कैफ़े क्रीम फ्रैंचाइज़ी कैसे लें | Cafe Creme Franchise Hindi- Cost, Profit, How to Apply

Table of Contents

Cafe Creme Franchise Kaise Le: आजकल खुद का बिजनेस शुरू करने के प्रति लोगों का काफी रुझान बढ़ रहा है। खासतौर पर फूड एंड बेवरेज इंडस्ट्री में पैसा निवेश करना एक उत्तम निर्णय माना जा सकता है। इसके पीछे की वजह स्पष्ट है कि भारतीय युवाओं में फास्ट फूड के प्रति लगाव ज्यादा हो रहा है।

अगर आप भी ऐसा ही व्यवसाय शुरू करने का सोच रहे हैं तो आपको कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। दोस्तों! आज हम आपको Cafe Creme Franchise Kaise Le के बारे में पूरी जानकारी डिटेल में बताएंगे। तो चलिए, कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी लेने संबंधित जानकारी लेने के लिए इस आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़े रहे।

cafe-creme-franchise-kaise-le-in-hindi
Image Created at Canva

Cafe Creme Franchise क्या है- Cafe Creme Franchise Kaise Le?

कैफे क्रीम एक भारतीय cafe कंपनी है जो पिछले 15 सालों से food & beverage इंडस्ट्री में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है। इस कंपनी के संस्थापक कुणाल काशिकर की मेहनत से मात्र 4 साल में ही Franchise distribution शुरू हो गया था। वर्तमान समय में पूरे भारत में डेढ़ सौ से भी ज्यादा कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी आउटलेट खुल चुके हैं।

भारतीय युवाओं में कैफे क्रीम कोल्ड कॉफी और कैफे क्रीम सिग्नेचर ड्रिंक Kuka काफी लोकप्रिय हो रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हर महीने 20 से भी ज्यादा शहरों में 6,00,000 से भी ज्यादा Kuka Glass serve किए जाते हैं।

इसके अलावा Cafe Creme 40 से भी ज्यादा वैरायटी के चॉकलेट ड्रिंक परोसने में महारत हासिल कर चुका है। अपनी इसी लोकप्रियता के आधार पर कैफे क्रीम द्वारा फ्रेंचाइजी अपॉर्चुनिटी भी दी जाती है जो कि अपने आप में मुनाफे और बढ़ोतरी की गारंटी प्रदान करती है।

ये भी पढ़ें: Wine Tasting मे कैरियर कैसे बनाएं : 1 of the best job ever!

Cafe Creme Franchise को establish करने में skilled और टैलेंटेड प्रोफेशनल टीम द्वारा हर संभव मदद मुहैया करवाई जाती है। ऐसे में अगर आप भी कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी लेकर Business Owner बनना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छी अपॉर्चुनिटी बन सकता है।

कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी मॉडल का प्रकार (Types of Cafe Creme Franchise Model)

कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी में कंपनी द्वारा FOFO Model फ्रेंचाइजी प्रदान की जाती है जिसे 3 भाग में विभाजित किया जाता है। कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी में Kiosk, QSR और Premium मॉडल शामिल है। फ्रेंचाइजी में आने वाली लागत, अन्य नियम और शर्तें भी फ्रेंचाइजी के प्रकार से ही निर्धारित किए जाते हैं।

कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी में इन्वेस्टमेंट (Cafe Creme Franchise Cost)

Cafe Creme Kiosk Model Franchise Investment

जैसे कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं, Cafe Creme फ्रेंचाइजी में आने वाली लागत फ्रेंचाइजी के प्रकार पर निर्भर करती है। ऐसे में अगर बात की जाए Cafe Creme Franchise के Kiosk Model की तो इसमें आपको लगभग 9 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपये तक निवेश करने की आवश्यकता होती है।

Cafe Creme Kiosk Model में machinery & equipment के लिए approximately 1.4 लाख रुपए और interior के लिए 2.1 लाख रुपए खर्च करना होता है। इसके अलावा 3 लाख रुपए फ्रेंचाइजी फीस और 1 लाख रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में खर्च होते हैं। हालांकि सिक्योरिटी डिपॉजिट कंपनी द्वारा पूरी तरह से रिफंड कर दिया जाता है।

Cafe Creme Kiosk Model Franchise के लिए ROI 12 से लेकर 14 महीने तक निर्धारित की जाती है। कैफे क्रीम Kiosk Model Franchise में royalty की बात की जाए तो यह 8% रहता है।

Cafe Creme QSR Model Franchise Investment

Cafe Creme QSR Model Franchise के लिए निवेशकर्ता को लगभग 10 लाख रुपए से लेकर 11 लाख रुपए निवेश करना होगा। इस मॉडल के अंतर्गत आने वाले निवेश में 1.6 लाख रुपए मशीन और उपकरण के लिए खर्च होते हैं। बल्कि कम से कम 3 लाख रुपए इंटीरियर और 2 लाख रुपए अन्य खर्च में शामिल किया जाता है।

इस मॉडल में भी 3 लाख रुपए फ्रेंचाइजी फीस के लिए जमा कराना जरूरी होता है। साथ ही QSR Model में भी सिक्योरिटी डिपॉजिट के लिए जमा कराया गया 1 लाख रुपये पूरी तरह से रिफंडेबल है। Cafe Creme QSR Model Franchise के लिए ROI 14 से 16 महीने तक valid होता है। कैफे क्रीम के उक्त मॉडल में भी 8% रॉयल्टी निर्धारित किया जाता है।

Cafe Creme Premium Model Franchise investment

Cafe Creme प्रीमियम मॉडल में लगभग 12 लाख रुपए से लेकर 13 लाख रुपए total investment आती है। इस मॉडल में machinery & equipment के लिए 1.80 लाख रुपए निवेश करने होंगे। इसके अतिरिक्त इंटीरियर और अन्य खर्च के लिए क्रमश: 4.7 लाख और 2 लाख रुपए खर्च आता है।

ये भी पढ़ें: Foreign Language मे कैरियर कैसे बनाए ? 6 Best Foreign Languages to learn in India for Jobs

Cafe Creme फ्रेंचाइजी के बाकी मॉडल की तरह ही इस मॉडल में भी 1 लाख रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट रिफंड होगा। Cafe Creme Franchise Fee के रूप में 3 लाख रुपए जमा करवाना अनिवार्य है। Cafe Creme Premium Model में ROI 16 से 18 महीने का होता है। कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी के बाकी मॉडल की तरह ही कैफे क्रीम प्रीमियम मॉडल में भी 8% रॉयल्टी हैं।

Cafe Creme फ्रेंचाइजी की लागत interior cost के हिसाब से भी तय की जा सकती है क्योंकि इंटीरियर के डिजाइन पर खर्च कम या ज्यादा आ सकता है। इसके अलावा शुरुआती स्तर में कच्चे माल, ट्रेनिंग चार्ज और POS भी अन्य खर्च में शामिल किया जा सकता है।

कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए जमीन की जरूरत (Land Required For Cafe Creme Franchise)

cafe-creme-franchise-kaise-le-hindi
Image Credit: Cafe Creme

दोस्तों! जिस प्रकार Cafe Creme फ्रेंचाइजी में आने वाली लागत फ्रेंचाइजी के प्रकार पर आधारित है। उसी प्रकार Cafe Creme फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए जमीन की जरूरत भी फ्रेंचाइजी मॉडल पर निर्भर करती है। परंतु कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी शुरू करने हेतु आपको भीड़भाड़ और रोड फ्रंट वाली लोकेशन का चुनाव करना चाहिए ताकि आप कम समय में अच्छी कमाई कर सके।

Cafe Creme Kiosk Model Franchise के लिए कम से कम 100 स्क्वायर फीट जगह का प्रबंध करना होगा। बल्कि Cafe Creme QSR Model हेतु 200 स्क्वायर फीट जगह चाहिए। अगर बात की जाए Cafe Creme Premium Model Franchise की तो इसके लिए 400 स्क्वायर फीट जगह की आवश्यकता होती है।

कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents Required For Cafe Creme Franchise)

How to get Cafe Creme Franchise in Hindi: कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदनकर्ता को कुछ प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट और पर्सनल डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है। साथ ही कई प्रकार के बिजनेस डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करना भी अनिवार्य होता है जो कि निम्नलिखित हैं:

पर्सनल डॉक्यूमेंट:

● आईडी प्रूफ: पैन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड
● निवास स्थान प्रमाण पत्र: राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल
● बैंक अकाउंट पासबुक
● फोटो, ईमेल आईडी, फोन नंबर

बिजनेस डॉक्यूमेंट:

● जीएसटी नंबर
● बिजनेस पैन कार्ड
● क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट
● FSSAI License

प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स:

● शॉप एग्रीमेंट
● रेंट एग्रीमेंट
● एनओसी

कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी से होने वाला प्रॉफिट/ मार्जिन (Cafe Creme Franchise Profit/Margin)

कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी में कंपनी द्वारा हर प्रोडक्ट पर अलग-अलग प्रॉफिट मार्जिन दिया जाता है। कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी से होने वाले प्रॉफिट मार्जिन के बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए कंपनी के टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Cafe Creme Franchise से मिलने वाला profit आपकी total sale पर निर्भर करता है। परंतु फिर भी कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी में 30-35% तक प्रॉफिट प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से शुरुआती स्तर पर कोई मासिक लक्ष्य निर्धारित नहीं किया जाता है। ऐसे में आप स्वतंत्र रूप से अपने बिजनेस की तरफ ग्राहकों को आकर्षित कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Food Inspector कैसे बनें | How to become Food Inspector in Hindi

कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कैसे करें (How To Apply Online For Cafe Creme Franchise)

कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन कर्ता को सबसे पहले कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

  • Official Website of Cafe Creme Franchise: www.cafecreme.co.in
  • इसके बाद होम पेज पर फ्रेंचाइजी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • तत्पश्चात आपके सामने एक form ओपन होगा जिसमें आवेदन कर्ता से संबंधित कुछ आवश्यक जानकारी जमा करवानी होगी।
  • इस form में आवेदन कर्ता का नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर, शहर, स्टेट आदि जानकारी भरने के पश्चात सबमिट के बटन पर क्लिक करके फॉर्म जमा कराएं।

यदि कंपनी द्वारा आपका आवेदन शॉर्टलिस्ट कर लिया जाता है तो कंपनी के अधिकारी आपसे खुद कांटेक्ट करेंगे।

कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी के लिए संपर्क सूत्र (Cafe Creme Franchise Contact Process)

cafe-creme-franchise-contact-number

Cafe Creme Head Office Address:

कैफे क्रीम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
B-3/1, कैलाश सोसायटी,शास्त्री नगर,
कोथरुड, पुणे, महाराष्ट्र- 411 029

Cafe Creme Franchise Contact Number: (020) 25399911

कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी लोकेशन का विस्तार (Cafe Creme Franchise Expansion Location)

एरिया राज्य
उत्तरपंजाब और उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश
दक्षिणकेरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश
पूर्वअसम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, वेस्ट बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा
पश्चिमगुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा
सेंट्रलछत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड
केंद्र शासित प्रदेशपुडुचेरी, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, दमन एवं द्वीप, जम्मू एंड कश्मीर

कैफे क्रीम फ्रेंचाइजी मेन्यू लिस्ट लिस्ट (Cafe Creme Franchise Menu List)

● Cafe Creme Kuka
● Kuka Exclusive
● सैंडविच
● हॉट
● स्नैक्स
● चोको क्रीम
● चॉकलेट एक्सक्लूसिव
● फ्रेश क्रीम shake
● क्रीम मस्तानी
● Creme Shake
● Junket (Sundae)
● Thunders (Ice-cream)

निष्कर्ष

दोस्तों! हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा Cafe Creme Franchise Kaise Le, Cafe Creme Franchise Cost and Investment, How To Apply Online For Cafe Creme Franchise in Hindi संबंधित दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा साझा करें।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment