रेडियो जॉकी कैसे बनें (RJ Kaise Bane)- Radio Jockey Ke Liye Yogyata

how-to-become-radio-jockey-kaise-bane-rj-kaise-bane-rj-banne-ke-liye-kya-kare-in-hindi
RJ Banne Ke Kiye Kya Kare- Radio Jockey Kaise Bane

साथियों आज मैं आपको बताउंगी कि RJ Kaise Bante Hain, Radio Jockey Kaise Bane. लोगों को लगता है कि Higher Studies करके ही करियर बनाया जा सकता है। मगर ऐसा नहीं है, साधारण पढ़ाई करके भी आप फिल्मों में एक्टर बन सकते हैं, स्टैंडअप कॉमेडियन बन सकते हैं। यहाँ तक कि आप Radio Jockey भी बन सकते हैं। अगर आपकी आवाज़ ख़ास है और लोगों को attract कर सकती है तो आप रेडियो जॉकी बनकर अपना करियर बना सकते हैं।

अगर आपको नहीं पता कि रेडियो जॉकी क्या है या फिर रेडियो जॉकी शब्द पहली बार सुन रहे हैं, तो आपको हमारा यह लेख ज़रूर पढना चाहिए। आपने रेडियो पर अक्सर लोगों को फरमाईशी गीत बजाते हुए सुना होगा, ये एक तरह से एंकर ही होते हैं मगर इन्हें Radio Jockey कहा जाता है।

अगर आपकी आवाज़ दमदार है और आप भी रेडियो में आना चाहते हैं तो आपको ये जानना बहुत ज़रूरी है कि Radio Me Kaise Jaye, Radio Jockey Kaise Bante Hain और Radio Jockey Ke Liye Yogyata क्या होती है?

आज का यह लेख Radio Jockey Kaise Bante Hain इसके बारे में है। इसमें मैं आपको बताउंगी कि Radio Jockey Ke Liye Yogyata क्या होती है, Radio Me Job Kaise Paye और Radio RJ Kaise Bane?

Radio Jockey किसे कहते हैं?

लेख में सबसे पहले हम जानेंगे Radio Jockey Kya Hai? रेडियो जॉकी, Radio Station पर काम करने वाला एक कर्मचारी होता है जो Musical Shows को Host करता है। रेडियो जॉकी (RJ) प्रतिदिन एक निश्चित समय पर अपनी मनमोहक आवाज़ से रेडियो शो का संचालन करता है और लोगों को उनके मनपसंद गाने सुनाकर उनका मनोरंजन करता है।

ऐसा नहीं है कि रेडियो जॉकी का काम केवल गाने सुनाना है। वो लोगों को फोन लगाकर उनसे मजेदार बातें करते हैं जिसका सीधा प्रसारण रेडियो पर होता रहता है। वो बीच बीच में चुटकुले सुनाकर श्रोताओं की बोरियत भी दूर करते हैं। यही नहीं, रेडियो जॉकी आपके शहर में हो रही घटनाओं, यातायात, मौसम आदि की जानकारी भी देते हैं।

ये भी पढ़ें…
SSP Full Form in Hindi | SSP कैसे बनें
Architect Kaise Bane | How to become an Architect in Hindi
साइंटिस्ट कैसे बनें | How To Become Scientist in Hindi
PGT, TGT, Primary Teacher कैसे बनें- Qualification क्या है?
Forensic Science Kya Hai | Forensic Scientist कैसे बनें
Software Engineer Kaise Bane

Radio Jockey का काम क्या होता है? 

  • एक निश्चित समय पर  रेडियो पर म्यूजिकल शो होस्ट करने का काम आरजे (RJ) का होता है।
  • RJ का मुख्य काम श्रोताओं का Entertainment करना और मौसम, यातायात आदि की जानकारी को उन तक पहुँचाना होता है।
  • यह रेडियो के लिए कई तरह के संगीत कार्यक्रमों का आयोजन कराता है और उनके लिए स्क्रिप्ट भी लिखता है।
  • यह समय समय पर Celebrities का इंटरव्यू भी लेता है और उसे लोगों को Live सुनाता है।
  • यह आवश्यकतानुसार, अपने शो के बीच में कंपनियों अथवा सरकारी सुविधाओं, सर्विसेज, प्रोडक्ट्स आदि का Promotion भी करता है।
  • रेडियो पर Musical Show के दौरान Contest आयोजित करने का काम भी इसे दिया जाता है।  

Radio Jockey Ke Liye Qualification- Radio Jockey Kaise Bane

  • सर्वप्रथम अच्छे अंकों से दसवीं (10th) क्लास पास करें।
  • इसके बाद बारहवीं कक्षा (इंटरमीडिएट 10+2) पास करें। 12th Class किसी भी स्ट्रीम से की जा सकती है।
  • जब आप 12वीं कक्षा पास कर लेते हैं तब किसी प्रतिष्ठित और मान्यताप्राप्त College, Institute (संस्थान) से रेडियो डिग्री अथवा डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं।
  • रेडियो जॉब करने के लिए बहुत से कोर्स उपलब्ध हैं। आप किसी भी कोर्स का चयन कर सकते हैं। रेडियो कोर्स की लिस्ट नीचे दी गई है।
  • कोर्स करने के बाद किसी भी Radio Station, चाहे वो क्षेत्रीय हो या राष्ट्रीय, में आवेदन करके रेडियो जॉकी बन सकते हैं।  

ये भी पढ़ें: 12th Ke Baad VFX में करियर। VFX Artist Kaise Bane?

Radio Jockey Banne Ke Liye Kya Kare- List of Best Radio Jockey Course in Hindi

रेडियो जॉकी बनने के लिए सर्टिफिकेट अथवा डिप्लोमा कोर्स किया जा सकता है। इन कोर्सेज का विवरण नीचे दिया गया है।

Radio Jockey Certificate Course

Name of The CourseCourse Duration
सर्टिफिकेट कोर्स इन रेडियो जॉकीन्ग6 माह
सर्टिफिकेट कोर्स इन रेडियो जॉकीन्ग एण्ड एंकरिंग टीवी जर्नलिज्म6 माह
सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्पेयरिंग, डबिंग, अनाउन्सिंग एंड ब्रॉडकास्टिंग6 माह
सर्टिफिकेट कोर्स इन रेडियो प्रोडक्शन प्रोग्राम6 माह

Radio Jockey Diploma Course

Name of The CourseCourse Duration
डिप्लोमा इन रेडियो जॉकीन्ग (DRJ) एंड रेडियो प्रोडक्शन1 वर्ष
डिप्लोमा एंड सर्टिफिकेट कोर्स इन रेडियो जॉकी1 वर्ष
डिप्लोमा इन रेडियो मैनेजमेंट1 वर्ष
डिप्लोमा इन प्रोग्रामिंग एंड ब्रॉडकास्ट मैनेजमेंट1 वर्ष

बिना कोर्स किये रेडियो जॉकी कैसे बनें

क्या आप जानते हैं कि आप रेडियो कोर्स किये बिना भी रेडियो जॉकी बन सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी रेडियो स्टेशन में इंटर्नशिप करनी होगी। इंटर्नशिप करने के बाद आप उसी रेडियो स्टेशन में या फिर किसी अन्य रेडियो स्टेशन में RJ के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Film Director Kaise Bane- फिल्म डायरेक्टर कैसे बन सकते हैं? 

रेडियो जॉकी कोर्स में क्या सिखाया जाता है – Radio Jockey Course Syllabus in Hindi

  • Communication Skill Development
  • Voice Techniques
  • Voice Modulation
  • Training on Music Programming
  • Experience in Transmission System
  • Use of Microphones
  • Training on Console
  • Console Handling
  • Working of System and Broadcast Console
  • Live Shows and OB Recording
  • Live Break Training
  • Radio Audience Measurement System

रेडियो जॉकी बनने के लिए योग्यता क्या होती है- Radio Jockey Ke Liye Yogyata

एक सफल RJ बनने के लिए नीचे दिए गए गुणों का होना आवश्यक है:

  • Clarity of Voive– आवाज एकदम से स्पष्ट और साफ़ होनी चाहिए। आवाज में अनूठापन होना आवश्यक है। 
  • Precise- कम शब्दों में अपनी बात रखने की कला आनी चाहिए।
  • To the Point- बातों को To The Point कहने का अभ्यास होना चाहिए।
  • Communication Skill अच्छी होनी चाहिए।
  • हिंदी, अंगरेजी और क्षेत्रीय भाषा बोलने का अनुभव होना चाहिए।
  • बातों में कॉन्फिडेंस झलकना चाहिए।
  • Presence of Mind- वाक्पटुता में माहिर होना चाहिए।
  • संगीत का ज्ञान होना चाहिए
  • लोगों की भावानाओं को समझने वाला होना चाहिए।
  • संगीत के अलावा श्रोताओं के मूड और उनके लिए रोजमर्रा की आवश्यक जानकारी मुहैया कराना आना चाहिए।
  • RJ को हमेशा खुशमिजाज़ होना चाहिए। लोगों को चुटकुले और हंसीं वाली बातें सुना कर उनका मनोरंजन करने की कला आनी चाहिए।

Radio Jockey Ki Salary Kitni Hoti Hai?

चूंकि यह Skill Based Job है, इसलिए इसकी सैलरी का सही अंदाजा लगाना मुश्किल है। रेडियो जॉकी की सैलरी शुरुआत में कम होती है लेकिन बाद में अनुभव हो जाने के बाद इसमें बढ़ोत्तरी हो जाती है।

रेडियो जॉकी को जॉब की शुरुआत में रु. 15,000/- से रु. 20,000/- बड़े आराम से मिल जाते हैं। अगर आप पॉपुलर हो जाते हैं तो आपको मुंह माँगी सैलरी दी जाती है।  

Frequently Asked Questions- Radio Jockey Kaise Bane

मैं 12वीं के बाद रेडियो जॉकी कैसे बन सकता हूं?

12वीं कक्षा पास कर लेने के बाद आप किसी प्रतिष्ठित और मान्यताप्राप्त कॉलेज अथवा संस्थान से रेडियो डिग्री या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं।

रेडियो जॉकी के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

इसके लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2 अथवा 12वीं पास होना अनिवार्य है।

रेडियो जॉकी कौन बन सकता है?

कोई भी व्यक्ति जिसकी आवाज़ स्पष्ट, आकर्षक और मधुर है और उसे लोगों के साथ लगातार बात करने में अच्छा लगता है, रेडियो जॉकी बन सकता है। इसे अपना प्रोफेशन बनाने के लिए आरजे का कोर्स करना अच्छा रहता है।

क्या आरजे एक अच्छा करियर है?

जी हाँ, अगर आप अपने मधुर आवाज से लोगों का मनोरंजन कर सकते हैं, या उन्हें आकर्षित कर सकते हैं तो यह करियर आपके लिए सर्वोत्तम है।


रेडियो जॉकी को कितनी भाषाओं का ज्ञान होना आवश्यक है?

इसके लिए किसी विशेष भाषा या कई भाषाओं का ज्ञान होना आवश्यक नहीं है। अगर आप हिंदी और अंगरेजी भाषा स्पष्ट और मधुर तरीके से बोल सकते हैं तो आप आरजे बनने के लिए परफेक्ट हैं।

क्षेत्रीय भाषा के आरजे बनने के लिए आपको उस क्षेत्र की भाषा आनी चाहिए जहाँ आप अपना प्रोग्राम होस्ट करेंगे।

निष्कर्ष- How to become RJ in Hindi

मित्रों, हम उम्मीद करते हैं कि आपको समझ में आ गया होगा कि Radio Jockey Kaise Bane और Radio Jockey Ke Liye Yogyata Kya Honi Chahiye? लेख पढ़कर आप ये भी समझ गए होंगे कि Radio Me Job Kaise Milti Hai?

अगर अभी भी आप नहीं समझ पाये कि Radio Me Job Kaise Paye तो आप अपनी दुविधा और सवाल हमें कमेंट करके बता सकते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दे सकें जिससे आप इस क्षेत्र में अपना करियर बना पायें।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment