Easy Day Franchise Kaise Le | How to Get Easy Day Franchise in Hindi!

Easy Day Franchise Kaise Le: विदेशों की तर्ज पर भारत में भी शॉपिंग मॉल का विस्तार बड़े स्तर पर हो रहा है। ऐसे में आपको हर वस्तु खरीदने के लिए अलग-अलग दुकान पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है बल्कि एक ही छत के नीचे जरूरत का सारा सामान मिल जाता है। आधुनिक समय में इस प्रकार के शॉपिंग मॉल की सुविधा मिलना भी किसी वरदान से कम नहीं है।

भारतीय बाजार में ऐसे बहुत सारे store हैं जो लोगों के घर में काम आने वाली रोजमर्रा की हर चीज का ख्याल रखते हैं। फिर चाहे वह रसोई का सामान हो, पर्सनल हाइजीन या घर की हर छोटी बड़ी वस्तु हो। इन सुपर मार्केट की लोकप्रियता को देखते हुए इस क्षेत्र में लोग खुद का बिजनेस खोलने की तरफ भी आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी सुपर मार्केट में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आपको किसी अच्छे ब्रांड का चयन करना चाहिए ताकि आप अच्छा पैसा कमा सके।

easy-day-franchise-kaise-le

Easy Day Supermarket Franchise Kaise Le

दोस्तों! अगर आप भी सुपर मार्केट बिजनेस शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको Easy Day Franchise के बारे में अवश्य जान लेना चाहिए। यदि आपको Easy Day Franchise Kaise Le से संबंधित जानकारी नहीं है तो ऐसे में आप बिल्कुल भी परेशान ना हो।

आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में हम आपको इजी डे सुपरमार्केट फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदन, इन्वेस्टमेंट, जमीन, दस्तावेज और अन्य जानकारी उपलब्ध कराने जा रहे हैं। How to get Easy Day Franchise in Hindi से संबंधित पूरी इंफॉर्मेशन लेने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Easy Day Franchise क्या है

ईजी डे फ्रेंचाइजी की शुरुआत सन 2008 में पंजाब राज्य से की गई थी। परंतु बहुत थोड़े समय में ही इजी डे का प्रचार पूरे देश में सफलतापूर्वक हो चुका है। आज ईजी डे लगभग 400 से ज्यादा शहरों में अपनी ब्रांच ओपन कर चुका है।

ईजी डे एक साधारण सुपरमार्केट स्टोर से शुरू होकर मशहूर ब्रांड के रूप में उभर कर सामने आया है। हर बड़ी कंपनी की तरह इजी डे ने भी अपनी कंपनी का विस्तार करने के लिए ब्रांच यानी कि फ्रेंचाइजी डिस्ट्रीब्यूशन का कार्यक्रम शुरू किया है। इजी डे के लोकप्रिय नेटवर्क के आधार पर आज इसके साथ करोड़ों कस्टमर जुड़ चुके हैं।

इजी डे केवल आम जनता को हर जरूरत का सामान ही नहीं पहुंचाता है बल्कि लाखों लोगों को रोजगार भी मुहैया करा चुका है। अगर आप भी खुद का बिजनेस शुरू करके अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो ईजी डे फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। वैसे भी इस ब्रांड की लोकप्रियता को देखते हुए आपको ग्राहक की कभी कमी नहीं आने वाली है।

ये भी पढ़ें: Flipkart Delivery Franchise Kaise Le | How To Get Flipkart Delivery Franchise in Hindi

Easy Day Franchise Model- प्रकार

इजी डे फ्रेंचाइजी मॉडल की बात करें तो कंपनी द्वारा दो प्रकार के मॉडल में फ्रेंचाइजी वितरण किया जाता है।

● FOFO (Franchise Owned Franchise Operated)
● FOCO (Franchise Owned Company Operated)

पहले इजी डे बिजनेस मॉडल में आपको रिटेल फ्रेंचाइजी के रूप में केवल फ्रेंचाइजी ही मिलती है। बल्कि दूसरे मॉडल के अंतर्गत कंपनी अपने नाम पर बड़े स्तर पर बिजनेस स्थापित करने में मदद करेगी।

Easy Day Franchise Benefits- लाभ

इजी डे सुपरमार्केट फ्रेंचाइजी लेने के बहुत से फायदे हैं जिनके आधार पर आप अपना पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं। सबसे पहली बात कि ईजी डे लोगों का विश्वास जीतने वाला स्टोर है। इसके अलावा कंपनी की लोकप्रियता के आधार पर बहुत ज्यादा कस्टमर जुड़े हुए हैं।

अगर बात की जाए कंपनी द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले प्रोडक्ट की तो वह 100% originality के साथ आते हैं। साथ ही इजी डे 24/7 सुविधा प्रदान करती है और एक ही स्टोर में सभी ब्रांड के प्रोडक्ट भी मिल जाते हैं।

इजी डे फ्रेंचाइजी लेने के उपरांत कंपनी द्वारा मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग के लिए भी पूरी मदद की जाती है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा ट्रेनिंग और प्रोडक्ट डिस्प्ले से संबंधित पूरी इंफॉर्मेशन उपलब्ध करवाई जाती है।

सबसे जरूरी बात कि ईजीडे कंपनी अपने डीलर को पूरा कमीशन और प्रॉफिट मार्जिन देती है। ईजी डे फ्रेंचाइजी से जुड़ने के बाद आपको केवल फायदा ही फायदा मिलने वाला है।

Easy Day Franchise Dealership के लिए किन चीजों की आवश्यकता होती है

how-to-get-easy-day-franchise-in-hindi

ईजी डे फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कई चीजों का प्रबंध करना होगा जो कि इस प्रकार हैं:

जमीन की आवश्यकता:

इजी डे फ्रेंचाइजी स्थापित करने के लिए आपको रोड फ्रंट पर उचित जगह का प्रबंध करना होगा ताकि ग्राहक को स्टोर ढूंढने में परेशानी ना हो।

निवेश की आवश्यकता:

ईजी डे फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए आपको अच्छे खासे इन्वेस्टमेंट की आवश्यकता होगी।

स्टाफ की जरूरत:

इजी डे डीलरशिप में ग्राहकों को सभी तरह की सुख सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई कर्मचारी रखने की जरूरत पड़ती है।

दस्तावेज की जरूरत:

ईजीडे सुपरमार्केट फ्रेंचाइजी लेने के लिए कंपनी द्वारा कुछ पर्सनल और प्रॉपर्टी संबंधित कागजात की मांग की जाती है।

ये भी पढ़ें: Chai Sutta Bar Franchise Kaise Le | How to get Chai Sutta Bar Franchise in Hindi!

Easy Day Franchise Cost- लागत

किसी भी बिजनेस में इन्वेस्टमेंट सबसे पहला स्टेप होता है। अगर बात की जाए Easy Day Dealership के बारे में तो यह फ्रेंचाइजी के मॉडल और जमीन पर भी आधारित होती है। परंतु यदि आप ईजी डे फ्रेंचाइजी की लागत को कम रखना चाहते हैं तो जमीन खरीदने की बजाय किराए पर लेना भी सही निर्णय रहेगा। ईजीडे सुपरमार्केट फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कम से कम 30 से 40 लाख रुपए की इन्वेस्टमेंट करनी होगी।

Easy Day Franchise Investment

Franchise ItemsInvestment Cost
सिक्योरिटी फीस10 लाख रुपए
स्टोर/ गोदाम में लागत2.5 लाख
दुकान में लागत5 लाख रुपए
अन्य खर्च1.5 लाख रुपए
माल खरीदने में लागत7 लाख रुपए
कुल इन्वेस्टमेंट30 से 40 लाख रुपए

Easy Day Supermarket Dealership के लिए जगह की जरूरत

इजी डे सुपरमार्केट फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको काफी जगह का प्रबंध करना होगा क्योंकि इजी डे सुपर मार्केट स्टोर में हर चीज को डिस्प्ले करके भी रखना पड़ता है। इसके अलावा ग्राहकों की जरूरत को हर समय पूरा करने के लिए गोदाम भी स्थापित करना होगा।

हालांकि ईजी डे फ्रेंचाइजी के मॉडल के हिसाब से भी जमीन की आवश्यकता निर्धारित होती हैं। अगर आप छोटा स्टोर खोलते हैं तो कम जगह की जरूरत होगी। यदि आप बड़ा स्टोर ओपन करते हैं तो यकीनन जगह भी ज्यादा अरेंज करनी पड़ेगी।

लेकिन इजी डे सुपर मार्केट डीलरशिप शुरू करने के लिए आप को कम से कम 1500 स्क्वायर फीट से 2000 स्क्वायर फीट जगह का प्रबंध तो करना ही होगा।

Land For Easy Day Franchise: 1500 Square Feet to 2000 Square Feet

Easy Day Franchise के लिए आवश्यक दस्तावेज

ईजीडे सुपरमार्केट फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदक को कुछ पर्सनल और प्रॉपर्टी संबंधित डॉक्यूमेंट जमा कराने होते हैं जो कि इस प्रकार हैं:

पर्सनल डॉक्यूमेंट: आईडी प्रूफ, आधार कार्ड, पैन कार्ड वोटर कार्ड

एड्रेस प्रूफ: राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल

अन्य कागजात: Bank Account Passbook, Passport Size Photograph, Email Id, फोन नंबर

प्रॉपर्टी संबंधित दस्तावेज: फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट, जीएसटी रजिस्ट्रेशन नंबर, लीज एग्रीमेंट, सभी प्रकार के NOC, बिजनेस के नाम और एड्रेस संबंधित दस्तावेज।

Easy Day Supermarket Franchise के लिए आवेदन कैसे करें

easy-day-franchise-in-hindi

इजी डे सुपरमार्केट फ्रेंचाइजी के लिए कंपनी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा नहीं दी जाती है। ऐसे में यदि कोई भी व्यक्ति इजी डे सुपरमार्केट फ्रेंचाइजी लेना चाहता है तो वह कंपनी के toll free number पर संपर्क करके पूरी जानकारी हासिल कर सकता है।

Easy Day Franchise Contact Number

Easy Day Customer Care Number: 1800-2100-088

Easy Day E-mail I’d: [email protected]

Easy Day Stores Website: www.easyday.in

ये भी पढ़ें: Essar Petrol Pump Dealership Kaise Le!

Easy Day Agreement Period

ईजी डे फ्रेंचाइजी के लिए कंपनी द्वारा 3 से 4 वर्ष तक का एग्रीमेंट पीरियड निर्धारित किया जाता है। यदि आप एग्रीमेंट पीरियड ज्यादा समय के लिए रखना चाहते हैं तो इसके लिए अलग से शुल्क देना होगा। इसके अलावा एग्रीमेंट पीरियड समाप्त होने के पश्चात इसे रिन्यू भी करवाया जा सकता है।

Easy Day FOCO Model supermarket agreement period= 5 years

FOCO model smart market franchise agreement period= 5 years

Easy Day Franchise Expansion

Easyday Franchise Outlet LocationsState
उत्तरदिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश पंजाब और उत्तरांचल
दक्षिणकेरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश
पूर्वअसम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, वेस्ट बंगाल, सिक्किम उड़ीसा
पश्चिमगुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा
सेंट्रलछत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड
केंद्र शासित प्रदेशपुडुचेरी, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, दमन एवं द्वीप, जम्मू और कश्मीर

ईजी डे फ्रेंचाइजी आउटलेट में बिकने वाले प्रोडक्ट

इजी डे आम जनता की सभी जरूरत की वस्तुओं को उपलब्ध करवाता है फिर चाहे वह फल, सब्जियां, दूध या grocery प्रोडक्ट है। इसके अलावा अंडे, डिब्बाबंद प्रोडक्ट, अनाज, सूप, हेल्थ केयर, होजरी परिधान, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट आदि भी इजी डे पर बेचे जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Balaji Wafers Distributor Kaise Bane | How to Get Balaji Wafers Distributorship in Hindi

निष्कर्ष

सुपर मार्केट की दुनिया में इजी डे ब्रांड का अपना अलग अस्तित्व पाया जाता है। ऐसे में ईजी डे फ्रेंचाइजी के साथ खुद का बिजनेस स्थापित करने के इच्छुक लोगों को जल्दी आवेदन कर लेना चाहिए। इजी डे की सुविधाओं और लोकप्रियता को देखकर इस ब्रांड का भविष्य भी रोशन ही रहने वाला है। आज के इस खास पोस्ट में हमने आपको Easy Day Franchise Kaise Le, How to Get Easy Day Franchise in Hindi के बारे में डिटेल से जानकारी दी है।

तो दोस्तों, यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो कृपया इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ सोशल नेटवर्क द्वारा ज्यादा से ज्यादा साझा करें ताकि हर व्यक्ति तक यह उपयोगी इंफॉर्मेशन पहुंच सके।

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment