Chhotu Maharaj Franchise Kaise Le | How to Get Chhotu Maharaj Franchise in Hindi

Chhotu Maharaj Franchise Kaise Le: भारतीय खाने का स्वाद पूरे विश्व के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता रहता है। हमारे देश के मसाले अपने बेमिसाल स्वाद के लिए जाने जाते हैं। आजकल खाद्य पदार्थों से संबंधित व्यवसाय भी तेज गति के साथ प्रचलन में आ रहे हैं। इसके पीछे की एक वजह लोगों में अलग-अलग भोजन का स्वाद चखने की रुचि भी है।

chhotu-maharaj-franchise-kaise-le

फास्ट फूड और भारतीय भोजन के बिजनेस की उत्पत्ति का अन्य कारण लोगों का अपने घरों से बाहर रहना भी है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो पढ़ाई या नौकरी की वजह से अन्य शहरों में रहते हैं। इन लोगों के लिए बाजार में मिलने वाला भोजन भी घर के खाने के बराबर होता है।

पिछले कुछ सालों से लोग रेस्टोरेंट में खाना खाने के साथ-साथ मनोरंजन के साधनों को भी प्राथमिकता देने लगे हैं। इस वजह से आजकल रेस्टोरेंट में एंटरटेनमेंट का भी खास ख्याल रखा जा रहा है।

भारतीय खाद्य पदार्थ के बिजनेस में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए यदि आप भी इस क्षेत्र में अपना काम शुरू करना चाहते हैं तो बेशक एक रेस्टोरेंट्स खोल सकते हैं। परंतु किसी बड़े ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेकर रेस्टोरेंट्स स्थापित करना ज्यादा फायदेमंद रहता है।

Chhotu Maharaj Franchise Kaise Le- How to get Chhotu Maharaj Franchise in Hindi

दोस्तों! अगर आप भी खुद का रेस्टोरेंट खोलने का विचार कर रहे हैं तो आपको छोटू महाराज सिने रेस्टोरेंट फ्रेंचाइजी जरूर लेनी चाहिए। आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि Chhotu Maharaj Cine Restaurant Franchise Kaise Le. साथ ही Chhotu Maharaj Franchise लेने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स, जमीन और इन्वेस्टमेंट आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

ये भी पढ़ें: MBA Chai Wala Franchise Kaise Le- Hindi | How to get MBA Chai Wala Franchise in India

Chotu Maharaj Franchise क्या है

हम जानते हैं कि रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा। परंतु आज हम आपको Chhotu Maharaj Cine Restaurant के बारे में जानकारी देंगे जो कि एक यूनिक कॉन्सेप्ट है। छोटू महाराज रेस्टोरेंट में आपको 7 Course dining के साथ theatrical entertainment की भी पूरी सुविधा दी जाती है।

भारत में छोटू महाराज सिने रेस्टोरेंट एकमात्र ऐसा रेस्त्रां है जहां आपको थिएटर में भोजन ग्रहण करने का आनंद मिलता है। मतलब कि छोटू महाराज रेस्टोरेंट में लोगों के एंटरटेनमेंट का खास ख्याल रखा जाता है।

हर बड़ी कंपनी अपने नेटवर्क का विस्तार करने के लिए ब्रांच ओपन करवाती है जिसे डीलरशिप या फ्रेंचाइजी कहा जाता है। इसी स्कीम के आधार पर ही छोटू महाराज सिने रेस्टोरेंट द्वारा भी फ्रेंचाइजी वितरण किया जाता है। ऐसे में यदि आप भी छोटू महाराज सिने रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी लेते हैं तो आप बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

Chhotu Maharaj Cine Restaurant का मार्केट स्कोप

छोटू महाराज सिने रेस्टोरेंट को लोगों की पसंद के हिसाब से बनाया गया है क्योंकि आजकल लोग खाली समय में एंटरटेनमेंट का खास ध्यान रखते हैं। अपनी जिंदगी के खास पल जैसे कि एनिवर्सरी, बर्थडे आदि को सेलिब्रेट करने के लिए भी लोग छोटू महाराज सिने रेस्टोरेंट को तरजीह देते हैं।

वैसे भी छोटू महाराज सिने रेस्टोरेंट अपने इनोवेटिव आइडिया के कारण हर भारतीय की पहली पसंद बन गया है। छोटू महाराज रेस्टोरेंट के प्रति लोगों के आकर्षण की एक अन्य वजह है, भोजन परोसने के साथ फ्री मूवी देखना। मतलब कि छोटू महाराज सिने रेस्टोरेंट में आपको केवल भोजन के पैसे देने होंगे और सिनेमा आप बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं।

इसके अलावा छोटू महाराज ने ग्राहकों की सुविधा के लिए हर इवेंट को यादगार बनाने का भी प्लान बनाया है जिसके तहत आप एक टेबल या फिर पूरा छोटू महाराज सिने रेस्टोरेंट की बुकिंग कर सकते हैं।

छोटू महाराज रेस्टोरेंट की इन सुविधाओं को देखकर ग्राहको की लंबी कतार लगी रहती है। अब आप खुद समझ सकते हैं कि छोटू महाराज रेस्टोरेंट्स आपको कितना ज्यादा मुनाफा दे सकता है। छोटू महाराज द्वारा निवेशकों को 100% रिटर्न की गारंटी दी जाती है।

ये भी पढ़ें: Monginis Franchise Kaise Le | How to get Monginis Franchise!

Chhotu Maharaj Franchise Cost- लागत

chhotu-maharaj-franchise-cost

Chhotu Maharaj Cine Restaurant Franchise Cost: छोटू महाराज सिने रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी लेने के लिए इन्वेस्टमेंट सबसे पहला स्टेप है। किसी भी बिजनेस में की गई इन्वेस्टमेंट लोकेशन और जमीन की मार्केट वैल्यू पर भी निर्भर करती है। परंतु फिर भी छोटू महाराज रेस्टोरेंट के लिए आपको 15 लाख रुपए से 50 लाख रुपए तक का निवेश करना होगा।

छोटू महाराज फ्रेंचाइजी के लिए इन्वेस्टमेंट में कुछ अन्य खर्चे भी शामिल हैं जिनके अंतर्गत 50 हजार रुपए फ्रेंचाइजी फीस के रूप में भी जमा करने होंगे। इसके अलावा ग्राहकों को उचित सुविधा देने के लिए एयर कंडीशनर, हेडफोन, एलईडी लाइट, एलईडी पैनल आदि भी जरूरी है। साथ ही खाना बनाने और सर्व करने के लिए कम से कम 15 worker का खर्चा भी इन्वेस्टमेंट में शामिल है।

Chhotu Maharaj Cine Restaurant Franchise के लिए जगह कौन सी चुनें

छोटू महाराज फ्रेंचाइजी के लिए कंपनी द्वारा जमीन संबंधी कुछ खास शर्ते रखी गई है। छोटू महाराज फ्रेंचाइजी स्थापित करने के लिए आपको लगभग 3500 स्क्वायर फीट से 5000 स्क्वायर फीट जमीन की आवश्यकता होगी।

छोटू महाराज फ्रेंचाइजी आउटलेट के लिए भीड़भाड़ वाला या इंडस्ट्रियल क्षेत्र होना अनिवार्य है। यदि आप ज्यादा चहल-पहल वाला क्षेत्र चुनते हैं तो आपके रेस्टोरेंट में हमेशा ग्राहकों की भीड़ लगी रहेगी। इसके अलावा छोटू महाराज रेस्टोरेंट फ्रेंचाइजी आउटलेट ground या terrace पर भी स्थापित किया जा सकता है।

Chhotu Maharaj Dine in Cinema Restaurant Franchise के लिए आवश्यक दस्तावेज

छोटू महाराज फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने हेतु आपको कुछ पर्सनल और प्रॉपर्टी संबंधी दस्तावेज जमा कराने होंगे।

Personal Document:

आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड

एड्रेस प्रूफ: राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल

अन्य कागजात: पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक अकाउंट पासबुक, ईमेल आईडी, फोन नंबर, शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज।

Business Documents:

बिजनेस पैन कार्ड, जीएसटी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, एनओसी, बिजनेस एड्रेस संबंधित दस्तावेज, लीज एग्रीमेंट

ये भी पढ़ें: ROLLS MANIA Franchise Kaise Le | How to get ROLLS MANIA Franchise- Hindi

Chhotu Maharaj Franchise के लिए आवेदन कैसे करें

chhotu-maharaj-franchise-enquiry-page

छोटू महाराज फ्रेंचाइजी के लिए आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर संपर्क कर सकते हैं।

Official Website For Chhotu Maharaj Cine Restaurant Franchise: www.chhotumaharaj.com.

इसके बाद होम पेज पर फ्रेंचाइजी इंक्वायरी के ऑप्शन पर क्लिक करें।

इस ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात एक फॉर्म खुलेगा जिसमें पूरी जानकारी भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

यदि कंपनी द्वारा आपका आवेदन सिलेक्ट कर लिया जाता है तो कंपनी आपसे खुद संपर्क करेगी।

Chhotu Maharaj Franchise Contact Number: 84339 44656

Chhotu Maharaj Cine Restaurant Franchise Profit

छोटू महाराज रेस्टोरेंट दूसरे सभी रेस्टोरेंट्स से विभिन्न होने के कारण अपने आप में अनोखी पहल है। इस वजह से छोटू महाराज सिने रेस्टोरेंट में मुनाफा मिलना तो पक्का है। छोटू महाराज फ्रेंचाइजी में आपको 22% प्रॉफिट मार्जिन मिलता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो छोटू महाराज सिने रेस्टोरेंट फ्रेंचाइजी लेकर आप हर महीने 14 से 15 लाख रुपए तक भी कमा सकते है।

निष्कर्ष

दोस्तों! आज के इस आर्टिकल में हमने आपको Chhotu Maharaj Franchise Kaise Le | Chhotu Maharaj Cine Restaurant Franchise Cost के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई छोटू महाराज फ्रेंचाइजी कैसे ले से संबंधित इंफॉर्मेशन अच्छी लगी हो तो कृपया इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

ये भी पढ़ें: Bisleri Dealership Kaise Le | How to get Bisleri Dealership in India- in Hindi

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment