Bluestone Jewellery Franchise Kaise Le | How To Get Bluestone Jewellery Franchise in Hindi

Bluestone Jewellery Franchise Kaise Le: भारतीय लोग प्राचीन काल से ही jewellery के शौकीन रहे हैं। फिर चाहे वह स्त्री हो या पुरुष, jewellery का क्रेज तो हर वर्ग के लोगों में बराबर देखा जा सकता है। समय में बदलाव के साथ-साथ ज्वेलरी में भी लोगों की पसंद बदलती जा रही है। वर्तमान समय में लोग पारंपरिक गोल्ड ज्वेलरी की अपेक्षा डिजाइनर ज्वेलरी ज्यादा पसंद करने लगे हैं।

लोगों की इसी डिमांड के आधार पर ज्वेलरी स्टोर के बिजनेस में भी बाढ़ सी आ गई है। ऐसे में ज्यादातर निवेशक अपना पैसा किसी अच्छे ब्रांड के ज्वेलरी स्टोर में ही इन्वेस्ट करने में विश्वास रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि किसी भी बिजनेस में होने वाला मुनाफा काफी हद तक ब्रांड की लोकप्रियता पर भी निर्भर करता है।

अगर आप भी ज्वेलरी के क्षेत्र में खुद का बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए किसी अच्छे ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेना बेहद लाभदायक होगा। परंतु यदि आप जानते ही नहीं है कि ब्लू स्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको किन चीजों की आवश्यकता होती है।

तो दोस्तों! ऐसे में आपको फिक्र करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आज आप बिल्कुल सही जगह पर पहुंच चुके हैं जहां आपको Best Jewellery Store Franchise लेने संबंधी पूरी जानकारी दी जाएगी।

bluestone-jewellery-franchise-kaise-le

Bluestone Jewellery Franchise Kaise Le

अगर आपने एक Jewellery Store का owner बनने का प्लान बना ही लिया है तो आपके लिए Bluestone Jewellery Franchise लेना ही उत्तम विकल्प रहेगा। Friends! यदि आप ब्लू स्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी लेने के लिए इन्वेस्टमेंट, जरूरी दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़े रहे। हमारा विश्वास है कि हम आपको ब्लू स्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी से संबंधित सभी सवालों के जवाब देने में कामयाब होंगे।

ये भी पढ़ें: Star Bazaar Franchise Kaise le | How to Get Star Bazaar Franchise in Hindi

Bluestone Jewellery Franchise Kya Hai

ब्लू स्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी एक जाना माना फैशन ज्वेलरी स्टोर है जो भारतीय कल्चर के साथ-साथ आधुनिकता को भी साथ लेकर चलता है। ब्लूस्टोन ज्वेलरी की मांग भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रहती है।

ब्लूस्टोन ज्वेलरी की शुरुआत सन 2011 में गौरव सिंह कुशवाहा द्वारा की गई थी। इस कंपनी का मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है जहां से गौरव सिंह कुशवाहा ने First Bluestone Jewellery Store शुरू किया था।

जैसा कि आप जानते ही हैं, हर बड़ी कंपनी अपना विस्तार करने के लिए ब्रांच डिस्ट्रीब्यूशन का प्लान बनाती हैं। इसी स्ट्रेटजी के आधार पर ब्लूस्टोन ज्वेलरी ने भी सन 2019 में फ्रेंचाइजी वितरण का कार्यक्रम आरंभ किया।

ब्लू स्टोन की डिमांड और लोकप्रियता को देखते हुए Bluestone Jewellery Store Franchise लेने के लिए निवेशकों में होड़ लगी हुई है। आज ब्लू स्टोन पूरे भारत देश में फ्रेंचाइजी वितरण कर रहा है। ऐसे में यदि आप भी ब्लू स्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी लेते हैं तो यह आपके लिए एक सुनहरी मौका होगा।

Bluestone Jewellery Franchise Cost (ब्लूस्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी में निवेश)

इस बात से तो आप सभी भली भांति परिचित होंगे कि किसी भी बिजनेस को आरंभ करने के लिए सबसे पहले इन्वेस्टमेंट की तरफ ही ध्यान दिया जाता है। ऐसे में यदि आप भी Bluestone Jewellery Franchise लेना चाहते हैं तो आपको अच्छी खासी रकम इन्वेस्ट करनी होगी।

ब्लूस्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कम से कम एक करोड़ रुपए से लेकर दो करोड़ रुपए की आवश्यकता पड़ सकती है। Bluestone Jewellery Franchise Investment के अंतर्गत आप को कम से कम 50 हजार रुपए फ्रेंचाइजी शुल्क के रूप में भी जमा कराने होंगे।

ब्लू स्टोन फ्रेंचाइजी में आने वाली लागत अन्य कई factors पर आधारित होती है जिसके अंतर्गत कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी, एयर कंडीशनर और सीसीटीवी सेट अप भी अनिवार्य है। इसके अलावा कंपनी ने ब्लू स्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए 2 से लेकर 7 लोगों को स्टाफ के रूप में भी रखने की सख्त हिदायत दी है।

हालांकि ब्लू स्टोन कंपनी द्वारा प्रोडक्ट डिलीवरी के लिए किसी तरह की बंदिश नहीं है। मतलब कि यदि आप चाहें तो प्रोडक्ट डिलीवरी कर सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको व्हीकल का भी प्रबंध करना होगा। ऐसे में व्हीकल और पेट्रोल के खर्च में अलग से निवेश करने की जरूरत पड़ेगी।

ये भी पढ़ें: Green Trends Franchise Kaise Le | How to get Green Trends Franchise In Hindi!

ब्लू स्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी Land Requirement ( ब्लू स्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी के लिए जमीन की आवश्यकता)

bluestone-jewellery-franchise-store-delhi
Image Credit: Bluestone

किसी भी बिजनेस में सफलता हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम के साथ-साथ जमीन और सही लोकेशन का चयन भी महत्वपूर्ण होता है। अगर आप ब्लूस्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी के लिए भीड़भाड़ और रोड फ्रंट जैसी लोकेशन का चुनाव करेंगे तो यकीनन ग्राहकों को आप तक पहुंचने में आसानी होगी।

ब्लूस्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको minimum 500 स्क्वायर फीट से 1000 स्क्वायर फीट जगह का प्रबंध करना होगा। ब्लू स्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी में Billing काउंटर और प्रोडक्ट डिस्प्ले एरिया के लिए भी उचित जगह का घेराव करना होगा।

ब्लूस्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी में trial room और पार्किंग सुविधा देने के लिए किसी तरह का सख्त निर्देश नहीं दिया गया है। यदि आप चाहें तो अपने ग्राहकों के लिए vehicle parking और ट्रायल रूम का प्रबंध भी कर सकते हैं।

ब्लू स्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कैसे करें

ब्लू स्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी के लिए कंपनी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प दिया गया है। Bluestone Jewellery Franchise Online Application के लिए आवेदनकर्ता को कुछ simple स्टेप्स follow करने होते हैं जो कि निम्नलिखित हैं:

  • Firstly, company की ऑफिशियल website पर जाकर contact करें।
  • Official Website of Bluestone Jewellery Store Franchise: www.bluestone.com
  • इसके बाद Homepage पर Contact Us के option पर click करें।
  • तत्पश्चात आपके सामने form ओपन होगा जिसमें applicant संबंधित कुछ important information भरनी होती है।
  • इस form में applicant का नाम, ईमेल आईडी, Phone Number और एड्रेस आदि जरूरी जानकारी भरने के पश्चात submit के Button पर click करके फॉर्म जमा करें।

यदि company द्वारा आपका फॉर्म देख लिया जाता है तो company के उच्च अधिकारी आपसे खुद contact करेंगे।

ये भी पढ़ें: Zudio Franchise Kaise Le | How to Get Zudio Franchise in India -Hindi

Bluestone Jewellery Franchise Contact Process (ब्लू स्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी संपर्क सूत्र)

ब्लूस्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप कंपनी से फोन नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप सीधे कंपनी के हेड ऑफिस में जाकर ब्लूस्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी के बारे में आवश्यक पूछताछ कर सकते हैं।

  • Bluestone Jewellery Franchise Customer Care Number: 1800 419 0066 (9am-10pm, 7 days a week)

Bluestone Jewellery Franchise Head Office Address

Bluestone Jewellery and Lifestyle Pvt. Ltd.
No 89/2, Munnekolala, Marathahalli Outer Ring Road, Bangalore 560037,
Karnataka, India

Bluestone Jewellery Franchise Profit Margin (ब्लू स्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी में मुनाफा)

Bluestone Jewellery Store का नाम और पहचान ही अपने आप में एक बेहतरीन मुनाफा है। परंतु फिर भी अगर ब्लूस्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी से होने वाले प्रॉफिट मार्जिन की बात की जाए तो उसमें कुल बिक्री पर केवल 10% कमीशन कंपनी द्वारा ग्रहण किया जाता है। हालांकि कुल बिक्री का 90% हिस्सा फ्रेंचाइजी लेने वाले के पास ही रहता है।

ये भी पढ़ें: FirstCry Franchise Kaise Le | How to Get FirstCry Franchise in Hindi?

Terms & Conditions (ब्लू स्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी के नियम एवं शर्तें)

bluestone-jewellery-franchise-terms-and-conditions

● Bluestone Jewellery Store में Franchise Tenure के रूप में 5 वर्ष का समय निर्धारित किया गया है।
● Bluestone Jewellery Franchise के लिए 3-4 years तक का ROI पीरियड है।
● ब्लूस्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी लेने के लिए Applicant की उम्र 21 Years & above होनी चाहिए।

Bluestone Jewellery Franchise Benefits (ब्लू स्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी लेने के फायदे)

  • सबसे पहले तो ब्लूस्टोन ज्वेलरी ब्रांड का famous होना ही अपने आप में एक फायदा है। हमारा मतलब की ब्लू स्टोन ज्वेलरी हर भारतीय की पहली पसंद है जिससे आपको 100% रिटर्न मिलता है।
  • ब्लूस्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी में निवेश करने के बाद भी कंपनी द्वारा आप को हर संभव सहायता दी जाती है ताकि आप ब्लूस्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी का सुचारू रूप से संचालन कर सकें।
  • इसके अलावा ब्लूस्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी में कंपनी द्वारा सेट अप से लेकर ट्रेनिंग तक में मदद की जाती है। ब्लूस्टोन ज्वेलरी स्टोर फ्रेंचाइजी के set up में कंपनी द्वारा मात्र 30 दिन का समय लिया जाता है।
  • ब्लूस्टोन ज्वेलरी Franchise में कंपनी द्वारा इन्वेंटरी प्लानिंग, ऑफर और product pricing में भी सपोर्ट मिलती है। इसके अतिरिक्त Client Acquisition Support, Client Interaction Training और Relationship Manager Support में भी सहायक है।
  • ब्लूस्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी के सेटअप में Interior Development Support के लिए भी कंपनी उत्तरदाई है। मार्केटिंग सपोर्ट के लिए कंपनी हर समय आपका साथ देने के लिए तैयार रहती है। मतलब कि आपको ब्लूस्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी के प्रमोशन के लिए अपनी जेब से पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • ब्लूस्टोन ज्वेलरी फ्रेंचाइजी के प्रमोशन के लिए कंपनी द्वारा Unit Interior & Exterior Ads, Local Advertisement, डिजिटल मार्केटिंग, Prints Advertisement और सेमिनार में help की जाती है।
  • Blue Stone Gold Jewellery Franchise के लिए जरूरी product information training, product display training और helpdesk ट्रेनिंग भी मुहैया कराई जाती है।

Bluestone Fashion Jewellery Store Product List

ब्लूस्टोन ज्वेलरी स्टोर में आपको ट्रेडिशनल और मॉडर्न jewellery हर समय ready मिलती है। इसके अलावा ब्लू स्टोन फैशन ज्वेलरी स्टोर में सिल्वर, डायमंड, गोल्ड और प्लेटिनम ज्वेलरी भी उपलब्ध है। ब्लूस्टोन ज्वेलरी की कीमत मात्र 3 हजार रुपए से शुरू होकर दो लाख रुपए तक रहती है।

ये भी पढ़ें: Franchise meaning in Hindi, Tamil, Telugu और अन्य भाषाओं मे [List of 77 Nos Best फ्रैंचाइज़ी]

निष्कर्ष

तो दोस्तों, आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में हमने आपको Bluestone Fashion Franchise से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई है। हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा Bluestone Jewellery Franchise Kaise Le | How to Get Bluestone Jewellery Franchise in Hindi संबंधित जानकारी अच्छी तरह से समझ आ गई होगी। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया द्वारा ज्यादा से ज्यादा साझा करें।

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

4 thoughts on “Bluestone Jewellery Franchise Kaise Le | How To Get Bluestone Jewellery Franchise in Hindi”

    • राहुल जी, आप इस आर्टिकल में ब्लूस्टोन ज्वेलरी कंपनी की दी गयी वेबसाइट अथवा कांटेक्ट नंबर पर संपर्क करके इनकी फ्रैंचाइज़ी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

      Reply

Leave a Comment