Nykaa Franchise Cost in India Hindi- Nykaa Franchise Kaise Le

Nykaa Franchise Cost in India- How to get Nykaa Franchise Hindi: भारत में कुछ चले या ना चले, लेकिन सुंदरता से जुड़े ब्रांड्स बहुत ज्यादा चलते हैं। इसलिए अगर आप कॉस्मेटिक से जुड़ा कोई बिजनेस शुरू करते हैं तो आप बेहद फायदे में रहेंगे। अब इंडिया में सुंदरता को काफी ज्यादा महत्व दिया जा रहा है, पहले केवल महिलाएं ही मेकअप किया करती थी लेकिन आज के समय में पुरुष भी मेकअप का प्रयोग करते हैं। लेकिन शुरुआत से ही Cosmetic की इंडस्ट्री औरतों पर अपना ज्यादा ध्यान फोकस करती है क्योंकि सबसे ज्यादा प्रोडक्ट्स महिलाएं ही इस्तेमाल करती हैं।

अगर आपके घर में महिलाएं हैं और वह ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं तो आपने उनके मुंह से Nykaa का नाम जरूर सुना होगा। यह ब्रांड इंडिया में काफी ज्यादा पॉपुलर है और इसकी डिमांड काफी तेजी से बढ़नी शुरू हो गई है। इसी वजह से अब यह ऑनलाइन बिजनेस से निकलकर ऑफलाइन बिजनेस भी करने जा रहा है।

ऑफलाइन बिजनेस करने के लिए नायिका अपनी फ्रेंचाइजी दे रहा है इसलिए अगर आप भी नायिका की फ्रेंचाइजी (Nykaa Franchise Hindi) लेना चाहते हैं तो आपको हमारा यह पोस्ट शुरू से लेकर आखिरी तक बिना स्किप किए पढ़नी चाहिए क्योंकि इस समय Nykaa Franchise Kaise Le, Nykaa Franchise Cost in India के बारे में आपको इंटरनेट पर कहीं और ज्यादा जानकारी नहीं मिलेगी।

nykaa-franchise-cost-in-india
Image Credit: Canva

Nykaa क्या है- Nykaa Franchise in Hindi?

Nykaa की शुरुआत 2012 में Nykaa Owner Falguni Nayar ने की थी। फाल्गुनी नायर को 2021 में First Entrepreneur Of India का भी अवॉर्ड मिल चुका है। फाल्गुनी नायर इंडिया की पहली किसी यूनिकॉर्न कंपनी की हेड है।

Nykaa एक ई-कॉमर्स वेबसाइट है। इनका बिजनेस मॉडल एकदम सिंपल है, यह सभी प्रकार के कॉस्मेटिक ब्रांड से उनका माल खरीद कर अपने पास स्टोर करते हैं और अपनी वेबसाइट पर लिस्ट करके कस्टमर्स को बेचते हैं। नायिका, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की क्वालिटी की वजह से सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।

ऐसा देखा गया है कि जब कोई ब्रांड काफी ज्यादा पॉपुलर हो जाता है तो उसके डुप्लीकेट आइटम्स भी मार्केट में आ जाते हैं। इस वजह से एक आम व्यक्ति ओरिजिनल और डुप्लीकेट प्रोडक्ट में फर्क नहीं कर पाता है और हम ओरिजिनल प्रोडक्ट के प्राइस में डुप्लीकेट लेकर घर आ जाते हैं।

नायिका ने इसी प्रॉब्लम को सॉल्व किया है। यह कंपनी से डायरेक्ट माल उठाने की वजह से अपनी वेबसाइट पर केवल ओरिजिनल माल ही बेचती है। बाद में जब इनका इ-कॉमर्स का बिज़नेस अच्छा चलने लगा, तो इन्होंने अपने भी प्रोडक्ट वेबसाइट पर लिस्ट किए और धीरे-धीरे इनके प्रोडक्ट भी लोगों को काफी पसंद आने लगे। Nykaa अब केवल दूसरी कंपनियों के प्रोडक्ट ही नहीं बेचती है बल्कि अपने प्रोडक्ट भी बेचती है।

Nykaa Franchise Hindi- मार्केट स्कोप कितना है?

नायिका का मार्केट स्कोप बहुत ज्यादा है, और समय के साथ-साथ इनकी मार्केट काफी बड़ी होती जा रही है। इस वजह से यह अब ऑनलाइन के अलावा अपने बिजनेस को ऑफलाइन भी ग्रो कर रहे हैं। यही कारण है कि अब यह कंपनी अपनी फ्रेंचाइजी लोगों को दे रही है। इनका मकसद इंडिया में 2022 के आखिर तक 200 आउटलेट्स ओपन करने का है। 

लोग यह बात अच्छे से जानते हैं कि मार्केट में सभी बड़े-बड़े ब्रांड के डुप्लीकेट प्रोडक्ट भी मौजूद हैं और उन में फर्क कर पाना लगभग नामुमकिन है। लेकिन नायिका आपको ओरिजिनल प्रोडक्ट प्रोवाइड करता है। जिसकी वजह से कॉस्मेटिक प्रोडक्ट Buy करने के लिए लोग नायिका पर भरोसा करते हैं और यही कारण है कि इसकी मार्केट में डिमांड बढ़ रही है।

Nykaa Franchise Benefits in Hindi- नायिका फ्रैंचाइज़ी लेने के फायदे

  • आप Nykaa का ब्रांड नाम इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आपको और आपके कर्मचारियों को प्रॉपर ट्रेनिंग दी जाती है।
  • एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग में भी आपकी मदद की जाती है।
  • 24/7 सपोर्ट दिया जाता है।

Nykaa Franchise Kaise Le – How to get Nykaa Franchise in Hindi

Nykaa Franchise लेने के लिए कुछ Requirements हैं जिन्हें आपको पूरा करना पड़ता है।

Nykaa Franchise Requirements

  1. आपके पास पर्याप्त मात्रा में जमीन का होना जरूरी है।
  2. फ्रेंचाइजी में लगने वाली इन्वेस्टमेंट राशि का होना भी आवश्यक है।
  3. आपके पास बेसिक डाक्यूमेंट्स भी होने चाहिए।
  4. Nykaa के स्टोर में 3 एम्प्लॉई का होना जरूरी है।

ये भी पढ़ें:

Nykaa Franchise Cost in India- Nykaa Franchise Investment

आमतौर पर जब हम किसी बड़ी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेते हैं तो उसमें इन्वेस्टमेंट काफी ज्यादा होता है लेकिन नायिका की फ्रेंचाइजी लेने में आपकी लागत इतनी ज्यादा नहीं होगी। नायिका कंपनी के अनुसार इनका आउटलेट ओपन करने में आपको 20-30 लाख के करीब इन्वेस्टमेंट (Nykaa Franchise Cost in India) करना पड़ेगा।

इसमें जमीन की कीमत या उसका किराया include नहीं है। अगर आप जमीन रेंट पर लेते हैं तो आपकी लागत थोड़ी बढ़ सकती है, क्योंकि उसमें किराया भी जुड़ जाएगा और आप का किराया कितना होगा, यह आपकी लोकेशन पर निर्भर करेगा।

Nykaa Ki Franchise लेने के लिए जमीन

nykaa-franchise-cost-in-india-nykaa-franchise-kaise-le
Photo by Suzy Hazelwood

Nykaa Ki Franchise लेने के लिए जमीन का साइज काफी ज्यादा Matter करता है। चूंकि इनके स्टोर में आपको 2400+ कंपनियों के प्रोडक्ट मिलते हैं और इन प्रोडक्ट्स की कुल संख्या 1.90 लाख से भी ज्यादा हैं, इसलिए आपके पास 1000-2000 Sq Ft के करीब जगह का होना जरूरी है।

फिकर मत कीजिए, आप के स्टोर में 1.90 लाख प्रोडक्ट नहीं रखे जाएंगे, लेकिन आपके एरिया में प्रोडक्ट की डिमांड के हिसाब से कुछ बेसिक प्रोडक्ट रखे जाएंगे जिसके लिए आपके पास 1000-2000 Sq Ft के करीब जगह का होना आवश्यक है।

कॉस्मेटिक का स्टोर (Nykaa Cosmetic Store Franchise) खोलने के लिए आपको लोकेशन का चुनाव सही करना होगा, क्योंकि इस बिज़नेस में आपकी लोकेशन सबसे अहम भूमिका निभाती है। आपको ऐसी लोकेशन को Choose करना पड़ेगा, जहां पर थोड़े हाई लेवल के लोग आते हों।

नायिका के स्टोर में अधिकतर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की कीमत थोड़ी ज्यादा होती है और नॉर्मल किसी जगह पर इस स्टोर का चलना काफी मुश्किल होगा। इसलिए आपको ऐसी लोकेशन का चुनाव करना पड़ेगा, जहाँ आस पास हाई सोसाइटी के लोग रहते हों।

मेरे हिसाब से कॉस्मेटिक का शोरूम ओपन करने के लिए सबसे बेस्ट जगह मॉल होगी। मॉल ही एक ऐसी जगह है जहां पर जब कोई व्यक्ति आता है तो वह ठीक-ठाक पैसे खर्च करके ही निकलता है। ऐसी जगह पर आपके स्टोर के चलने की संभावना काफी अधिक है।

लेकिन आपको मॉल का चुनाव करते समय एक चीज का विशेष ध्यान रखना है कि वह मॉल थोड़ा पॉपुलर हो अर्थात उस मॉल में लोगों का आना-जाना हो। हर शहर में कुछ मॉल ऐसे होते हैं जहां पर लोग ज्यादा आना पसंद नहीं करते हैं, इसलिए हमेशा आपको एक पॉपुलर मॉल में ही इसका आउटलेट ओपन करने के बारे में सोचना चाहिए।

Nykaa Franchise लेने के लिए Documents

How to get Nykaa Franchise Hindi– Documents Needed

  • ID Proof
  • Address Proof
  • Bank Detail
  • Shop Documents
  • Photo, Email & Mobile Number
  • GST Number
  • PAN Card
  • Shop Picture
  • NOC
  • Lease Agreement
  • Other Documents

Nykaa Franchise Profit Margin- कितना प्रॉफिट मार्जिन मिलता हैं?

आज के समय में नायिका एक ब्रांड बन चुका है जिसकी वजह से कई लोगों मन में यह मिथक होगा कि इसकी फ्रेंचाइजी लेने पर ज्यादा प्रॉफिट मार्जिन नहीं मिलेगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है Nykaa Ki Franchise लेने पर आप हर प्रोडक्ट पर 30-50% के करीब प्रॉफिट मार्जिन कमा सकते हैं।

दरअसल, नायिका सीधा कंपनी से काफी बड़े पैमाने पर प्रोडक्ट ख़रीदती है जिसकी वजह से इन्हें यह प्रोडक्ट सस्ते में मिल जाते हैं।  इन प्रोडक्ट्स को बेच कर यह कंपनी अपनी वेबसाइट के माध्यम से बेचकर 40-70% के करीब मुनाफा कमाती है। जब आप इनकी फ्रेंचाइजी लेते हैं तो यह आपको 30-50% के करीब प्रॉफिट मार्जिन देती है और बाकी का पैसा अपने पास रखती है?

ये भी पढ़ें:

How to apply for Nykaa Franchise Hindi- अप्लाई कैसे करें?

Nykaa की फ्रेंचाइजी लेने के लिए और इनसे कांटेक्ट करने के लिए आपको सिर्फ एक ईमेल आईडी प्रोवाइड की जाती है।

Email Id:- [email protected]

वैसे इनकी वेबसाइट www.nykaa.com के आखिर में आपको हेल्प सेंटर के नाम से एक बटन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके आप अपनी Queries को सॉल्व कर सकते हैं।

Nykaa Franchise Cost in India- Nykaa Franchise in Hindi- मेरी राय

मेरे हिसाब से आपको Nykaa Cosmetic Store Franchise जरूर लेनी चाहिए। यह कंपनी ऑनलाइन तो धमाल मचा ही रही है लेकिन अब यह ऑफलाइन भी धमाल मचाने के लिए मार्केट में उतर रही है। अगर आप इनकी फ्रेंचाइजी ले लेते हैं तो ऑफलाइन के साथ-साथ आप ऑनलाइन भी इनके साथ जुड़ सकते हैं।

दरअसल, नायिका प्रोडक्ट्स को जल्दी डिलीवर करने के लिए भी काफी जाना जाता है। अगर आप इनके साथ जुड़ जाते हैं तो आपके एरिया से आने वाले ऑर्डर आपके स्टोर के द्वारा ही कुरियर किए जा सकते हैं जिससे आपका बिजनेस काफी बढ़ जाएगा।

निष्कर्ष

आशा करती हूँ कि आपको “Nykaa Franchise Cost in India- Nykaa Franchise Kaise Le पर लिखा मेरा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस पोस्ट में हमने How to get Nykaa Franchise Hindi से लेकर Nykaa Franchise Cost के बारे में पूरी जानकारी दी है। अगर अभी भी आपके मन में Nykaa Franchise in Hindi को लेकर कोई सवाल है तो आप मुझसे कमेंट करके पूछ सकते हैं, मैं उसका जवाब अवश्य दूंगी।

अगर आपके पास Nykaa से जुड़ी कोई अतिरिक्त जानकारी है जो आपको इस पोस्ट में नहीं मिली है, तो आप उस जानकारी को कमेंट बॉक्स में जरूर ऐड करें। मैं उस जानकारी को अपने इसी पोस्ट में शामिल कर सकूंगा जिससे बाकी लोग भी उस जानकारी का लाभ उठा सकेंगे।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment