ROLLS MANIA Franchise Kaise Le | How to get ROLLS MANIA Franchise- Hindi

rolls-mania-franchise-kaise-le

ROLLS MANIA Franchise Kaise Le: भारत में फास्ट फूड का प्रचलन दिन दुगुनी और रात चौगुनी गति से बढ़ रहा है। इटालियन और विदेशी फास्ट फूड ही नहीं अपितु भारतीय फास्ट फूड की डिमांड भी बहुत ज्यादा है। इसी मांग के आधार पर फास्ट फूड बिजनेस में इन्वेस्ट करना भी बुद्धिमत्ता का प्रतीक ही माना जाएगा क्योंकि बाजार की मांग के अनुसार इन्वेस्ट करना ही सही निर्णय होता है।

पिछले कुछ सालों में तो भारतीय बाजार में बहुत से देसी और विदेशी ब्रांड की फ्रेंचाइजी खुल गई है। परंतु जो स्वाद और पौष्टिकता भारतीय फास्ट फूड में परोसी जाती है, उसकी बराबरी कोई अन्य ब्रांड नहीं कर सकता है।

बाजार में फास्ट फूड की बढ़ती हुई मांग का कारण लोगों का घरों से बाहर रहना भी है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो पढ़ाई और करियर के लिए घर से बाहर रहते हैं और उनके लिए भारतीय फास्ट फूड मां की तरह ख्याल रखता है। वैसे भी स्कूल और कॉलेज जाने वाले युवाओं को तो फास्ट फूड के स्वाद की चटक लगी हुई है।

तो दोस्तों, यदि आप भी फास्ट फूड की बढ़ती हुई मांग को देखकर इस क्षेत्र में खुद का बिजनेस शुरू करने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में आपको सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय भारतीय ब्रांड का ही चयन करना चाहिए।

चलिए बताते हैं, आपको एक ऐसे ही भारतीय ब्रांड के बारे में जिनकी फ्रेंचाइजी लेकर आप फास्ट फूड के क्षेत्र में लाखों रुपए से लेकर करोड़ों रुपए तक कमा सकते हैं। जी हां, दोस्तों! हम बात कर रहे हैं Rolls Mania फ्रेंचाइजी आउटलेट की जो food and beverage इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम है।

ROLLS MANIA FRANCHISE KAISE LE

दोस्तों यदि आप भी Indian Fast Food का बिजनेस शुरू करने के बारे में निर्णय कर चुके हैं तो आपके लिए Rolls Mania Franchise लेना बहुत लाभदायक रहेगा। Rolls Mania एक ऐसा ब्रांड है जो बहुत ही कम समय में हर भारतीय के दिल में अपनी जगह बना चुका है। आइए बताते हैं आपको कि Rolls Mania Franchise कैसे ले सकते हैं।

ROLLS MANIA FRANCHISE क्या है?

Rolls Mania को एक भारतीय नवयुवक पुनीत कांसल ने मात्र 18 वर्ष की आयु में सन 2009 में आरंभ किया था। परंतु उस समय यह केवल एक काठी रोल फूड स्टॉल के रूप में शुरू किया गया था। लेकिन पुनीत कांसल ने अपनी परिश्रम और लगन के बल पर पूरे भारत देश में Rolls Mania रेस्टोरेंट का विस्तार कर दिया। उनके साथ इस कार्य में उनके दो दोस्त गगन और सुखप्रीत ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और देखते ही देखते पूरे देश में Rolls Mania एक ब्रांड के रूप में उभरकर सामने आया।

ये भी पढ़ें: How to become Professional Nail Artist | Nail Artist Kaise Bane-हिंदी में

जैसा कि सभी बड़ी कंपनी फ्रेंचाइजी के माध्यम से अपना विस्तार करती हैं। उसी तरह Rolls Mania भी फ्रेंचाइजी वितरण के द्वारा पूरे देश में प्रफुल्लित हो रहा है। एक काठी रोल की स्टॉल जो मात्र ₹20000 उधार लेकर शुरू हुई थी परंतु आज Rolls Mania के रूप में करोड़ों रुपए कमा रही है।

ROLLS MANIA Franchise Cost

rolls-mania-franchise-kaise-le-right-way-to-invest-money
Image By: Pixabay

यदि आप Rolls Mania फ्रेंचाइजी आउटलेट लेने के इच्छुक है तो आपको 18 लाख रुपए से 23 लाख रुपए तक की इन्वेस्टमेंट करनी होगी जिसके अंतर्गत इंटीरियर और equipment भी शामिल है। Rolls Mania की तरफ से आपको दो साइज के आउटलेट का ऑप्शन दिया जाता है जिसे आप अपने बजट के हिसाब से चुन सकते हैं। Rolls Mania Outlet Franchise के साइज के आधार पर ही आपको इन्वेस्टमेंट करनी होगी।

वहीं Rolls Mania Franchise Outlet के लिए कुछ शर्तें भी निर्धारित की गई है जिनके अनुसार आपको फ्रेंचाइजी स्कूल, कॉलेज, रेजिडेंशियल एरिया, कमर्शियल और आईटी हब्स के नजदीक ही खोलनी होगी। ऐसे में आपकी इन्वेस्टमेंट उस क्षेत्र में चल रहे जमीन के रेट पर भी निर्भर करती है।

ROLLS MANIA फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए जमीन की आवश्यकता

Rolls Mania कंपनी फ्रेंचाइजी आउटलेट का वितरण करने के लिए कुछ खास हिदायतें जारी करती है। Rolls Mania फ्रेंचाइजी के लिए 150 स्क्वायर फीट से 300 स्क्वायर फीट और अधिकतम 250 स्क्वायर फीट से 500 स्क्वायर फीट जगह का होना जरूरी है। कंपनी के अनुसार Rolls Mania Franchise Outlet ग्राउंड फ्लोर पर ही स्थित होना चाहिए।

इसके अलावा Rolls Mania स्टोर का रोड फ्रंट पर स्थित होना भी अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त आप एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या मॉल्स में भी ROLLS MANIA FRANCHISE ले सकते हैं। जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि स्कूल,कॉलेज और आवासीय क्षेत्र के नजदीक Rolls Mania फ्रेंचाइजी खोलना भी अनिवार्य शर्तों में से एक है। कंपनी द्वारा फ्रेंचाइजी के लिए 5 साल तक का एग्रीमेंट किया जाता है।

ROLLS MANIA FRANCHISE के लिए जरूरी कागजात

Rolls Mania फ्रेंचाइजी के लिए बिजनेस बैकग्राउंड वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाती है। यदि आपके पास किसी भी तरह का बिजनेस एक्सपीरियंस संबंधित सर्टिफिकेट हो तो उसे जरूर अटैच करें। इसके साथ ही फूड लाइसेंस, शॉप लाइसेंस और जीएसटी रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य है।

इसके अलावा पर्सनल डॉक्यूमेंट में आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास स्थान प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक जमा कराना जरूरी है। हालांकि आपके पास ईमेल आईडी, फोन नंबर और फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट भी होना चाहिए।

ROLLS MANIA FRANCHISE के लिए आवेदन कैसे करें

यदि आप भारत के most trusted ब्रांड Rolls Mania Franchise लेना चाहते हैं तो आप कस्टमर केयर फोन नंबर 011 40453877 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप Rolls Mania Franchise Outlet के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

यदि आप चाहें तो Rolls Mania के हेड ऑफिस में विजिट कर सकते हैं जिसका पता है:
Sabir, BG-24, Destination Center Magarpatta City, Pune, Maharashtra- 411036, India.

ROLLS MANIA Franchise Profit | फ्रैंचाइज़ी लेने के फायदे

huge-benefits-after-getting-rolls-mania-franchise
Image By: Pixabay

Rolls Mania वर्तमान समय मे, सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाला भारतीय फास्ट फूड रेस्टोरेंट है। Rolls Mania अपने employees को बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए जरूरी टिप्स और डायरेक्शन भी देता रहता है।

इसके अलावा आप कम लागत में बहुत ज्यादा पैसा कमा सकते हैं। साथ ही Rolls Mania सिर्फ युवाओं की नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों में लोकप्रिय हैं जो आपकी फ्रेंचाइजी में ग्राहकों की भीड़ के लिए जिम्मेदार होगा। Rolls Mania को बेस्ट Rolls Winner भी चुना जा चुका है जिसके लिए उन्हें Red FM’s shikkha Award से भी नवाजा गया।

ये भी पढ़ें: How to start Game parlour business – 6 Best Tips हिंदी में

निष्कर्ष

Rolls Mania पुणे से निकले छोटी सी उम्र के लड़के द्वारा स्थापित किया गया बहुत ही बड़ा ब्रांड है। Rolls Mania का मुनाफा प्रतिवर्ष 103% की दर से वृद्धि कर रहा है जोकि अपने आप में एक मिसाल है। इसलिए Rolls Mania Franchise लेना आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प रहेगा।

तो दोस्तों हमने आज के इस खास आर्टिकल में आपको Rolls Mania फ्रेंचाइजी कैसे ले से संबंधित जानकारी दी है। हमें पूरा यकीन है कि आपको हमारा ये आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा। आप सभी से अनुरोध है कि इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि Rolls Mania Franchise Kaise Le से संबंधित जानकारी उन्हें भी मिल सके।

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment