Planet Fashion Franchise कैसे लें- How To Get Planet Fashion Franchise in Hindi

Planet Fashion Franchise Kaise Le: दोस्तों! क्या आप जानते हैं कि आजकल के समय में वस्त्र और एक्सेसरीज संबंधित बिजनेस सबसे ज्यादा प्रचलित है। ऐसे में अगर आप भी Clothing Business शुरू करके अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं तो एक बार इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

दरअसल आज के इस आर्टिकल में हम आपको Planet Fashion Franchise के बारे में जानकारी देना जा रहे हैं जो एक जाना माना क्लॉथिंग स्टोर है। तो चलिए बिना समय बर्बाद किए जानते हैं कि प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको क्या करना होगा।

planet-fashion-franchise-kaise-le
Photo by Kai Pilger from Pexels

प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी क्या है (What is Planet Fashion Franchise in Hindi)

प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी ने महिलाओं और पुरुषों के परिधान और एक्सेसरीज प्रदान करने की शुरुआत सन 2008 में की थी। जैसे ही लोगों में प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी की डिमांड बढ़ने लगी तो कंपनी ने सन 2019 में franchise distribution का कार्यक्रम भी आरंभ कर दिया। वर्तमान समय में प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी का विस्तार पूरे देश में हो चुका है।

Planet Fashion Franchise भारत की सबसे बड़ी और तीव्र गति से वृद्धि करने वाला करने वाली branded apparel company है। प्लैनेट फैशन Madura Fashion & Lifestyle और Aditya Birla Fashion and Lifestyle का हिस्सा है। प्लैनेट फैशन द्वारा भारतीय जनता को इंटरनेशनल लेवल के ग्लोबल फैशन वियर और एसेसरीज उपलब्ध करवाई जाती है।

कंपनी ने ब्रांड पोर्टफोलियो में अफॉर्डेबल से लेकर लग्जरियस प्रोडक्ट तक को शामिल किया है। प्लैनेट फैशन हर उम्र के पुरुष और महिलाओं के लिए स्टाइलिश प्रोडक्ट मुहैया कराता है। लोगों के स्टाइल, एटीट्यूड, लग्जरी और कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए Louis Philippe, Van Heusen, Allen Solly, Peter England जैसे बड़े ब्रांड की सुविधाएं दी जाती हैं।

प्लैनेट फैशन द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से ग्लोबल ब्रांड forever 21 का विस्तार किया जा रहा है। अपने इंटरनेशनल पोर्टफोलियो को विस्तारित रूप देने के लिए ABFRL के द्वारा यूके के सबसे ज्यादा सक्सेसफुल फैशन ब्रांड Simon Carter और Ted Baker के साथ भी पार्टनरशिप की गई है।

आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (ABFRL) भारत का सबसे बड़ा फैशन नेटवर्क बन चुका है। इस कंपनी द्वारा पूरे भारत में 2700 से भी ज्यादा ABFRL ब्रांड आउटलेट खोले गए हैं। वर्तमान समय में देश के 750 से भी ज्यादा शहर और कस्बों में प्लैनेट फैशन का विस्तार हो चुका है।

ये भी पढ़ें:

प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी के लिए योग्यता (Qualifications Required For Planet Fashion Franchise)

प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने हेतु आवेदन कर्ता की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है। Planet Fashion Casual Wear Franchise के लिए किसी भी तरह की शैक्षणिक योग्यता या बिजनेस एक्सपीरियंस संबंधित आवश्यक शर्त लागू नहीं होती है।

प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी लेने के लिए इन्वेस्टमेंट की आवश्यकता (Planet Fashion Franchise Cost)

प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी एक ऐसी Clothing Franchise है जो आपको भारतीय ब्रांड के साथ-साथ इंटरनेशनल ब्रांड के प्रोडक्ट भी उपलब्ध करवाती है। ऐसे में इस कंपनी की रेपुटेशन और लोकप्रियता के आधार पर आपको अच्छा खासा पैसा निवेश करने की जरूरत होगी। Planet Fashion Franchise लेने के लिए निवेशक को कम से कम 40 लाख रुपए से लेकर 50 लाख रुपये तक निवेश करना होगा।

प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी इन्वेस्टमेंट के अंतर्गत अन्य कई प्रकार के खर्च करने होंगे। इन खर्चों में कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी, बिलिंग काउंटर, एयर कंडीशनर और सीसीटीवी सेटअप भी अनिवार्य है। इसके अलावा प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी में 2 से 4 employees रखना भी जरूरी है जिनका खर्च भी इन्वेस्टमेंट में ही जोड़ा जाएगा।

हालांकि कंपनी द्वारा डिलीवरी सर्विस के लिए किसी तरह का सख्त दिशा निर्देश नहीं दिया गया है। परंतु यदि आप अपने स्तर पर ग्राहकों को डिलीवरी सर्विस उपलब्ध करवाना चाहते हैं तो आपको व्हीकल और अलग से स्टाफ का भी प्रबंध करना होगा। प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी लेने के लिए कंपनी द्वारा फ्रेंचाइजी फीस और इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

Space Required For Planet Fashion Franchise Hindi

प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी लेने के लिए ज्यादा जगह का प्रबंध करने की जरूरत नहीं होती है। बल्कि आप केवल 250 स्क्वायर फीट से लेकर 300 स्क्वायर फीट की जगह में प्लैनेट फैशन स्टोर को आरंभ कर सकते हैं। इतने स्पेस में आपको बिलिंग काउंटर, प्रोडक्ट डिस्प्ले एरिया और ट्रायल रूम का भी निर्माण करना होगा।

हालांकि Planet Fashion Franchise के लिए कंपनी द्वारा पार्किंग स्पेस देने के लिए कोई रूल नहीं बनाया गया है। परंतु यदि आप ग्राहकों को पार्किंग सुविधा देना चाहते हैं तो आपको अलग से ज्यादा जगह का प्रबंध करना होगा।

परंतु प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी को शुरू करने से पहले आपको जगह के चुनाव में सावधानी बरतनी चाहिए। इसलिए हमेशा ऐसी जगह का चुनाव करें जहां ग्राहक आसानी से प्लैनेट फैशन स्टोर तक पहुंच सके। मतलब की रोड फ्रंट या भीड़भाड़ वाली जगह को ही चुनें ताकि आप इस बिजनेस से अच्छा मुनाफा कमा सकें।

ये भी पढ़ें:

प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required For Planet Fashion Franchise)

प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने हेतु आवेदन कर्ता के पास कुछ पर्सनल और प्रॉपर्टी  संबंधित कागजात जरूर होने चाहिए जो कि निम्नलिखित है:

पर्सनल डॉक्यूमेंट:

  • आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, बिज़नेस पैन कार्ड, वोटर कार्ड
  • निवास स्थान प्रमाण पत्र: राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • फोटो, ईमेल आईडी, फोन नंबर

बिजनेस डॉक्यूमेंट:

  • जीएसटी नंबर
  • बिजनेस पैन कार्ड
  • क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट
  • FSSAI License

प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स:

  • शॉप एग्रीमेंट
  • रेंट एग्रीमेंट
  • एनओसी

प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कैसे करें (How To Apply For Planet Fashion  Franchise)

how-to-get-planet-fashion-franchise-kaise-le-in-hindi
Photo by freestocks on Unsplash

Planet Fashion Franchise kaise le – How to get Planet Fashion Franchise

प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप कंपनी के ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप चाहें तो प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी के कॉरपोरेट ऑफिस में जाकर भी पूरी जानकारी ले सकते हैं।

Planet Fashion Contact Number

  • Email ID Of Planet Fashion Franchise:

For online queries :
[email protected]

Store related queries :
[email protected]

  • Planet Fashion Franchise Corporate Office Address:

KH No. 118/110/1
Building 2 Divyashree Technopolis Yemalur Post,
HAL Old Airport Road,
Bengaluru, Karnataka- 560 037.

ये भी पढ़ें:

Planet Fashion Franchise Location Expansion

AreaState
उत्तरपंजाब, उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश
दक्षिण केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश
पूरबअसम, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, वेस्ट बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश
पश्चिम गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, राजस्थान
सेंट्रल बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर, लक्षद्वीप, दमन एवं  द्वीप

प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी प्रॉफिट (Support Provided By Planet Fashion Franchise)

  • प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी में पैसा निवेश करने के उपरांत कंपनी द्वारा अच्छा मुनाफा कमाने तक हर संभव मदद की जाती है। Planet Fashion Denim Franchise में इन्वेंटरी प्लानिंग, Product Pricing, Client Interaction training और offers संबंधित support भी दी जाती है।
  • इसके अलावा प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी में relationship manager support, interior design support और मार्केटिंग सपोर्ट में भी कंपनी मददगार है। साथ ही कंपनी द्वारा business management software, online tie up support- delivery और website support for order में भी मार्गदर्शन किया जाता है।
  • प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी में ट्रेनिंग मैनुअल, ऑपरेशन मैनुअल और वारंटी/ गारंटी सपोर्ट भी प्रदान करने का प्रावधान है। फ्रेंचाइजी ऑफ प्लैनेट फैशन- marketing support में कंपनी द्वारा Unit Interior & Exterior Ads और Local Advertisement में सपोर्ट किया जाता है।
  • परंतु कंपनी द्वारा डिजिटल मार्केटिंग, टेलीविजन एडवरटाइजमेंट, Prints advertisement या event/ seminars में किसी तरह की मदद नहीं की जाती है। यदि आप इन माध्यम के द्वारा मार्केटिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अलग से निवेश करना होगा।
  • Planet Fashion Franchise के लिए कंपनी द्वारा ट्रेनिंग भी प्रोवाइड की जाती है। इस ट्रेनिंग के अंतर्गत product information training, product display training और training help desk भी शामिल है।
  • Planet Fashion Clothing Franchise के प्रोडक्ट की कीमत ₹1000 से शुरू होती है जिसकी वजह से यह ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। प्लेनेट फैशन फ्रेंचाइजी के प्रोडक्ट के कीमत में 5% से लेकर 12% तक जीएसटी रेट भी सम्मिलित किया जाता है।
  • Planet Fashion Franchise में Franchise Tenure 5 years का होता है। साथ ही प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी बिजनेस सेटअप के लिए कंपनी द्वारा केवल 30 दिन का समय लिया जाता है। Planet Fashion Franchise Model में कंपनी द्वारा सिर्फ मास्टर फ्रेंचाइजी मॉडल बनाया गया है।

Planet Fashion Franchise Profit / Commission / Royalty

प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी से होने वाली कुल बिक्री का 70% हिस्सा Franchisee को मिलता है। मतलब की केवल 30% भाग franchisor के साथ शेयर किया जाता है।

वैसे भी प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी अपने नाम के आधार पर आपको अच्छा खासा मुनाफा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहता है। इसके अलावा कंपनी द्वारा Planet Fashion Franchise के ROI Time Frame के रूप में 2-3 years का समय दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:

प्लैनेट फैशन फ्रेंचाइजी के प्रोडक्ट (Products of Planet Fashion Franchise)

  • Men Formal Wear
  • Men Casual Wear
  • Men Ethnic Wear
  • वूमेन फॉर्मल वियर
  • वूमेन कैजुअल वियर
  • वूमेन एथनिक वियर
  • वर्कआउट एंड स्पोर्ट्स वियर
  • सीजनल वियर
  • मेन फुटवियर
  • वूमेन फुटवियर
  • Men Accessories
  • वूमेन एक्सेसरीज

निष्कर्ष

तो दोस्तों, आज के इस खास लेख में हमने आपको Planet Fashion Franchise Hindi से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक उपलब्ध करवाई है। हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा How To Get Planet Fashion Franchise in Hindi से संबंधित दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी।

यदि आपको हमारा यह आर्टिकल Planet Fashion Franchise Kaise Le पसंद आया हो तो कृपया सोशल मीडिया द्वारा अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर व्यक्ति तक सही और सटीक जानकारी पहुंच सके। अगर आपके मन में इस आर्टिकल संबंधित किसी भी तरह की शंका है तो आप कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment