FirstCry Franchise Kaise Le | How to Get FirstCry Franchise in Hindi?

FirstCry Franchise Kaise Le: भारतीय बाजार में शॉपिंग मॉल्स और ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट की बाढ़ सी आ चुकी है। शॉपिंग मॉल और ऑनलाइन वेबसाइट द्वारा बच्चे, व्यस्क, बुजुर्ग और घर की हर जरूरत के सामान का बंदोबस्त होता है। वहीं बाजार में कुछ ऐसे स्टोर भी शामिल है जहां केवल बच्चों की जरूरतों का ख्याल रखा जाता है।

आजकल के समय में बच्चों के सामान में भी लोगों की पसंद-नापसंद काफी हद तक बदल चुकी है। पब्लिक द्वारा हर चीज में क्वालिटी और वैरायटी की मांग की जाती है फिर चाहे वह खिलौने, जूते या कपड़े हो। इसी वजह से इस क्षेत्र में निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ रही है।

firstcry-franchise-kaise-le

Firstcry Franchise Kaise Le

बच्चों के सामान से संबंधित स्टोर की डिमांड को देखते हुए यदि आप भी इस बिजनेस में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर पहुंच चुके हैं। आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में हम आपको How to Get FirstCry Franchise in India के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने जा रहे हैं।

अगर आप भी फर्स्टक्राइ फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको FirstCry Franchise के लिए आवेदन, इन्वेस्टमेंट, जरूरी दस्तावेज आदि संबंधित जानकारी डिटेल में मिल सके।

ये भी पढ़ें: Easy Day Franchise Kaise Le | How to Get Easy Day Franchise in Hindi!

FirstCry Franchise क्या है

Firstcry बच्चों के सामान को बेचने वाला एक मशहूर ब्रांड है जो भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल लेवल पर भी लोकप्रिय है। भारत में Firstcry की शुरुआत सन 2010 में Supam Maheshwari द्वारा की गई थी। एक छोटी सी दुकान के रूप में पुणे, महाराष्ट्र से शुरू हुआ Firstcry Business, आज हर किसी का फेवरेट ब्रांड बन चुका है। फर्स्टक्राइ ने अपनी तरक्की के आधार पर अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर साइन किया है।

Firstcry Store पर आप को कम से कम 5000 से भी ज्यादा ब्रांड के अलग-अलग प्रोडक्ट मिलते हैं। फर्स्टक्राइ कंपनी के साथ करोड़ों की संख्या में कस्टमर जुड़े हुए हैं जो इस ब्रांड की विश्वसनीयता को और मजबूती प्रदान करता है।

जैसा आप जानते ही हैं कि हर बड़ी कंपनी अपना विस्तार करने के लिए डीलरशिप डिस्ट्रीब्यूशन करना चाहती है। इसी तरह Firstcry ने भी सन 2011 से फ्रेंचाइजी वितरण करना आरंभ किया। Firstcry की लोकप्रियता को देखते हुए इस ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेने के लिए लोगों में होड़ लगी हुई है।

ऐसे में यदि आप भी Firstcry Dealership लेकर खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो बिल्कुल भी देर ना करें। इस ब्रांड के साथ आपका बिजनेस केवल मुनाफा देने वाला ही रहेगा क्योंकि इस बिजनेस का भरोसा और विश्वास ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए काफी है।

FirstCry Franchise Model ( फर्स्टक्राइ फ्रेंचाइजी के प्रकार)

कंपनी द्वारा Firstcry Franchise वितरण दो प्रकार से किया जाता है जिसके अंतर्गत FOFO और FOCO Model शामिल है। इन Firstcry Franchise Type में से निवेशक अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से चयन कर सकता है। Firstcry कंपनी द्वारा फ्रेंचाइजी वितरण में लोगों के बजट का खास ख्याल रखा गया है।

● FOFO Model- (Franchise Owned Franchise Operated)

● FOCO Model- (Franchise Owned Company Operated)

Firstcry Dealership Benefits (फर्स्टक्राइ डीलरशिप के फायदे)

Firstcry Franchise लेने का सबसे बड़ा फायदा इस ब्रांड की लोकप्रियता है। आजकल माता-पिता भी अपने बच्चों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बहुत ज्यादा जागरूक हो रहे हैं और किसी भी अच्छे ब्रांड के प्रोडक्ट को ही महत्व देते हैं। ऐसे में आपको अपने store पर ग्राहकों का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इसके अलावा इस ब्रांड की मार्केट वैल्यू के आधार पर आपको एडवर्टाइजमेंट और मार्केटिंग के लिए समय और पैसा, दोनों ही बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।

Firstcry Franchise स्थापित करने के लिए भी कंपनी द्वारा पूरी मदद की जाती है ताकि फ्रेंचाइजी के मालिक को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। यहां तक कि Firstcry Franchise के लिए कंपनी द्वारा लोकेशन सर्च करने संबंधित सहायता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है।

साथ ही फर्स्टक्राइ फ्रेंचाइजी लेने वाले को कंपनी द्वारा हर प्रोडक्ट पर अच्छा मार्जिन दिया जाता है जिससे आपको फर्स्टक्राइ फ्रेंचाइजी में नुकसान या कम मुनाफा होने का भी कोई चांस नहीं है।

ये भी पढ़ें: Ekart Logistics Franchise Kaise Le | How to Get Ekart Logistics Franchise in Hindi

Firstcry Franchise Cost ( फर्स्टक्राइ फ्रेंचाइजी में निवेश)

अगर Firstcry Franchise Investment की बात की जाए तो यह जमीन और लोकेशन पर ज्यादा निर्भर करती है। परंतु फिर भी Firstcry Franchise के लिए निवेश करने वाले को कम से कम 20 लाख रुपए से 35 लाख रुपए इन्वेस्ट करने की आवश्यकता होगी।

firstcry-franchise-cost
Image By: Pixabay

हालांकि यदि आप फर्स्टक्राइ फ्रेंचाइजी में होने वाली इन्वेस्टमेंट को कम रखना चाहते हैं तो आपको जमीन खरीदने की बजाय किराए पर लेने के बारे में सोच लेना चाहिए। फर्स्टक्राइ फ्रैंचाइज़ी को शुरू करने के लिए आपको कई अन्य खर्च भी करने पड़ते हैं जो कि इस प्रकार हैं:

Franchise itemराशि
फ्रेंचाइजी शुल्क3 लाख रुपए से 5 लाख रुपए
बिल्डिंग में लागत10 लाख रुपए से 15 लाख रुपए
(कोई लागत नहीं अगर जगह खुद की हो तो)
अन्य खर्च10 लाख रुपए
कुल लागत20 लाख रुपए से 35 लाख रुपए

Firstcry Franchise location Requirement फर्स्टक्राइ फ्रेंचाइजी के लिए जमीन की आवश्यकता)

फर्स्ट क्राई फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए आप को जमीन और लोकेशन का खास ध्यान रखना होगा। वैसे भी फर्स्टक्राइ फ्रेंचाइजी वितरण से पूर्व कंपनी द्वारा जमीन संबंधी कुछ खास हिदायत का पालन करने की सलाह दी जाती है। सबसे पहले तो आप किसी भी तंग गली में फर्स्टक्राइ फ्रेंचाइजी शुरू नहीं कर सकते हैं। मतलब कि फर्स्टक्राइ फ्रेंचाइजी स्थापना के लिए आपको रोड फ्रंट के लोकेशन का चयन करना होगा।

इसके अतिरिक्त यदि आप फर्स्टक्राइ फ्रेंचाइजी के रूप में छोटा स्टोर शुरू करना चाहते हैं तो आपको कम जमीन की आवश्यकता पड़ेगी। परंतु यदि आप Firstcry store को बड़े लेवल पर स्टार्ट करने का प्लान बना रहे हैं तो यकीनन फ्रेंचाइजी के लिए ज्यादा जगह का प्रबंध करना होगा।

फर्स्टक्राइ फ्रैंचाइज़ी शुरू करने के लिए आपको कम से कम 1000 स्क्वायर फीट से 1200 स्क्वायर फिट की जगह में स्टोर ओपन करना होगा। कंपनी द्वारा फर्स्टक्राइ फ्रेंचाइजी में स्टोर और गोदाम के लिए अलग-अलग जगह का प्रबंध करने का निर्देश दिया जाता है।

Documents for Firstcry Franchise ( फर्स्टक्राइ फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक दस्तावेज)

किसी भी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए सबसे पहले कागजी कार्यवाही करना आवश्यक होता है। इस कागजी कार्यवाही के अंतर्गत कंपनी द्वारा कुछ पर्सनल और प्रॉपर्टी संबंधित कागजात दिखाने की मांग की जाती है। फर्स्टक्राइ फ्रैंचाइज़ी के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित हैं-

पर्सनल डॉक्यूमेंट

आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, Pan Card, वोटर कार्ड

एड्रेस प्रूफ: राशन कार्ड, Electricity Bill

अन्य कागजात: Bank Account With Passbook, पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी, फोन नंबर

प्रॉपर्टी संबंधी कागजात: फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट, जीएसटी रजिस्ट्रेशन नंबर, सभी प्रकार के NOC, लीज एग्रीमेंट, प्रॉपर्टी के नाम और एड्रेस संबंधित दस्तावेज

Firstcry Online Franchise के लिए आवेदन कैसे करें

कंपनी द्वारा फर्स्टक्राइ फ्रैंचाइज़ी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है जिसके लिए आवेदन कर्ता को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत होती है। Firstcry Franchise Online Apply करने के लिए प्रक्रिया इस प्रकार है:

सर्वप्रथम आवेदनकर्ता को फर्स्टक्राइ स्टोर की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

Firstcry Official Website: www.firstcry.com

तत्पश्चात होम पेज पर Contact Us के विकल्प पर जाकर क्लिक करें।

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिस पर Become Franchise का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पेज पर क्लिक करने के उपरांत आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा।

इस फॉर्म में पर्सनल और बिजनेस संबंधित पूछे गए सभी सवाल को ध्यानपूर्वक भरने के पश्चात सबमिट के बटन पर क्लिक करें और कंपनी को भेज दें।

यदि कंपनी द्वारा आपका आवेदन सिलेक्ट कर लिया जाता है तो कंपनी के उच्च अधिकारी खुद आपसे संपर्क स्थापित करेंगे।

ये भी पढ़ें: Essar Petrol Pump Dealership Kaise Le!

Firstcry Franchise Contact Number ( फर्स्टक्राइ फ्रेंचाइजी संपर्क सूत्र)

Firstcry Store Franchise के लिए कंपनी द्वारा ऑनलाइन आवेदन के अतिरिक्त ईमेल और कस्टमर केयर फोन नंबर की भी सुविधा दी गई है। इसके अतिरिक्त अगर आप चाहे तो डायरेक्ट फर्स्टक्राइ स्टोर फ्रेंचाइजी के हेड ऑफिस में भी जाकर मिल सकते हैं।

Firstcry Franchise Email: [email protected]

Firstcry Customer Care Number:

0135- 350 1300 (Timing 9 A.M to 6 P.M)

Firstcry Store Franchise Head Office Address:

राजश्री बिजनेस पार्क, प्लॉट नंबर 114, सर्वे नंबर 338, ताड़ीवाला रोड, नजदीक सोहराब हॉल, पुणे-411001, महाराष्ट्र.

डिजिटल एज रिटेल प्राइवेट लिमिटेड

राजश्री बिजनेस पार्क, तीसरी मंजिल,
सर्वे नंबर 338, सोहराब हॉल के पास,
ताडीवाला रोड पुणे- 411001, महाराष्ट्र.

FirstCry Franchise Profit Margin (फर्स्टक्राइ स्टोर फ्रेंचाइजी में मुनाफा)

firstcry-franchise-profit

FirstCry फ्रेंचाइजी एक मशहूर ब्रांड पर आधारित होने की वजह से अपने आप में ही एक मुनाफा है। मतलब कि ब्रांड की लोकप्रियता के कारण आपको फ्रेंचाइजी से होने वाले मुनाफे के बारे में सोचने की जरूरत ही नहीं है। फिर भी आपके तसल्ली के लिए बता दें कि कंपनी का दावा है कि निवेशक केवल डेढ़ साल से 2 साल के भीतर ही अपनी निवेश की गई राशि को पूरा कर सकता है।

अगर फर्स्टक्राइ स्टोर फ्रेंचाइजी से होने वाले प्रॉफिट मार्जिन को देखें तो यह हर प्रोडक्ट पर आपको अलग-अलग मिलता है। इसके अलावा फ्रेंचाइजी वितरण के समय भी कंपनी द्वारा आपको फर्स्टक्राइ डीलरशिप से होने वाले मुनाफे के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है।

ये भी पढ़ें: Ola Electric Scooter Franchise कैसे लें | How to get Ola Electric Scooter Franchise in Hindi

निष्कर्ष

तो दोस्तों, आज की इस खास पोस्ट में हमने आपको FirstCry Store Franchise Hindi के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से उपलब्ध कराई है। हम आशा करते हैं कि आपको हमारा यह लेख FirstCry Franchise Kaise Le जरूर पसंद आया होगा। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक के साथ शेयर करें।

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment