Costa Coffee Franchise कैसे लें | Costa Coffee Franchise Cost in India in Hindi

Costa Coffee Franchise Kaise Le: कॉफी एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसकी मांग दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस कारण कॉफी कैफे की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यह आपको एक ऐसा स्थान प्राप्त कराते हैं जहां पर आप आरामदायक स्थिति में बैठकर अपनी पसंदीदा कॉफी का आनंद ले सकते हैं। आमतौर पर वर्तमान समय में कॉफी लगभग सभी व्यक्तियों को पसंद आती है। कोई व्यक्ति कोल्ड कॉफी पीने की चाह रखता है तो कोई हॉट कॉफी पीने का मजा उठाना पसंद करता है।

खासकर युवा वर्ग में कॉफी ज्यादा लोकप्रिय बन चुकी है। इसलिए यदि दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाना हो या फिर किसी के साथ कोई मुलाकात करनी हो तो लोग उसे कॉफी के लिए जरूर पूछते हैं। क्योंकि कॉफी कैफे एक ऐसी जगह है जहां पर आप एक अच्छे माहौल में बैठकर अपनी पसंदीदा कॉफी पी सकते हैं।

ऐसे में यदि आप कोई  बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो कॉफी शॉप या कैफे खोलना आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए आप Costa Coffee Franchise ले सकते हैं। वर्तमान समय में Costa Coffee एक जाना माना नाम है जिसकी पहुंच न केवल भारत बल्कि विश्व के कई देशों में है।

Costa Coffee द्वारा विश्व के अनेक देशों में करीब 3000 से अधिक आउटलेट स्थापित किए जा चुके हैं। इसलिए यदि आप Costa Coffee Franchise लेते हैं तो निश्चित ही आपके लिए यह लाभदायक साबित हो सकता है। आज के इस लेख में हम आपको costa coffee franchise kaise le- कोस्टा कॉफी फ्रेंचाइजी कैसे लें? के विषय में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। इसलिए आप हमारे इस लेख को पूरा पढ़े ताकि कोई भी जानकारी छूटने ना पाए।

costa-coffee-franchise-kaise-le
Photo by Mateusz Dach from Pexels

Costa Coffee Kya Hai

हमारा मानना है कि यदि आप किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी ले रहे हैं या उससे जुड़ कर अपने बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं। तो आपको उस कंपनी के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसलिए हम आपको इस लेख में Costa Coffee Franchise के बारे में कुछ जरूरी जानकारियां प्रदान कर रहे हैं।

कोस्टा कॉफी वर्तमान समय में एक प्रसिद्ध ब्रांड बन चुका है। यह कंपनी मुख्य रूप से खाद्य और पेय उद्योग से संबंधित है। यदि इसके  मुख्य कार्यक्षेत्र की बात करें तो वह चाय और कॉफी है। इसकी स्थापना सन् 1971 में लंदन में Sergio Costa और Bruno Costa नाम के दो भाइयों द्वारा की गई थी। 

शुरुआत में यह एक छोटी सी Costa Coffee Shop हुआ करती थी परंतु वर्तमान में यह पूरे विश्व में अपना एक नेटवर्क बना चुकी है और तेजी से विस्तार कर रही है। सन् 1978 में कंपनी द्वारा अपनी पहली फ्रेंचाइजी प्रदान की गई थी। इसके अलावा सन् 2019 में यह कोका कोला के एक हिस्से के रूप में स्थापित हो गई।

Costa Coffee कंपनी द्वारा अपना एक proven business model अपनाया गया है। साथ ही यह उचित Initial Cost के जरिए व्यापक प्रशिक्षण देकर एक स्थाई फ्रेंचाइजी टीम का गठन कर रही है। यदि आप चाहें तो Costa Coffee Franchise लेकर अपने बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं और लाखों की आमदनी प्राप्त कर सकते हैं।

Costa Coffee Franchise Kaise Le?

यदि आप Costa Coffee Franchise लेने के बारे में सोच रहे हैं तो निश्चित ही आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आप Costa Coffee Franchise Kaise le Sakte Hain? इस लेख में हम आपकी इस समस्या का समाधान कर रहे हैं। परंतु उससे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि फ्रेंचाइजी किसे कहते हैं?

हम आपको बता दें कि कोई भी बड़ी कंपनी अपने नेटवर्क को बढ़ाने के लिए अलग-अलग जगह अपनी ब्रांच ओपन करती है और लोगों को अपने प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए अधिकार देती हैं। इसे ही डीलरशिप या फ्रेंचाइजी कहते हैं। Costa Coffee भी अपने नेटवर्क को फैलाने के लिए इसी प्रकार से लोगों को फ्रेंचाइजी प्रदान कर रही है। यदि आप चाहें तो इनकी फ्रेंचाइजी लेकर अपने बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

How to get Costa Coffee Franchise in Hindi

Costa Coffee Franchise लेने के लिए आपको सबसे पहले इनकी वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इस वेबसाइट पर आपको एक फॉर्म मिलेगा जिसमें आपको अपनी कुछ जरूरी जानकारी जैसे: नाम, ईमेल आईडी, और फोन नंबर इत्यादि के साथ सबमिट करना होता है। इसके पश्चात कंपनी आपसे खुद संपर्क कर लेती है।

Costa Coffee India Website- https://www.costacoffee.in/

परंतु आपको यह सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पूर्व आप यह जान लें की इनकी फ्रेंचाइजी के लिए फ्रेंचाइजी शुल्क देना होता है जो करीब 4 से 8 लाख रुपए होता है। इसके अलावा आप अपने Business Experience का evaluationभी कर लें कि आप इस बिज़नेस को कर सकते हैं या नहीं।

साथ ही जिस स्थान पर आप इस बिज़नेस को शुरू करना चाहते हैं उस स्थान पर इस बिज़नेस के बाजार का मूल्यांकन करना भी आपके लिए जरूरी होगा। इसके पश्चात आप costa coffee website पर आवेदन दे सकते हैं। आवेदन मिलने के पश्चात यह आपसे संपर्क करते हैं और आपकी फाइनेंसियल स्थिति और बैकग्राउंड की जांच करते हैं। यदि आप इनकी फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक मापदंडों को पूरा करने में सक्षम होते हैं तभी यह आपको Costa Coffee Franchise प्रदान करती हैं।

ये भी पढ़ें:

Costa Coffee Ki Franchise लेने के लिए क्या है जरूरी योग्यता?

यदि आप Costa Coffee Ki Franchise लेने की इच्छा रखते हैं तो आपको इनके योग्यता मापदंडों पर खरा उतरना आवश्यक हो जाता है। हम आपको बता दें कि costa coffee franchise लेने के लिए यह जरूरी है कि आपकी आयु 24 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

इसके अलावा आपके पास पूर्व में किसी Business का Business Experience होना भी आवश्यक है।साथ ही साथ आपको इनके द्वारा निर्धारित की गई शैक्षिक योग्यता को भी पूरा करना होता है। Costa Coffee Franchise लेने के लिए आपको किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना आवश्यक है। यदि आप इन सभी योग्यताओं को पूरा करने मे सक्षम है तभी आप कोस्टा कॉफी की फ्रेंचाइजी प्राप्त कर सकते हैं।

Costa Coffee की फ्रेंचाइजी के लिए क्या है आवश्यक दस्तावेज?

यदि आप Costa Coffee Franchise लेना चाहते हैं तो आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है। आपके लिए जरूरी हो जाता है कि इन दस्तावेजों को संभाल कर रखें ताकि franchise लेते समय आपको किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। Costa Coffee Franchise लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं-

  • Franchise agreement
  • Rent agreement
  • Gst certificate
  • Business pan card
  • Business TAN card
  • Aadhar card/voter card
  • Electricity bill
  • Bank passbook
  • Photos
  • Email id
  • Phone number
  • NOC इत्यादि।

Costa Coffee Cafe खोलने के लिए किस प्रकार की जगह का चुनाव करें?

how-to-get-costa-coffee-franchise-in-india
Image By: Pixabay

Costa Coffee अपनी Franchise देने के लिए मुख्य रूप से ऐसे व्यक्तियों का चुनाव करती है जिनके पास बिज़नेस करने के लिए अनुकूल जमीन या जगह होती है। इसलिए यदि आप costa coffee franchise लेना चाहते हैं। तो Costa coffee कंपनी आपको सलाह देती है कि जगह का चुनाव ऐसे स्थान पर करें जहां की आबादी या जनसंख्या 5000 से अधिक हो।

जितनी भीड़- भाड़ वाली जगह पर आप अपनी कॉफ़ी शॉप खोलेंगे उतना ही अधिक बिक्री होने की संभावना बढ़ जाएगी। इस बिजनेस में आपका लाभ आप की बिक्री पर ही निर्भर करता है। जितनी अधिक आपकी बिक्री होगी उतना ही अधिक आप का लाभ होगा। इसलिए उचित जगह का चुनाव आपके लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होता है जिसे आप को ध्यान पूर्वक और विचार करने के पश्चात ही करना चाहिए। इसके लिए कोस्टा कॉफी भी आपको मार्गदर्शन प्रदान करती है।

Costa Coffee infrastructure requirements क्या हैं?

कोटा कॉफी फ्रेंचाइजी के लिए आपको कुछ जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर रिक्वायरमेंट को पूरा करना होता है। इसमें आपको 30 से 40 लाख रुपए का खर्चे करना पड़ सकता है। Costa Coffee Franchise के लिए जरूरी Basic Infrastructure Requirements इस प्रकार हैं-

  • यदि आप अपना कैफे खोलना चाहते हैं और आप Costa Coffee Franchise ले रहे हैं तो आपको एक ऐसे स्थान की आवश्यकता होगी जहां आप अपना कैफे खोल सकें। इसके लिए आपको करीब 1000 से 1200 sqft. के स्पेस (जगह) की आवश्यकता पड़ती है।
  • जगह के अलावा आपको अपने कैफे में कार्य करने के लिए 3 से 6 कर्मचारियों की भी जरूरत पड़ सकती है।
  • यदि आप चाहें तो अपने कैफे में एक रसोई भी बनवा सकते हैं। जहां आपके द्वारा बेचे जाने वाले प्रोडक्ट्स बनाये जा सकें।
  • इसके अलावा आपके ग्राहकों को बैठने के लिए आपको एक sitting area की भी आवश्यकता पड़ती है।
  • आपको एयर कंडीशनर तथा सीसीटीवी कैमरा भी अपने कैफे में लगवाने चाहिए।
  • आपके कैफे में कंप्यूटर के साथ इंटरनेट कनेक्शन भी होना चाहिए।
  • Costa Coffee Franchise लेने पर आप को अनिवार्य रूप से डिलीवरी सेवा भी प्रदान करनी पड़ती है।

Costa Coffee Franchise Support

यदि आप costa coffee franchise ले रहे हैं तो यह एक नए बिजनेस को शुरू करने के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। कोस्टा कॉफी की फ्रेंचाइजी लेने पर आपको इस कंपनी के द्वारा कुछ विशेष प्रकार की मदद उपलब्ध कराई जाती है ताकि आप अपने बिजनेस को अच्छे प्रकार से चला सकें और लाभ प्राप्त कर सकें। इसके लिए यह कंपनी आपको निम्न समर्थन उपलब्ध कराती है-

  • कोस्टा कॉफ़ी franchise लेने पर आपको menu planning  और menu pricing  के लिए चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपकी menu planning और pricing की ज़िम्मेदारी costa coffee पर होती है।
  • इसके अलावा कोस्टा कॉफी समय-समय पर कुछ विशेष ऑफर अपने फ्रेंचाइजी पार्टनर को प्रदान करती है।
  • कोस्टा कॉफी अपने फ्रेंचाइजी प्राप्त व्यक्तियों को कुकिंग ट्रेनिंग और साथ ही food presentation training भी फ्री में उपलब्ध कराती है।
  • इसके अलावा यह कंपनी आपको इंटीरियर डिजाइनिंग में भी पूरी मदद करती है।
  • इसके अतिरिक्त यह कंपनी आपको मार्केटिंग सपोर्ट भी प्रदान करती है। मार्केटिंग सपोर्ट में यह है आपको लोकल, डिजिटल, प्रिंटिंग रूप से आपकी मार्केटिंग करती है। इसके अलावा यहां आपकी लिए unit और exterior ads भी निकालती है। और समय-समय पर इवेंट और सेमिनार का आयोजन करती है।
  • Costa coffee franchise लेने पर आपको इनकी वेबसाइट द्वारा समर्थन प्रदान किया जाता है।
  • यह कंपनी आपको online tie-up समर्थन भी प्रदान करती है।

क्या आप Costa Coffee Franchise लेकर विदेश में कॉफी कैफे खोलना चाहते हैं?

यदि आप कोस्टा कॉफी की फ्रेंचाइजी लेकर विदेश में अपना कैफे ओपन करना चाहते हैं। तो आप निश्चित रूप से ऐसा कर सकते हैं। यह एक विश्व स्तरीय कंपनी है। जिसका नेटवर्क पूरे विश्व में फैला हुआ है। इसके कई आउटलेट अमेरिका, कनाडा, भारत,पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, मलेशिया, ब्राजील और यूके में उपस्थित है।

परंतु विदेशों में फ्रेंचाइजी लेकर कैफे खोलने के लिए आपको प्रत्येक देश के अनुसार franchise fee का भुगतान करना पड़ता है। जैसे यदि आप अमेरिका में अपना कैफे खोलना चाहते हैं तो आपको 340,000-1,090,00 डॉलर तक निवेश करना होता है। इसी प्रकार यदि आप कनाडा में अपना कॉफी कैफे खोलना चाहते हैं तो आपको 425000-1363,00 डॉलर का निवेश करना होता है। और अगर आप जर्मनी में अपना कैफे को खोलना चाहते हैं तो आपको 300,000 – 960,000 यूरो का निवेश करना पड़ सकता है।

Costa Coffee Franchise Cost In India

यदि आप भारत के निवासी हैं और भारत में Costa Coffee Franchise लेकर अपने बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो आपको निवेश के रूप में इनकी Franchise Fees देनी पड़ती है जो कि ₹4 से ₹8 लाख है। इसके अलावा आपको अपने कैफे के इंफ्रास्ट्रक्चर आदि में खर्च करना पड़ता है जिसमें कुल खर्च करीब 30 से 40 लाख का हो जाता है। इस प्रकार यदि आप भारत में कोस्टा कॉफी फ्रेंचाइजी खोलना चाहते हैं तो आपको करीब 40 लाख रुपए की आवश्यकता हो सकती है।

निष्कर्ष

उपरोक्त लेख के माध्यम से हमने आपको costa coffee franchise kaise le, How to get Costa Coffee Franchise in Hindi, Costa Coffee Franchise Cost in India के विषय में जानकारी उपलब्ध करा दी है। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके लिए लाभदायक साबित होगी। परंतु यदि आप अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप कोस्टा कॉफ़ी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment