Wow Momo Franchise Cost in India | Wow Momo Franchise कैसे लें?

How to get Wow Momo Franchise in Hindi: अगर आप फास्ट फूड इंडस्ट्री से जुड़ा कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो Wow Momo Franchise आपके लिए बेस्ट है। यह मुख्य रूप से अपने मोमोज के लिए जानी जाती है और इनके द्वारा बनाए गए मोमोज नेपाल, तिब्बत भारत जैसे देशों में काफी पसंद किए जाते हैं।

यह भारत में बहुत तेजी से अपनी फ्रेंचाइजी ओपन करते जा रहे हैं इसलिए अगर आप इनकी फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो आपको हमारे इस पोस्ट को आखिर तक पूरा पढ़ना चाहिए, जिससे आप जान पाएंगे कि Wow Momo Franchise Kaise Le, और Wow Momo Franchise Cost in India कितनी है।

wow-momo-franchise-cost-in-india
Image Created at Canva

Wow Momo क्या है, Wow Momo Owner, Wow Momo Franchise in Hindi

Wow Momo की शुरुआत सन 2008 में St. Xaviers Collage में पढ़ रहे दो दोस्तों ने की थी जिनका नाम सागर दरयानी और बिनोद होमगई था। साल 2021 के आखिर तक इन्होंने इंडिया में Wow Momo के 450 आउटलेट ओपन कर दिए हैं। इनके रेस्टोरेंट में आपको मोमोज, सूप, डेजर्ट, बर्गर आदि जैसे फूड आइटम खाने को मिल जायेंगे।

इन्होंने काफी कम समय में बहुत ज्यादा तरक्की की है। आज के समय में यह इंडिया की बेस्ट फास्ट फूड रेस्टोरेंट चेन में से एक है। इन्हें यह उपलब्धि आउटलेट की संख्या के आधार पर नहीं, बल्कि इनके फूड की क्वालिटी और उसके स्वाद पर मिली है।

शुरुआत में इन्होंने अपने आउटलेट की संख्या को बढ़ाने पर ध्यान ना देकर अपने फूड आइटम्स की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया था। जिसकी वजह से आज के समय में यह केवल इंडिया में ही नहीं, बल्कि नेपाल में भी अपने बिजनेस को ले जा चुकी है और वहां पर भी इनके मोमोज को बेहद पसंद किया जाता है। अभी तक इन्होंने जितने भी आउटलेट ओपन किए हैं वह सभी अच्छे-खासे चल रहे हैं।

Wow Momo Franchise Hindi- मार्केट स्कोप कितना है?

Wow Momo Franchise Details: यह फास्ट फूड इंडस्ट्री से जुड़ी एक कंपनी है जो बर्गर, मोमोज, सूप आदि जैसे फूड आइटम्स को बेचती है। हम सभी अच्छे से जानते हैं कि इंडिया में फास्ट फूड इंडस्ट्री कितनी बड़ी है, जिसकी वजह से वाउ मोमो का स्कोप भी काफी ज्यादा है। लेकिन अगर हम केवल मोमोज की बात करें, तो इंडिया में मोमोज नंबर वन फास्ट फूड की कैटेगरी में आता है और केवल मोमोज की मार्केट 2.7 बिलियन डॉलर की है।

इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वाओ मोमो का मार्केट कितना ज्यादा है। इंडिया में फास्ट फूड के मामले में मोमोज को ही सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। Wow Momo के आउटलेट में आपको कई प्रकार के मोमोज मिलते हैं। इसी वजह से इनके आउटलेट में लोगों के आने की संभावना काफी ज्यादा होती है। आमतौर पर सड़क के किनारे लगे फ़ूड स्टाल या किसी छोटी शॉप पर आपको केवल 3 से 4 प्रकार के मोमोज ही खाने को मिलते हैं लेकिन इनके रेस्टोरेंट में आपको 20 से 30 प्रकार के मोमोज मिल जाएंगे।

Wow Momo की Franchise लेने के फायदे- Wow Momo Franchise Benefits

  1. कम पैसों में आप इनका आउटलेट ओपन कर सकते हैं।
  2. इनके पास काफी बड़ा कस्टमर Base है।
  3. यह बिजनेस साल के 12 महीने चलता है।
  4. आप Wow Momo का ब्रांड नेम इस्तेमाल कर सकते है।
  5. आपको काफी अच्छा प्रॉफिट मार्जिन दिया जाता है।
  6. एडवरटाइजिंग, मार्केटिंग आदि में आपकी मदद की जाती है।
  7. बिलिंग को आसान बनाने के लिए आपको सॉफ्टवेयर भी प्रोवाइड करवाया जाता है।
  8. स्टोर के डिजाइन और इंटीरियर आदि जैसी चीजों में भी आपकी मदद की जाती हैं।
  9. आपको और आपके स्टाफ को पर्सनल ट्रेनिंग दी जाती है ताकि कस्टमर्स को मैनेज करने में आप लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।

Wow Momo Menu Category

  • Panfried Momos
  • Steamed Momos
  • Fried Momos
  • Butterfried Momos
  • Sizzler Momos
  • Baked Momos Augratin
  • Tandoori Momos
  • Burger Combo
  • Chocolate Combo
  • Thunderzz Combo
  • Dessert
  • Soup

Wow Momo Franchise Kaise Le- How to get Wow Momo Franchise in Hindi

wow-momo-franchise-kaise-le
Image by Kaustav Bhattacharyya from Pixabay

How to get Wow Momo Franchise in India: इनकी फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको इनके द्वारा बनाए गए कुछ नियमों और शर्तों का पालन करना होगा। अगर आप उन सभी शर्तों पर खरे उतरते हैं तब आपको Wow Momo Franchise दे दी जाती है।

Wow Momo Franchise Requirements

  1. आपका 10 वीं पास होना जरूरी है।
  2. आपके पास निवेश करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पैसा होना चाहिए या फिर आप इसके लिए लोन भी ले सकते हैं।
  3. रेस्टोरेंट को ओपन करने के लिए जमीन का होना बेहद जरूरी है।
  4. आपके पास सभी बेसिक डाक्यूमेंट्स भी होने चाहिए।
  5. रेस्टोरेंट के साइज के हिसाब से आपको कर्मचारियों की भी आवश्यकता होगी।
  6. आपको लोगों के साथ मिलकर काम करना आना चाहिए। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो दूसरों के साथ काम नहीं कर सकते, वह हमेशा अपने लिए ही काम करना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों के लिए Wow Momo Ki Franchise बिल्कुल नहीं है।

Wow Momo Franchise Investment- Wow Momo Franchise Cost in India

Wow Momo Franchise Price: किसी भी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने पर हमें कई प्रकार के खर्चे करने पड़ते हैं। जिसकी वजह से हमारी लागत फ्रेंचाइजी में होने वाले खर्चों के आधार पर कम या ज्यादा हो सकती है। जब हम Wow Momo की फ्रेंचाइजी लेते हैं तो हमें मुख्य रूप से कुछ खर्चे करने पड़ते हैं जैसे- Wow Momo Franchise Fee, आउटलेट की जगह, कच्चा माल, आउटलेट का डिजाइन, और इंटीरियर आदि।

Wow Momo Ki Franchise लेने के लिए हमें कंपनी को 3 लाख रुपए Franchise Fee के रूप देने होते हैं और बाकी पैसे आपके अन्य खर्चों में लगते हैं। अगर हम कुल Investment की बात करें, तो Wow Momo Franchise Cost 10-15 लाख रुपये के करीब आ जायेगी। अगर आप किसी अच्छी लोकेशन पर बड़ा आउटलेट ओपन करते हैं तो आपकी यह लागत थोड़ी बढ़ भी सकती है।

ये भी पढ़ें:

Wow Momo Franchise लेने के लिए जमीन

इनकी फ्रेंचाइजी की सबसे अच्छी बात यह है कि आप थोड़ी जमीन में भी इनका आउटलेट ओपन कर सकते हैं। वैसे जब फूड से जुड़ी कोई भी कंपनी अपनी फ्रेंचाइजी देती है तो वह लोगों को तीन प्रकार के फ्रेंचाइजी मॉडल प्रदान करती है ताकि लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से फ्रेंचाइजी ले सकें।

लेकिन Wow Momo Franchise Model के बारे में कहीं पर भी कोई जानकारी नहीं दी गयी है। अगर आप छोटे पैमाने पर भी इनका आउटलेट ओपन करना चाहते हैं तो आपको 300-500 Sq Ft के करीब जगह की जरूरत पड़ेगी।

जब भी आप फ़ूड से जुड़ा कोई रेस्टोरेंट ओपन करने के बारे में सोचें, तो आपको लोकेशन का विशेष रूप से ध्यान रखना है। अपने रेस्टोरेंट की लोकेशन का चयन करने में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी ना करें, क्योंकि आपकी थोड़ी सी जल्दबाजी आपके सारे इन्वेस्टमेंट को बेकार कर सकती है।

जब भी आप लोकेशन का चयन करें, तो आपको केवल दो बातों का ध्यान रखना है पहला- उस एरिया में ज्यादा मात्रा में भीड़ होनी चाहिए। दूसरा आपने अपने रेस्टोरेंट के लिए जिस लोकेशन का चयन किया है उस एरिया में फूड की डिमांड कितनी है? अगर आप केवल इन दो पॉइंट्स को फॉलो करते हैं तब आप एक काफी अच्छी जगह का चयन कर सकते हैं।

Wow Momo Franchise Documents

  • ID Proof
  • Address Proof
  • Bank Detail
  • Shop Documents
  • Photo, Email & Mobile Number
  • GST Number
  • PAN Card
  • Shop Picture
  • NOC
  • Lease Agreement
  • Other Documents

Wow Momo Franchise Profit Margin- कितना प्रॉफिट मार्जिन मिलता है?

मैं आपको बता चुकी हूं कि वाओ मोमो की फ्रेंचाइजी लेने पर आपको अच्छा खासा प्रॉफिट मार्जिन दिया जाता है, और यह बात पूरी तरह से सही है। Wow Momo Franchise लेने पर आपको 30-40% तक का प्रॉफिट मार्जिन दिया जाता है।

मान लीजिए, आप 1 दिन में कम से कम 100 ऑर्डर पूरे करते हैं और एक ऑर्डर 100 रुपए तक का होता है तो आपकी 1 दिन की सेल 10 हजार की होगी और पूरे महीने की 3 लाख के करीब होगी। इसमें अगर हम 30% के हिसाब से प्रॉफिट निकालते हैं तो पूरे महीने में आप 90 हजार रुपए कमा सकते हैं।

आपकी यह कमाई पूरी तरह से अनुमान पर आधारित है। अगर आपका रेस्टोरेंट किसी अच्छे एरिया में है और वहां पर कस्टमर भी ठीक-ठाक आते हैं तो आप की कमाई काफी ज्यादा हो सकती है।

How to apply for Wow Momo Franchise in India- कैसे अप्लाई करें?

इनकी फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको किसी भी प्रकार का Wow Momo Franchise Application Form नहीं दिया जाता है और ना ही उनकी वेबसाइट पर आपको इनकी कांटेक्ट इनफार्मेशन मिलेगी। इस वजह से काफी लोगों को यह पता ही नहीं चल पाता है कि वाओ मोमो की फ्रेंचाइजी लेने के लिए कैसे अप्लाई किया जाएगा?

लेकिन आपको फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि नीचे आपको इनसे कांटेक्ट करने की सारी जानकारी मिल जाएगी, जिसका इस्तेमाल करके आप इनकी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।

Wow Momo Franchise Contact Details

Head Office: –

Raja Subodh Chandra Mullick Road,
24 Shyama Pally Kolkata,
West Bengal – 700032 India

Wow Momo Franchise Contact Number:- 919831621886

Email Id:- [email protected]

Wow Momo Franchise India- मेरी राय

मेरी राय यही है कि आपको Wow Momo की फ्रेंचाइजी जरूर लेनी चाहिए। इसकी फ्रेंचाइजी लेने से आपको फायदा ही होगा, क्योंकि वाओ मोमो का आउटलेट ओपन करने में आपकी लागत (Wow Momo Franchise Price) बाकी कंपनी की फ्रेंचाइजी के मुकाबले कम है और इसमें प्रॉफिट मार्जिन भी काफी अच्छा दिया जाता है।

साथ ही इनके मैन्यू में कई प्रकार के फूड आइटम्स देखने को मिलते हैं और इन सभी के प्राइस लिमिट में हैं जिस कारण कोई भी व्यक्ति इनके रेस्टोरेंट में आकर फास्ट फूड खा सकता है।

निष्कर्ष

उम्मीद करती हूँ कि आपको “Wow Momo Franchise Cost in India- Wow Momo Franchise Kaise Le पर लिखा मेरा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। मुझे उम्मीद है कि आपको पता चल गया होगा How to get Wow Momo Franchise in Hindi. लेकिन अगर अभी भी आपके मन में इसकी फ्रेंचाइजी को लेकर कोई सवाल है तो आप मुझसे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं, मैं उसका जवाब ज़रूर दूंगी।

अगर आपके पास Wow Momo Ki Franchise से जुड़ी कोई जानकारी है जो आपको इस पोस्ट में नहीं मिली है तो आप उस जानकारी को कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं, ताकि मैं उस जानकारी को इस पोस्ट में ऐड कर सकूं जिससे बाकी लोग भी इस जानकारी से लाभान्वित हो सकें।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

1 thought on “Wow Momo Franchise Cost in India | Wow Momo Franchise कैसे लें?”

Leave a Comment