Sagar Ratna Franchise कैसे लें- How to get Sagar Ratna Franchise in Hindi

Sagar Ratna Franchise in Hindi: दोस्तों, अगर आपको साउथ इंडियन खाना पसंद है तो शायद आपने Sagar Ratna का नाम जरुर सुना होगा। यह एक काफी पॉपुलर रेस्टोरेंट चेन हैं जो पूरे इंडिया में फ़ैली हुई है। अगर आप Sagar Ratna Franchise लेते हैं तो यह आपके बिज़नेस को एक अलग मुकाम पर लेकर जायेगी क्योंकि यह एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट की Franchise है।

अगर आप अपना एक रेस्टोरेंट खोलना चाहते हैं तो यह Franchise आपके लिए बेस्ट है। आप हमारे इस पोस्ट में आखिर तक बने रहिये क्योंकि इस पोस्ट में हम बताने वाले हैं कि Sagar Ratna Franchise Kaise Le?

Sagar Ratna की शुरुआत 1986 में जयराम बनान (Sagar Ratna Owner) नें दिल्ली के डिफेंस एरिया कॉलोनी से की थी और आज इनके पास 120+ आउटलेट्स हैं, जिनमें से 50 आउटलेट्स खुद कंपनी Own करती है और बाकी के 70, Sagar Ratna Franchise Outlets हैं।

यह इंडिया की इकलौती ऐसी Restaurant कंपनी है जिसने अभी तक Hospitality के सेक्टर में कई सारे अवॉर्ड्स जीते हैं। इनके आउटलेट्स में हमेशा ताजा खाना ही मिलता है। यहाँ खाने की गुणवत्ता को बढ़ाने कब लिए उच्चकोटि की सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है ताकि कस्टमर को बेहतर स्वाद मिल सके। उच्चकोटि की सामग्री का इस्तेमाल करने से ग्राहक की सेहत पर भी बुरा असर नहीं पड़ता है।

Sagar Ratna का मार्केट स्कोप- Sagar Ratna Franchise in Hindi

sagar-ratna-franchise-kaise-le
Image Credit: www.hospibuz.com

Sagar Ratna साउथ इंडियन फ़ूड रेस्टोरेंट में एक काफी बड़ा ब्रांड बन चुका है जिसे Beat कर पाना हर किसी के बस की बात नही हैं। पहले इनका Main Focus खुद अपने रेस्टोरेंट को Own करने का था लेकिन इससे इन्हें पता चला कि ऐसा करने से इन्हें अपनी रेस्टोरेंट की चैन को पूरे इंडिया में फैलाने में कई सालों के समय लगेगा। इसलिए इन्होंने Sagar Ratna Restaurant Franchise देनी शुरू की, ताकि यह अपने बिज़नेस को तेजी से Grow कर सकें।

इनके सभी रेस्टोरेंट इस समय फायदे में ही चल रहे हैं। इंडिया में रेस्टोरेंट का बिज़नेस काफी तेजी से बढ़ रहा है। आजकल हर कोई रेस्टोरेंट में जाना पसन्द करता है, और इनके पास आपको बेहतरीन साउथ इंडियन फ़ूड खाने को मिलेगा। अगर आप इनके आउटलेट्स को किसी अच्छे एरिया में ओपन करते हैं तो आप यकीनन फायदे में ही रहेंगे।

Sagar Ratna Franchise क्यों लेनी चाहिए?

  1. South Indian Cousins में इनकी सबसे ज्यादा डिमांड है।
  2. यह इंडिया की सबसे बड़ी साउथ इंडियन फ़ूड चैन है।
  3. इनकी तरफ से Chef Training सपोर्ट दिया जाता है।
  4. आपके स्टोर के Layout को डिज़ाइन करने में मदद करती है।
  5. आपको सभी प्रकार के इक्विपमेंट उपलब्ध करवाती है।
  6. यह आपको सॉफ्टवेयर भी प्रदान करती है ताकि बिल बनाने में आसानी हो।

Sagar Ratna Menu

अगर हम इनके Menu की बात करें, तो इनके पास 100 से भी ज्यादा फ़ूड आइटम्स उपलब्ध हैं, जिनकी कुछ कैटेगरी के बारे में हम आपको बता देते हैं-

  • Thali
  • Starters
  • Idlis
  • Vadas
  • Dosas
  • Uttapam
  • South Indian Rice
  • North Indian
  • Chinese
  • Desert & Beverages

Sagar Ratna Franchise Kaise Le- How to get Sagar Ratna Franchise in India

Sagar Ratna Franchise लेने के लिए आपको कुछ चीजो की जरूरत होती है। अब हम उन्ही के बारे में बात करने वाले हैं।

Sagar Ratna Franchise Cost in India

Sagar Ratna Ki Franchise लेना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि इनकी फ्रैंचाइज़ी के लिए काफी ज्यादा Investment की जरूरत होती है। इसलिए काफी लोग इसमें होने वाले इन्वेस्टमेंट की वजह से ही Sagar Ratna Ki Franchise नहीं ले पाते हैं।

अगर आप इनकी फ्रैंचाइज़ी लेना चाहते हैं तो आपके पास 1 से 1.25 करोड़ रुपये की जरूरत होती हैं जिसमें से 30 लाख रुपये Franchise Fee के रूप में लिए जाते हैं। आपका यह Investment आपकी लोकेशन के हिसाब से कम या ज्यादा भी हो सकती है। इसमें होने वाला Investment अधिक है इसलिए अगर आपके पास इतनी पूंजी है तभी आप इसकी Franchise के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

अगर आपके पास पर्याप्त पैसा नहीं है और Sagar Ratna Franchise लेने के इच्छुक है तो आपको बैंक से लोन लेना पड़ेगा। इसके लिए आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की स्कीम का उपयोग कर सकते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत आपको बेहद आसानी से कम ब्याज दर पर बिज़नेस के लिए लोन मिल जाएगा।

Sagar Ratna Franchise Land Requirement

how-to-get-sagar-ratna-franchise-in-hindi
Image by Nisha Gill from Pixabay

जब आपको बड़े Investment की जरूरत पड़ रही है तो जाहिर सी बात है कि आपके पास बड़ी जमीन भी होनी चाहिए। चूंकि यह एक Restaurant की Franchise है और एक रेस्टोरेंट में किचन से लेकर कस्टमर के बैठने तक की जगह देनी होती है इस वजह से जगह का एरिया बढ़ जाता है।

इन्होंने अपनी जमीन में पार्किंग के एरिया को लेकर कुछ नहीं बताया है, इसलिए पार्किंग की जगह के लिए आपको अलग से इंतजाम करना पड़ सकता है। वैसे Sagar Ratna Franchise लेने के लिए आपके पास 2500 से 3000 Square Feet की जगह होनी चाहिए। अगर आप पार्किंग के लिए भी जगह लेते हैं तो आपको ज्यादा स्पेस की आवश्यकता पड़ेगी। कुल मिलाकर, पार्किंग के साथ इसका आउटलेट खोलने के लिए आपको 3000 से 3500 Square Feet जमीन की आवश्यकता पड़ेगी।

जमीन के बारे में पता चलने के बाद बारी आती है सही जगह का चुनाव करने की। जब आप इतने बड़े इन्वेस्टमेंट के साथ अपने बिज़नेस को शुरू करते हैं तो आप जगह का चुनाव हवा में तीर चलाकर नहीं कर सकते हैं। आपको Proper Research करनी पड़ती है ताकि आप Confirm हो सकें कि इस एरिया में आपका Restaurant ज़रूर चलेगा।

इसके लिए आपके पास दो रास्ते होते हैं पहला- आपको Sagar Ratna की टीम से मदद लेनी चाहिए, यह आपको सही जगह का चुनाव करने में मदद करेंगे। दूसरा- आपको खुद से अपने एरिया का मुआयना करना होता है और यह पता करना होता हैं कि किस एरिया में आपका रेस्टोरेंट चल सकता है।

उपरोक्त दोनों तरीकों में से पहला तरीका ज्यादा अच्छा है क्योंकि कंपनी के पास पहले से ही Specialist लोगों की टीम होती है जो आपको सही जगह और लोकेशन ढूँढने में आपको गाइड करती है।

Sagar Ratna Franchise Documents

  • I’d Proof
  • Address Proof
  • GST Number
  • Photograph, Email Id & Mobile Number
  • Bank Detail
  • Property Detail
  • NOC
  • Other Documents

Sagar Ratna Franchise Profit- कितना प्रॉफिट मिलता है?

आपको मिलने वाले प्रॉफिट के बारे में कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है।  इसलिए अगर आप प्रॉफिट के बारे में सही जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको Sagar Ratna से Contact करना होगा, उसके बाद ही आपको प्रॉफिट मार्जिन के बारे में पता चल पाएगा। आमतौर पर रेस्टोरेंट के बिज़नेस में हमेशा अच्छा-खासा प्रॉफिट मार्जिन मिलता है।

How to apply for Sagar Ratna Franchise in India- अप्लाई कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको sagarratna.in पर जाना है, उसके बाद आपको इनके Menu बार में जाना है।
  • वहाँ पर आपको Franchise का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने उन सभी इलाकों का नाम दिखाई देंगे, जहाँ पर इनके आउटलेट्स हैं। इन्ही नामों के नीचे आपको एक फॉर्म दिखाई देगा, जिसे भरकर आप Sagar Ratna Franchise के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Sagar Ratna Franchise Contact Details

sagar-ratna-franchise-in-india

Email Id:- [email protected],

Sagar Ratna Franchise Contact Number:  91 9914901199

Sagar Ratna Franchise के लिए कर्मचारी

जब आप रेस्टोरेंट ओपन करते हैं तो आपको उसमे कुछ कर्मचारियों की भी जरूरत होती है, जिनके साथ आपको एक Chef भी चाहिए होता है। आपके रेस्टोरेंट में कर्मचारियों की संख्या रेस्टोरेंट के साइज पर निर्भर करती है। अगर आपका रेस्टोरेंट बड़ा है तो उसमें आपको 4 से 6 कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी और अगर आपका रेस्टोरेंट छोटा है  तो 2 – 3 लोगों में भी आपका काम चल जाएगा।

शुरुआत में आपको एक ही Chef को अपने रेस्टोरेंट में रखना चाहिए, और जब आपका Restaurant चलने लगे तब आप Chef की संख्या बढ़ा सकते हैं। चूंकि Chef की तनख्वाह बाकी सभी कर्मचारियों से ज्यादा होती है इसलिए अगर आप शुरुआत में ही ज्यादा Chef रख लेते हैं तो फ़िज़ूल में ही आपकी लागत बढ़ जाएगी।

Sagar Ratna Franchise in Hindi के बारे में मेरी राय

आपको इसकी फ्रैंचाइज़ी अवश्य लेनी चाहिए, लेकिन इसकी लागत को लेकर कुछ लोग इसकी फ्रैंचाइज़ी लेने का मन बदल लेंगे। अगर आपके मन में 1% भी इनकी Franchise लेने का विचार आता है तो आपको एक बार इनसे Contact करके या Franchise के फॉर्म को भरकर Sagar Ratna की फ्रैंचाइज़ी के बारे में जानकारी ज़रूर ले लेनी चाहिए।

अगर यह लागत आपके बजट में आ सकती है तो आपको इनकी फ्रैंचाइज़ी ले लेनी चाहिए। जहाँ तक मेरा अनुमान है,  आपकी लागत एक करोड़ रुपये से कम ही आएगी, बाकी आपको इनसे बात करके ही इनकी इन्वेस्टमेंट कॉस्ट का पता चलेगा।

निष्कर्ष

उम्मीद करती हूँ कि आपको “Sagar Ratna Franchise Kaise Le- How to get Sagar Ratna Franchise in Hindi” पर लिखा मेरा यह पोस्ट पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट वाकई अच्छा लगा हो तो इसे Social Media पर निश्चित रूप से Share करें। अगर आप हमें अपने सुझाव देना चाहते हैं या आपके मन में इसके फ्रैंचाइज़ी को लेकर कोई अन्य सवाल हैं तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment