Biba Franchise Kaise le | How to get Biba Franchise in India!

biba-franchise-kaise-le

Biba Franchise Kaise le: भारत का पहनावा और परंपरा पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किये जाते हैं। भारतीय पारंपरिक सलवार कमीज और साड़ी जैसी पोशाक को विदेशी महिलाएं भी बड़े चाव के साथ पहनती हैं। बेशक आधुनिकता की आड़ में लोग पश्चिमी परंपरा को अपना रहे हैं परंतु फिर भी जो आनंद भारतीय पारंपरिक पोशाक में मिलता है वह वेस्टर्न कपड़ों में संभव नहीं है।

एक समय था जब वेस्टर्न कपड़ों को महिलाएं फैशनेबल और आधुनिक होने का प्रतीक मानने लगी थी। परंतु अब बाजार में भारतीय पारंपरिक कपड़े भी ब्रांड के रूप में उभरकर सामने आने लगे हैं। यही वजह है कि आजकल की युवा पीढ़ी अपनी परंपरा के साथ फिर से जुड़ रही है।

वैसे भी कपड़े तो हर एक व्यक्ति की प्रमुख जरूरत में शामिल हैं। वहीं महिलाएं तो प्रतिदिन नए फैशन के साथ अपडेट रहने के लिए कपड़ों की शॉपिंग को प्राथमिकता देती है। ऐसे में Ladies Apparels and Clothing Business की डिमांड भी बढ़ रही है।

तो दोस्तों यदि आप भी खुद का Clothing Business शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो आपको women’s apparel Business ही करना चाहिए। जैसा आप जानते ही हैं कि महिलाएं हमेशा ही कपड़ों की शॉपिंग के लिए क्रेज़ी रहती है तो उस हिसाब से आपका यह बिजनेस पूरी तरह से फलीभूत होगा।

BIBA FRANCHISE KAISE LE | HOW TO GET BIBA FRANCHISE IN INDIA

आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे ही मशहूर भारतीय ब्रांड के बारे में जो महिलाओं के परिधान के लिए बहुत फेमस है। यदि आप इस मशहूर ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेकर अपना बिजनेस आरंभ करते हैं तो आपके लिए यह बहुत ही प्रॉफिट देने वाला रहेगा। तो चलिए दोस्तों बताते हैं आपको कि बीबा फ्रेंचाइजी कैसे लें।

ये भी पढ़ें: ROLLS MANIA Franchise Kaise Le | How to get ROLLS MANIA Franchise- Hindi

BIBA FRANCHISE DETAILS | बीबा क्या है?

biba-franchise-kaise-le-in-india
Photo by: Pexels 

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि Biba Brand एक भारतीय गृहिणी द्वारा स्थापित किया गया है। सन 1980 के दशक में मीना बिंद्रा ने केवल घर खर्च चलाने के उद्देश्य से कपड़े डिजाइन करना आरंभ किया था। परंतु थोड़े समय उपरांत ही उन्होंने पंजाबी सलवार कमीज और दुपट्टा की एक सीरीज को लांच किया जिसे भारतीय लोगों द्वारा बहुत ही पसंद किया गया।

सन 1986 में केवल ₹8000 का कर्ज लेकर शुरू किया गया एक छोटा सा बिजनेस, आज एक वर्ल्ड फेमस बीबा ब्रांड बन चुका है। आज के समय में बीबा द्वारा लांच किए गए सलवार कमीज, साड़ी, कुर्ती और लहंगे समेत विभिन्न परिधान हर वर्ग की पहली पसंद है।

हर बड़ी कंपनी की तरह Biba भी अपने कारोबार को पूरी दुनिया में फैलाने के लिए फ्रेंचाइजी वितरण करना चाहती है। इस ब्रांड की प्रसिद्धि और लोकप्रियता को देखकर आप भी बीबा ब्रांड की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। 1986 में स्थापित हुई बीबा कंपनी ने सन 2012 में फ्रेंचाइजी वितरण का कार्यक्रम आरंभ किया था।

BIBA FRANCHISE COST IN INDIA

बीबा ब्रांड की पहचान को देखते हुए आपको इस ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेने के लिए थोड़ा ज्यादा ही खर्च करना पड़ेगा। परंतु यदि आप अच्छा खासा बजट रखते हैं तो आप आसानी से बीबा फ्रेंचाइजी में इन्वेस्ट कर सकते हैं। BIBA FRANCHISE लेने के लिए कम से कम 2.5 करोड़ रुपए का निवेश करने की जरूरत होगी।

इसके अलावा स्टोर की लोकेशन के लिए कंपनी द्वारा रोड फ्रंट पर स्थित होने की शर्त रखी गई है। मतलब कि छोटे-मोटे बाजार या तंग गलियों में Biba Franchise स्थापित करने की आज्ञा कंपनी द्वारा नहीं दी जाती है। ऐसे में यदि आप Biba Store को खोलने के लिए उत्तम जगह का चुनाव करते हैं तो आपको थोड़ी सी इन्वेस्टमेंट जमीन के लिए भी करनी होगी।

BIBA FRANCHISE शुरू करने के लिए जमीन की आवश्यकता

अगर आप BIBA फ्रेंचाइजी शुरू करना चाहते हैं तो आपको कंपनी की हिदायत के अनुसार उचित जगह का प्रबंध करना होगा, जिसके लिए 500 स्क्वायर फीट से लेकर 800 स्क्वायर फीट के साइज की दुकान का होना अनिवार्य है। इसके अलावा यदि आप चाहें तो पार्किंग के लिए अलग से जगह का प्रबंध कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Keventers Franchise Kaise Le | How to get Keventers Franchise- Hindi ?

BIBA FRANCHISE के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स

यदि आप Biba फ्रेंचाइजी लेने के लिए प्रक्रिया आरंभ करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले BIBA फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे। इन दस्तावेजों के अंतर्गत पर्सनल और बिजनेस डॉक्यूमेंट दर्ज करना जरूरी है। आपको सबसे पहले अपने बिजनेस को प्राइवेट लिमिटेड या limited liability के लिए रजिस्टर करना होगा। बीबा फ्रेंचाइजी के लिए कंपनी बिजनेस एक्सपीरियंस और रिटेल इंडस्ट्री से संबंध रखने वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता देती है।

Biba फ्रेंचाइजी के लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन और साथ ही shop and establishment act license भी अनिवार्य है। बीबा फ्रेंचाइजी हेतु आवश्यक बिजनेस रजिस्ट्रेशन संबंधित मदद के लिए आप लोकल सर्विस प्रोवाइडर या CA, CS से संपर्क कर सकते हैं।

Biba Franchise के लिए पर्सनल डॉक्यूमेंट जैसे कि पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी कार्ड आदि भी जरूरी है। इसके साथ ही आपके पास बैंक अकाउंट पासबुक, ईमेल आईडी और फोन नंबर भी दर्ज होना चाहिए।

Biba Franchise के लिए आवेदन कैसे करें

how-to-get-biba-franchise-in-india
Image Credit: Biba

Biba फ्रेंचाइजी के लिए जरूरी सभी दस्तावेज एकत्र कर लेने के उपरांत आप Biba Franchise के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीबा फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने हेतु आप हमारे द्वारा बताई गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट www.biba.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद कंपनी आपसे खुद संपर्क करती हैं।

Biba Franchise Contact: इसके अलावा आप Biba Franchise Enquiry के लिए कंपनी के कस्टमर केयर नंबर 011-39585715 पर संपर्क कर सकते हैं। Biba द्वारा फ्रेंचाइजी इंक्वायरी के लिए ईमेल का ऑप्शन भी दिया गया है जिसके लिए आप [email protected] पर मेल भेज सकते हैं।

Biba Franchise Profit | बीबा फ्रैंचाइज़ी लेने के फायदे

भारतीय लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए हमेशा से ही प्रेरित किया जाता रहा है। ऐसे में बीबा फ्रेंचाइजी लेकर बिजनेस स्टार्ट करना भी भारतीय लोगों के दिल में बसने के बराबर है। अपने देश के इस प्रसिद्ध ब्रांड को हर वर्ग के लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। Biba ब्रांड का नाम ही काफी है और इसी वजह से बीबा फ्रेंचाइजी लेने के बाद मुनाफा मिलने की पूरी गारंटी है।

Biba अपने विभिन्न प्रकार की वैरायटी के कारण सभी तरह के ग्राहकों की पसंद है। इस वजह से Biba Store पर ग्राहकों की भीड़ हमेशा बनी रहेगी जिससे आपका मुनाफा निरंतर बढ़ता रहेगा। Biba फ्रेंचाइजी लेने के बाद आपको कंपनी की तरफ से ट्रेनिंग और साथ ही regional और national level पर मार्केटिंग सपोर्ट भी दिया जाता है।

ये भी पढ़ें: Green Chick Chop Franchise Kaise Le | How to get Green Chick Chop Franchise- Hindi!

निष्कर्ष

Biba ब्रांड women’s ethnic wear के लिए अफॉर्डेबल और लोकप्रिय भी है। आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में हमने आपको Biba फ्रेंचाइजी कैसे ले से संबंधित पूरी जानकारी दी है। हमें उम्मीद है कि आपको Biba Franchise लेने से संबंधित दस्तावेज, जमीन, इन्वेस्टमेंट और अन्य जानकारी मिल गई होगी।

तो दोस्तों यदि आपको हमारी यह पोस्ट Biba Franchise kaise le | How to get Biba Franchise in India पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें ताकि इससे संबंधित जानकारी सभी के पास पहुंच सके।

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment