BSC Zoology Course Details- फीस, कॉलेज, सैलरी, जॉब

BSC Zoology Course 03 वर्षीय अंडरग्रेजुएट कोर्स है। यह Biology की ही एक ब्रांच है जिसमें सभी तरह के जानवरों के बारे में पढाया जाता है। अगर आप भी जानवरों से प्यार करते हैं, और उनसे मिल-जुल कर उनके बीच में ही रहना चाहते हैं तो जूलॉजी का यह कोर्स लेकर आप सब कर सकते हैं।

BSC Zoology Course करने वाले विधार्थियो को जूलॉजिस्ट (Zoologist) कहा जाता है। कोर्स करने के बाद Zoologist, विशेषज्ञ की श्रेणी में आ आते है। जूलॉजिस्ट पशुओं से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं जैसे उनके खाने या रहने, उनके विकास, उत्पत्ति और जीवन चक्र आदि के बारे में अध्ययन करते हैं।

जूलॉजी, विज्ञान का एक बहुत बड़ा विषय है जिसे करके आप इसके अनेक क्षेत्रों में में अपना कैरियर बना सकते हैं। आज के इस लेख BSC Zoology Course Details in Hindi में हमने बीएससी जूलॉजी कोर्स से जुडी जानकारी दी है जैसे:-  कॉलेज, फीस, अवधि, योग्यता, जॉब, सैलरी आदि।

bsc-zoology-course-details-in-hindi-kya-hai
BSC Zoology Me Career Kaise Banaye: Image Created at Canva

BSC Zoology Course Highlights

कोर्स का नामबैचलर ऑफ साइंस इन जूलॉजी
कोर्स की अवधि3 वर्ष
फीस1 लाख रुपए तक
जॉबजीव विज्ञान विषेशज्ञ, पशुचिकित्सक, फॉरेंसिक विशेषज्ञ, बायोमेडिकल विज्ञानिक, शिक्षक आदि।
सैलरी4 LPA से 8 LPA तक
कोर्स का पूरा नामबैचलर इन जूलॉजी

BSC Zoology Kya Hai | बीएससी जूलॉजी क्या है

Zoology का यह एक स्नातक डिग्री प्रोग्राम है जो की 3 साल का होता है। इसमें हमें प्रकृति और वन्य जीवों से संबंधित पढ़ाई जैसे जीवों के जन्म चक्र, उनके रहने-सहने खाने-पीने आदि से जुड़ी स्टडी करवाई जाती है। आप अगर यह कोर्स किसी अच्छे कॉलेज से करते हैं तो इसमें आपको रिसर्च से जुड़ी जानकारी भी दी जाती है।

अभी तक आपने इस कोर्स की संक्षिप्त जानकारी ले ली है। आईये अब जानते हैं कि आपको यह कोर्स क्यों करना चाहिए।  

BSC Zoology Course क्यों करें

इस कोर्स को करने के अलग-अलग कारण हो सकते हैं जो के निम्न प्रकार है.

  • अगर आप जूलॉजी के विषय जैसे वन्य जीव और प्रकृति के बारे में पढ़ने में रुचि रखते हैं तो आप इस कोर्स को कर सकते हैं।
  • आप इसके बाद इस क्षेत्र में मास्टर डिग्री और डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं।
  •  यह कोर्स करने के बाद मेडिकल के कोर्स को चुन कर उसकी पढ़ाई कर सकते हैं।
  • कोर्स के बाद आप पशु विशेषज्ञ, जीव विज्ञान विषेशज्ञ, पशुचिकित्सक, फॉरेंसिक विशेषज्ञ, बायोमेडिकल विज्ञानिक, शिक्षक आदि बन कर अपना कैरियर बना सकते हैं। 
ये भी पढ़ें…
X Ray Technician Course after 12th: योग्यता, एग्जाम, फीस, सिलेबस, अवधि
OT Technician Course- Fees, College, Duration, Salary की जानकारी
BSc Forestry- कोर्स की पूरी जानकारी
ECG Technician Course- ईसीजी टेक्नीशियन कैसे बनें
BNYS Course- सामान्य Fees में अच्छा कैरियर!

BSC Zoology Course Eligibility- Zoologist Kaise Bane

बीएससी जूलॉजी कोर्स के लिए कुछ कॉलेजों द्वारा पात्रता की शर्तें रखी जाती हैं। इन्हें विद्यार्थियों को एडमिशन लेने के लिए पूरा करना अनिवार्य है। ये सभी शर्ते निम्न प्रकार है:

  • इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थी किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं पास होना आवश्यक है।
  • विद्यार्थी को 12वीं कक्षा विज्ञान विषय द्वारा न्यूनतम 50% अंको के साथ पास करना अनिवार्य है।
  • इस कोर्स के लिए अभ्यर्थी की उम्र 17 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।  

BSC Zoology Course Kaise Kare- एडमिशन कैसे लें

इस कोर्स में आवेदन की दो प्रक्रिया होती हैं- एक सीधा भर्ती और दूसरा प्रवेश परीक्षा दे कर। इस कोर्स में आप डायरेक्ट मेरिट के आधार (Merit Based Exam) पर एडमिशन ले सकते हैं। अधिकतर कॉलेजों द्वारा इस कोर्स के लिए एंट्रेंस एग्जाम (प्रवेश परीक्षा) ली जाती है जिसे पास करके आप इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। आप जिस कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, उसके बारे में अधिक जानकारी के लिए उस कॉलेज की वेबसाइट विजिट करें।  

BSC Zoology Course Entrance Exam List

अगर आपके 12वीं कक्षा में कम प्रतिशत बने हैं और आप इस कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए प्रवेश परीक्षा देनी होगी। अलग-अलग कॉलेज के लिए प्रवेश परीक्षाएं अलग-अलग होती हैं जिन्हें आप कॉलेज की वेबसाइट के द्वारा चेक कर सकते हैं। मुख्य प्रवेश परीक्षाओं की सूची नीचे दी गयी है।

Entrance Exam, 2 से 3 घंटे का हो सकता है। इसमें MCQ Type के प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान होता है। इसलिए प्रश्नों को सोच समझ कर ही हल करें। इस प्रवेश परीक्षा में 10+2 स्तर के Biology. Physics, Chemistry और Mathematics विषयों के सवाल पूछे जाते हैं।

  • NEST
  • IIT JAM
  • BHU UET
  • SAT (विदेश के लिए)
  • PTE और IELTS (विदेश के लिए)

Top Institute for Zoology BSC Course

  1. Miranda House, Delhi
  2. Jyoti Niwas collage, Bengaluru
  3. DAV College, Chandigarh
  4. Hans Raj College, Delhi
  5. Saint Xavier’s Collage, Mumbai
  6. Kirori Mal College, Delhi
  7. St. Joseph’s College, Bengaluru
  8. Fergusson College, Pune
  9. Mount Carmel College, Bengaluru
  10. D G Ruparel College of Arts, Science & Commerce

BSC Zoology Course Fees

बीएससी जूलॉजी के लिए भारत में अनेक कॉलेज है, जिनके द्वारा आप इस कोर्स को कर सकते हैं। अलग-अलग सब्जेक्ट के अनुसार और कॉलेज के द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाली सुविधा के अनुसार इस कोर्स की फीस अलग-अलग होती है। सामान्यतः इस कोर्स की फीस 80 हजार रुपए से लेकर 1.30 लाख रुपए तक हो सकती है।

BSC in Zoology Course के लिए जरूरी स्किल्स

इस कोर्स के लिए मुख्यत: 3 तरह की स्किल्स का होना आवश्यक है जो की इस प्रकार हैं

  1. Hard Work skill
  2. Research skill
  3. Time Management skill
ये भी पढ़ें…
CHO क्या है | CHO Full Form
नेत्र सहायक- Ophthalmic Technician Kaise Bane | How to become Ophthalmic Technician in Hindi
Microbiology me career kaise banaye- Microbiologist kaise bane
MR: MR Full Form, MR Kaise Bane और Top 23 Institutes
Radiology me Career Kaise Banaye | Radiologist Kaise Bane

BSC-Zoology Course कितने साल का होता है

यह कोर्स 3 साल का होता है। कोर्स के पूरे अन्तराल को सेमेस्टर में बांटा गया है। एक साल में दो सेमेस्टर होते हैं और प्रत्येक सेमेस्टर 6 महीने का होता है। इस प्रकार तीन वर्ष के इस पूरे कोर्स को करने में 6 सेमेस्टर पास करने होते हैं। हर एक सेमेस्टर ख़तम होने के बाद परीक्षा ली जाती है। यह परीक्षा पास करने के बाद ही छात्रों को अगले सेमेस्टर में पढने को मिलता है।

Zoology से BSC करने के बाद क्या करें

बीएससी जूलॉजी का कोर्स करने के बाद आप जूलॉजी के क्षेत्र में हायर स्टडी कर सकते हैं। आप जूलॉजी से M.Sc कर सकते हैं और M.SC Zoology करने के बाद आप M.Phill और Ph.D. भी कर सकते हैं। इन सब डिग्री को करने के बाद आप जूलॉजी क्षेत्र के वैज्ञानिक बन जाते हैं।  

Zoology से बीएससी करने के बाद आप Zoology के मास्टर डिग्री और सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकते हैं, जिनमें जीव रसायन, जीव विज्ञान, जीव प्रौद्योगिकी के बारे में बताया जाता है। आप बीएससी जूलॉजी के बाद पीजी डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं जिनकी सूची निम्न प्रकार है

  • Post Graduate Diploma In Advanced wildlife Management
  • Post Graduate Diploma in Animal Welfare
  • Post Graduate Diploma in veterinary Science

Zoology Jobs after BSC Course

बीएससी जूलॉजी के बाद इस क्षेत्र में अनेक जॉब क्षेत्र उपलब्ध हैं। अगर आप बीएससी- जूलॉजी के बाद नौकरी करना चाहते हैं तो इसके लिए भारत में सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में भरपूर नौकरियां उपलब्ध हैं। इन Jobs की सूची निम्न प्रकार है

  1. फॉरेंसिक ऑफिसर
  2. लैब असिस्टेंट
  3. रिसर्च ऑफिसर
  4. इनफॉरमेशन ऑफीसर
  5. टेक्निकल ऑफीसर
  6. मेडिकल ऑफिसर
  7. रिसर्च साइंटिस्ट
  8. एनवायरमेंट कंसलटेंट

Zoology से BSC करने के बाद आप ऊपर बताए गए सभी क्षेत्र में नौकरियों के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इनके अलावा यदि आप सरकारी संगठन में नौकरी करना चाहते हैं तो इसकी सूची में प्रकार है

  1. Forest Department
  2. Zoological Survey of India
  3. Wildlife Organization
  4. Research Institute of India

BSC Zoology के बाद सैलरी कितनी मिलती है  

यह कोर्स करने के बाद आप विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियां प्राप्त कर सकते हैं। अलग-अलग क्षेत्र की नौकरियों और उनके पदों के अनुसार इस क्षेत्र में अलग-अलग सैलरी स्ट्रक्चर होता है।

जॉबसैलरी (रु.)
रिसर्च साइंटिस्ट9 लाख़ प्रति वर्ष  
जूनियर रिसर्च फेलो5 लाख़ प्रति वर्ष  
सीनियर रिसर्च फेलो7 लाख़ प्रति वर्ष  
क्लिनिक रिसर्च को-ऑर्डिनेटर5 लाख़ प्रति वर्ष  

निष्कर्ष- Career in BSC Zoology in Hindi

दोस्तों इस लेख में हमने BSC Zoology Course Details in Hindi के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की है। आशा करते हैं कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी है तो इसे अपने अन्य दोस्तों के साथ निश्चित रूप से शेयर करें।

FAQs- BSC Zoology Course Details in Hindi

BSC Zoology Course की फीस कितनी है?

यह कोर्स 6 सेमेस्टर में बांटा गया है। इस कोर्स के प्रत्येक सेमेस्टर की फीस ₹7000 से लेकर ₹15000 तक हो सकती है अर्थात इस पूरे कोर्स की फीस 80 हजार रुपए से लेकर 1.30 लाख रुपए तक हो सकती है।

यह फीस अलग-अलग कॉलेज के अनुसार उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधा के अनुसार अलग-अलग भी हो सकती है। इसलिए फीस की अपडेटेड जानकारी, एक बार कॉलेज की वेबसाइट पर भी चेक जरूर कर लें।

BSC-Zoology Ke Liye Age Limit कितनी है?

इस कोर्स के लिए अभ्यर्थी की नूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।

Zoology BSC Course में प्रवेश किस प्रकार होता है?

इस कोर्स में प्रवेश, दो प्रक्रियाओं के आधार पर होता है- जिनमें से एक मेरिट के आधार पर है और दूसरा प्रवेश परीक्षा के आधार पर।

नमस्ते! मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैं कैरियर बनायें ब्लॉग की फाउंडर और ऑथर हूँ। मैंने वर्ष 2003 में इलाहबाद विश्विद्यालय से स्नातक किया है। मैं एक डिजिटल मार्केटर और सोशल मीडिया एन्फ़्लुएन्सर हूँ। मैं YouTube, Facebook, Instagram, Quora, Medium पर एक्टिव हूँ जहां से आप मेरे बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment