Chai Sutta Bar Franchise Kaise Le | How to get Chai Sutta Bar Franchise in Hindi!

Chai Sutta Bar Franchise Kaise Le: हमारे देश में ऐसे लोग बहुत ही कम होंगे जो चाय ना पीते हों। अधिकतर भारतीय लोगों की तो चाय पिए बिना सुबह ही नहीं होती है। एक सर्वे के अनुसार चाय के उत्पादन में चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर आता है। चाय की उत्पादकता के आधार पर ही चाय के प्रयोग में भी भारत काफी आगे हैं। वैसे भी भारत के लोगों के लिए तो चाय किसी ब्रांडेड एनर्जी ड्रिंक से कम नहीं है।

chai-sutta-bar-franchise-kaise-le

भारत में चाय की लोकप्रियता को देखते हुए चाय के कैफे खोलने का प्रचलन भी जोरों पर चल रहा है। Tea Cafe का चलन बहुत से लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने वाला है। कोई भी व्यक्ति जो खुद का बिजनेस आरंभ करना चाहता है उसके लिए tea shop franchise मुनाफे वाला बिजनेस है।

Chai Sutta Bar Franchise Kaise Le

How to get Chai Sutta Bar Franchise in Hindi:
दोस्तों! यदि आप भी खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो चाय कैफे खोलना आपके लिए काफी अच्छा साबित होगा। आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में हम आपको चाय सुट्टा बार फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए जरूरी दस्तावेज, इन्वेस्टमेंट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने जा रहे हैं।

यदि आप भी Chai Sutta Bar Franchise लेने के इच्छुक हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको Chai Sutta Bar Franchise Kaise Le संबंधित संपूर्ण जानकारी मिल सके।

ये भी पढ़ें: MBA Chai Wala Franchise Kaise Le- Hindi | How to get MBA Chai Wala Franchise in India

चाय सुट्टा बार फ्रैंचाइज़ी क्या है?

चाय सुट्टा बार एक भारतीय कंपनी है जो लोगों को बेमिसाल चाय पिलाने के लिए जानी जाती है। चाय सुट्टा बार कंपनी की स्थापना सन 2016 में इंदौर, मध्य प्रदेश में की गई थी। चाय सुट्टा बार अपनी चाय के स्वाद के लिए हर भारतीय के दिल में बसा हुआ है।

हर बड़ी कंपनी की तरह चाय सुट्टा बार कंपनी ने भी अपना नेटवर्क बढ़ाने के लिए चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी वितरण शुरू किया है। इसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति Chai Sutta Bar Franchise लेकर खुद का बिजनेस शुरू कर सकता है। ऐसे में अगर आप भी चाहे तो चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी ले सकते है।

Chai Sutta Bar Franchise Owner: Anubhav Dubey

चाय सुट्टा बार Franchise Model

चाय सुट्टा बार कंपनी अपनी फ्रेंचाइजी का वितरण दो प्रकार के मॉडल के तहत करती है जिसके अंतर्गत Franchise Owned and Company Owned प्रचलित है।

Franchise Owned Franchise Operated: यदि आप Chai Sutta Bar फ्रेंचाइजी के इस मॉडल को लेना चाहते हैं तो इसमें आपको केवल फ्रेंचाइजी शुल्क देना होता है। इस मॉडल के माध्यम से कंपनी द्वारा Chai Sutta Bar Franchise कुछ समय के लिए किराए पर दी जाती है। मतलब कि आप इस कंपनी का ब्रांड नाम किराए पर लेकर प्रयोग कर सकते हैं।

Company Owned Company Operated: इस मॉडल के तहत फ्रेंचाइजी को किराए पर लेने का कोई सिस्टम नहीं है। परंतु आउटलेट के अंदर होने वाला हर कार्य कंपनी द्वारा संचालित किया जाता है फिर चाहे वह स्टोर का सेटअप हो या मैन्युबार का सिलेक्शन।

Chai Sutta Bar Franchise Cost

चाय सुट्टा बार फ्रैंचाइज़ी एक ब्रांड के आधार पर महंगी फ्रेंचाइजी है। मतलब कि इस फ्रेंचाइजी को लेने के लिए आपको अच्छा खासा इन्वेस्टमेंट तो करना ही पड़ेगा। लेकिन कुछ हद तक चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी में इन्वेस्टमेंट जगह और लोकेशन पर भी निर्भर करती है। परंतु फिर भी चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कम से कम 14 से 16 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

chai-sutta-bar-franchise-outlet-indore
Image Credit: Chai Sutta Bar

● मशीन और उपकरण संबंधी लागत- ₹3,00,000

● इंटीरियर और फर्नीचर लागत- ₹5,00,000

● कच्चे माल पर लागत- ₹2,00,000

● Chai Sutta Bar Franchise Fee- ₹6,00,000

● कुल लागत- 14 से 16 लाख रुपए

ये भी पढ़ें: Biba Franchise Kaise le | How to get Biba Franchise in India!

Chai Sutta Bar Franchise के लिए जगह की आवश्यकता

चाय सुट्टा बार फ्रैंचाइज़ी के लिए जमीन का चयन करते समय भीड़भाड़ वाले क्षेत्र या रोड फ्रंट को ही प्राथमिकता देना सही निर्णय होगा। ऐसे क्षेत्र में चाय सुट्टा बार फ्रैंचाइज़ी खोलने से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। खास तौर पर यदि आप स्कूल, कॉलेज या किसी बड़े मॉल का चयन करते हैं तो आपके पास ग्राहकों की कभी कमी नहीं आने वाली है।

यदि आपके पास अपनी जमीन नहीं है तो आप चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी के लिए किराए पर भी ले सकते हैं। चाय सुट्टा बार फ्रैंचाइज़ी के लिए आप को कम से कम 200 स्क्वायर फीट से 1000 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता होती है।

Chai Sutta Bar Franchise Documents- आवश्यक दस्तावेज

चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने हेतु कंपनी द्वारा कुछ पर्सनल और बिजनेस संबंधित कागजात की डिमांड की जाती हैं जो कि इस प्रकार है:

पर्सनल कागजात

● निजी पहचान पत्र: Aadhar Card, Pan Card, वोटर आईडी कार्ड

● निवास स्थान प्रमाण: राशन कार्ड, बिजली का बिल

● बैंक अकाउंट पासबुक

● Photograph, ईमेल आईडी, फोन नंबर

बिजनेस डॉक्यूमेंट

● GST रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

● Business पैन कार्ड

● शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र

● FSSAI license

प्रॉपर्टी संबंधित दस्तावेज

● शॉप एग्रीमेंट/ Sale deed

● रेंट एग्रीमेंट

● NOC

Chai Sutta Bar Franchise Profit

चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी में मुनाफा कमाने के लिए इस ब्रांड का नाम ही काफी रहेगा। अगर बात की जाए चाय सुट्टा बार फ्रैंचाइज़ी से मिलने वाले प्रॉफिट की तो वह प्रोडक्ट पर निर्भर करता है। कंपनी द्वारा हर प्रोडक्ट पर अलग-अलग मार्जिन निर्धारित किया गया है।

chai-sutta-bar-franchise-kaise-le-online-apply
Image: Canva

इसके अलावा चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी में होने वाली कुल बिक्री भी आपको मिलने वाले मुनाफे की सीमा तय करती हैं। आप जितनी ज्यादा बिक्री करेंगे उतनी ही ज्यादा आपकी कमाई भी होगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी लेकर आप लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं।

परंतु फिर भी कंपनी द्वारा अपने निवेशकों को 1 साल से डेढ़ साल के भीतर निवेश की गई राशि को पूरा करने का आश्वासन दिया जाता है। चाय सुट्टा बार फ्रैंचाइज़ी से आप प्रति माह कम से कम ₹1,00,000 तक कमा सकते हैं।

चाय सुट्टा बार फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी लेने के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट www.chaisuttabarindia.com पर विजिट करें।
  • इसके उपरांत Home Page पर Franchise के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • तत्पश्चात आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा और यहां आपको सभी जरूरी जानकारी Name, Address, Email ID, City, State etc. भरनी होगी।
  • फॉर्म में पूरी जानकारी भरने के पश्चात सबमिट के बटन पर क्लिक करके फॉर्म जमा करें। इसके पश्चात कंपनी द्वारा आपसे खुद संपर्क स्थापित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Bisleri Dealership Kaise Le | How to get Bisleri Dealership in India- in Hindi

Chai Sutta Bar Franchise Contact Number and Process

चाय सुट्टा बार फ्रैंचाइज़ी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के अलावा आप फोन नंबर या ईमेल द्वारा भी कंपनी से संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

चाय सुट्टा बार फ्रेंचाइजी कस्टमर केयर नंबर: +91 6262300031

ईमेल आईडी: [email protected]
[email protected]

हेड ऑफिस का पता:

406, सिल्वर ऑक प्लाजा, जंजीरवाला स्क्वायर,
जंजीर वाला चौराहा, न्यू पलासिया, इंदौर, मध्य प्रदेश- 452001, भारत.

निष्कर्ष

तो दोस्तों आज हमने आपको Chai Sutta Bar Franchise in India के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई है। हमें उम्मीद है कि आपको Chai Sutta Bar Franchise kaise le | How to get Chai Sutta Bar Franchise in hindi के बारे में मिली जानकारी बहुत पसंद आई होगी। कृपया इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर साझा करें ताकि सभी लोगों तक यह महत्वपूर्ण जानकारी पहुंच सके।

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

1 thought on “Chai Sutta Bar Franchise Kaise Le | How to get Chai Sutta Bar Franchise in Hindi!”

Leave a Comment