लेने का फायदा

Monginis cake franchise cost अन्य बिज़नेस के मुकाबले काफ़ी कम है पर इसमें आपको अच्छे लेवल का मुनाफा मिलता है। अगर बात की जाए Monginis cake profit margin की तो इसमें आपको प्रति प्रोडक्ट पर 20% से 25% तक का मुनाफा मिलता है।

इसके अतिरिक्त आपको मोंगिनीस फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए ज्यादा जगह का प्रबंध करने की जरूरत नहीं है।

मोंगिनिस पूरे भारत में चॉकलेट और स्वादिष्ट केक के लिए एक मशहूर दुकान है। इस प्रकार यह हर वर्ग के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। Monginis cake franchise cost बेहद कम है और यह बिज़नेस कम बजट वाले investors के लिए सबसे अच्छा और फायदेमंद साबित होता है।

ये भी पढ़ें: How to get DTDC Courier Franchise | DTDC Franchise Kaise Le?

FAQs (Frequently Asked Questions)

What is the cost of Monginis franchise?

रु. 8 से 12 लाख़

What is the profit margin in Monginis franchise?

20 से 25%

Which company owns Monginis?

Monginis Foods Private Limited

Is Monginis business profitable?

Yes

Who is the owner of Monginis company?

Hussein Khorakiwala (Founder)

निष्कर्ष

तो दोस्तों यदि आप भी कम बजट में एक उत्तम श्रेणी का बिजनेस आरंभ करना चाहते हैं तो Monginis Cake Franchise आपके लिए गारंटी के साथ प्रॉफिट देने वाला बिजनेस है। हमने आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में आपको मोंगिनीस फ्रेंचाइजी लेने के लिए जरूरी दस्तावेज, जमीन और अन्य जानकारी दी है।

दोस्तों यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी Monginis Franchise Kaise Le – How to Get Monginis Franchise in Hindi, पसंद आई है तो कृपया इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों के शेयर करें ताकि एक सही मार्गदर्शन करने वाली पोस्ट हर व्यक्ति तक पहुंच सके।

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment