UP Police Constable Exam Date, Pattern, Syllabus in Hindi

दोस्तों आज के  लेख में हम आप सभी के लिए UP Police Constable Exam के Syllabus एवं Exam Pattern आदि के बारे में विस्तार से चर्चा करने वाले हैं। आप सभी को बता दें कि बहुत ही जल्द राज्य स्तर पर यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों में भर्ती शुरू हो सकती है।

अगर आपके मन में सवाल है कि UP Police Constable Kaise Bane या आप पुलिस कांस्टेबल के पदों में नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए और भी मददगार रहेगा। इस लेख में नीचे दिए गए प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई है।

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा
  • आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट
  • चयन प्रक्रिया किस प्रकार है
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा सिलेबस क्या है
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न क्या है
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए शारीरिक माप क्या है
  • इस पद में सैलरी कितनी है
up-police-constable-exam-2022-pattern-syllabus-up-police-constable-kaise-bane-details-in-hindi
UP Police Constable Banane Ke Liye Kya Kare: Image Created at Canva

ऊपर दिए गए प्रमुख बिंदुओं के अलावा और भी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख में दी गई है। इस जानकारी की मदद से आप यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए बेहतर तरीके से तैयारी कर सकते हैं। और अपने कैरियर को बेहतर बना सकते हैं। तो आइए बिना किसी देरी के जानते हैं UP Police Constable Exam Details in Hindi को विस्तार से।

UP Police Constable Exam Details in Hindi

UP Police Constable Exam, State Level पर UPPRPB के द्वारा आयोजित किया जाता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल (Direct) बनने के लिए इस परीक्षा में पास होना आवश्यक है।

परीक्षा के बाद कैंडिडेट या उम्मीदवारों का चयन 4 चरणों में किया जाता है। जिसमें शारीरिक माप, दस्तावेजों का सत्यापन आदि शामिल है। इसकी जानकारी आपको आगे लेख में पढने को मिलेगी। उससे पहले आप सभी उम्मीदवारों को UP Police Constable Exam Syllabus and Pattern को जानना बहुत जरूरी होता है।

How to Apply for UP Police Constable Exam- आवेदन कैसे दें?

UP Police Constable Exam में आवेदन देना बहुत ही आसान हो गया है। आप इस परीक्षा में Online आवेदन दे सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन देने के लिए उम्मीदवारों को UPPRPB द्वारा जारी की गयी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर आपको इस परीक्षा से सम्बंधित सारी जानकारी विस्तार से मिल जायेगी।

UP Police Constable Exam Date- परीक्षा की तिथि क्या है?

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2022 के लिए आवेदन पहले ही पूरा हो चुका है। यह आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा हुआ था। आगामी चुनावों के मद्देनज़र, या परीक्षा अभी लंबित है। कयास लगाई जा रही है कि UP Police Constable Exam Date 2022- नवम्बर 2022 के महीने में हो सकती है।

ये भी पढ़ें:
UPSSSC PET Exam 2022 Details in Hindi
SNAP Exam 2022 Details in Hindi- परीक्षा की पूरी जानकारी
GATE 2023 Exam Details के बारे में जानिए, सिलेबस के साथ
CTET Full Form in Hindi- CTET Exam Kya Hai, Eligibility, Exam Pattern, Career Scope
UPPCS ki taiyari kaise kare : 7 Best ways on How to prepare for UPPCS Exam

UP Police Constable Kaise Bane- Selection Criteria

आपको बता दें कि UP Police Constable के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से 4 चरणों में पूरी होती है। उन चारों चरणों को हम लेख में आगे विस्तार से चर्चा करने वाले हैं। समझने के लिए ये 4 चरण नीचे दिए गए हैं।

  • Written exam (लिखित परीक्षा)
  • Document Verification (दस्तावेज सत्यापन)
  • Physical Standard Test (शारीरिक माप परीक्षण)
  • Physical Efficiency Test (शारीरिक दक्षता परीक्षण)

UP Police Constable Syllabus Details

UP Police Constable Exam का Syllabus मुख्य रूप से 4 खंडों में विभाजित कर दिया गया है। इन प्रमुख चार खंडों के अंतर्गत कई सारे अलग-अलग क्षेत्र से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:

खंड 1 : सामान्य ज्ञान

इस खंड के अंतर्गत और भी कई सारे विषय या टॉपिक के आधार पर परीक्षा में प्रश्न सेट किए जाते हैं। सामान्य ज्ञान के अंतर्गत आने वाले विषय :-

  • भारतीय संविधान
  • भारतीय इतिहास
  • वाणिज्य एवं व्यापार
  • भारतीय कृषि
  • पर्यावरण एवं नगरीकरण
  • जनसंख्या
  • प्राकृतिक संसाधन
  • उत्तर प्रदेश की शिक्षा संस्कृति
  • मानवाधिकार
  • आंतरिक सुरक्षा तथा आतंकवाद
  • सामान्य ज्ञान
  • साइबर क्राइम
  • भारत और उसके पड़ोसी देश के बीच संबंध
  • पुरस्कार और सम्मान
  • अनुसंधान एवं खोज
  • सोशल मीडिया कम्युनिकेशन
  • पुस्तक और उनके लेखक
  • महत्वपूर्ण दिवस
  • विमुद्रीकरण और उसका प्रभाव

इनके अलावा सामान्य ज्ञान के अंतर्गत और भी कई सारे विषय शामिल किए जाते हैं जिन्हें उम्मीदवारों को अच्छी तरीके से पढ़ना जरूरी होता है, ताकि वो परीक्षा में सफल हो सकें।

खंड 2 : सामान्य हिंदी

  • पर्यायवाची
  • विलोम शब्द
  • हिंदी वर्णमाला
  • अनेकार्थक शब्द
  • लिंग
  • वचन
  • कारक
  • सर्वनाम
  • विशेषण
  • क्रिया काल
  • वाच्य
  • उपसर्ग
  • संधि
  • मुहावरे
  • विराम चिन्ह
  • समास
  • अलंकार
  • छंद  इत्यादि।

खंड 3 : संख्यात्मक और मानसिक क्षमता

  • आंकड़ों का विश्लेषण
  • शब्द और वर्णमाला
  • अक्षर और संख्या श्रृंखला
  • प्रत्यक्ष ज्ञान बोध
  • प्रतीक संबंध व्याख्या
  • तार्किक चित्र
  • प्रभावी तर्क
  • दिशा ज्ञान परीक्षण
  • व्यवहारिक ज्ञान परीक्षा
  • शब्द गठन परीक्षण
  • लाभ और हानि
  • औसत
  • समय और दूरी
  • टेबल्स और ग्राफ का उपयोग
  • विविध
  • अंकगणितीय संगणना
  • साझेदारी
  • चक्रवृद्धि ब्याज
  • साधारण ब्याज
  • छूट
  • दशमलव और अंश
  • संख्या प्रणाली
  • उच्चतम सामान्य कारक और सबसे कम सामान्य एकाधिक
  • सरलीकरण
  • अनुपात, इत्यादि।

खंड 4 : यह मुख्य रूप से तीन भागों में विभाजित है। पहला मानसिक अभिरुचि, दूसरा बुद्धि लब्धि एवं तीसरा तार्किक क्षमता।

मानसिक अभिरुचि :-

  • लिंग संवेदनशीलता
  • मानसिक क्रूरता
  • अल्पसंख्यकों और वंचितों के प्रति संवेदनशीलता
  • प्रोफेशन में रुचि
  • अनुकूलन क्षमता
  • सार्वजनिक हित
  • संप्रदायिक सौहार्द्र
  • कानून के नियम
  • कानून एवं व्यवस्था
  • पुलिस व्यवस्था
  • अपराध नियंत्रण
  • व्यवसायिक जानकारी, आदि।

बुद्धि लब्धि :-

  • दिशा सेंस टेस्ट
  • खून का रिश्ता
  • संबंध और सादृश्य
  • श्रृंखला पूर्णता टेस्ट
  • क्रम में व्यवस्था करना
  • चार्ट प्रकार परीक्षण
  • वर्णमाला पर आधारित समस्याएं
  • गणितीय क्षमता परीक्षण
  • आसमान को चिन्हित करना
  • कोडिंग डिकोडिंग टेस्ट
  • श्रृंखला पूर्णता टेस्ट, आदि।

तार्किक क्षमता :-

  • निर्णय लेना
  • संबंध
  • भेदभाव
  • सार विचारों और प्रतीकों एवं उनके रिश्तो से निपटने की क्षमता
  • अवधारणाएं
  • मौखिक और आंकड़ा वर्गीकरण
  • अंकगणित श्रृंखला
  • समरूपता
  • विश्लेषण निर्णय
  • समानता
  • भिन्नता
  • समस्या को सुलझाना
  • खाली स्थान भरना
  • अवलोकन
  • विजुअल मेमोरी, आदि।

ऊपर लेख में UP Police Constable 2022 Exam के Syllabus की जानकारी विस्तार से प्राप्त करने के बाद अब हम लेख के अगले भाग में इसके परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

UP Police Constable Exam Pattern 2022 (यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न)

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो यह बहुत ही साधारण तरीके से सेट किया जाता है। ऊपर हमने पढ़ा कि इसके सिलेबस में चार खंड होते हैं। जिसमें अलग-अलग क्षेत्र से प्रश्न पूछे जाते हैं। उसी हिसाब से यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का पैटर्न भी तैयार किया जाता है। जिसका विवरण नीचे विस्तार पूर्वक दिया गया है।

  • इसके चार खंड में से पहले खंड, यानी सामान्य ज्ञान से कुल 38 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें कुल 76 अंक होते हैं।
  • दूसरे खंड, यानी सामान्य हिंदी से कुल 37 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें कुल अंक 74 होते हैं।
  • संख्यात्मक और मानसिक क्षमता से लगभग 38 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें कुल 76 अंक होते हैं।
  • मानसिक अभिरुचि एवं तार्किक क्षमता से 37 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें कुल 74 अंक होते हैं।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा पैटर्न को जानने के बाद सभी उम्मीदवारों को इस परीक्षा के कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानना बहुत जरूरी होता है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की महत्वपूर्ण बातें :-

  • इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होता है।
  • प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काट लिए जाते हैं।
  • यह परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा में होती है।
  • इस परीक्षा में कुल 300 अंक होते हैं।
  • प्रश्न की बात करें तो इसमें कुल 150 प्रश्न होते हैं।
  • परीक्षा में 2 घंटे का समय दिया जाता है।
ये भी पढ़ें:
Physical Education मे करिअर कैसे बनाए | 15 Best College, Course, Job and Salary
इंडस्ट्रियल डिजाइनिंग में कैरियर कैसे बनाएं | 10 Best College for Industrial Designing In India
Physiotherapy में कैरियर कैसे बनाएं | Best Physiotherapy Colleges In India
Wildlife Photography में कैरियर कैसे बनाएं | How to become Wild Life Photographer
MR: MR Full Form, MR Kaise Bane और Top 23 Institutes

UP Police Constable Physical Standard Test (PST)

UP Police Constable Exam पास करने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक माप परीक्षण में भी पास करना पड़ता है। जिसके बाद ही उम्मीदवार आगे के चरणों में प्रवेश कर पाता है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल में पुरुष एवं महिला दोनों ही उम्मीदवार हो सकते हैं। जिनके लिए अलग-अलग शारीरिक माप की सीमा होती है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए शारीरिक लंबाई की बात करें तो पुरुषों की लंबाई 168 cm होनी चाहिए। जबकि महिला उम्मीदवारों की लंबाई 152 cm होनी चाहिए। छाती की बात करें तो पुरुष उम्मीदवार की छाती 79 से 84 होनी चाहिए। आपको बता दें कि महिला उम्मीदवारों के लिए छाती का माप नहीं लिया जाता है।

ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शारीरिक माप परीक्षण में कुछ छूट दी जाती है। जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के कद 160 cm एवं महिला उम्मीदवारों के 147 cm होने पर भी UP Police Constable के योग्य माना जाता है।

UP Police Constable Physical Efficiency Test (PET)

यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा पास करने के बाद शारीरिक मापन परीक्षण होता है। जिसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता पर भी उत्तीर्ण होना पड़ता है। शारीरिक दक्षता परीक्षण के बारे में बात करें तो इसके लिए उम्मीदवारों को तेज दौड़ लगानी पड़ती है।

ओबीसी एवं जनरल वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट के अंदर 4.8 km तक दौड़ लगानी पड़ती है। जबकि महिला उम्मीदवारों को 16 मिनट के अंदर 2.4 km तक दौड़ लगानी पड़ती है। आपको बता दें कि इस परीक्षण में एसटी/एससी उम्मीदवारों के लिए भी उतनी ही समय और दूरी तक दौड़ना पड़ता है।

इन चार चरणों में सही प्रकार से सफल होने के बाद ही उम्मीदवारों को UP Police Constable के पदों में नौकरी मिल पाती है।

UP Police Constable Salary Details

यूपी पुलिस कांस्टेबल के पद में सैलरी की बात करें तो इसमें अच्छी सैलरी मिलती है। UP पुलिस कांस्टेबल को लगभग 4.2 लाख रुपए से लेकर 4.8 लाख रुपए तक प्रति वर्ष का पैकेज दिया जाता है।

निष्कर्ष

दोस्तों, UP Police Constable Exam 2022 Details in Hindi के इस लेख में हमने आपको इस परीक्षा से जुड़ी हर एक जानकारी देने की कोशिश की है। हमें उम्मीद है कि लेख पढ़ने के बाद आपको पता चल गया होगा कि UP Police Constable Kaise Ban Sakte Hain.

इसी तरह की अन्य जानकारियों के लिए आप हमारे ब्लॉग पर विजिट करते रहें। यहाँ आपको कैरियर बनाने संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलेंगी।   

नमस्ते! मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैं कैरियर बनायें ब्लॉग की फाउंडर और ऑथर हूँ। मैंने वर्ष 2003 में इलाहबाद विश्विद्यालय से स्नातक किया है। मैं एक डिजिटल मार्केटर और सोशल मीडिया एन्फ़्लुएन्सर हूँ। मैं YouTube, Facebook, Instagram, Quora, Medium पर एक्टिव हूँ जहां से आप मेरे बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment