बार्बीक्यू मिसल फ्रैंचाइज़ी कैसे लें | Barbeque Misal Franchise in Hindi

Barbeque Misal Franchise Kaise Le: दोस्तों! इस बात में तो कोई दुविधा ही नहीं है कि वर्तमान समय में सबसे ज्यादा लोकप्रिय बिजनेस रेस्टोरेंट्स के क्षेत्र में है। ऐसे में अगर आप भी रेस्टोरेंट्स खोलकर अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो आपको किसी बड़े ब्रांड के साथ जुड़कर काम करना चाहिए।

दरअसल किसी अच्छे ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेकर रेस्टोरेंट्स शुरू करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। ऐसा करने से ना तो मार्केटिंग के लिए पैसा निवेश करने की जरूरत होती है और ना ही पैसा डूबने का कोई रिस्क रहता है।

आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में भी हम आपको Barbeque Misal Franchise Kaise Le के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से उपलब्ध करवाएंगे। तो आइए जानते हैं कि बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी।

barbeque-misal-franchise-kaise-le
Image Created at Canva

Barbeque Misal Franchise Kya Hai

बार्बी क्यू Misal एक beverages और fast food रेस्टोरेंट्स chain है जिसकी स्थापना मिस्टर दीपक थोरात द्वारा की गई थी। Barbeque Misal फ्रेंचाइजी की शुरुआत 29 January, 2019 को की गई थी। परंतु बार्बी क्यू मिसल की लोकप्रियता को देखकर उसी वर्ष यानी कि सन 2019 में फ्रेंचाइजी वितरण का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया।

बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी शुरुआत के समय से ही भारतीय जनता को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रही। इसी वजह से देखते ही देखते केवल पुणे शहर में ही Barbeque Misal Franchise की 20 से ज्यादा ब्रांच खुल चुकी हैं।

Thorat’s Barbeque Misal की लोकप्रियता की प्रमुख वजह इसका यूनीक टेस्ट है। दरअसल Thorat’s Barbeque Misal द्वारा चार प्रकार के misal परोसे जाते हैं जिसमें पुणेरी, कोल्हापुरी, नासिक और जैन शामिल है। बार्बी क्यू मिसल द्वारा अपने ग्राहकों को casual sitting area प्रोवाइड करवाया जाता है ताकि वह वाजिब दाम में अच्छा भोजन टेस्ट करने का लुत्फ उठा सकें।

बार्बी क्यू मिसल में dine-in-facility के अलावा होम डिलीवरी का विकल्प भी मौजूद रहता है। ऑनलाइन फूड ऑर्डर को सही समय पर डिलीवर करने के लिए कंपनी द्वारा जोमैटो के साथ रजिस्ट्रेशन किया गया है। इसका प्रमुख लक्ष्य ग्राहकों तक सुरक्षित फूड डिलीवरी सर्विस पहुंचाना है।

साथ ही बार्बी क्यू मिसल खुद का विस्तार करने के लिए पूरे भारत में फ्रेंचाइजी डिस्ट्रीब्यूशन का प्रोग्राम चला रहा है जहां कंपनी द्वारा प्रतिभाशाली लोगों को आमंत्रित किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी लेकर अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो यह आपके लिए परफेक्ट आइडिया हो सकता है।

ये भी पढ़ें:

बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी के बिजनेस मॉडल (Types Of Barbeque Misal Franchise Business Model)

बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी में कंपनी द्वारा दो प्रकार के बिजनेस मॉडल प्रदान किए जाते हैं जोकि निम्नलिखित हैं:

  • बार्बी क्यू मिसल Franchise Regular Model (FOFO)
  • बार्बी क्यू मिसल Franchise Express Model (FOFO)

Barbeque Misal Franchise Cost- Barbeque Misal Franchise Kaise Le

बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी के साथ खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए आप को कम से कम 20 लाख रुपए से लेकर 30 लाख रुपए तक निवेश करने की आवश्यकता होगी। Barbeque Misal Franchise के लिए फ्रेंचाइजी शुल्क के तौर पर 5 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक वसूल किए जाते हैं।

Agreement Term Period समाप्त होने के बाद agreement renewal fee के लिए भी कम से कम 5 लाख रुपए तक का भुगतान करना जरूरी है। इसके अतिरिक्त कच्चा माल खरीदने के लिए भी कुछ पैसा खर्च करना होगा क्योंकि कंपनी द्वारा केवल मसाले उपलब्ध करवाए जाते हैं।

बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी के शुरुआती रॉ मेटेरियल के लिए कम से कम 1 लाख रुपए से लेकर डेढ़ लाख रुपए तक का खर्च आता है। बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी इंटीरियर सेटअप के लिए भी 7 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का रुपए निवेश करने होंगे।

बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी के लिए जगह की आवश्यकता

Barbeque Misal Franchise Kaise Le– बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी के लिए जमीन का प्रबंध आपको फ्रेंचाइजी बिजनेस मॉडल के हिसाब से करना होगा। बार्बी क्यू मिसल के रेगुलर मॉडल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको मिनिमम 700 स्क्वायर फीट से लेकर 1000 स्क्वायर फीट तक जगह का प्रबंध करना होगा। बल्कि बार्बी क्यू मिसल एक्सप्रेस मॉडल फ्रेंचाइजी के लिए 1000 स्क्वायर फीट से लेकर 1200 स्क्वायर फीट तक जमीन पर्याप्त रहेगी।

परंतु कंपनी द्वारा बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी के लिए सही जगह और लोकेशन का चुनाव करने संबंधी अनिवार्य शर्त रखी जाती है। मतलब कि आपको बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी के लिए भीड़भाड़ और रोड फ्रंट वाली जगह का ही चुनाव करना होगा। खास तौर पर स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल और अन्य कमर्शियल एरिया के नजदीक वाली लोकेशन को ही महत्ता दी जाती है।

बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक दस्तावेज

पर्सनल डॉक्यूमेंट:

  • आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड
  • निवास स्थान प्रमाण पत्र: राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • फोटो, ईमेल आईडी, फोन नंबर

बिजनेस डॉक्यूमेंट:

  • जीएसटी नंबर
  • बिजनेस पैन कार्ड
  • क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट
  • FSSAI License

प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स:

  • शॉप एग्रीमेंट
  • रेंट एग्रीमेंट
  • एनओसी

बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कैसे करें (How To Apply For Barbeque Misal Franchise)

barbeque-misal-franchise-kaise-le-contact

Barbeque Misal Franchise Kaise Le– बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप कंपनी के हेड ऑफिस में जाकर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी के लिए कंपनी द्वारा फोन नंबर का विकल्प भी दिया गया है। आप इनमें से अपनी सुविधा अनुसार किसी भी ऑप्शन का चयन कर सकते हैं।

बार्बी क्यू मिसल हेड ऑफिस का पता (Thorat’s Barbeque Misal Head Office Address)

  • सर्वे 52/5, फेज नंबर 2,
    एन एच 4, नवले ब्रिज,
    नवले हॉस्पिटल के नजदीक, नाड़े,
    पुणे, महाराष्ट्र-411 041.

बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी के लिए संपर्क सूत्र (Thorat’s Barbeque Misal Franchise Contact Number)

  • +91 99707 07063
  • +91 93095 08180

Barbeque Misal Menu List

  • कोल्हापुरी मिसल
  • नाशिक मिसल
  • पुणे मिसल
  • जैन मिसल
  • मसाला पापड़
  • रोस्टेड पापड़
  • ब्रेड बटर
  • बटर्मिल्क
  • सोल कढ़ी
  • लस्सी
  • सॉफ्ट ड्रिंक
  • गुलाबजाम
  • चहा

Barbeque Misal Franchise Profit Margin

बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी में कंपनी द्वारा 40% से लेकर 50% तक का प्रॉफिट मार्जिन प्रदान किया जाता है। बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी में मिलने वाले प्रॉफिट मार्जिन के बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए आप कंपनी के फोन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। लेकिन अगर बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी से होने वाली कुल कमाई की बात की जाए तो यह आपके द्वारा की गई बिक्री पर आधारित होती हैं।

फिर भी अगर बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी से मासिक आय की बात की जाए तो कंपनी द्वारा कम से कम 3 लाख रुपए मासिक कमाई का दावा किया जाता है। परंतु कंपनी द्वारा दावा किया जाता है कि आप अपने निवेश की गई राशि को मात्र 12 महीने से लेकर 18 महीने में वसूल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी के नियम और शर्तें

Barbeque Misal Franchise in Hindi

  • बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी के लिए 5 वर्ष तक का agreement term रखा जाता है।
  • Agreement term समाप्त होने के पश्चात एग्रीमेंट रिन्यूअल फीस देखकर फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट कंटिन्यू रखा जा सकता है।
  • बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी में सभी मसाले ब्रांड द्वारा ही प्रोवाइड करवाए जाते हैं। बल्कि अन्य रॉ मटेरियल लोकल ही खरीदा जा सकता है।
  • होम डिलीवरी पार्टनर के रूप में Zomato और Swiggy के साथ रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
  • मार्केटिंग का पूरा उत्तरदायित्व भी फ्रेंचाइजी के मालिक द्वारा ही हैंडल किया जाएगा।
  • बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी में 5% तक royalty भी शामिल है।
  • बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी में 6 से लेकर 8 लोगों का स्टाफ रखना भी जरूरी है।

बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी की लोकेशन का विस्तार

क्षेत्र राज्य
उत्तरपंजाब, उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश
दक्षिणआंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल
पूर्वअरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, उड़ीसा, सिक्किम, वेस्ट बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम
पश्चिमराजस्थान, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात
सेंट्रलछत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार
केंद्र शासित प्रदेशचंडीगढ़ लक्षद्वीप, पुडुचेरी जम्मू एंड कश्मीर दमन एंड दीव

बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी के फायदे

  • बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी के लिए कंपनी द्वारा 5 से 7 दिन की ट्रेनिंग भी मुहैया कराई जाती है।
  • बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी के लिए उचित लोकेशन का चुनाव करने में भी कंपनी के मैनेजर द्वारा सहायता प्रदान की जाती है।
  • इसके अतिरिक्त मैन्यू डिजाइनिंग और इंटीरियर फाइनल आउटपुट के लिए भी कंपनी उत्तरदाई है।
  • बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी में टेक्निकल मदद के अंतर्गत सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग, कंप्यूटर सिस्टम और पी ओ एस सिस्टम भी शामिल है।
  • कंपनी द्वारा pre opening research के अंतर्गत एरिया मार्केट सर्वे, कंपटीशन एनालिसिस और डेमोग्राफिक्स में भी हेल्प की जाती है।

निष्कर्ष

बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी अपने आप में एक यूनीक रेस्टोरेंट्स चेन है। अगर आप भी बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी लेकर बिजनेस करने का विचार कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा आईडिया हो सकता है।

तो दोस्तों, हमारा विश्वास है कि आज हमने आपको बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी लेने संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवा दी है। साथ ही हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल की सहायता से आप बार्बी क्यू मिसल फ्रेंचाइजी के माध्यम से खुद का बिजनेस शुरू करने में सफलता हासिल कर पाएंगे।

अगर आपको हमारे द्वारा Barbeque Misal Franchise Kaise Le, Barbeque Misal Franchise in Hindi संबंधित दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा साझा करें।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment