Dr Lal Pathlabs Franchise Kaise Le | How To Get Dr Lal Pathlabs Franchise In Hindi

Dr Lal Pathlabs Franchise Kaise Le: आजकल स्वास्थ्य सुविधाओं में हेल्थ केयर क्षेत्र भी उचित तरक्की कर रहा है। उसी प्रकार सभी बीमारियों की जांच करने के लिए डायग्नोस्टिक सेंटर भी बहुत डिमांड में है। इसी वजह से इस क्षेत्र में बिजनेस की संभावनाएं भी ज्यादा पनप रही है। डायग्नोस्टिक सेंटर की डिमांड को देखते हुए यदि आप भी खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी लेना उत्तम विकल्प रहेगा।

dr-lal-pathlabs-franchise-kaise-le

Dr Lal PathLabs Franchise Kya Hai

डॉ लाल पैथ लैब एक डायग्नोस्टिक सेंटर है जिसकी स्थापना सन् 1950 में S.K. Lal द्वारा की गई थी। इस कंपनी का मुख्यालय गुड़गांव, हरियाणा में स्थित है। वर्तमान समय में लाल पैथ लैब के आउटलेट पूरे भारत में वितरित किए जा रहे हैं। हेल्थ केयर के क्षेत्र में डॉ लाल पैथ लैब का योगदान अत्यंत सराहनीय है।

यदि आप भी डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी लेकर खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के साथ end तक जुड़े रहे। हमें विश्वास है कि हम आपको डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी लेने संबंधित सबसे बेहतरीन जानकारी उपलब्ध कराने में कामयाब रहेंगे।

ये भी पढ़ें: MR: MR Full Form, MR Kaise Bane और Top 23 Institutes

Dr Lal Pathlabs Franchise Cost (डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी में निवेश)

How To Get Dr Lal Pathlabs Franchise In Hindi: हर बिजनेस की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले इन्वेस्टमेंट के लिए बजट का प्रबंध करना जरूरी होता है। ऐसे में डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी लेने के लिए भी आपको अच्छा खासा पैसा निवेश करने की जरूरत पड़ती है। किसी भी बिजनेस की तरह डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी में आने वाली लागत भी जमीन और लोकेशन पर निर्भर करती है।

यदि आप Dr Lal Path Lab Collection Center को बड़े शहर में स्थापित करते हैं तो आपको जमीन खरीदने या किराए पर लेने के लिए ज्यादा निवेश करना होगा। परंतु यदि आप किसी छोटे शहर में डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी लेते हैं तो आपको कम निवेश की जरूरत होगी।

डॉ लाल पाथलैब्स फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको कम से कम 3 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए की आवश्यकता पड़ सकती है। परंतु यदि डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी मेट्रोपोलिटन सिटी में स्थापित की जाती है तो वहां जमीन या बिल्डिंग का किराया काफी ज्यादा होगा। इस वजह से डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी में निवेश 10 लाख से भी ज्यादा आ सकता है।

ये भी पढ़ें: मेडिकल स्टोर कैसे खोलें- डिग्री और बिना डिग्री मेडिकल स्टोर खोलने के नियम, कोर्स, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन की जानकारी

Land Requirement For Dr Lal Pathlabs Franchise ( डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी के लिए जमीन की जरूरत )

किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए इन्वेस्टमेंट के बाद जगह और लोकेशन का चुनाव ही महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में अगर आप भी डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो उसके लिए उचित लोकेशन का चुनाव जरूर करें। इसलिए जहां तक संभव हो सके डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी के लिए रोड फ्रंट और किसी हॉस्पिटल के नजदीक की लोकेशन ही चुने ताकि लोगों को आप तक पहुंचने में आसानी रहे।

हालांकि डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी को खोलने के लिए कंपनी द्वारा ज्यादा जगह के लिए कोई आवश्यक शर्त नहीं रखी गई है। डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी के लिए 300 स्क्वायर फीट से लेकर 500 स्क्वायर फीट तक की जगह पर्याप्त है। परंतु यदि आप चाहें तो ग्राहकों को उचित स्पेस प्रोवाइड करवाने के लिए ज्यादा जगह का प्रबंध भी कर सकते हैं।

इसके अलावा डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी में Billing Counter, रिसेप्शन एरिया और सिटिंग एरिया के लिए जगह का प्रबंध करना जरूरी है। साथ ही लैब एरिया, पेशेंट रूम और बेड के लिए भी जगह का घेराव आवश्यक है। हालांकि कंपनी द्वारा डॉक्टर रूम का अरेंजमेंट करने के लिए किसी तरह की सख्त हिदायत नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें: Tea Time Franchise कैसे लें | How to Get Tea Time Franchise in Hindi

Dr Lal Pathlabs Franchise के लिए जरूरी दस्तावेज

dr-lal-pathlabs-franchise-documents
Image By: Pixabay

Documents Required For Dr Lal Pathlabs Franchise की बात की जाए तो आवेदनकर्ता को कुछ पर्सनल और प्रॉपर्टी संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है। डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी के लिए कंपनी द्वारा मांगे जाने वाले जरूरी दस्तावेज निम्नलिखित है:

पर्सनल Documents

  • निजी पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन Card, वोटर ID कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ: राशन कार्ड, electricity bill

Other Documents

  • Passport Size फोटो, ईमेल ID, Phone Number, शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज

प्रॉपर्टी संबंधी कागजात

  • लीज एग्रीमेंट, All type NOC, बिजनेस एड्रेस प्रूफ, Shop Address Proof, GST रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, Business Tan Copy, बिजनेस पेन कॉपी.

How To Apply Online For Dr Lal Path Lab Franchise (डॉ लाल पैथ लैब कलेक्शन सेंटर फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)

डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी लेने के लिए कंपनी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने का भी विकल्प दिया गया है। ऐसे में यदि आप भी डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी लेने के इच्छुक हैं तो कुछ simple स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Dr Lal Pathlabs Franchise Login Details

  • Dr Lal Pathlabs Franchise लेने के लिए आपको सबसे पहले company की ऑफिशियल website पर जाकर contact करना होगा।
  • Official Website of Dr Lal Path Lab Collection Center Franchise: www.lalpathlabs.com
  • इसके बाद Homepage पर contact us के option पर क्लिक करें।
  • तत्पश्चात आपके सामने एक form open होगा जिसमें applicant को सभी important information भरनी होगी।
  • इस form में applicant का name, Email ID, फोन नंबर, Address आदि जानकारी ध्यानपूर्वक भरने के बाद submit के button पर क्लिक करके form जमा करवाएं।

जैसे ही कंपनी द्वारा आपका application form देख लिया जाता है तो company के अधिकारी आपसे खुद contact कर लेंगे।

ये भी पढ़ें: Nurserylive फ्रैंचाइज़ी कैसे लें?

Dr Lal Path Lab Collection Center Franchise Contact Details ( डॉ लाल पैथ लैब कलेक्शन सेंटर फ्रेंचाइजी संपर्क सूत्र)

कंपनी द्वारा डॉ लाल पैथ लैब कलेक्शन सेंटर फ्रेंचाइजी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन के अलावा ईमेल और फोन नंबर का ऑप्शन भी प्रस्तुत किया गया है। यदि आप चाहें तो डॉक्टर लाल पैथ लैब कलेक्शन सेंटर फ्रेंचाइजी लेने के लिए डायरेक्ट कंपनी के कॉरपोरेट ऑफिस में भी संपर्क कर सकते हैं।

  • Dr Lal Path Lab Collection Center Franchise Phone Number: 011- 39885050 ,011- 49885050
  • Dr. Lal Path Lab Franchise Email ID: [email protected]

Dr Lal Path Lab Corporate Office Address:

12th floor, Tower B, SAS Tower,
Medicity, Sector- 38,
Gurgaon- 122001, Haryana.
Fax: +91 124 4234468

Dr Lal Path Lab Collection Center Franchise Profit Margin ( डॉ लाल पैथ लैब कलेक्शन सेंटर फ्रेंचाइजी में मुनाफा)

वैसे तो डॉ लाल पैथ लैब कलेक्शन सेंटर की लोकप्रियता ही अपने आप में एक मुनाफा है। सभी प्रकार की सेहत संबंधी जांच रिपोर्ट करवाने के लिए डॉ लाल पैथ लैब कलेक्शन सेंटर पर लोगों द्वारा बहुत भरोसा किया जाता है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी लेने के बाद आपको अच्छा खासा मुनाफा मिलना तो तय है।

फिर भी अगर डॉ लाल पैथ लैब कलेक्शन सेंटर फ्रेंचाइजी से होने वाले प्रॉफिट मार्जिन की बात की जाए तो कंपनी द्वारा कुल कमाई पर 15% का कमीशन लिया जाता है। मतलब की कुल कमाई के 85% हिस्से पर केवल डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी लेने वाले का ही अधिकार होता है।

ये भी पढ़ें: Zudio Franchise Kaise Le | How to Get Zudio Franchise in India -Hindi

Dr Lal Path Lab Franchise Benefits ( डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी लेने के फायदे )

dr-lal-pathlabs-franchise-benefits

सबसे पहले तो डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी का नाम और पहचान ही एक फायदा है। मतलब कि डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी की अच्छी लोकप्रियता होने के कारण आपको मार्केटिंग पर पैसा बिल्कुल भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डॉ लाल पैथ लैब मार्केटिंग सपोर्ट में कंपनी Unit Interior & Exterior Ads, Local Advertisement, Digital Marketing में मददगार है।

इसके अलावा कंपनी द्वारा डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रेनिंग संबंधित मदद भी दी जाती है। इसके लिए कंपनी रिलेशनशिप मैनेजर support, इंटीरियर डिजाइन support, बिजनेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर के लिए सहायता करती है। साथ ही कंपनी द्वारा ऑपरेशन और ट्रेनिंग मैनुअल में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जाती है।

डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी के लिए ट्रेनिंग के अंतर्गत product information training, product display training, staff training, lab training दी जाती है। इसके अतिरिक्त कंपनी टेस्ट रिपोर्ट, बेसिक मेडिकल और हेल्प डेस्क ट्रेनिंग के लिए भी उत्तरदाई है।

डॉ लाल पैथ लैब कलेक्शन सेंटर फ्रेंचाइजी में लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ बजट का भी ध्यान रखा जाता है। Dr Lal Path Lab Collection Center में मिलने वाली सुविधाएं ₹500 से शुरू होकर ₹5000 तक रहती हैं जिसमें 18% जीएसटी रेट भी शामिल किया जाता है।

Dr Lal Path Lab & Diagnostics Franchise Term & Conditions ( डॉ लाल पैथ लैब और डायग्नोस्टिक फ्रेंचाइजी के नियम और शर्तें)

डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास अच्छी इन्वेस्टमेंट जरूर होनी चाहिए। कंपनी द्वारा डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी के लिए आवेदनकर्ता की निम्नतम आयु सीमा 23 वर्ष रखी गई है।

कंपनी द्वारा डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी में 1.5 से लेकर 2 साल का समय ROI Timeframe के रूप में दिया जाता है। अगर बात की जाए डॉ लाल पैथ लैब Franchise Tenure की तो यह 5 साल तक निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें: FirstCry Franchise Kaise Le | How to Get FirstCry Franchise in Hindi?

निष्कर्ष

तो दोस्तों, आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल How To Get Dr Lal Pathlabs Franchise In Hindi, में हमने आपको डॉ लाल पैथ लैब फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज, इन्वेस्टमेंट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार में उपलब्ध करवाई है।

हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा Dr Lal Pathlabs Franchise Kaise Le, Dr Lal Pathlabs Franchise Cost संबंधित दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया इसे सोशल मीडिया द्वारा अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा साझा करें ताकि हर व्यक्ति तक Dr Lal Pathlabs Franchise के बारे में सही जानकारी पहुंच सके।

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

2 thoughts on “Dr Lal Pathlabs Franchise Kaise Le | How To Get Dr Lal Pathlabs Franchise In Hindi”

Leave a Comment