ONGC Recruitment 2022: महारत्न कंपनी में जॉब का सुनहरा मौका

दोस्तों अगर आपने Engineering की पढ़ाई की है तो आप सभी के लिए एक खुशखबरी है कि ONGC Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुरू हो गया है। इसमें आप आवेदन देकर एक अच्छे पद पर जॉब पा सकते हैं और अपने बेहतर भविष्य की शुरुवात कर सकते हैं।

ONGC में आवेदन देने से पहले आपको कुछ आवश्यक जानकारी का पता होना बहुत ज़रूरी है। आज के इस लेख में हम इन्ही के बारे में विस्तार से चर्चा करने वाले हैं। आप इस बेहतरीन मौके का फायदा उठाकर कैसे जॉब पा सकते हैं उस पर भी जानकारी देने वाले हैं। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़िएगा।

आज के लेख में हम ONGC से संबंधित निम्लिखित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करने वाले हैं।

  • ONGC क्या होता है
  • ONGC का फुल फॉर्म क्या है
  • इसके वर्तमान कार्यकारी मंडल में कौन-कौन है
  • ओएनजीसी द्वारा संचालित अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान
  • ओएनजीसी रिक्रूटमेंट 2022 के लिए योग्यता
  • रिक्रूटमेंट के लिए उम्र सीमा क्या है
  • कितने पदों में भर्ती होने वाली है
  • ऑनलाइन आवेदन कैसे दें
  • रिक्रूटमेंट में आवेदन की आखरी तारीख क्या है
  • चयन प्रक्रिया किस प्रकार है
  • इसके पद में सैलरी कितनी है

दिए गए प्रमुख बिंदुओं के अलावा ONGC से संबंधित और भी महत्वपूर्ण जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से मिलने वाली है। तो आइए जानते हैं ONGC Recruitment 2022 के नियम एवं सारी जानकारी विस्तार से।

ongc-recruitment-2022-apply-online
ONGC India Jobs: Image created at Canva

ONGC Full Form in Hindi- ओएनजीसी का फुल फॉर्म क्या है

ONGC का फुल फॉर्म Oil and Natural Gas Corporation होता है। ओएनजीसी का हिंदी में पूरा नाम “तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम” होता है।

आपको बता दें कि ज्यादातर क्षेत्र में इसे अंग्रेजी के फुल फॉर्म यानी की ONGC के नाम से ही जाना जाता है। खासकर Job Vacancy एवं अन्य क्षेत्रों में में इसके शॉर्ट फॉर्म (ONGC) का प्रयोग किया जाता है।

What is ONGC Details in Hindi – ONGC Kya Hai

ओएनजीसी भारत की एक बड़ी PSU कंपनी है जो Petroleum Oil, Gas Exploration and Extraction का काम करती है।

भारत के विकास में ONGC का हमेशा से बहुत बड़ा योगदान रहा है। इसके नाम से पता चलता है कि ONGC तेल एवं गैस से संबंधित कंपनी है।

ONGC, कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस के उत्पादन का कार्य करती है। यह कंपनी पूरे विश्व की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक हैं।

इसी ONGC कंपनी में जॉब के लिए आवेदन की तारीख जारी की गयी है। इतनी बड़ी कंपनी में जॉब पाना एक बेहतर कैरियर विकल्प कहा जा सकता है। हम इसी लेख में, इसके बारे में आगे जानकारी देने वाले है। उससे पहले आपको ONGC के बारे में कुछ आवश्यक जानकारी प्राप्त करना जरूरी होता है जो लेख के अगले भाग में दी गई है।

ये भी पढ़ें:

GATE 2023 Exam Details के बारे में जानिए, सिलेबस के साथBEMS Course Details in Hindi- BEMS Doctor कैसे बनें
PGDCA Course Details- कोर्स की पूरी जानकारी Hindi मेंSAP Course क्या होता है- Full Form, Duration, Fess details in Hindi

ONGC का वर्तमान कार्यकारी मंडल

ओएनजीसी कंपनी में वर्तमान कार्यकारी मंडल में अहम पदों में कौन-कौन से व्यक्ति काम करते हैं, उसका विवरण इस प्रकार है:

  • स्वतंत्र निर्देशक :- अमितव भट्टाचार्य
  • संयुक्त सचिव :- अमर नाथ
  • अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार :- राजेश अग्रवाल
  • मानव संसाधन निर्देशक :- डॉ अलका मित्तल
  • अध्यक्ष एवं प्रबंध निर्देशक :- शशि शंकर
  • वित्त निर्देशक :- सुभाष कुमार
  • अन्वेषण निर्देशक :- राजेश कुमार श्रीवास्तव
  • तकनीकी एवं फील्ड सेवा निर्देशक :- ओम प्रकाश सिंह

ये कुछ प्रमुख ONGC के कार्यकारी मंडल के सदस्यों  की जानकारी दी गई है। यह जानकारी इसके इंटरव्यू में आपसे पूछी जा सकती है।

ONGC द्वारा संचालित अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान

ओएनजीसी एक बहुत बड़ी कंपनी है जो अपने बिजनेस को सही तरीके से चलाने के लिए कई अलग अलग जगहों में अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान संचालित करते हैं।

ONGC के द्वारा संचालित अनुसंधान संस्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान का विवरण नीचे दिया गया है।

  • के. डी. एम. आई. पी. ई (KDMIPI):- इसका पूरा नाम केशव दास मालवीय पेट्रोलियम अन्वेषण संस्थान है। जो भूवैज्ञानिक समर्थन प्रदान करता है।
  • आई.आर.एस (IRS) :- इसका पूरा नाम इंस्टिट्यूट ऑफ़ रिजर्वायर स्टडीज है। यहां तेल एवं गैस के भंडारण आंकड़ों का प्रबंधन किया जाता है।
  • जिओ डाटा प्रोसेसिंग एवं व्याख्या केंद्र :- यह देहरादून में स्थित है।
  • आई.डी.टी (IDT) :- यह संस्थान भी देहरादून में स्थित है। इसका काम तकनीकी आर्थिक विशेषता उपलब्ध कराना है।
  • आई. ई. ओ. टी (IEOT) :- इसका पूरा नाम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड ओसियन टेक्नोलॉजी है। यह संस्थान भू तकनीकी एवं संरचनात्मक संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराने का काम करती है।
  • आई.ओ.जी.पी.टी :- इसका पूरा नाम तेल एवं गैस उत्पादन प्रौद्योगिकी संस्थान है। इस संस्थान में प्रोसेसिंग का कार्य किया जाता है।
  • पेट्रोलियम संरक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण प्रबंधन संस्थान :- इस संस्थान का कार्य स्वास्थ्य एवं पर्यावरण से संबंधित है।

ये कुछ प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र थे जिनके बारे में जानना आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। अब लेख के अगले भाग में हम ONGC Recruitment 2022 के लिए योग्यता एवं आवेदन के तरीके आदि सभी विषयों पर चर्चा करने वाले हैं।

ONGC Recruitment 2022 Eligibility

ONGC Recruitment 2022 में आवेदन देने से पहले उम्मीदवारों को नीचे दी गयी योग्यताओं और नियमों का पालन करना होगा, जिसका विवरण नीचे दिया गया है।

  • उम्मीदवार के पास GATE 2022 Score Card यानि ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2022 का स्कोरकार्ड होना चाहिए।
  • संबंधित इंजीनियरिंग विषयों में स्टूडेंट को कम से कम 60% अंक प्राप्त करना होगा। जिसके बाद ही वह आवेदन के लिए योग्य माना जाएगा।
  • ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

ऊपर दी गयी योग्यता एवं नियम के आधार पर ही कैंडिडेट या उम्मीदवारों को ओएनजीसी कंपनी के पदों में जॉब पाने के लिए आवेदन के योग्य माना जाएगा।

ONGC Recruitment 2022 के लिए Age Limit

ONGC Recruitment 2022 में जितने भी पदों में भर्ती के लिए आवेदन लिया जा रहा है, उन सभी पदों के लिए कंपनी की तरफ से उम्र सीमा रखी गई है। यह उम्र सीमा अलग-अलग कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए अलग-अलग है।

  • SC या ST कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष रखी गई है।
  • General कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 30 वर्ष की उम्र सीमा है।
  • OBC कैटेगरी के लिए Age Limit 33 वर्ष है।
  • PWD केटेगरी के लिए 40 वर्ष तक की उम्र सीमा रखी गई है।

अगर आप दी गई उम्र सीमा के अंतर्गत आते हैं, तो आप उन पदों में आवेदन दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

Data Science Kya Hai | Data Scientist Kaise Bane ?PLC Programmer कैसे बनें?

इंडस्ट्रियल डिजाइनिंग में कैरियर कैसे बनाएं
CNC Operator कैसे बनें : सीएनसी के 6 Best Points जो आपको जानने चाहिए।

ONGC Recruitment 2022 Vacancies- कितने पदों में भर्ती होनी है

ONGC Recruitment 2022 में कई सारे पदों के लिए Vacancy निकाली गई है। आपको बता दें कि लगभग 871 पदों में भर्ती ली जाने वाली है।

कई सारे उम्मीदवार अभी तक आवेदन दे भी चुके हैं। ओएनजीसी में जॉब पाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। जिसके बारे में विस्तार से जानकारी नीचे लेख में दी गई है।

ONGC Recruitment 2022 Apply Online

ओएनजीसी रिक्रूटमेंट 2022 में आवेदन देने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। आप ऑनलाइन घर बैठे ही आवेदन दे सकते हैं।

आवेदन देने के लिए आपको ONGC द्वारा जारी की गई ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन दे सकते हैं।

  • सबसे पहले ONGC Recruitment 2022 Official Website पर जायें।
  • जिस पद के लिए आवेदन देना चाहते हैं उसे चुनें।
  • इसके बाद अगला पेज ओपन होगा उसमें “Registration Link” पर क्लिक करें।
  • उसके बाद पूछी गई सारी जानकारी भरकर “Next” पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में माँगी गई जरूरी जानकारी सही तरीके से भरें और सबमिट करें।
  • आवेदन के लिए आपको फीस देनी पड़ेगी।
  • फीस देने के लिए Pay के बटन पर क्लिक करें।
  • माँगी गई ONGC Registration Fees को आप Net Banking, Credit Card, UPI एवं QR कोड से भी दे सकते हैं।
  • पेमेंट करने के बाद आप अपना फॉर्म ऑनलाइन सबमिट कर दें।

ONGC Recruitment 2022 Last Date to Apply- आवेदन की आखरी तारीख क्या है

ONGC रिक्रूटमेंट 2022 की आवेदन देने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2022 तक है। इस तिथि के बाद दिए गए आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आप सभी उम्मीदवारों को जल्द ही 12 अक्टूबर 2022 से पहले ही अपना आवेदन देना होगा, तभी आप इस सुनहरे मौके का फायदा उठा पाएंगे।

ONGC Recruitment 2022 Selection Process- चयन प्रक्रिया

  • ONGC के पदों में आवेदन देने वाले उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले उनके Gate Score Card के आधार पर होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों का क्वालिफिकेशन चेक किया जाएगा।
  • अंत में चुने गए कैंडिडेट या उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा।
  • उपरोक्त प्रक्रियाओं के बाद ही उनका फाइनल चयन किया जाएगा।

ONGC Salary Details in Hindi

इसमें शुरुआत से ही लगभग ₹60,000 से लेकर ₹1,80,000 तक की मासिक सैलरी दी जाएगी। वैसे ओएनजीसी के पदों में आपको सैलरी की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं पड़ने वाली है, यहाँ पहले से ही अच्छा वेतन दिया जाता है।

निष्कर्ष

उम्मीद है ONGC Recruitment 2022 Details in Hindi के इस लेख के माध्यम से आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त हुई है। इसके अलावा किसी भी प्रकार के सवाल आप हमें टिप्पणी करके पूछ सकते हैं। धन्यवाद!!

नमस्ते! मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैं कैरियर बनायें ब्लॉग की फाउंडर और ऑथर हूँ। मैंने वर्ष 2003 में इलाहबाद विश्विद्यालय से स्नातक किया है। मैं एक डिजिटल मार्केटर और सोशल मीडिया एन्फ़्लुएन्सर हूँ। मैं YouTube, Facebook, Instagram, Quora, Medium पर एक्टिव हूँ जहां से आप मेरे बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment