Ekart Logistics Franchise Kaise Le | How to Get Ekart Logistics Franchise in Hindi

आज के दौर में हर वस्तु के आदान-प्रदान के लिए कूरियर सर्विस का अहम योगदान है। खास तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग के लिए तो Fast Courier Service की सुविधा सराहनीय है। Indian Courier Service देश ही नहीं बल्कि विदेश तक भी अपनी सेवाएं सफलतापूर्वक निभा रहा है।

हमारे देश में कूरियर सर्विस की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। कूरियर सर्विस की डिमांड के आधार पर इस क्षेत्र में बिजनेस की संभावनाएं भी अपार है। यदि आप भी खुद का बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो एक बार कूरियर सर्विस बिजनेस के बारे में जरूर जान ले। एक बड़े ब्रांड की कूरियर फ्रेंचाइजी में आपको कभी भी नुकसान होने का चांस नहीं है।

ekart-logistics-franchise-kaise-le

Ekart Logistics Franchise Kaise Le – Ekart Franchise Kaise Le

दोस्तों! अगर आपने कूरियर बिजनेस खोलने का विचार कर ही लिया है तो आपको Ekart Logistics Franchise Kaise Le से संबंधित पूरी जानकारी होना अति आवश्यक है। परंतु आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में हम आपको ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी लेने के लिए जरूरी दस्तावेज, इन्वेस्टमेंट और जमीन आदि के विषय में सटीक जानकारी देंगे।

ये भी पढ़ें: Tata 1mg Franchise Kaise Le | How to Get Tata 1mg Franchise in Hindi

Ekart Logistics Franchise क्या है

ई-कार्ट लॉजिस्टिक भारत का एक मशहूर कूरियर डिलीवरी ब्रांड है जिस का हेड ऑफिस बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित है। Ekart Logistics कंपनी की शुरुआत सन 2009 में की गई थी। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन है तो ई-कार्ट लॉजिस्टिक की सेवाओं से भली भांति परिचित होंगे। दरअसल ई-कार्ट ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट के साथ काम करता है।

अगर ई-कार्ट लॉजिस्टिक की फास्ट सर्विस की बात की जाए तो यह प्रतिमाह लगभग 10 मिलियन से भी ज्यादा प्रोडक्ट ग्राहकों तक डिलीवर करता है। भारत ही नहीं बल्कि अनेक विदेशी कंपनियां भी ई-कार्ट लॉजिस्टिक में निवेश कर रही हैं।

अपने ग्राहकों को उत्तम सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध Ekart Logistics द्वारा same day delivery, next day delivery, cash on delivery जैसी अहम सुविधाएं दी जा रही हैं। ई-कार्ट लॉजिस्टिक की सेवाएं अब केवल शहरों में ही नहीं अपितु हर गली-मोहल्ले और गांव तक भी पहुंचने लगी है।

Ekart Logistics की पहचान और सेवाओं को देखकर आप भी ई-कार्ट लॉजिस्टिक फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते हैं। ई-कार्ट लॉजिस्टिक के साथ खुद का काम शुरू करने के उपरांत आपको मुनाफा मिलना तो लगभग तय है।

Ekart Logistics Franchise के लिए किन चीजों की आवश्यकता है

जगह का प्रबंध:

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए गोदाम और ऑफिस की जरूरत होती है जिसके लिए आपको उचित जगह का प्रबंध करना होगा।

डॉक्यूमेंट की जरूरत:

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी लेने के लिए पर्सनल और प्रॉपर्टी संबंधित कागजात की भी जरूरत होती है।

उपकरणों की आवश्यकता:

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी में व्हीकल, बारकोड स्कैनर, sticker, printer, लैपटॉप और कंप्यूटर आदि भी जरूरी है।

कर्मचारियों की आवश्यकता:

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी में कम से कम 10 से 15 कर्मचारी चाहिए ताकि ग्राहकों तक समान सही समय पर पहुंच पाए।

निवेश की जरूरत:

किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए निवेश की जरूरत होती है। इसी प्रकार ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी के लिए भी आपके पास अच्छी निवेश राशि मौजूद होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Ola Electric Scooter Franchise कैसे लें | How to get Ola Electric Scooter Franchise in Hindi

Ekart Logistics Franchise Cost- लागत

ई-कार्ट लॉजिस्टिक फ्रेंचाइजी के लिए आपको कोई ज्यादा बड़ी रकम इन्वेस्ट करने की जरूरत नहीं है। आप केवल ₹50,000 से ₹1,00,000 निवेश करने पर ही ई-कार्ट डिलीवरी फ्रेंचाइजी शुरू कर सकते हैं। परंतु ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी लेने के लिए इन्वेस्टमेंट फ्रेंचाइजी के स्तर पर भी निर्भर करती है।

ekart-logistics-franchise-cost

मतलब कि यदि आप ई-कार्ट डिलीवरी फ्रेंचाइजी को बड़े स्तर पर स्टार्ट करना चाहते हैं तो इसमें इन्वेस्टमेंट भी ज्यादा करनी होगी। ई-कार्ट डिलीवरी फ्रेंचाइजी को हाई लेवल पर स्थापित करने के लिए 4 से 5 लाख की लागत आएगी।

इसके अलावा ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी में लागत जगह और लोकेशन पर भी निर्भर करती है। यदि आप किसी छोटे शहर में फ्रेंचाइजी स्थापित करते हैं तो लागत बड़े शहर की तुलना में कम रहेगी।

इसके अतिरिक्त ई-कार्ट लॉजिस्टिक में internet, furniture, computer, staff, vehicle आदि पर भी खर्च करना होगा। Ekart Logistics Franchise Agreement की बात करें तो यह समय कंपनी द्वारा 3 से 4 साल तक के लिए निर्धारित किया गया है।

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी में आने वाले अन्य खर्चों की सारणी इस प्रकार है-

Factor / कारक राशि / शुल्क
शॉप/जगह की लागत20 लाख से 25 लाख़ रुपए (कोई लागत नहीं अगर खुद की जगह हो)
फ्रेंचाइजी शुल्कलगभग 5 लाख रुपए से 7 लाख रुपए
ऑफिस में लागतलगभग 5 लाख रुपए से 7 लाख रुपए
अन्य खर्चेलगभग 5 लाख रुपए से 7 लाख रुपए
कुल लागतलगभग 20 लाख रुपए से 25 लाख रुपए

Ekart Logistics Franchise Documents- के लिए जरूरी दस्तावेज

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी देने से पहले कंपनी द्वारा निवेशकों से कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करने की मांग की जाती है जिसके अंतर्गत आवेदक को पर्सनल और प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज देने होते हैं। आइए जानते हैं कि Ekart Courier Franchise लेने के लिए आपको कौन से दस्तावेज की जरूरत है।

पर्सनल डॉक्यूमेंट:

आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड

एड्रेस प्रूफ: राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल

अन्य कागजात: बैंक अकाउंट पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी, फोन नंबर, शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज

प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स:

लीज एग्रीमेंट, सभी प्रकार की एनओसी, जीएसटी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बिजनेस का नाम और एड्रेस संबंधित कागजात

Ekart Logistics Delivery Franchise के लिए जमीन की आवश्यकता

ई-कार्ट लॉजिस्टिक डिलीवरी फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए पर्याप्त जगह का होना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि सभी तरह के parcel या प्रोडक्ट को संभाल कर स्टोर करना जरूरी होता है। इसके अलावा ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी स्थापित करने के लिए एक ऑफिस की आवश्यकता भी होती है जिसमें आपको सभी तरह के उपकरण और फर्नीचर सेटअप के लिए स्पेस की जरूरत होगी।

साथ ही Ekart Franchise में व्हीकल पार्किंग का बंदोबस्त करना भी अनिवार्य है। इन सभी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आपको लगभग 800 स्क्वायर फीट से 1200 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता है।

ऑफिस के लिए जगह की जरूरत: 500 स्क्वायर फीट से 700 स्क्वायर फीट

अन्य जगह की जरूरत: 200 स्क्वायर फीट से 500 स्क्वायर फीट

कुल जगह: 800 स्क्वायर फीट से 1200 स्क्वायर फीट

ये भी पढ़ें: Chai Sutta Bar Franchise Kaise Le | How to get Chai Sutta Bar Franchise in Hindi!

Ekart Franchise apply online- आवेदन कैसे करें

How to Get Ekart Logistics Franchise in Hindi: ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी लेने के लिए कंपनी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए form भरने का विकल्प नहीं दिया गया है। परंतु आप फोन नंबर, ईमेल या फिर डायरेक्ट हेड ऑफिस में जाकर ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Ekart Franchise Contact Details:

Ekart Logistics Franchise Customer Care Contact Number: 1800-420-1111

Ekart Logistics Franchise Official Website: www.ekartlogistics.com

Ekart Logistics Registered Office Address:

ई-कार्ट लॉजिस्टिक, ब्रिगेड मैन कोर्ट, फर्स्ट फ्लोर,
नंबर 111,कोरमंगल इंडस्ट्रियल लेआउट, बेंगलुरु-560095, कर्नाटक, इंडिया.

Ekart Logistics Courier Franchise Benefits- फायदे

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता का सबसे प्रमुख कारण इसकी फास्ट सेवा है। अगर इसे भारत के सबसे अच्छी और भरोसेमंद कूरियर सर्विस कहा जाए तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा। ई-कार्ट लॉजिस्टिक फ्रेंचाइजी अपने ग्राहकों को 24/7 सुविधाएं प्रदान करने के लिए तत्पर रहती है।

यहां तक कि ई-कार्ट लॉजिस्टिक अपने ग्राहकों को same day डिलीवरी की सेवा भी प्रोवाइड करती है। निवेश करने वाले को ई-कार्ट लॉजिस्टिक के परफेक्ट संचालन हेतु कंपनी द्वारा मार्गदर्शन किया जाता है। ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी से मुक्त रखने के लिए ट्रैकिंग सुविधा भी दी जाती है। ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी अत्याधुनिक उपकरण और तकनीक से युक्त है।

Ekart Logistics Franchise Profit- मिलने वाला मुनाफा

ekart-franchise-profit

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी पूरे देश में एक जाना माना नाम है। ई-कार्ट लॉजिस्टिक किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। ऐसे मशहूर ब्रांड के साथ अपना बिजनेस स्टार्ट करना बेशक मुनाफे वाला सौदा ही रहेगा। अगर कमाई की बात की जाए तो ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी लेकर आप प्रति माह ₹50,000 से ₹2,00,000 तक भी कमा सकते हैं।

ई-कार्ट लॉजिस्टिक की डीलरशिप लेने वाले व्यक्ति को कंपनी द्वारा कुल बिक्री पर 10% कमीशन दिया जाता है। मतलब कि ई-कार्ट लॉजिस्टिक डीलरशिप लेने वाला व्यक्ति अपनी निवेश की गई राशि को केवल 4 से 6 महीने के भीतर ही पूरा कर सकता है। अगर आप Ekart Logistics Franchise से होने वाले मुनाफे के बारे में पूरी जानकारी लेना चाहते हैं तो कंपनी द्वारा toll free number की सुविधा भी दी गई है।

Ekart Logistics Franchise Location In India

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी पूरे भारत में अपने पांव पसार चुकी है। देश के हर छोटे शहर से लेकर मेट्रो सिटी तक Flipkart Logistics Franchise का विस्तार हो चुका है।

इंडिया के प्रमुख शहर Agra, Ahmedabad, Amritsar, Bangalore, Jodhpur, Kanpur, Calcutta, Kochi, Lucknow, Manali, Mathura, Mumbai, Bhuvneshwar, Bhopal आदि शामिल है।

इन शहरों के अतिरिक्त ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी की लोकेशन पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, सेंट्रल और union territories तक फैली हुई है।

ये भी पढ़ें: Keventers Franchise Kaise Le | How to get Keventers Franchise- Hindi ?

निष्कर्ष

Ekart Logistics Franchise की लोकप्रियता को देखते हुए आप इस बिजनेस में होने वाले फायदे के बारे में अच्छी तरह समझ गए होंगे। हमें उम्मीद है कि आपको ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी बहुत अच्छी तरह से समझ आ गई होगी। ऐसे में अगर आप Ekart लॉजिस्टिक फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो बिल्कुल भी देर न करें क्योंकि फ्लिपकार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रेंचाइजी की डिमांड को देखते हुए काफी कंपटीशन चल रहा है।

तो दोस्तों, आज कि इस पोस्ट में हमने आपको Ekart Logistics Franchise Kaise le की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है। यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगे तो कृपया अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment