BDS Kya Hai- BDS Course Duration, BDS Course Fees in Hindi

bds-kya-hai-bds-course-duration-bds-course-fees-bds-course-details-in-hindi-bds-ka-full-form
Dentist Banne Ke Liye Kon Sa Course Karna Padta Hai

BDS, एक अंडरग्रेजुएट कोर्स है जिसे करने के बाद Dentist बन सकते हैं। आज हम आपको इसी कोर्स के बारे में बताएँगे कि BDS Kya Hai, BDS Course Duration कितनी होती है BDS Course Fees कितनी होगी।

इस कोर्स के अंतर्गत विद्यार्थी, Medical Field में दांतों से संबंधित शिक्षा प्राप्त करते हैं। कोर्स को पूरा करने के बाद स्टूडेंट दांतो के डॉक्टर बन जाते हैं।

अगर आप भी यह कोर्स करना चाहते हैं तो आपको ये ज़रूर पता कर लेना चाहिए कि BDS Course Kya Hai, What is BDS Course Duration और पूरा कोर्स कम्पलीट करने के लिए BDS Course Fees कितनी लगेगी।

जो छात्र बारहवीं कक्षा के बाद दन्त चिकित्सा क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए BDS Course करना बहुत आवश्यक है।

आपको बता दें यह कोर्स, Dental Treatment के लिए भारत सरकार द्वारा Approved एकमात्र कोर्स है। सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में Dentist के रूप में काम करने के लिए यह कोर्स करना Mandatory है।  

आज के लेख में हम इसी कोर्स के बारे में विस्तार से चर्चा करने वाले हैं। यह कोर्स दांतों के डॉक्टर बनने के लिए किया जाता है। अगर आप दांतों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर बनना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

लेख में बीडीएस कोर्स से संबंधित निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई है।

  • बीडीएस कोर्स क्या है
  • बीडीएस का फुल फॉर्म क्या होता है
  • बीडीएस कोर्स के लिए योग्यता क्या है
  • कोर्स में एडमिशन कैसे लें
  • इस कोर्स की अवधि क्या है
  • बीडीएस कोर्स की फीस कितनी होती है
  • प्रमुख कॉलेज कौन से हैं
  • कोर्स के बाद कैरियर विकल्प क्या है
  • बीडीएस के बाद जॉब विकल्प क्या है
  • सैलरी कितनी मिल सकती है

ऊपर दिए गए बिंदुओं के अलावा कोर्स से संबंधित और भी महत्वपूर्ण जानकारी आपको प्राप्त होने वाली है। तो आइए जानते हैं What is BDS Course Details Hindi.

ये भी पढ़ें:

What is BDS Course Details in Hindi- BDS Kya Hai

BDS एक स्नातक स्तर का कोर्स है। इस कोर्स में दन्त चिकित्सा से सम्बंधित विषयों को पढाया जाता है। जो भी छात्र Dentist बनना चाहते हैं उन्हें यह कोर्स करना ज़रूरी है।

कोर्स की शिक्षा एवं प्रशिक्षण पूरा होने के बाद छात्रों को 1 साल के लिए इंटर्नशिप करवाया जाता है। उस इंटर्नशिप में छात्रों की अच्छी परफॉरमेंस एवं काम के प्रति लगन को देखकर उन्हें जल्द ही जॉब के अवसर प्रदान किए जाते हैं।

BDS Ka Full Form Kya Hota Hai

  • BDS का फुल फॉर्म Bachelor of Dental Surgery होता है। इसे हम पढ़ते समय कुछ इस प्रकार से उच्चारण करते हैं “बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी”।
  • इस कोर्स को हिंदी में दंत शल्य चिकित्सा में स्नातक कहा जाता है। यानि 12 वीं कक्षा के बाद अगर आप बीडीएस में ग्रेजुएशन करते हैं तो इसे दंत शल्य चिकित्सा में स्नातक करना कहा जाता है।

BDS Course Ki Yogyata Kya Hai?

  • स्टूडेंट को सबसे पहले 12वीं कक्षा पास करनी होगी।
  • 12वीं कक्षा में विज्ञान का विषय होना अनिवार्य होता है।
  • विज्ञान विषय में जीव विज्ञान का होना अनिवार्य है।
  • 12वीं कक्षा में कम से कम 45% अंक प्राप्त करना जरूरी है।
  • स्टूडेंट की उम्र कम से कम 17 वर्ष होना चाहिए।
  • BDS में प्रवेश करने के लिए स्टूडेंट को प्रवेश परीक्षा से गुजरना पड़ता है।

BDS Course Kaise Kare- एडमिशन कैसे लें

BDS कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट को कॉलेज द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में पास होना पड़ता है। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर काउंसलिंग राउंड होता है। काउंसलिंग राउंड में चुने गए छात्रों के अंकों के आधार पर बीडीएस कोर्स में एडमिशन दिया जाता है।

इस कोर्स के लिए प्रमुख प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) NEET एवं AIPMT जैसे परीक्षाओं को पास करना पड़ता है। जिसके बाद ही एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होती है।

ये भी पढ़ें:

BDS Course Ki Fees Kitni Hoti Hai

BDS Course की फीस भारत में अलग-अलग कॉलेजों में अलग-अलग प्रकार की होती है। कुछ कॉलेजों में स्टूडेंट को प्रशिक्षण के अलावा दी जाने वाली बाकी सुविधाओं के अनुसार फीस कम या ज्यादा होती है। आपको बता दें कि सरकारी कॉलेजों में प्राइवेट कॉलेज के मुकाबले कम फीस होती है।

  • भारत में BDS Course Ki Fees सरकारी कॉलेजों में लगभग ₹1,00,000 से लेकर ₹6,00,000 तक हो सकती है।
  • प्राइवेट कॉलेज में इस कोर्स की फीस औसत अनुसार लगभग ₹10,00,000 से लेकर ₹25,00,000 तक हो सकती है।

ध्यान दें, ऊपर बताई गयी कोर्स की फीस अनुमानित है। Exact फीस की जानकारी आप उन कॉलेजों की ऑफिशियल वेबसाइट में पता कर सकते हैं जहाँ आप Admission लेना चाहते हैं।

BDS Course Duration- बीडीएस कोर्स की अवधि क्या है

BDS कोर्स के पाठ्यक्रम एवं प्रशिक्षण को पूरा करने में 4 वर्ष का समय लगता है। इसके बाद स्टूडेंट को 1 वर्ष के लिए किसी हॉस्पिटल या संस्थान में इंटर्नशिप के लिए भेजा जाता है। यानी कुल मिलाकर बीडीएस कोर्स को पूरा करने में 5 वर्ष का समय लग जाता है।

आपको बता दें कि 1 वर्ष के इंटर्नशिप में कुछ संस्थानों में स्टूडेंट को सैलरी भी दी जाती है और स्टूडेंट से कुछ फीस भी ली जाती है। जबकि कुछ संस्थानों में इंटर्नशिप के दौरान ना तो सैलरी दी जाती है और ना ही फीस ली जाती है।

ये भी पढ़ें:

BDS Course Syllabus- बीडीएस कोर्स का सिलेबस क्या है

बीडीएस कोर्स की अवधि 4 वर्ष की होती है जिसमें 8 सेमेस्टर होते हैं। 1 वर्ष में 2 सेमेस्टर पूरा किया जाता है। कोर्स के 4 वर्षों में पढ़ाए जाने वाले विषयों का विवरण नीचे दिया गया है।

BDS First Year Syllabus

  • General Anatomy Including Embryology and Histology
  • General Human Physiology and Biochemistry
  • Dental Anatomy, Embryology and Oral Histology

BDS Second Year Syllabus

  • General Pathology and Microbiology
  • General and Dental Pharmacology and Therapeutics
  • Dental Materials
  • Preclinical Conservative Dentistry
  • Preclinical Prosthodontics and Crown and Bridge

BDS Third Year Syllabus

  • General Medicine
  • General Surgery
  • Oral Pathology and Oral Microbiology 

BDS Fourth Year Syllabus

  • Oral Medicine and Radiology
  • Pediatric and Preventive Dentistry
  • Orthodontics and Dentofacial Orthopedics
  • Periodontology

Best BDS Colleges in India- बीडीएस कोर्स के लिए प्रमुख कॉलेज कौन से हैं

पूरे भारत में कई सारे कॉलेज एवं संस्थान हैं जहाँ से यह कोर्स किया जा सकता है। इनमें से Top Private and Government BDS Colleges in India के नाम नीचे दिए गए हैं।

  • Manipal College of Dental Science
  • Shri Ramachandra Dental College
  • Government Dental College and Hospital
  • Dr. R. Ahmed Dental College and Hospital
  • Institute of Medical Science
  • Mansarovar Dental College Hospital and Research Center
  • Seema Dental College and Hospital
  • Christian Dental College
  • Bapuji Dental College and Hospital, etc.

ये कुछ प्रमुख कॉलेजों के नाम उदाहरण स्वरूप दिए गए हैं। इनके अलावा पूरे भारत में और भी कई सारे कॉलेज हैं जिनमें आवेदन देकर आप BDS Course कर सकते हैं।

Career Options After BDS Course- BDS के बाद क्या करें

  • बैचलर ऑफ़ डेंटल सर्जरी कोर्स पूरा करने के बाद कई सारे कैरियर विकल्प होते हैं। आप चाहें तो इस कोर्स के बाद और भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए मास्टर डिग्री कोर्स कर सकते हैं। वैसे BDS के बाद ज्यादातर स्टूडेंट Higher Education के लिए MDS Course ज़रूर करते हैं।
  • इसके अलावा स्टूडेंट सरकारी एवं प्राइवेट, दोनों सेक्टर में जॉब पाने के योग्य बन जाते हैं। कई सारे स्टूडेंट इस बैचलर डिग्री कोर्स (BDS Course) के बाद जॉब करना चाहते हैं। इस कोर्स के बाद मिलने वाले जॉब के अवसर की जानकारी आगे लेख में दी गई है।

ये भी पढ़ें:

Job After BDS Course- BDS के बाद जॉब विकल्प क्या हैं

BDS कोर्स के बाद कई सारे जॉब विकल्प उपलब्ध होते हैं। स्टूडेंट सरकारी एवं प्राइवेट दोनों क्षेत्र में जॉब कर सकते हैं। इस कोर्स के बाद मिलने वाली जॉब और पदों का विवरण नीचे दिया गया है।

  • निजी क्लीनिक
  • सरकारी क्लीनिक
  • आर्मी डेंटल कॉलेज
  • मेडिकल क्षेत्र में टीचर या लेक्चरर
  • सरकारी अस्पताल
  • निजी अस्पताल
  • रेलवे में डेंटिस्ट, आदि।

Salary after BDS Course- BDS के बाद सैलरी कितनी मिलती है

बीडीएस कोर्स के बाद स्टूडेंट या कैंडिडेट दांतो के डॉक्टर बन जाते हैं। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग प्रकार की सैलरी मिलती है। अगर खुद का क्लीनिक चलाते हैं तो उनमें अलग इनकम होती है।

दांतो के डॉक्टर की सैलरी शुरुआत में लगभग ₹20,000 से लेकर ₹35,000 तक प्रति महीना हो सकती है। इस फील्ड में अनुभव प्राप्त करने के बाद लगभग ₹5,00,000 से लेकर ₹8,00,000 तक प्रतिवर्ष का पैकेज मिल सकता है।

आपको बता दें कि दांतो के डॉक्टर अपने निजी क्लीनिक के माध्यम से भी अच्छी Income कर सकते हैं। इसमें अनुभव होने पर ₹8,00,000 प्रति वर्ष से भी ज्यादा पैसा कमाया जा सकता है।

कुल मिलाकर BDS Course एक अच्छा करियर विकल्प कहा जा सकता है। बारहवीं कक्षा के बाद, दांतो के डॉक्टर बनने में रुचि रखने वाले स्टूडेंट इस कोर्स का चयन कर सकते हैं और अपना Future बना सकते हैं।

निष्कर्ष

उम्मीद है BDS Course Details in Hindi के इस लेख के माध्यम से आपको BDS Kya Hota Hai, BDS Course Duration in Hindi तथा BDS Ki Fees से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त हुई है।

इस लेख से सम्बंधित किसी अन्य जानकारी के लिए आप हमें अपने विचार, कमेंट के माध्यम से ज़रूर बताएं।

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

1 thought on “BDS Kya Hai- BDS Course Duration, BDS Course Fees in Hindi”

Leave a Comment