Burger King Franchise Cost in India in Hindi- Burger King Franchise Kaise Le

Burger King Franchise in Hindi- Burger King Franchise Cost in India- Burger Kingके बारे में आप सभी जानते ही होंगे। यह एक बहुत बड़ा ब्रांड है जिसकी फ्रेंचाइजी लेना हर कोई चाहता है। आज हम इसी के बारे में बात करने वाले हैं कि Burger King Franchise Kaise Le (How to get Burger King Franchise in Hindi). इस पोस्ट को पढ़ने के बाद बर्गर किंग से जुड़े आपके सभी डॉउट्स क्लियर हो जाएंगे और आपको यह भी पता चलेगा कि Burger King Franchise Cost क्या है और इसकी फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए लिए आपको किन-किन चीजों का विशेष ध्यान रखना होगा।

हम सभी जानते हैं कि फास्ट फूड के बिजनेस में बहुत ज्यादा स्कोप है।  और अगर आप इससे जुड़ी कोई भी Franchise लेते हैं तो आपका बिजनेस काफी जल्दी ग्रो करता है। इसमें अगर आप फ़ूड की क्वालिटी मेन्टेन करके रखते हैं तो आपको कस्टमर्स की भी टेंशन नहीं होती है। बर्गर किंग इतना ज्यादा पॉपुलर है कि इसका आउटलेट देखते ही लोग इसकी तरफ अपने आप अट्रेक्ट होते हैं। इसलिए अगर आप इसकी फ्रैंचाइज़ी लेते हैं तो आप निश्चित रूप से फायदे में रहेंगे।

burger-king-franchise-cost-in-india-in-hindi
Image Credit: Canva

Burger King क्या है- Burger King Franchise in Hindi?

बर्गर किंग फास्ट फ़ूड का एक अंतरराष्ट्रीय लोकप्रिय ब्रांड है। इसकी शुरुआत अमेरिका में सन 1954 में हुई थी। इस कंपनी की शुरुआत Burger King Owners James Mclamore, David Edgerton ने मिलकर की थी। आज के समय में इनके पास 120 देशों में 17,900 से भी ज्यादा स्टोर मौजूद हैं। केवल US में इनके पास 7000 से भी ज्यादा स्टोर मौजूद है और इंडिया में इनके 300 के करीब स्टोर मौजूद हैं।

इंडिया में इनके स्टोर की संख्या अभी कम है इसलिए इनकी फ्रंचिस इलने का यह बहुत अच्छा मौका है। Burger King India में बहुत तेजी से ग्रो हो रही है इसलिए अगर आप Burger King Franchise लेते हैं तो भविष्य में आपको काफी ज्यादा फायदा होने वाला है।

Burger King, अपने स्टोर्स की संख्या को इंडिया में भी बढ़ाना चाहती है जिसके लिए यह एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग पर भी ध्यान दे रहे हैं। अभी कुछ समय पहले ही बर्गर किंग ने एक अलग तरीके से ही अपनी एडवरटाइजमेंट की है जिसके बारे में आप सभी जानते ही होंगे।

इन्होंने एडवरटाइजिंग करने के लिए बॉलीवुड फिल्म स्टार रितिक रोशन का सहारा लिया है। दरअसल, रितिक रोशन अपनी कैब से बाहर निकल रहे थे और उनके सामने काफी सारे रिपोर्टर खड़े थे। उनके ठीक पीछे बर्गर किंग का बोर्ड लिए दो और लोग खड़े थे। जैसे ही रितिक रोशन रिपोर्टर्स की तरफ मुड़ते हैं, रितिक रोशन के मुड़ते ही वो दोनों लोग बर्गर किंग के बोर्ड को सीधा कर लेते हैं।

इससे रिपोर्टर के द्वारा खींची गई फोटो में बर्गर किंग के बोर्ड पर रितिक रोशन की फोटो छपी हुई दिखाई देती है। यह वीडियो और फोटो पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गई। जिसे देखकर रितिक रोशन ने कहा- यह एडवरटाइजमेंट करने का बिल्कुल गलत तरीका है आप लोगों ने यह सही नहीं किया।

जिस पर बर्गर किंग ने ट्वीट करते हुए जवाब दिया कि हमने केवल अपनी कंपनी की एडवर्टाइजमेंट की है । लेकिन बाद में पता चला कि यह बर्गर किंग और रितिक रोशन की मिली जुली एक मार्केटिंग स्ट्रेटजी थी। इस स्ट्रेटेजी की वजह से इंडिया में बर्गर किंग को अब काफी ज्यादा लोग जानते हैं।

Burger King Franchise in India- मार्केट स्कोप

इंडिया हो या विदेश, बर्गर किंग का मार्केट स्कोप सभी देशों में बहुत ज्यादा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बर्गर किंग मुख्य रूप से बर्गर का बिजनेस करती है और इनके मैन्यू में आपको अलग-अलग प्रकार के बर्गर देखने को मिल जाएंगे। आज के समय में में बर्गर किसे पसंद नहीं हैं, जिसे देखो वही बर्गर का दीवाना है।

बर्गर किंग एक फास्ट फूड से रिलेटेड इंडस्ट्री है, और इंडिया में लोगों के द्वारा फास्ट फूड को काफी बड़ी मात्रा में Consume किया जाता है। इंडिया में जो लोग फ़ास्ट फ़ूड से जुड़ा स्टाल, रेड़ी या दुकान चलाते हैं वह भी काफी अच्छा पैसा कमाते हैं। क्योंकि शाम होते ही हमें फास्ट फूड के रूप में चाऊमीन, हक्का नूडल, सूप, बर्गर, मोमोज और स्प्रिंग रोल आदि खाने की इच्छा होती है जिसकी वजह से इंडिया में फास्ट फूड इंडस्ट्री का काफी बड़ा स्कोप है। इसलिए अगर आप इसी तरह का अथवा इससे जुड़ा कोई अन्य बिजनेस भी शुरू करते हैं तो आप फायदे में ही रहेंगे।

ये भी पढ़ें:

Burger King Franchise लेने के फायदे- Burger King Franchise Benefits

  1. आपको Burger King का ब्रांड नेम इस्तेमाल करने का मौका मिलता है।
  2. एडवरटाइजिंग, इंटीरियर, डिजाइनिंग और मार्केटिंग आदि जैसी चीजों में बर्गर किंग आपकी पूरी तरह से मदद करती है।
  3. आपको और आपके स्टाफ को स्टोर को चलाने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाती है।
  4. बिलिंग को आसान करने के लिए और स्टोर को मैनेज करने के लिए आपको सॉफ्टवेयर भी प्रोवाइड किया जाता है।
  5. इनकी सभी फूड आइटम क्वालिटी और स्वाद में अव्वल दर्जे की है।
  6. कस्टमर्स को अट्रैक्ट करने के लिए यह समय-समय पर अपने स्टोर में ऑफर्स भी निकालते रहते हैं।

Burger King Menu List

  • Top Pocos
  • High On Coffee Combs
  • Bk Cafe
  • Royal Dala
  • Nek King
  • Cricket Mania Combos
  • Stunner Menu
  • Whopper
  • Burgers
  • Friends & Family Combo
  • Sides
  • Beverages
  • Dessert
  • Chicken Wings

Burger King Franchise Kaise Le- How to get Burger King Franchise in India

burger-king-franchise-cost-in-india-burger-king-franchise-kaise-le
Photo by Dayvison de Oliveira Silva

बर्गर किंग की फ्रेंचाइजी लेना बेहद आसान है। इसके लिए आपके पास कुछ चीजों का होना जरूरी है जिनके बारे में हम नीचे बात करने वाले हैं-

Burger King Franchise Requirement

  1. बर्गर किंग फ्रैंचाइज़ी आउटलेट खोलने के लिए आपके पास पर्याप्त मात्रा में जमीन का होना जरूरी है।
  2. फ्रेंचाइजी में लगने वाले निश्चित इन्वेस्टमेंट राशि का होना भी आवश्यक है।
  3. आपके पास बेसिक डाक्यूमेंट्स भी होने चाहिए।
  4. रेस्टोरेंट के साइज के हिसाब से आपके पास कर्मचारी होने भी आवश्यक हैं।
  5. आपका ग्रेजुएट होना जरूरी है।

Burger King कितने प्रकार की Franchise देता है- Burger King Franchise Model

यह आपको मुख्य रूप से दो प्रकार की फ्रेंचाइजी देता है, जिनमें से आप अपने बजट के हिसाब से किसी भी फ्रेंचाइजी को चुनाव कर सकते हैं। आपको बर्गर किंग की फ्रेंचाइजी आपकी इन्वेस्टमेंट या जमीन के साइज के हिसाब से नहीं मिलती है, बल्कि आपको फ्रेंचाइजी मॉडल जमीन की लोकेशन के हिसाब से दिया जाता है जैसे-

1. Institutional Location: – इस प्रकार की फ्रेंचाइजी की लोकेशन हॉस्पिटल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कोचिंग सेंटर, कॉर्पोरेट सेक्टर और गवर्नमेंट बिल्डिंग आदि के लिए होती है।

2. Traditional Restaurant Facility: – यह फ्रेंचाइजी मॉडल आपको हाईवे, शॉपिंग मॉल या किसी सड़क के किनारे लगाने पर दिया जाता है।

Burger King Franchise Investment- Burger King Franchise Cost in India

इनकी फ्रेंचाइजी लेने पर आपका इन्वेस्टमेंट दो चीजों पर निर्भर करता है- पहली आपकी जमीन का साइज और दूसरी जमीन की लोकेशन। इन दोनों के अलावा फ्रेंचाइजी मॉडल के आधार पर भी आपका इन्वेस्टमेंट तय होता है। लेकिन फ्रेंचाइजी मॉडल की वजह से आपके इन्वेस्टमेंट में कोई ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिलता है, इसलिए मैंने इस पॉइंट को इग्नोर किया है।

अगर आप Burger King Ki Franchise लेते हैं तो Burger King Franchise Cost in India, 40 लाख रुपये के करीब आ जायेगी। इसमें आपके सभी तरह के खर्चे शामिल हैं। अगर आपके पास खुद की जमीन नहीं है तो तो आप किसी अच्छे एरिया में जमीन को रेंट पर भी ले सकते हैं।

Burger King Franchise में होने वाले Investment की सूची:-

Burger King Franchise Cost in India

Burger King Franchise Fee15-20 लाख रुपये
Interior, Designing Charges5 लाख रुपये
Equipment Cost5 लाख रुपये
Other Charges6-8 लाख रुपये

ये भी पढ़ें:

Burger King Franchise लेने के लिए जमीन

जब आप इतने बड़े ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेते हैं तो जाहिर सी बात है कि आपकी जमीन का साइज भी बड़ा ही होगा। Burger King Ki Franchise लेने के लिए आपके पास लगभग 4000 Sq Ft के करीब जगह का होना जरूरी है, जिसमें से 1500-2000 Sq Ft आपके रेस्टोरेंट के लिए होगी और बाकी 1500-2000 Sq Ft की जगह पार्किंग के लिए अनिवार्य है।

जगह के साइज के अलावा आपको जमीन की लोकेशन का भी खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि आपकी लोकेशन ही तय करेगी कि आपका रेस्टोरेंट कितना चलेगा। इसलिए जगह का चुनाव काफी सोच-समझकर कीजिए, आप चाहें तो बर्गर किंग से कांटेक्ट करके भी जगह का चुनाव करने में मदद मांग सकते हैं।

Burger King Franchise India- बर्गर किंग आउटलेट चलाने के लिए कर्मचारी

Burger King Ki Franchise लेने के लिए या लेने के बाद आपको कर्मचारियों की भी जरूरत पड़ेगी, क्योंकि बिना कर्मचारियों के आप इतने बड़े रेस्टोरेंट को अकेले नहीं संभाल पाएंगे। बर्गर किंग के रेस्टोरेंट को सही से चलाने के लिए आपके पास कम से कम 6 कर्मचारियों का होना बेहद आवश्यक है।

इनमें से 2 किचन के अंदर और दो कैश काउंटर पर होंगे। इसके अलावा 2 कर्मचारियों की जरूरत रेस्टोरेंट की साफ-सफाई और फूड सर्विंग में भी पड़ेगी।

Burger King Franchise Document

  • ID Proof
  • Address Proof
  • Bank Detail
  • Shop Documents
  • Photo, Email & Mobile Number
  • GST Number
  • PAN Card
  • NOC
  • Lease Agreement
  • Other Documents

How to apply for Burger King Franchise in India- कैसे अप्लाई करें?

how-to-get-burger-king-franchise-cost-in-india-in-hindi

How to get Burger King Franchise in Hindi

  1. सबसे पहले आपको इनकी वेबसाइट www.burgerking.in पर जाना है।
  2. इसके बाद आपको इस वेबसाइट के Home Page के आखिर में सबसे नीचे Franchising का ऑप्शन दिखाई देगा।
  3. इस आप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज ओपन हो जाएगा।
  4. इस पेज पर आपको फ्रैंचाइज़ी से जुड़ी जानकारी मिल जायेगी। इसी में आपको एक ईमेल ([email protected]) भी दिया गया होगा।
  5. आप अपनी तरफ से Burger King Franchise Application Form भर लें और उसे ऊपर दिए गए ईमेल एड्रेस पर भेज दें। इस तरह आप बर्गर किंग की Franchise के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Burger King Franchise Profit Margin- फ्रैंचाइज़ी लेने पर कितना प्रॉफिट मार्जिन मिलता है?

बर्गर किंग कई तरह के फूड आइटम्स बेचता है, जिसकी वजह से सभी पर लागत अलग-अलग आती है। लागत अलग-अलग आने की वजह से सभी आइटम्स पर आपको प्रॉफिट मार्जिन भी अलग-अलग दिया जाता है।

इस प्रॉफिट मार्जिन के बारे में इंटरनेट पर या कहीं और, कोई जानकारी नहीं दी गई है जिस कारण इनकी फ्रेंचाइजी लेने पर मिलने वाले प्रॉफिट मार्जिन के बारे में बता पाना काफी मुश्किल है। लेकिन अगर आप प्रॉफिट मार्जिन के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको कंपनी से डायरेक्ट कांटेक्ट करना पड़ेगा, तभी आपको प्रॉफिट मार्जिन के बारे में सही जानकारी मिल पायेगी।

Burger King Franchise Contact Details India

Head Office: –

Burger King India Pvt Ltd,
Mittal Commercial, Hasan Pada Road,
Andheri East, Mumbai – 400059,

Customer Service Email: – [email protected]

Burger King Franchise India- मेरी राय

बर्गर किंग की फ्रेंचाइजी लेने के बारे में मेरी कोई दो राय नहीं है। आपको इस की फ्रेंचाइजी जरूर लेनी चाहिए। सभी लोग अच्छी-अच्छी और बड़ी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं लेकिन अपने बजट की कमी की वजह से इन बड़ी कंपनियों की फ्रेंचाइजी नहीं ले पाते हैं। यह मुश्किल आपके सामने भी जरूर आएगी, लेकिन अगर आप लोन लेकर बर्गर किंग का आउटलेट ओपन करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

इनके आउटलेट को ओपन करने के लिए आपको 50 लाख से ज्यादा के इन्वेस्टमेंट (Burger King Franchise Price in India) की जरूरत पड़ेगी। अगर आपके पास 20-30 लाख रुपए भी हैं तो भी आपको 30 लाख रुपए तक का लोन लेना पड़ेगा। यदि किसी कारण से आपका आउटलेट शुरुआत में ग्रो नहीं कर पाता है तो इस लोन को चुका पाना आपके लिए बेहद मुश्किल हो जाएगा।

इसलिए लोन पर किसी भी बड़े बिजनेस को शुरू करने के बारे में ना सोचें। अगर आप 10-15 लाख तक का लोन लेकर बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ठीक है। इसे ज्यादा का लोन लेना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आपके पास अच्छा पैसा है और आप अन्य बिज़नेस भी कर रहे हैं तब आपको इसकी फ्रैंचाइज़ी ले लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

निष्कर्ष

आशा करती हूँ कि आपको “Burger King Franchise Cost in India – Burger King Franchise Kaise Le पर लिखा मेरा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। मुझे उम्मीद है कि आपको Burger King Ki Franchise से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी मिल गई होगी, लेकिन अगर अभी भी आपके मन में इसकी फ्रेंचाइजी को लेकर कोई सवाल है तो आप मुझसे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं मैं उसका जवाब अवश्य दूंगी।

अगर आपके पास How to get Burger King Franchise in India in Hindi से जुड़ी कोई अन्य जानकारी है जो आपको इस पोस्ट में नहीं मिली है, तो आप उस जानकारी को कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं, ताकि मैं उस जानकारी को इस पोस्ट में शामिल कर सकूं और अन्य लोग भी उस जानकारी का लाभ उठा सकें।

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment