GATE 2023 Exam Details के बारे में जानिए, सिलेबस के साथ

GATE Exam Registration Process को 30 अगस्त 2022 से चालू कर दिया गया था जो की 7 अक्टूबर तक चलेगा। 

GATE Exam की लास्ट रजिस्ट्रेशन डेट 30 सितंबर है उसके बाद जो भी रजिस्ट्रेशन होंगे उनसे लेट फीस को भी चार्ज किया जाएगा।  

दोस्तों आपको मालूम ही होगा गेट की परीक्षा को आईआईटी कंडक्ट करवाती है। हर साल अलग अलग आईआईटी इस एग्जाम को करवाने का जिम्मा लेती है।

 इस बार GATE 2023 के लिए एग्जाम की तारीख (GATE Exam Date) 4 फरवरी, 5 फरवरी, 11 फरवरी और 12 फरवरी 2023 को रखा गया है।

इस साल यानी GATE 2023 Exam आईआईटी कानपुर कंडक्ट करवा रही है जिन्होंने GATE 2023 Exam Notification को जारी कर दिया था और साथ में जारी किया था इसका ब्रोशर। रजिस्ट्रेशन की तारीख, एप्लिकेशन फॉर्म की तारीख को भी जारी कर दिया है। 

इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको इस गेट एग्जाम से जुड़े हर सवाल का जवाब देंगे ताकि स्टूडेंट्स इस फील्ड के जरिए अपना Career Banaye और अपने जीवन में खुशियों का मुकाम पाएं। 

GATE Exam Kya Hai?

Gratitude Aptitude test in engineering (GATE full form) की परीक्षा इंजीनियरिंग फील्ड में अपना करियर बनाने की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन की गयी है। 

इसके जरिए स्टूडेंट्स अपनी पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री पाने के लिए अच्छे कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं। यह भारत के सबसे मुश्किल एग्जाम में गिना जाता है। 

इस एग्जाम को हर साल तकरीबन 10 लाख छात्र देते हैं और जो इनमें से चुने जाते हैं उनकी संख्या तकरीबन 10-15% होती है। यही वजह इसको मुश्किल एग्जाम की सूची में ला देती है। 

GATE EXAM Eligibility Criteria 

GATE Exam की सबसे बड़ी खासियत यह है की इस एग्जाम को देने के लिए कोई Age Limit नहीं हैं। अगर स्टूडेंट निम्मलिखित क्रिटीरिया को पूरा करते हैं तो वह भी GATE 2023 Exam में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। 

  • आर्क्टेक्चर में बैचलर डिग्री मिली हुई हो या मिलने वाली हो जो की 5 साल की होती है। यह डिग्री किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से की हुई हो।
  • बीटेक, बी-फार्मा की डिग्री प्राप्त स्टूडेंट्स भी GATE Exam देने के लिए योग्य हैं।
  • एमएससी, एमए किया हुआ है तो भी इस परीक्षा में अप्लाई कर सकते हैं। 
  • एमएससी या 5 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स किया हो।

GATE Exam Pass करने के फायदे

दोस्तों हर एग्जाम को पास करने के फायदे ही होते हैं यह आपको किसी न किसी फील्ड के अपना करियर बनाने का अवसर देते हैं। 

Gate Exam को भी पास करने के कई फायदे हैं। दोस्तों यह फायदे आपको यह एग्जाम देने पर विचार करने में मदद करेंगे।

  • गेट एग्जाम को पास करने से आप IIT Kanpur समेत देश के विभिन्न आईआईटी में अपना एडमिशन पा सकते हैं।
  • आईआईटी की क्रेडिबिलिटी के कारण आप देश विदेश की बड़ी बड़ी कंपनियों में नौकरी पा सकते हैं और अपना करियर बना सकते हैं। 
  • इस एग्जाम को पास करने के बाद एलिजिबल स्टूडेंट्स सरकारी पदों पर भी अपनी भर्ती पा सकते हैं। 
  • अच्छा स्कोर करने पर आप सरकारी एजेंसी से स्कॉलरशिप भी पा सकते हैं। 

दोस्तों GATE 2023 Exam notification आईआईटी कानपुर ने जारी कर दिया है। आप चाहें तो इस लिंक के जरिए Exam details जान सकते हैं। 

GATE 2023 Exam Registration Process

एग्जाम में रजिस्टर करने का प्रोसेस बेहद आसान है। इसके लिए यूजर्स को GATE Exam form भरना होता है।

दोस्तों इसके लिए आप इस लिंक पर पहुंच सकते हैं अगर GATE 2023 Exam Registration link पर आप पहली बार रजिस्टर कर रहे हैं तो जैसे इस तस्वीर में दिख रहा है वैसा उसमे न्यू यूजर पर क्लिक करें। 

दोस्तों GATE Exam application form में यूजर्स को कुछ इनफॉर्मेशन fill करनी होती है। जिसकी डिटेल निम्नलिखित हैं।

  • पूरा नाम (जो दस्तावेज यानी की आपके आइडेंटिफिकेशन डॉक्युमेंट्स में सेव हों)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल पता
  • पासवर्ड बना लीजिए जो स्ट्रॉन्ग हो।

GATE 2023 Exam login करने के बाद

दोस्तों जैसे ही यूजर अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कंप्लीट करेंगे उनको उनके ईमेल पते (जो रजिस्ट्रेशन के दौरान दी होंगी) पर Enrollment ID प्राप्त होंगी। 

यह एनरोलमेंट आईडी और आपका बनाया हुआ पासवर्ड को जरूर कहीं सेव करलें क्योंकि यह GATE 2023 Exam में अच्छे से रजिस्टर होने में मदद मिलेंगी। 

GATE 2023 Exam Registration Data 

दोस्तों गेट एग्जाम में अच्छे से रजिस्टर करने के लिए पूरा डाटा देना जरूरी है। इसमें निम्नलिखित डाटा एंट्री जरूर करें। यह डाटा कुछ यूं हैं:-

  • आपका पूरा नाम जो सरकारी दस्तावेज जैसे की आधार कार्ड, पासपोर्ट इतियादी।
  • जन्म तिथि यह भी दस्तावेज में एक ही होना चाहिए। 
  • आपका पर्सनल नंबर और पैरेंट्स का नाम और उनका नंबर भी फॉर्म में डालना होता है। साथ के वैलिड एड्रेस डिटेल्स भी सबमिट करना होता है। 
  • एलिजिब्लेटी डिग्री की डिटेल्स भी सबमिट करनी होती है।
  • कॉलेज का नाम जहां से डिग्री प्राप्त की हुई है। Pin code समेत। 
  • कैंडिडेट की फोटो और सिग्नेचर वेरिफिकेशन के लिए। 
  • स्कैन्ड किए हुए डॉक्यूमेंट जैसे की दस्तावेज जो आइडेंटिटी प्रूफ के लिए सबमिट करेंगे। 
  • एग्जामिनेशन शहर चुनें। 
  • फीस पेमेंट करें जिसमे net banking, debit card, credit card यूज कर सकते हैं। 

GATE 2023 Exam fees

दोस्तों गेट एग्जाम में रजिस्टर होने की आखिरी तारीख यूं तो 7 अक्टूबर है किंतु बिना एक्स्ट्रा चार्ज के लिए कैंडिडेट को 30 सितंबर 2022 तक रजिस्टर और पेमेंट करनी होगी। क्योंकि उसके बाद गेट एग्जाम के लिए एक्स्ट्रा चार्ज पेमेंट करना होगा।

इस बार एग्जाम की फीस का स्ट्रक्चर यह है:-

कैंडिटेटफीस (30 सितंबर से पहले)लेट फीस (1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक)
लड़की कैंडिडेट₹ 850₹ 1350
SC कैंडिडेट ₹ 850₹ 1350
बाकी कैटेगरी कैंडिडेट₹ 1700₹ 2200

दोस्तों यह एग्जाम के सेंटर्स बाहर रह रहे भारतीय बच्चे या बच्चे जो भारत में पढ़ाई करना चाहते हैं वह भी दे सकते हैं। 

बच्चे जो कोलंबो, ढाका और काठमांडू रहते हैं उनकी 30 सितंबर 2022 तक की फीस 100$ रहेगी अगर लेट फीस देते हैं तो 150 $ अदा करने होंगें।

GATE Exam Preparation Tips

यह एग्जाम की प्रिपरेशन के लिए सबसे पहले आपको सिलेबस मालूम होना चाहिए जिसके ध्यान में रखते हुए ही आप अपना टाइम टेबल बना पाएंगें। सिलेबस पाने के लिए यहां क्लिक करें:- GATE 2023 Exam Syllabus.

GATE 2023 Important Dates

दोस्तों गेट एग्जाम देने के लिए जो इंपोर्टेंट तारीखों को कैलेंडर में मार्क कर लें यह आपको प्रिपेयर करने में मदद करेंगे। अपनी एग्जाम डेट को जरूर कंसीडर करें जो है 4, 5, 11 और 12 फरवरी 2023, लेकिन दोस्तों ऐसे एग्जाम की बाकी महत्वपूर्ण तारीखों को भी ध्यान रखना चाहिए। जो की निम्नलिखित हैं:-

गेट एग्जाम के रेजिटरेशन की शुरुआत30 अगस्त 2022
गेट एग्जाम की फीस भरने की आखिरी तारीख (बिना लेट फीस शुल्क के)30 सितंबर 2022
गेट एग्जाम की फीस भरने की आखिरी तारीख (लास्ट फीस के साथ)7 अक्टूबर 2022
गेट एग्जाम एडमिट कार्ड रिलीज डेट3 जनवरी 2023
गेट एग्जाम आंसर शीट 21 फरवरी 2023
रिजल्ट16 मार्च 2023
स्कोर कार्ड21 मार्च 2023

निष्कर्ष

दोस्तों यह था GATE Exam Details Hindi में जिसमें आपने जाना इसका क्या क्या सिलेबस है, कैसे आप इस परीक्षा में अप्लाई कर सकते हैं।

इस परीक्षा में पास होकर आप देश के बड़ी संस्था आईआईटी में दाखिला पा सकते हैं। 

ऐसे ही अन्य Exams details के बारे में जानने के लिए वेबसाइट पर आते रहें।

धन्यवाद।

नमस्ते! मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैं कैरियर बनायें ब्लॉग की फाउंडर और ऑथर हूँ। मैंने वर्ष 2003 में इलाहबाद विश्विद्यालय से स्नातक किया है। मैं एक डिजिटल मार्केटर और सोशल मीडिया एन्फ़्लुएन्सर हूँ। मैं YouTube, Facebook, Instagram, Quora, Medium पर एक्टिव हूँ जहां से आप मेरे बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment