Dosa Plaza Franchise कैसे लें- Dosa Plaza Franchise Cost in India

Dosa Plaza Franchise in Hindi: आज हम एक ऐसी कंपनी की बात करने वाले हैं जिसने साउथ इंडियन डोसा में अपनी एक अलग पहचान बना ली हैं और यह इंडिया के अलावा अन्य कई देशों में भी अपना बिज़नेस कर रही है। अगर आप भी साउथ इंडिया डोसे का रेस्टोरेंट खोलना चाहते हैं तो Dosa Plaza Franchise आपके लिए बेस्ट है। Dosa Plaza Franchise Kaise Le, इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए आप इस पोस्ट को बिना स्किप किए आखिर तक पूरा पढ़ें।

धीरे-धीरे साउथ इंडिया फ़ूड पूरे इंडिया में फैल चुका है और आज के समय में आपको हर शहर में डोसे की रेड़िया और शॉप देखने को मिल जायेंगी जिन पर हमेशा भीड़ लगी रहती है। लोगों को डोसा पसन्द भी आता है क्योंकि इसमें कई सारी वैरायटी मौजूद हैं जिसकी वजह से लोग अपनी पसंद के हिसाब से डोसा ऑर्डर कर सकते हैं और इसके स्वाद का आनंद ले सकते हैं।

Dosa Plaza क्या है- Dosa Plaza in Hindi?

dosa-plaza-franchise-kaise-le

यह एक Dosa रेस्टोरेंट है जिसमें इडली और उत्तपम आदि को छोड़कर केवल डोसा ही मिलता है। इसकी शुरुआत 1997 में Dosa Plaza Owner प्रेम गणपति ने की थी। यह रेस्टोरेंट इंडिया के 22 राज्यों के कई शहरों में फैला हुआ है, उनमें से प्रमुख नाम हैं- कालीकट, राजकोट लखनऊ, गोवा, मुम्बई सिरसा, वाराणसी, करनाल, गाजियाबाद, रायपुर, सिलवासा और दिल्ली।

इनके कुल 72 आउटलेट्स मौजूद हैं और यह इंडिया के अलावा ओमान, यूएई, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में भी बिज़नेस करते हैं। Dosa Plaza के मेनू में 104 से भी ज्यादा वैरायटी के डोसा मौजूद हैं जिनमें पेपर डोसा, मसाला डोसा, शेजवान डोसा जैसी कई सारी कैटेगरी शामिल हैं। इन्होंने अभी तक जितने भी आउटलेट्स ओपन किए हैं वह सभी सफलतापूर्वक चल रहे हैं और कोई भी रेस्टोरेंट बंद नहीं हुआ हैं।

इनके पास इंडिया का सबसे बड़ा डोसा मेनू है जिसमें आपको कई तरह की वैरायटी मिल जाएगी। इन्होंने अमेरिकन टेस्ट को भी डोसा में उतारने की कोशिश की है जिसकी एक अलग कैटेगरी बनाई गई है और इनकी इस कैटेगरी के डोसे को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

Dosa Plaza अपने डोसे की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखते हैं। यह स्वाद और गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करते हैं। इनके मेनू में सभी प्राइस के डोसे शामिल हैं जिसकी वजह से अगर किसी व्यक्ति का बजट कम है तब भी वह Dosa Plaza रेस्टोरेंट में आकर डोसे का मजा ले सकता है।

Dosa Plaza Franchise in Hindi- मार्केट स्कोप

इनके आउटलेट की संख्या को देखकर आपको ऐसा लगेगा कि इनका मार्केट स्कोप कोई खास नहीं हैं, क्योंकि कई सालों में केवल 72 आउटलेट ही ओपन हुए हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं, इनका मार्केट काफी अच्छा है तभी यह इंडिया के अलावा अन्य कई देशों में अपना बिज़नेस कर रहे हैं।

अगर यह अपने बिज़नेस को ऑनलाइन बढ़ाने की कोशिश करें, तो काफी जल्दी इनके 500 से भी अधिक आउटलेट ओपन हो जाएंगे। अगर आप इंडिया के किसी भी राज्य में Dosa Plaza का रेस्टोरेंट खोलते हैं तो आप फायदे में ही रहेंगे, क्योंकि इंडिया के कई सारे शहर ऐसे हैं जहाँ पर आपको Pizza, Burger, Ice Cream के रेस्टोरेंट देखने को मिल जाएंगे, लेकिन उनमें आपको एक भी डोसे का रेस्टोरेंट नहीं मिलेगा।

Dosa Plaza Ki Franchise लेने के फायदे- Dosa Plaza Franchise Benefits

  • आपको Dosa Plaza का ब्रांड नाम इस्तेमाल करने को मिलता है।
  • आपके रेस्टोरेंट के डिज़ाइन और इंटीरियर को कंपनी के द्वारा ही लगाया जाता है।
  • पेमेंट को Easy करने के लिए आपको बिलिंग सॉफ्टवेयर भी प्रोवाइड करवाया जाता है।
  • आपको और आपके कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जाती है।
  • Advertising और Marketing में भी आपकी मदद की जाती है।
  • Franchise से जुड़ी सभी प्रकार की Query को भी सॉल्व किया जाता है।
  • 24/7 सपोर्ट दिया जाता है।
  • आपको अच्छा-खासा Dosa Plaza Profit Margin दिया जाता है।

Dosa Plaza Menu List

  • American Chopsey Dosa
  • Paneer Chili Dosa
  • American Delight Dosa
  • Spring Roll Dosa
  • Schezwan Dosa
  • Salad Roast Dosa
  • Red Chili Dosa
  • Chinese Dosa
  • Sada Dosa
  • Masala Dosa
  • Noodle Dosa
  • Spicy Plaza
  • Uttappam
  • Idli
  • Wada’s

Dosa Plaza Franchise Kaise Le – How to get Dosa Plaza Franchise in Hindi

Dosa Plaza Franchise लेना बिल्कुल आसान है। इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी चीजों का होना बेहद जरूरी है, उसके बाद आप Dosa Plaza Ki Franchise के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह आपको 2 प्रकार की Franchise उपलब्ध कराते हैं ताकि आप अपने बजट के हिसाब से कोई भी Franchise ले सकें।

Dosa Plaza Franchise Requirement

  1. Investment Requirement: – आपके पास सही मात्रा में निवेश का होना बेहद जरूरी है।
  2. Space Requirement: – किसी अच्छे एरिया में जमीन भी होनी चाहिए या फिर आप रेंट पर भी ले सकते हैं।
  3. Worker Requirement: – रेस्टोरेंट के साइज के हिसाब से आपको वर्कर भी रखने जरूरी हैं। 
  4. Document Requirement: – आपके पास सभी प्रकार के जरूरी डाक्यूमेंट्स भी होने चाहिए।

Dosa Plaza Franchise cost in India

how-to-get-dosa-plaza-franchise-in-hindi
Image By: Pexels

हम सभी जानते हैं कि जब हम किसी रेस्टोरेंट से जुड़ा बिज़नेस शुरू करते हैं तो उसमें लागत ज्यादा ही आती हैं क्योंकि, उसमें आपको ज्यादा Space के साथ-साथ Equipment, Worker और भी कई प्रकार की चीज़ों की आवश्यकता होती है जिसकी वजह से लागत बढ़ जाती है।

Dosa Plaza आपको दो प्रकार की Franchise देता है और दोनों में लागत अलग-अलग आती है। Dosa Plaza Franchise Cost रु. 25 से 60 लाख के बीच आ सकती है जिसमें जमीन की लागत ऐड नहीं है।  यह केवल आपके रेस्टोरेंट में होने वाला खर्चा है। अगर आपके पास अपनी जमीन है तो अच्छी बात है वरना आपको जमीन Rent पर लेनी पड़ेगी।

Dosa Plaza Franchise लेने के लिए जमीन- Dosa Plaza Franchise Land Requirement

जिस तरह Dosa Plaza की Franchise के लिए ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत है उसी तरह ज्यादा Space की भी जरूरत होती है। इसमें आपको 400 से लेकर 2200 Sq Ft जगह की जरूरत होती है। जमीन के साइज के बारे में जानने के बाद, अब बात आती हैं कि रेस्टोरेंट कहाँ पर होना चाहिए?

Dosa Plaza Franchise Outlet के लिए सही जगह का चुनाव करना काफी जरूरी है। अगर आप सही जगह का चुनाव करने में चूक जाते हैं तो आपकी सारी इन्वेस्टमेंट बेकार हो जाएगी और आप Loss में आ जाएंगे। इसलिए जगह का चुनाव करते समय उस एरिया का अच्छे से मुआयना कर लेना चाहिए। आप अपने शहर की Main Market या फिर किसी भीड़-भाड़ वाले इलाके में भी अपना रेस्टोरेंट ओपन कर सकते हैं। इन जगहों पर रेस्टोरेंट के चलने की संभावना अधिक होती है।

Dosa Plaza कितने प्रकार की Franchise प्रोवाइड करता हैं- Dosa Plaza Franchise Models Hindi

यह आपको दो प्रकार की Franchise प्रोवाइड कराते हैं ताकि आप अपने हिसाब से किसी भी फ्रैंचाइज़ी को लेकर अपना बिज़नेस शुरू कर सकें।

  1. Model A (Food Court Express): – इसमें आपको 25-30 लाख रुपये का निवेश करना पड़ता है और 8 लाख रुपए Franchise Fee के भी लिए जाते हैं। आपके पास 400 Sq Ft जगह की जरूरत पड़ती हैं जिसमे से 300 Sq Ft किचन के लिए और 100 Sq Ft स्टोर के लिए जरूरी है।
  2. Model B (Dinning रेस्टोरेंट): – इसमें आपको 50-60 लाख रुपये का निवेश करना पड़ता है और 12 लाख रुपए Franchise Fee के भी लिए जाते हैं। आपके पास 1300-2200 Sq Ft जगह की जरूरत पड़ती हैं जिसमें से 400-600 Sq Ft किचन के लिए, 800-1400 Sq Ft काउंटर के लिए और 100-200 Sq Ft Dinning के लिए जरूरी है।

Dosa Plaza की Franchise के लिए आवश्यक Document

  • ID Proof
  • Address Proof
  • Bank Detail
  • Shop Documents
  • Photo, Email & Mobile Number
  • GST Number
  • PAN Card
  • NOC
  • Other Documents

Dosa Plaza की Franchise लेने पर कितना प्रॉफिट मार्जिन मिलता हैं- Dosa Plaza Franchise Profit Margin

इसमें मिलने वाले प्रॉफिट के बारे में कहीं पर भी सही जानकारी नहीं दी गई हैं। प्रॉफिट के बारे में जानने के लिए आपको कंपनी से कॉन्टैक्ट करना पड़ेगा। लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि Dosa Plaza के Franchise Holder को 30-40% तक का प्रॉफिट मार्जिन दिया जाता है।

Dosa Plaza Franchise के लिए कैसे अप्लाई करें- Dosa Plaza Franchise Apply Online

how-to-apply-for-dosa-plaza-franchise-cost-in-india
Photo by Edmond Dantès

How to apply for Dosa Plaza Franchise?

  1. सबसे पहले आपको इनकी ऑफिसियल वेबसाइट www.dosaplaza.com पर जाना है।
  2. उसके बाद आपको वेबसाइट के आखिर में Franchising का ऑप्शन दिखाई देगा।
  3. उस पर क्लिक करके आपको एकदम आखिर में आ जाना है। यहाँ पर आपको National और International फॉर्म दिखाई देंगे, नेशनल फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
  4. अब इस फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी को भरकर कंपनी को सबमिट कर दें।
  5. ऐसा करने के कुछ दिनों के बाद Dosa Plaza की टीम आपसे खुद कॉन्टैक्ट कर लेगी।

Dosa Plaza Contact Number

Head Office:-

Prem Sagar Dosa Plaza Pvt. Ltd.
Plot No: 41/6, Doctor’s Plaza,
Beside Hope and Care Center, Sector – 30A,
Near Vashi Railway Station, Vashi,
Navi Mumbai: 400703Tel-Fax : +91-22 – 4978 0707 / 0808

E-Mail:- [email protected]

Contact For Franchise Enquiry: –

Vasant Bhanushali (Franchise Relationship Manager)

Email:- [email protected]
Moblie No:- +91 9324251402

Mohandas Kottil (Franchise & Business Development)

Email Id- [email protected]
Mobile:- +91 9538512375

Dosa Plaza Franchise in India- मेरी राय

आपको इनकी Franchise अवश्य लेनी चाहिए, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि फ़ूड इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा स्कोप है। इनके पास 104 डोसा वैरायटी हैं और साथ ही यह डोसे के बिज़नेस में सबसे ज्यादा पॉपुलर कंपनी है जिसे लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

अगर आप डोसे से जुड़ा कोई बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो Dosa Plaza Franchise आपके लिए बेहतरीन है। मैंने आपको जो जानकारी दी है वह इंडिया में Franchise ओपन करने की है, अगर आप इंटरनेशनल Dosa Plaza Franchise ओपन करना चाहते हैं तो उसके लिए जमीन और इन्वेस्टमेंट की requirements अलग हैं।

निष्कर्ष

उम्मीद करती हूँ कि आपको “Dosa Plaza Franchise Kaise Le – How to get Dosa Plaza Franchise in Hindi” पर लिखा मेरा यह पोस्ट पसन्द आया होगा। अगर पोस्ट में बताई गयी जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो इसे Social Media पर अवश्य Share करें। पोस्ट से सम्बंधित सुझाव और अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment