Aurelia Franchise kaise le | How to get Aurelia Franchise- Hindi

aurelia-franchise-kaise-le-in-hindi-in-india

Aurelia Franchise Kaise Le in Hindi: आधुनिकता के प्रभाव से हर चीज बदल रही है तो भला भारतीय परिधान पीछे कैसे रह सकते हैं। वह समय गया जब भारतीय महिलाएं सिर्फ साधारण साड़ी, लहंगा और सलवार कमीज ही पहना करती थी। लेकिन अब इन सभी वस्तुओं ने भी मॉडर्न रूप धारण कर लिया है।

भारतीय परिधान के डिजाइनर लुक की लोकप्रियता और मांग पूरी दुनिया में हो रही है। ट्रेडिशनल कपड़ों को डिजाइनर लुक देकर भारतीय संस्कृति का प्रसार तो हुआ ही है बल्कि इससे बिजनेस में भी नई संभावनाएं उभरने लगी है।

भारतीय डिजाइनर कपड़ों की बढ़ती हुई मांग के आधार पर ऐसे बहुत से स्वदेशी ब्रांड आ चुके हैं जिन्होंने दुनिया के हर कोने तक अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। ऐसे लोकप्रिय ब्रांड में इन्वेस्ट करके बिजनेस स्थापित करना सोने पर सुहागे का काम करता है।

Indian Designer Traditional Wear भारतीय लोगों के साथ साथ हॉलीवुड और बॉलीवुड में भी लोकप्रिय है। महिलाएं तो वैसे भी डिजाइनर कपड़ों की शौकीन मानी जाती हैं। ऐसे में यदि आप भी भारतीय परिधान से संबंधित खुद का बिजनेस स्थापित करना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसे ही ब्रांड के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए low investment और high profit वाला साबित होगा।

AURELIA FRANCHISE KAISE LE IN HINDI | HOW TO GET AURELIA FRANCHISE

Women ethnic wear में लोकप्रिय ब्रांड Aurelia के साथ बिजनेस शुरू करना आपको एक अलग पहचान देगा। यदि आप ऑरेलिया फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं परंतु नहीं जानते कि आपको क्या प्रक्रिया फॉलो करनी होगी। तो आइए बताते हैं कि Aurelia फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कितनी इन्वेस्टमेंट, दस्तावेज और जमीन आदि की आवश्यकता होगी।

AURELIA FRANCHISE COST IN INDIA

ऑरेलिया फ्रैंचाइज़ी एक इंटरनेशनल स्तर पर लोकप्रिय ब्रांड है जिसकी फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के लिए भी लगातार कंपटीशन बना रहता है। परंतु फिर भी नाम और पहचान के हिसाब से कंपनी द्वारा ऑरेलिया फ्रेंचाइजी के लिए इन्वेस्टमेंट बजट वाजिब ही रखा गया है।

indian-couple-calculating-the cost-of-getting-aurelia-franchise
Photo by Ketut Subiyanto from Pexels

ऑरेलिया फ्रैंचाइज़ी के साथ खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको 60 से 80 लाख रुपये तक की इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट करनी होगी। इसके साथ ही Aurelia Clothing Franchise स्थापित करने के लिए आपको फ्रेंचाइजी फीस के तौर पर 2 से ₹3 लाख़ तक का शुल्क भी जमा करना जरूरी है।

इसके अलावा स्टोर में रखे जाने वाले वर्कर्स और ग्राहकों को दी जाने वाली अन्य मूलभूत सुविधाएं भी इन्वेस्टमेंट में ही शामिल होंगी। हालांकि यदि आप Aurelia Franchise लेना चाहते हैं तो आपको कंपनी द्वारा बताए गए सभी नियम फॉलो करने होंगे। कंपनी के निर्देशानुसार आपको स्टोर में 4 से 6 वर्कर रखना जरूरी है।

इसके अलावा कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्टिविटी, बिलिंग काउंटर, प्रोडक्ट डिस्प्ले एरिया, ट्रायल रूम, एयर कंडीशनर और सीसीटीवी सेटअप भी अनिवार्य है। परंतु ऑरेलिया फ्रैंचाइज़ी से डिलीवरी सर्विस शुरू करने या न करने का फैसला केवल आप पर निर्भर करता है। इस मामले में कंपनी द्वारा कोई सख्त हिदायत नहीं दी जाती है।

ये भी पढ़ें: Biba Franchise Kaise le | How to get Biba Franchise in India!

ऑरेलिया फ्रैंचाइज़ी के लिए जमीन की आवश्यकता

Aurelia Clothing Fashion Franchise लेने के लिए कंपनी ने जगह के लिए भी खास हिदायत दी है। उनके अनुसार Aurelia Franchise खोलने के लिए 700 स्क्वायर फीट से 800 स्क्वायर फीट के साइज की दुकान होनी चाहिए। ग्राहकों को अच्छी सुविधा देने के लिए आप पार्किंग के लिए अलग से जगह रख सकते हैं।

इसके अलावा ऑरेलिया फ्रैंचाइज़ी स्थापित करने के लिए लोकेशन का चुनाव भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु आपको रोड फ्रंट पर ही फ्रेंचाइजी स्थापित करनी होगी और पहले से ही स्थित Aurelia फ्रेंचाइजी से उचित दूरी होना भी अनिवार्य है।

AURELIA FRANCHISE DOCUMENTS LIST

Aurelia clothing फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने हेतु आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा ऑरेलिया फ्रैंचाइज़ी द्वारा किसी भी तरह की शैक्षणिक योग्यता या बिजनेस एक्सपीरियंस के लिए कोई आवश्यक शर्त नहीं है। परंतु यदि आप बिजनेस क्षेत्र में थोड़ी बहुत जानकारी रखते हैं तो आपके लिए यह प्लस प्वाइंट साबित होगा।

ऑरेलिया फ्रैंचाइज़ी के लिए कुछ पर्सनल और प्रॉपर्टी संबंधित कागजात जमा करना अत्यंत आवश्यक है। इन कागजात के अंतर्गत आवेदक का आधार कार्ड, फोटो, निवास स्थान प्रमाण पत्र अति आवश्यक है।

इसके अलावा प्रॉपर्टी दस्तावेज में फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट, बिजनेस पैन कार्ड, बिजनेस टैन कॉपी, जीएसटी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बिजनेस एड्रेस प्रूफ, शॉप एड्रेस प्रूफ और दुकान की एनओसी शामिल है।

ऑरेलिया फ्रैंचाइज़ी के लिए आवेदन कैसे करें

यदि आप Aurelia फ्रेंचाइजी लेने के इच्छुक है तो सबसे पहले आपको फ्रेंचाइजी के आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज का प्रबंध कर लेना होगा। अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर लेने के उपरांत आप Aurelia फ्रेंचाइजी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.shopforaurelia.com पर विजिट कर सकते हैं।

इस वेबसाइट पर जाकर आप फ्रेंचाइजी संबंधित जानकारी लेने के लिए एप्लीकेशन जमा करवा सकते हैं। इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के उपरांत कंपनी द्वारा आपसे संपर्क स्थापित किया जाएगा।

aurelia-franchise-contact-details-form

यदि आप चाहें तो कंपनी को डायरेक्ट ईमेल भी भेज सकते हैं जिसके लिए ईमेल पता इस प्रकार है:

[email protected],

[email protected]

इसके अलावा आप Aurelia कस्टमर केयर से फोन नंबर +91 7583896939 पर भी वार्तालाप कर सकते हैं जिसके लिए कंपनी द्वारा सोमवार से शुक्रवार हेतु सुबह 10:00 बजे से शांय 6:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें: ROLLS MANIA Franchise Kaise Le | How to get ROLLS MANIA Franchise- Hindi

AURELIA FRANCHISE CONTACT

उपरोक्त विकल्पों के अतिरिक्त आप Aurelia के कॉरपोरेट ऑफिस और हेड ऑफिस में जाकर फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Corporate Office का पता:
TCNS CLOTHING CO. LIMITED
119 – 127, Neelgagan Towers,
Mandi Road, Sultanpur
Mehrauli, New Delhi- 110030.

Registered Address:
TCNS CLOTHING CO. LIMITED
UNIT No. 112, F/F,
Rectangle 1, D-4,Saket,
District Center, New Delhi,
South Delhi, India- 110017.

AURELIA FRANCHISE PROFIT | फ्रैंचाइज़ी लेने के फायदे

Aurelia ने बहुत जल्द ही फैशन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। Aurelia फ्रेंचाइजी का सबसे बड़ा फायदा कि इसमें आपको 94% तक revenue प्राप्त होता है।

फ्रेंचाइजी लेने के उपरांत कंपनी द्वारा इन्वेंटरी प्लानिंग, product pricing, क्लाइंट इंटरेक्शन ट्रेनिंग, रिलेशनशिप मैनेजर सपोर्ट, इंटीरियर डिजाइन, इंटीरियर डेवलपमेंट और मार्केटिंग के लिए भी मदद की जाती है।

Aurelia द्वारा आपको वारंटी / गारंटी संबंधित फायदा भी मिलता है। Aurelia Clothing, मार्केटिंग सपोर्ट के लिए लोकल एडवर्टाइजमेंट, एक्सटीरियर एड्स, डिजिटल मार्केटिंग और यहां तक कि इवेंट्स तक ऑर्गेनाइज करने में मदद करता है।

Aurelia फ्रेंचाइजी स्थापित करने में कम से कम, एक से दो महीने का समय लगता है। फ्रेंचाइजी स्थापित होने के बाद भी कंपनी आपकी हर कदम पर मदद के लिए तैयार रहती है जिससे आपको बिजनेस में मुनाफा ही मुनाफा मिलना तय है।

निष्कर्ष

तो दोस्तों आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में हमने आपको Aurelia फ्रेंचाइजी कैसे लें से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराई है। हमें उम्मीद है कि आपको Aurelia Franchise Kaise le in Hindi | How to get Aurelia Franchise in India के लिए जरूरी कागजात, जमीन और इन्वेस्टमेंट संबंधी जानकारी मिल गई होगी।

यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर साझा करें ताकि हर व्यक्ति तक ऑरेलिया फ्रैंचाइज़ी से संबंधित जानकारी पहुंच सके।

ये भी पढ़ें: Green Chick Chop Franchise Kaise Le | How to get Green Chick Chop Franchise- Hindi!

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment