Titan Eye Plus Franchise Kaise Le | How to get Titan Eye Plus Franchise- Hindi

titan-eyeplus-franchise-kaise-le

Titan Eye Plus Franchise Kaise Le: एक समय था जब चश्मा लगाने वाले को चश्मिश और चिंपू जैसे नाम लेकर पुकारा जाता था। कुछ साल पहले तक लोग चश्मे को पर्सनालिटी को खराब करने के लिए जिम्मेदार मानते थे। परंतु समय के साथ हर चीज में बदलाव आता है तो ऐसे में चश्मे में भी बदलाव आया और यह स्टाइल सिंबल बन गया।

आजकल चश्मे सिर्फ नजर के लिए ही नहीं बल्कि मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन पर काम करने वालों की सेफ्टी के लिए भी उपलब्ध है। ऐसे में लोगों को सेफ्टी फीचर के साथ स्टाइलिश लुक भी जरूर चाहिए। लोगों की इसी डिमांड के आधार पर आजकल बहुत से ब्रांड, स्टाइलिश चश्मा डिजाइन करने लगे हैं।

वैसे भी आजकल के समय में छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक को नजर का चश्मा लगा हुआ है और जो बच गए हैं, वह स्टाइल के नाम पर चश्मा पहनते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो चश्मे की डिमांड हर वर्ग के लिए बनी हुई है। इसी डिमांड को ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र में बिजनेस का डेवलपमेंट भी बहुत तेजी से हो रहा है।

Titan Eye Plus Franchise Kaise Le | How to get Titan Eye Plus Franchise

यदि आप भी खुद का आईवियर बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो किसी बड़े ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आजकल लोग किफायती ब्रांड को ही ज्यादा महत्व देते हैं जिस वजह से आपको अच्छा मुनाफा भी मिलेगा।

यदि आपने आईवियर यानी कि चश्मा बिजनेस स्टार्ट करने का प्लान बना ही लिया है तो आप टाइटन आई प्लस फ्रेंचाइजी के साथ ही शुरू करें। आइए बताते हैं कि आप Titan Eye Plus Franchise कैसे लें।

Titan Eye Plus Franchise क्या है?

titan-eye-plus-franchise-in-india
Image By: Pixabay

Titan Eye Plus एक आईवियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी है जो कि तमिलनाडु इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन और टाटा ग्रुप का joint ब्रांड है। वर्तमान समय में, टाइटन आई प्लस रिटेल इंडस्ट्री में बहुत मजबूती के साथ खड़ा हुआ है। Titan Eye Plus के पास ऑप्टिकल और फैशन आईवियर प्रोडक्ट की एक बहुत बड़ी रेंज उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: Aurelia Franchise kaise le | How to get Aurelia Franchise- Hindi

हर कंपनी अपने ब्रांड को बड़े पैमाने पर स्थापित करना चाहती है और इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु उसे फ्रेंचाइजी वितरण का कार्यक्रम आरंभ करना पड़ता है। बाकी सभी ब्रांड की तरह ही Titan Eye Plus भी अपने फैलाव के लिए फ्रेंचाइजी पार्टनर के साथ साइन अप कर रही है।

आप खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए Titan Eye Plus Franchise के साथ हाथ मिला सकते हैं। टाइटन आई प्लस द्वारा eyeglasses, सनग्लासेस, contact lens की रेंज उपलब्ध करवाई जाती है।

Titan Eye Plus Franchise Cost in India

टाइटन आई प्लस की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको ₹30 लाख़ से 50 लाख़ रुपए तक की इन्वेस्टमेंट करनी होगी। इसके अलावा टाइटन आई प्लस फ्रेंचाइजी के लिए कंपनी द्वारा ₹55,000 फ्रेंचाइजी फीस के तौर पर भी वसूल किया जाता है। टाइटन आई प्लस फ्रेंचाइजी में ग्राहकों को सेवा प्रदान करने हेतु आपको कम से कम 4 वर्कर रखने होंगे।

कंपनी की तरफ से लोकेशन संबंधी किसी तरह की पाबंदी नहीं है। एक बार इन्वेस्टमेंट करने के उपरांत आपको पूरी जिंदगी के लिए टाइटन आई प्लस फ्रेंचाइजी पर मालिकाना हक मिल जाता है।

Titan Eye Plus Franchise Requirement: Location, Shop

आपको ‘जैसा नाम वैसा काम’ के आधार पर ही टाइटन आई प्लस फ्रेंचाइजी के लिए उचित जगह का प्रबंध करना होगा। मतलब कि आप साधारण चश्मे की दुकान की तरह थोड़ी सी जगह में टाइटन आई प्लस की फ्रेंचाइजी नहीं खोल सकते हैं।

कंपनी के निर्देशानुसार टाइटन आई प्लस स्टोर को खोलने हेतु आपको 450 स्क्वायर फीट से 600 स्क्वायर फीट तक की दुकान चाहिए।

Titan Eye Plus Franchise Documents | जरूरी दस्तावेज

टाइटन आई प्लस फ्रेंचाइजी लेने की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए कुछ दस्तावेज जमा कराना जरूरी होता है जिसके अंतर्गत पर्सनल और प्रॉपर्टी संबंधित कागजात शामिल होंगे।

फ्रेंचाइजी लेने वाले व्यक्ति, अपनी निजी पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड; और निवास स्थान प्रमाण पत्र के तौर पर, बिजली बिल आदि का प्रयोग कर सकते हैं।

पर्सनल डाक्यूमेंट्स के अलावा प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स जैसे शॉप एड्रेस प्रूफ, फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट, जीएसटी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बिजनेस एनओसी आदि जमा कराना जरूरी है।

Titan Eye Plus Franchise के लिए आवेदन

titan-eye-plus-franchise-business-of-eye-wears
Photo by Nguyễn Lâm from Pexels

टाइटन आई प्लस फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने हेतु आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड का प्रयोग कर सकते हैं। सबसे पहले, टाइटन आई प्लस फ्रेंचाइजी के ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट www.titancompany.in पर विजिट करना होगा।

इसके उपरांत यहां दिए गए फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। यदि आपकी एप्लीकेशन कंपनी की सिलेक्शन लिस्ट में आती है तो कंपनी खुद आपसे संपर्क करेगी।

Titan Eye Plus Franchise Contact Details

आप चाहे तो टाइटन आई प्लस फ्रेंचाइजी के लिए कंपनी को ईमेल एड्रेस [email protected] पर मेल भी भेज सकते है। टाइटन आई प्लस फ्रेंचाइजी के लिए टेलीफोन नंबर +91 (0)4344-664199 या +91 (0) 4344276037 पर भी संपर्क साधा जा सकता है।

टाइटन आई प्लस फ्रेंचाइजी के लिए रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस का पता इस प्रकार है:

Registered Office
Titan Company Limited
3, Sipcot Industrial Complex, Hosur- 635126

ये भी पढ़ें: Keventers Franchise Kaise Le | How to get Keventers Franchise- Hindi ?

Corporate Office
Titan Company Limited,
‘INTEGRITY’
193,Veerasandra, Electronic City P.O.,
Off Hosur Main Road, Bangalore- 560100
Karnataka, India

इसके अलावा, टाइटन आई प्लस के रीजनल ऑफिस कोलकाता, मुंबई, दिल्ली और चेन्नई में भी स्थित है।

Titan Eye Plus Franchise Profit | फ्रैंचाइज़ी लेने के फायदे

भारत में टाटा कंपनी अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी और विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है। पूरे देश के 230 से भी ज्यादा शहरों में टाइटन आई प्लस की फ्रेंचाइजी खुल चुकी है।

बेशक इस कंपटीशन की दुनिया में बहुत से ब्रांड के आईवियर प्रोडक्ट बाजार में उपलब्ध है। परंतु टाइटन आई प्लस की तुलना किसी भी ब्रांड से नहीं की जा सकती है। इसकी विश्वसनीयता के आधार पर टाइटन आई प्लस फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा मुनाफे वाला बिजनेस है।

टाइटन आई प्लस फ्रेंचाइजी लेने के बाद कंपनी हर तरह से बिजनेस पार्टनर की मदद करती है। यहां तक कि कंपनी द्वारा लोकेशन की सिलेक्शन, दुकान की डेकोरेशन, स्टाफ ट्रेनिंग और लोकल एडवर्टाइजमेंट के लिए भी मदद की जाती है।

ये भी पढ़ें: Green Chick Chop Franchise Kaise Le | How to get Green Chick Chop Franchise- Hindi!

टाइटन आई प्लस द्वारा अपने ग्राहकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से समय-समय पर प्रोडक्ट डिस्काउंट और ऑफर दिए जाते हैं जो आपके ग्राहकों की संख्या को बढ़ाने में मदद करेंगे। इसके अलावा कंपनी की तरफ से अच्छा retailer कमीशन और इंसेंटिव भी मिलता है।

निष्कर्ष

टाइटन आई प्लस अपनी वर्ल्ड क्लास ऑप्टिकल सुविधाओं के लिए हर भारतीय की पहली पसंद है। अगर आप भी टाइटन आई प्लस की फ्रेंचाइजी लेकर अपना बिजनेस शुरू करते हैं तो आपको हर तरह से प्रॉफिट मिलेगा।

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Titan Eye Plus Franchise kaise le | How to get Titan Eye Plus Franchise in India से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

यदि आपको हमारे द्वारा Titan Eye Plus Franchise Kaise Le के लिए दी गई जानकारी पसंद आई हो तो कृपया इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment