IGD Bombay Art Franchise कैसे लें- IGD Bombay Franchise Cost in India

IGD Bombay Art Franchise Kaise Le: आप IGD Bombay Art को कला के क्षेत्र में एक अनूठी पहल के रूप में देख सकते हैं। प्रत्येक कलाकार के पास अपनी कला का एक हुनर होता है और IGD Bombay Art इसी हुनर को तराशने का काम करता है।

यह एक डिप्लोमा प्रदान कर लोगों को अपनी कला के जरिए अपना करियर बनाने का एक मौका प्रदान करता है ताकि आप एक शिक्षक के तौर पर अपनी कला को दुनिया में बाकी लोगों को भी सिखा सकें।

वर्तमान समय में यह काफी प्रसिद्ध हो चुका है और आप यदि शिक्षा के क्षेत्र में व्यापार करने की इच्छा रखते हैं तो आप IGD Bombay Art franchise ले सकते हैं। इसलिए हम आपको बताएंगे कि आप IGD Bombay Art Franchise Kaise Le और कैसे इस Business से लाभ कमायें?

igd-bombay-art-franchise-kaise-le

IGD Bombay Art Kya Hai- IGD Bombay Art Full Form

यदि आप IGD Bombay Art Full Form के बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि IGD Bombay Full Form in Hindi है- इंटरमीडिएट ड्राइंग ग्रेड एग्जामिनेशन, बॉम्बे।

What is IGD Bombay Art

IGD Bombay Art एक सर्टिफिकेट कोर्स है जो कला में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए कराया जाता है। इस कोर्स को करने के पश्चात कोई भी विद्यार्थी बिना B. Ed की डिग्री प्राप्त किए भी किसी स्कूल या संस्थान में एक कला शिक्षक के रूप में कार्य करने के योग्य हो जाता है। इसके लिए उसे किसी अन्य डिग्री की आवश्यकता नहीं पड़ती।

हम आपको बता दें कि इस कोर्स की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार द्वारा कराई गई थी। हाल में यह महाराष्ट्र के अलावा उत्तर प्रदेश में भी पूरी तरह वैध माना जाता है। यहां पर इस कोर्स को करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बिना B.Ed के भी एक कला शिक्षक के रूप में नियुक्ति प्राप्त हो जाती है।

IGD Bombay Art Certificate

IGD Bombay Art, निश्चित ही प्रतिस्पर्धा के इस युग में कला के क्षेत्र में आपको एक अवसर प्रदान करता है जिससे आप अपनी कला को न केवल निखार सकते हैं बल्कि उसके जरिए अपना करियर भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको इस कोर्स में आवेदन करना होता है और कुछ शुल्क जमा करना पड़ता है। इसके पश्चात आपको IGD Bombay Art द्वारा एक डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान कर दिया जाता है। IGD Bombay Certificate Verification के बाद आप कलाकार के रूप में नौकरी के पात्र हो जाते हैं।

IGD Bombay Art के पास ऐसे प्रमाणित और विशेषज्ञ व्यक्ति मौजूद हैं जो कला सिखाने का कार्य कर रहे हैं। यह बेहतर गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करते हैं जिससे एक कलाकार अपनी कला में पारंगत हो सके। परंतु इस कोर्स को करने के लिए कुछ न्यूनतम शर्त भी निर्धारित की गई है।

इसके लिए यह जरूरी है कि आपने 12वीं कक्षा पास कर रखी हो। यदि आपने 12वीं कक्षा पास नहीं की है तो आप इस कोर्स के लिए योग्य नहीं है। इस कोर्स के जरिए योग्य विद्यार्थियों को सरकार A, B, C ग्रेड के प्रमाण पत्र उपलब्ध कराती है जो उनके Art Skills को Certify करते हैं।

IGD Bombay Art Government Jobs

इस डिप्लोमा को करने पर कुछ विशेष लाभ प्राप्त होते हैं क्योंकि इस डिप्लोमा की वैल्यू B. Ed की डिग्री के बराबर है। इसलिए यदि आपके पास IGD Bombay का डिप्लोमा है तो आपको B. Ed करने की जरूरत नहीं है। आपको किसी भी इंटर कॉलेज या हायर सेकेंडरी कॉलेज में Drawing Instructor के लिए रखा जा सकता है। इसके अलावा Government Jobs के रूप में आपको गन फैक्ट्री, रोडवेज, रेलवे, मेडिकल कॉलेज इत्यादि में भी कलाकार या फिर डिज़ाइनर के पद पर नौकरी मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:

IGD Bombay Art Franchise Kaise Le- How to get IGD Bombay Art Franchise in Hindi

यदि आप IGD Bombay Art Franchise लेना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले फ्रेंचाइजी की पर्याप्त जानकारी ले लेनी चाहिए जैसे फ्रेंचाइजी क्या होती है और इसे कैसे प्राप्त किया जाता है?

हम आपको बता दें की कोई भी बड़ी कंपनी अपने नेटवर्क को फैलाने के लिए अलग-अलग स्थान पर अपनी ब्रांच स्थापित करती है। प्रत्येक ब्रांच का संचालन करने के लिए वह कुछ व्यक्तियों को पूर्व निर्धारित Franchise Fees के एवज़ में नियुक्त करती है।

Franchise Fees देने पर वह उन व्यक्तियों को अपनी सेवाएं लोगों को उपलब्ध कराने का अधिकार दे देती है। इन्हीं अधिकारों को फ्रेंचाइजी कहा जाता है। जिसके मिलने के बाद आप अपना बिज़नेस शुरू कर सकते हैं और लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

IGD Bombay Art Franchise लेने के लिए आपको इसकी वेबसाइट पर आवेदन करना होता है। आवेदन करने से पहले आप यह जान लें की IGD Bombay Art Franchise क्या है?

IGD Bombay Art in Hindi- What is IGD Bombay Art?

दरअसल IGD Bombay Art की स्थापना Sarvesh Sankar द्वारा सन 2007 में मुंबई में की गई थी। इसका हेड ऑफिस मुंबई में ही स्थित है। IGD Bombay Art एक पब्लिक ऑर्गेनाइजेशन है जोकि आज पूरे भारत में फैला हुआ है।

यह मुख्य रूप से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा संस्थान है। इसका Business कलात्मक शिक्षा यानी की Art Education के क्षेत्र से संबंधित है और इसके Business का मुख्य विषय प्रोफेशनल कोर्स हैं। आप भी इसके साथ जुड़ कर ऐसा संस्थान स्थापित कर सकते हैं।

संस्थान कुछ इस तरह होना चाहिए जिसमें आप विद्यार्थियों को IGD Bombay Art Course करवा सकें। इस तरह के Art Course करा कर आप इससे अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं।

IGD Bombay Art Support: कैसे प्रदान करती है समर्थन?

igd-bombay-art-franchise-kaise-le-full-form-in-hindi
Image Credit: Pexels

यदि आप भी IGD Bombay Art Ki Franchise ले रहे हैं तो आपको इस संस्था द्वारा कुछ विशेष समर्थन प्रदान किए जाते हैं ताकि इसके जरिए आप अपने business को बढ़ा सकें। यह आपको IGD Bombay Art Course Fees निर्धारित करने के लिए समय-समय पर सलाह उपलब्ध कराती है।

साथ ही यह आपको client acquisition support, client interaction training, relationship manager support भी प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त यह आपके व्यवसाय को मैनेज करने के लिए सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध कराते हैं और मार्केटिंग के लिए भी सहायता प्रदान करते हैं। यह आपके लिए लोकल एडवरटाइजमेंट भी उपलब्ध कराती है।

इन सबके अलावा यह संस्था इस बात का ध्यान रखती है कि इसके साथ जुड़े व्यक्तियों को यदि किसी प्रकार की ट्रेनिंग सुविधा की आवश्यकता हो तो वह भी यह प्रदान करते हैं। IGD Bombay Art Franchise लेने पर आपको और आपके स्टाफ को टीचर ट्रेनिंग प्रदान की जाती है।

इसमें IGD Art Teacher Training के अतिरिक्त Curriculum Training और ट्रेनिंग हेल्प डेस्क की भी मदद प्रदान की जाती है। परंतु इस ट्रेनिंग के लिए आपको ₹4500 का भुगतान करना पड़ता है। इसके लिए Registration और एप्लीकेशन बिल्कुल मुफ्त रखा गया है।

ये भी पढ़ें:

फ्रेंचाइजी लेने पर आपको किन-किन चीजों की होगी आवश्यकता?

जब आप आई जी डी बॉम्बे Art Franchise लेते हैं तो उसके लिए आपको एक स्थान की आवश्यकता होती है ताकि आप अपने बिज़नेस को शुरू कर सकें और संस्था द्वारा आयोजित कोर्स, लोगों को प्रदान कर सकें। इसके लिए आपको एक जगह की आवश्यकता होती है जो करीब 600 से 1200 sqft की होनी चाहिए।

इसके अलावा आप को कम से कम दो से तीन कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ सकती है। आपके लिए यह ज़रूरी है कि आप के कर्मचारियों में से किसी एक कर्मचारी ने इस क्षेत्र में या तो डिप्लोमा या कोई मान्यता प्राप्त कोर्स कर रखा हो, तभी वह योग्य होगा। इसके साथ ही आपको कुछ अन्य जरूरी चीजों की आवश्यकता है जैसे:

  • Reception area
  • Counselling area
  • Classrooms
  • Air conditions
  • CCTV set-up
  • Computer
  • Internet connection

यदि आपके पास कोई स्थान पहले से उपलब्ध है तो यह अच्छा है परंतु यदि आपके पास कोई भी अच्छा स्थान उपलब्ध नहीं है तो आप किसी क्षेत्र में कोई जगह किराए पर भी ले सकते हैं।

IGD Bombay Art Franchise Cost in India

IGD Bombay Franchise Cost in India: फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के लिए आपको करीब 3 लाख के निवेश की आवश्यकता होती है क्योंकि IGD Bombay Art Franchise Fees करीब रु. 1.0 लाख है। इसके अतिरिक्त आपको इसका इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए करीब 2 लाख की जरूरत पड़ सकती है।

आई जी डी बॉम्बे आर्ट फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के लिए योग्यता- IGD Bombay Art Eligibility

igd-bombay-art-franchise-kaise-le

इस संस्था में यदि आप Franchise प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं तो आपको यह जानना अत्यंत आवश्यक हो जाता है कि इसके लिए क्या-क्या योग्यता निर्धारित की गई है। हम आपको बता दें कि यदि आप इस संस्था की franchise प्राप्त करना चाहते हैं तो आपकी उम्र 28 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

इसके अलावा आपके लिए जरूरी है कि आप किसी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त कर चुके हों। हालांकि अगर आपके पास अनुभव है तो यह काफी अच्छा रहेगा परंतु अगर नहीं है तो भी फ्रेंचाइजी प्राप्त करने में कोई विशेष फर्क नहीं पड़ेगा।

IGD Bombay Art franchise प्राप्त करने के लिए कैसे करें आवेदन?

How to apply for IGD Bombay Art

IGD Bombay Art फ्रैंचाइज़ी प्राप्त करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया अत्यंत आसान है। इसके लिए आपको सर्वप्रथम इन की वेबसाइट पर जाना होगा, और होम पेज पर उपलब्ध फॉर्म को भरना होगा। इसमें आपको अपने कुछ विवरण जैसे जन्म तिथि, नाम और पता इत्यादि भरने होंगे। इसके पश्चात एक मामूली फीस दे कर आप इस फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं।

इस प्रकार आप की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती है। परंतु फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है जैसे:

  • Franchise agreement
  • Aadhar card
  • Photo
  • Email id
  • Pan card
  • GST certificate
  • Address proof
  • Rent agreement
  • Business TAN copy
  • NOC

यदि आपके पास यह सभी दस्तावेज उपलब्ध हैं तो आप फ्रेंचाइजी प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अपना बिज़नेस शुरू कर सकते हैं और लाभ कमा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

निष्कर्ष

इस लेख के माध्यम से हमने आपको IGD Bombay Art Franchise Kya hai, IGD Bombay Art Franchise Full Form in Hindi और What is IGD Bombay Art के बारे में जानकारी दी हैI

हमें आशा है कि आपको IGD Bombay Art Franchise Kaise Le, इस बारे में पता चल गया होगा और IGD Bombay Art Franchise Cost in India के बारे में जानकारी मिली होगी। वैसे तो हमने IGD Bombay Art Course Fees आदि की भी जानकारी आपको दी है परंतु यदि आप फिर भी कोई अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इनकी वेबसाइट www.igdbombayart.in पर भी जा सकते हैं। इसके अलावा आप इनके हेल्पलाइन नंबर- 8858387996 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment