UPSSSC PET Exam 2022 Details in Hindi

दोस्तों आज का लेख आप सभी स्टूडेंट के लिए काफी महत्वपूर्ण है। आज के लेख में हम UPSSSC PET Exam 2022 के बारे में विस्तार से चर्चा करने वाले हैं।

अगर आप PET परीक्षा की तैयारी कर रहें है और आप UPSSSC PET Exam को समझ नहीं पा रहे हैं और काफी confuse हैं तो भी इस लेख के बाद आपके सारे सवालों का हल मिलने वाला है।

आज के लेख में मुख्य रूप से नीचे दिए गए प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी दी गई है।

  • UPSSSC PET क्या है
  • इसका फुल फॉर्म क्या है
  • यह कितना महत्वपूर्ण है
  • इसकी वैलिडिटी क्या है
  • इसके फायदे क्या हैं
  • सिलेबस क्या है
  • परीक्षा पैटर्न क्या है
  • परीक्षा की तारीख क्या है
  • ऑनलाइन आवेदन कैसे दें
  • ऑनलाइन आवेदन की आखरी तारीख क्या है
  • योग्यता क्या है
  • फीस कितनी है
  • चयन प्रक्रिया क्या है
upsssc-pet-exam-details-in-hindi
UPSSSC PET 2022 Exam: Image Created at Canva

ये कुछ प्रमुख बिंदु है जिसके बारे में जानकारी प्राप्त होने वाली है। इसके अलावा UPSSSC PET Exam से संबंधित और भी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी पर चर्चा करने वाले हैं। तो आइए बिना किसी देरी के जानते है UPSSSC PET Exam 2022 Details in Hindi को विस्तार से।

What is UPSSSC PET Exam in Hindi – UPSSSC PET Exam Kya Hai

UPSSSC PET Exam, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Group B और Group C की Jobs के लिए आयोजित की जाने वाली एक प्राम्भिक परीक्षा है।

इसे पास करने के बाद छात्रों को को किसी अन्य परीक्षा में आवेदन देने के लिए फिर से प्रारंभिक परीक्षा देने की कोई आवश्यकता नहीं होती है।

जबकि इससे पहले स्टूडेंट को बार-बार प्रारंभिक परीक्षा देनी पड़ती थी। लेकिन अब PET के बाद स्टूडेंट को बार बार Pre Exam देने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह पीईटी परीक्षा काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। सरकारी जॉब पाने के लिए स्टूडेंट को PET परीक्षा पास करने के बाद ही Mains Exam के लिए योग्य माना जाता है।

ये भी पढ़ें:

SNAP Exam 2022 Details in Hindi- परीक्षा की पूरी जानकारीCTET Full Form in Hindi- CTET Exam Kya Hai, Eligibility, Exam Pattern, Career Scope
7 Best and Top Engineering entrance exam in HindiWhat are 6 Best medical entrance exam in Hindi?

UPSSSC PET Full Form – यूपीएसएसएससी पीईटी का फुल फॉर्म क्या है

फुल फॉर्म के बारे में जानकारी देने से पहले आपको बता दें कि PET एक टेस्ट परीक्षा है जिसे UPSSSC द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित किया जाता है। अब इसके Full Form की जानकारी नीचे दी गई है।

  • UPSSSC का फुल फॉर्म Uttar Pradesh Subordinate Staff Selection Commission होता है। जिसे हम कुछ इस प्रकार से उच्चारण करते हैं “उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमिशन”। हिंदी में इसका Full Name “उत्तर प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग” होता है।
  • PET का फुल फॉर्म Preliminary Eligibility Test होता है। हिंदी में इसका मतलब “प्रारंभिक पात्रता परीक्षा” है।

अगर UPSSSC PET के फुल फॉर्म की बात करें तो यह Uttar Pradesh Subordinate Staff Selection Commission Preliminary Eligibility Test होता है। उम्मीद है आपको इसके फुल फॉर्म के बारे में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों में ही जानकारी मिली है।

Importance of UPSSSC PET Exam- परीक्षा का महत्व क्या है

यह परीक्षा काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। यूपीएसएसएससी द्वारा Group B एवं Group C के लिए कई सारे अलग-अलग पदों में भर्ती ली जाती है। उन पदों के लिए स्टूडेंट को पीईटी परीक्षा पास करना अति आवश्यक होता है। उन पदों में से यूपी राजस्व लेखपाल, यूपी असिस्टेंट स्टैटिसटिकल ऑफीसर, यूपी चकबंदी लेखपाल जैसे प्रमुख पद शामिल है।

PET Exam Validity (पीईटी परीक्षा की वैलिडिटी)

पीईटी परीक्षा की वैधता 1 साल तक होती है। इस परीक्षा में पास करने वाले स्टूडेंट को एक साल तक किसी भी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना नहीं पड़ता है। PET परीक्षा स्कोर की वैलिडिटी 12 महीने तक रहती है।

PET Exam Ke Fayde

इस परीक्षा को पास करने के बाद कैंडिडेट को कई फायदे होते हैं। इसकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • PET Preliminary Exam देने के बाद अन्य पदों के लिए बार-बार प्री एग्जाम देने की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • इस परीक्षा के बाद कैंडिडेट ग्रुप बी या ग्रुप सी के किसी भी पद के परीक्षा में सीधे आवेदन दे सकते हैं।
  • इस परीक्षा के बाद कैंडिडेट मुख्य परीक्षा (Mains Exam) के लिए योग्य हो जाता है।
  • कैंडिडेट के लिए किसी भी सरकारी नौकरी पाने के लिए उसका PET Exam Score काफी महत्वपूर्ण है।

UPSSSC PET Syllabus 2022 in Hindi

PET Exam Syllabus से हमारा मतलब यह है कि इस परीक्षा में किस किस विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। जैसा की आपको पता है यह परीक्षा कितनी महत्व रखती है। इस लिए इसमें पास करने के लिए आपको अच्छे से तैयारी करनी पड़ती है। इस परीक्षा में प्रश्न पूछे जाने वाले सारे विषयों की जानकारी नीचे दी गई है, ताकि आपको इसके बारे में पता चले और आप सही से PET एग्जाम की तैयारी कर पाएं।

  • भारतीय इतिहास
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • भूगोल
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • भारतीय संविधान और लोक प्रशासन
  • सामान्य विज्ञान
  • प्राथमिक अंकगणित
  • सामान्य हिंदी
  • सामान्य अंग्रेजी
  • रिजनिंग
  • सामयिकी
  • सामान्य जागरूकता
  • हिंदी व्याकरण
  • ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण
  • तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण

ये कुछ प्रमुख विषय हैं जिनके आधार पर PET परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं।

ये भी पढ़ें:

UPPCS ki taiyari kaise kare : 7 Best ways on How to prepare for UPPCS ExamSSP Full Form Kya Hai | SSP Kaise Bane
सरकारी अध्यापक- Government Teacher Kaise Bane in Hindi?सब डिवीज़नल ऑफिसर (SDO) कैसे बनें | How to become a SDO Officer

UPSSSC PET Exam Pattern- परीक्षा का पैटर्न क्या है

पीईटी परीक्षा पैटर्न का विवरण नीचे विस्तार से दिया गया है।

  • इस परीक्षा में Multiple Choice यानी बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं
  • इसके प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा में उपलब्ध होती है
  • इस परीक्षा में Negative Marking भी होता है
  • हर एक गलत उत्तर पर ¼ अंक काट लिए जाते हैं
  • हर एक विषय से ज्यादातर 5 से 10 प्रश्न पूछे जाते हैं
  • 1 प्रश्न के सही उत्तर देने पर 1 अंक प्राप्त होते हैं
  • परीक्षा में कुल अंक 100 होता है
  • सारे प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है

UPSSSC PET 2022 Exam Date -परीक्षा की तारीख क्या है

PET Exam 2022 की बात करें तो यह UPSSSC द्वारा ऑफिसियल वेबसाइट पर सूचना पहले ही दे दी गई थी कि 28 जून 2022 से आवेदन पत्र भरना शुरू किया जाएगा। यह आवेदन ग्रुप सी एवं ग्रुप बी के लिए जारी किया गया है।

आपको बता दें कि यह सूचना यूपीएसएसएससी द्वारा ऑफिसियल वेबसाइट पर 25 मई 2021 को दी गई थी। जिसके बाद से सभी कैंडिडेट इस परीक्षा के लिए इंतजार कर रहे हैं।

PET परीक्षा की फाइनल डेट यूपीएसएसएससी द्वारा ऑफिशियल तरीके से 15 और 16 अक्टूबर 2022 को रखी गई है। इन्ही दो दिनों में पीईटी परीक्षा आयोजित की जायेगी।  

आपको बता दें कि यूपी लेखपाल, X-Ray टेक्निशियन, जूनियर असिस्टेंट एवं अन्य ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों की परीक्षा इन्हीं दिए गए 2 दिनों में आयोजित किया जाएगा।

How to apply for UPSSSC PET Exam2022- आवेदन कैसे करें

PET परीक्षा में आवेदन देने के लिए स्टूडेंट या कैंडिडेट को यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट (upsssc.gov.in) पर जाना होगा। इसमें मांगे गए दस्तावेज एवं सही जानकारी के साथ आवेदन देना होगा।

इस आवेदन के लिए कैंडिडेट को कुछ फीस भी देनी पड़ती है। जिसके बारे में हम आगे लेख में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

UPSSSC PET Exam Online Last Date

PET परीक्षा में आवेदन देने के लिए ऑनलाइन आवेदन देना पढ़ता है। जिसकी आखरी तारीख 2022 में बढ़ाकर लगभग 31 जुलाई 2022 कर दी गई थी। उम्मीद है सभी स्टूडेंट 31 जुलाई 2022 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन दे चुके हैं।

UPSSSC PET Eligibility 2022 Details – यूपीएसएसएससी पीईटी के लिए योग्यता

PET के लिए योग्यता का विवरण नीचे दिया गया है।

  • कैंडिडेट कम से कम 10 वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • आवेदक भारतीय राष्ट्रीयता का होना चाहिए साथ ही यूपी का नागरिक होना चाहिए।
  • इस परीक्षा के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष है एवं अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष है।
  • एससी, एसटी, ओबीसी वर्गों के कैंडिडेट को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

ऊपर दिए गए योग्यता को ध्यान में रखकर कैंडिटेट को इस परीक्षा के योग्य माना जाता है।

UPSSSC PET Exam Fees यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा फीस

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा को ऑनलाइन आवेदन दिया जाता है। इसके लिए कैंडिडेट को ऑनलाइन फीस भी जमा करनी पड़ती है। इस परीक्षा के लिए लगभग ₹95 से लेकर ₹185 तक की फीस ली जाती है।

आपको बता दें कि ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट के लिए एप्लीकेशन फी ₹160 और ऑनलाइन प्रोसेसिंग फी ₹25 यानी कुल मिलाकर ₹185 लिए जाते हैं। जबकि एससी/एसटी वर्ग के कैंडिडेट को ₹70 एप्लीकेशन फी और ₹25 ऑनलाइन प्रोसेसिंग फी देनी पड़ती है।

UPSSSC PET 2022 Selection Criteria- चयन प्रक्रिया की जानकारी

चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले कैंडिडेट को पीईटी परीक्षा में अच्छा स्कोर प्राप्त करना होगा। उसके बाद कैंडिडेट नें जिस पद के लिए आवेदन दिया है उसकी मुख्य परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा।

उस परीक्षा में सफल होने के बाद कैंडिडेट को साक्षात्कार यानि इंटरव्यू में शामिल किया जाता है। उसके बाद सारे दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाता है। सभी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद Selection Procedure Complete हो जाता है।

निष्कर्ष

उम्मीद है UPSSSC PET Exam 2022 Details in Hindi के इस लेख के माध्यम से आपको पूरी जानकारी विस्तार से प्राप्त हुई है। PET Exam से जुड़े अन्य किसी भी प्रकार के सवाल आप हमें टिप्पणी करके पूछ सकते हैं। धन्यवाद!!!

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment