Animator कैसे बनें | Career in Animation | Animation me Career Kaise Banaye

Animator Kaise Bane: Animator शब्द अब नया नहीं रहा। जिसे भी Animation के बारे मे थोड़ा भी पता है वो इस बात को भली भांति जानता है कि Animation में एक एनीमेटर का क्या रोल होता है। बचपन में डक टेल्स वाले अंकल स्क्रूच से लेकर वर्तमान के कुंग फ़ू पांडा वाले करैक्टर को जीवंत रूप देने वाले लोग Animator ही हैं।

अब लगभग पूरे विश्व में Animation Industry बहुत ग्रो कर रही है। हर एक उम्र के लोग अब Animation Movies देखना पसंद करते हैं। Animation me career बनाने का यही उचित समय है। तो दोस्तों, हमारे साथ बने रहिए क्योंकि आज के इस इस पोस्ट में हम इससे जुड़ी जानकारी जैसे Animator kaise bane | Animator Kya Hota Hai | Career in Animation | Animator Salary | Future of Animation के बारे मे Step by Step जानकारी देंगे।

animator-kaise-bane
Image by 01lifeleft from Pixabay

Animator Kya Hota Hai | Animation meaning in Hindi

Animation Movies में जितने भी Characters होते हैं, उनका रूप, उनका एक्शन, उनके emotions को जो जीवंत बनाता है, उसे Animator कहते हैं।

एनीमेटर अपनी Creativity और कल्पनाशक्ति का इस्तेमाल करते हुए इन Characters को कंप्यूटर ग्राफ़िक्स की मदद से draw करते हैं। बाद में इन सभी characters को moving images की फ़ॉर्म में बनाकर, computer की मदद से Animation Movie का रूप दे दिया जाता है।

Animation me Career Kaise Banaye- Career in Animation (योग्यताएं)

एक Animator बनने के लिए जितनी भी आवश्यक योग्यताएं हैं, उन सभी के बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए। जब आप animation me career बनाने के लिए Course का चयन करेंगे, तब ये सभी योग्यताएं आपके काम आएंगी।

एनिमेटर कैसे बनें

एनिमेटर बनने के लिए प्रमुख रूप से 5 तरह के course उपलब्ध हैं।

  • सर्टिफिकेट कोर्स
  • डिप्लोमा कोर्स
  • अन्डर-ग्रेजुएट कोर्स
  • पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्स
  • डॉक्टरेट कोर्स

अब ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस तरह का कोर्स करना चाहते हैं। हर एक कोर्स के लिए योग्यताएं अलग अलग हैं। वैसे जिन अभ्यर्थियों नें 10+2 किसी भी विषय से पास कर लिया हो, Certificate Course, Diploma Course या Undergraduate Course करने के पात्र हैं।

Certificate Course: यह 6 महीने की अवधि का एनिमेटर कोर्स होता है। इसके लिए न्यूनतम योग्यता किसी भी मान्यताप्राप्त बोर्ड से 10 वीं अथवा 12 वीं की परीक्षा पास की हुई होनी चाहिए।

Diploma Course: यह 1 साल की अवधि का कोर्स होता है। इस कोर्स को करने के लिए अभ्यर्थी को किसी भी मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12 वीं पास होना चाहिए।

Undergraduate Course: एनिमेटर अन्डरग्रेजुएट कोर्स को करने के लिए आवश्यक योग्यता किसी भी मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12 वीं पास या फिर डिप्लोमा होना चाहिए। याद रखें, डिप्लोमा उसी क्षेत्र में होना चाहिए जिसमे आप undergraduate course करना चाहते हैं। इस कोर्स की अवधि सामान्यत: 3 से 4 साल की होती है।

Postgraduate Course: एनिमेटर के इस कोर्स को join करने के लिए अभ्यर्थी को Animation या इससे सम्बन्धित किसी भी विषय में Graduate होना चाहिए। पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स 2 साल में complete हो जाता है।

Doctorate Course: यह सबसे लंबे समय तक चलने वाला एनिमेटर कोर्स है। इसकी अवधि 2 साल से लेकर 5 साल तक होती है। Animation मे Doctorate का Course करने के लिए एनिमेशन से सम्बन्धित किसी भी विषय पर Postgraduate होना आवश्यक है।

Animation me Career बनाने के लिए कौन कौन सी Skills Required हैं – Animator Kaise Bane

animation-me-career-kaise-banaye
Photo by Pexels

दोस्तों, केवल एनिमेशन में कोर्स कर लेने से ही कोई Animator नहीं बन जाता। एक सफ़ल एनिमेटर बनने के लिये स्किल्स भी जरूरी हैं, जो आपके अंदर होनी चाहिये। वैसे जरूरी skills को कोर्स के दौरान improve किया जा सकता है, पर प्रारंभ में ये आपके पास होनी ही चाहिए, तभी तो आप इन्हे इम्प्रूव करेंगे।

एक अच्छे Animator बनने के लिए जरूरी स्किल्स

अगर आप चाहते हैं कि आप एक सफ़ल और अच्छे एनिमेटर बनें, तो आपके अंदर ये Skills जरूर होनी चाहिए:

  • Imaginative (कल्पनाशील)
  • Creative (रचनात्मक)
  • Passionate (जोशीला)
  • Hardworking (मेहनती)
  • Committed (प्रतिबद्ध)

Animation के लिए कौन कौन से कोर्स उपलब्ध हैं? Types of Course in Animation

दोस्तों, एनीमेशन एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें courses की कमी नहीं है। इस क्षेत्र में सर्टिफिकेट कोर्स से लेकर डॉक्टरेट तक के कोर्स उपलब्ध हैं। आप अपनी आवश्यकतानुसार किसी भी एनिमेटर कोर्स को Join कर सकते हैं। आप एनीमेशन के ये कोर्स सरकारी कॉलेज, प्राईवेट कॉलेज और Online भी कर सकते हैं।

सर्टिफिकेट कोर्स

  • सर्टिफिकेट इन 2D एनीमेशन (अवधि: 3 से 6 माह)
  • सर्टिफिकेट इन 3 D एनीमेशन (अवधि: 3 से 6 माह)
  • सर्टिफिकेट इन 3D मैक्स (अवधि: 3 माह)
  • सर्टिफिकेट इन VFX (अवधि: 3 से 6 माह)
  • सर्टिफिकेट इन CG Arts (अवधि: 3 से 6 माह)
  • सर्टिफिकेट इन एडिटिंग, मिक्सिंग, एण्ड पोस्ट प्रोडक्शन वर्क (अवधि: 6 माह)
  • सर्टिफिकेट इन ग्राफ़िक डिजाइन एण्ड कम्युनिकेशन (अवधि: 6 माह)
  • सर्टिफिकेट इन एडवांस्ड 3D एनीमेशन इन माया (अवधि: 6 माह)
  • सर्टिफिकेट इन एनीमेशन फ़िल्म मेकिंग (अवधि: 6 माह)
  • सर्टिफिकेट इन 2D एनीमेशन यूजिंग फ्लैश (अवधि: 4 सप्ताह)

डिप्लोमा कोर्स

  • डिप्लोमा इन एनीमेशन एण्ड फ़िल्म मेकिंग (अवधि: 01 से 02 साल)
  • डिप्लोमा इन एनीमेशन, वीडिओ एडिटिंग एण्ड पोस्ट प्रोडक्शन वर्क (अवधि: 01 से 02 साल)
  • एडवांस्ड डिप्लोमा इन 3D अनिमेशान एण्ड VFX (अवधि: 02 साल)
  • डिप्लोमा इन 2D एनीमेशन (अवधि: 01 साल)
  • डिप्लोमा इन 3D एनीमेशन (अवधि: 01 साल)
  • डिप्लोमा इन डिजिटल एनीमेशन (अवधि: 01 साल)
  • डिप्लोमा इन एनीमेशन एण्ड VFX (अवधि: 01 साल)
  • डिप्लोमा इन एनीमेशन एण्ड मल्टीमीडिया (अवधि: 01 साल)
  • डिप्लोमा इन CG एनीमेशन (अवधि: 6 माह)
  • डिप्लोमा इन VFX (अवधि: 6 माह)
  • डिप्लोमा इन वीडिओ एडिटिंग (अवधि: 06 माह)
  • डिप्लोमा इन एनीमेशन इंजीनियरिंग (अवधि: 06 माह)
  • डिप्लोमा इन एनीमेशन डिजाइन एण्ड टेक्नोलॉजी (अवधि: 06 माह)
  • डिप्लोमा इन ग्राफ़िक्स एण्ड मल्टीलिंगवल डेस्कटॉप पब्लिशिंग (अवधि: 06 माह)

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स

  • मास्टर डिप्लोमा इन एनीमेशन (अवधि: 02 साल)
  • पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन विजुअल इफ़ेक्ट्स (अवधि: 02 साल)
  • पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एनीमेशन (अवधि: 02 साल)
  • पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एनीमेशन एण्ड मल्टीमीडिया (अवधि: 01 साल)
  • पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन VFX एण्ड रोटोस्कोपी (अवधि: 01 साल)

डिग्री कोर्स

  • बी. ए. इन एनीमेशन एण्ड मल्टीमीडिया (अवधि: 03 साल)
  • बी. ए. इन एनीमेशन एण्ड CG Arts (अवधि: 03 साल)
  • बी. ए. इन एनीमेशन एण्ड ग्राफ़िक डिजाइन (अवधि: 03 साल)
  • बी. ए. इन डिजिटल फ़िल्म मेकिंग एण्ड एनीमेशन (अवधि: 03 साल)
  • बी. एस. सी. इन एनीमेशन (अवधि: 03 साल)
  • बी. एस. सी. इन एनीमेशन एण्ड VFX (अवधि: 03 साल)
  • बी. एस. सी. इन एनीमेशन एण्ड गेमिंग (अवधि: 03 साल)
  • बैचेलर ऑफ डिजाइन इन एनीमेशन (अवधि: 03 साल)
  • बैचेलर ऑफ विजुअल आर्ट्स इन इन एनीमेशन (अवधि: 03 साल)
  • बैचेलर ऑफ फाइन आर्ट्स इन एनीमेशन, ग्राफ़िक्स एण्ड वेब डिजाइन (अवधि: 03 साल)

पी. एच. डी. कोर्स

  • पी. एच. डी. इन एनीमेशन एण्ड मल्टीमीडिया (अवधि: 3 साल)
  • पी. एच. डी. इन मीडिया स्टडीज़ (अवधि: 03 साल)

स्पेशल कोर्स (Specialized Courses)

  • कैरेक्टर एनीमेशन
  • इलसट्रेशन एण्ड एनीमेशन
  • गेम एनीमेशन
  • डिजिटल एनीमेशन

एनीमेशन कोर्स करने के लिए बेस्ट इंस्टीट्यूटस और कॉलेज | Best Institutes and Colleges for Animation Course

how-to-make-career-in-animation-in-hindi
Best Colleges for Animation Course

इंडिया में एनीमेशन मे कोर्स ऑफर करने वाले कॉलेज और इंस्टीट्यूटस की सूची बड़ी लंबी है। आप किसी भी अच्छे संस्थान से चुनिंदा कोर्स कर सकते हैं, चाहे वो प्राईवेट कॉलेज हो या सरकारी। मैं यहाँ इंडिया के बेस्ट 10 संस्थानों की सूची शेयर कर रहा हूँ, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।

  1. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फ़िल्म एण्ड फाइन आर्ट्स, कोलकाता
  2. सेंट ज़ेवियर औटोनॉमस कॉलेज, कोलकाता
  3. माया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड सिनेमेटिक – पुणे, मुम्बई, दिल्ली
  4. एरेना एनीमेशन – दिल्ली, नोएडा, बैंगलुरु, मुम्बई
  5. एफ एक्स स्कूल, मुम्बई
  6. पिकासो एनीमेशन कॉलेज, बैंगलुरु
  7. मायाबियस अकैडमी – कोलकाता
  8. टूँज़ अकैडमी, तिरुअनंतपुरम
  9. ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव आर्ट, बैंगलुरु
  10. व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट, मुम्बई

Animator को Salary कितनी मिलती है- Animator Salary

दोस्तों, किसी भी एनीमेशन कैरेक्टर को ख्याति तभी मिलती है जब उसे आकर्षक ढंग से आकार दिया गया हो। चूंकि एक अच्छे Animator का काम बेहद सूक्ष्म, अकल्पनीय, क्रिएटीविटी और रचनात्मकता से भरा होता है, इसलिए उसके काम को भी उचित सैलरी से justify किया जाता है।

कैरियर की शुरुआत में ही एनिमेटर को उसके काम का रु. 30,000/- से 35,000/- प्रति माह तक मिल जाता है। अनुभव होने के बाद, और अच्छी जगह काम करने के बाद एनिमेटर की सैलरी लाखों रुपये प्रति माह तक भी हो जाती है। सैलरी की amount आपकी कार्यकुशलता और अनुभव के आधार पर बढ़ती रहती है।

अगर आप एनिमेटर बनकर किसी अच्छी इंटरनेशनल एनीमेशन स्टूडियो जैसे कि, PIXAR, Dreamworks, walt Disney आदि से जुड़ जाते हैं तो Animation मे आपका career बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा।

Animation का भविष्य क्या है ? Future of Animation

Career in Animation: एक सर्वे के अनुसार वर्ष 2020 में ग्लोबल एनीमेशन का मार्केट साईज़ 156 बिलियन यू एस डॉलर था। इसके आगामी वर्षों में और भी ज्यादा ग्रो करने के आसार है।

एनीमेशन, करियर बनाने के लिए एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। इसमें अगर आप कैरियर बनाते हैं तो निश्चित तौर पर आपको जॉब जरूर मिलेगी। Animator बन कर आप फ़िल्म इंडस्ट्री, एडवरटाईज़िंग इंडस्ट्री, गेमिंग इंडस्ट्री आदि कहीं पर भी काम कर सकते हैं।

निष्कर्ष

तो दोस्तों आपको हमारा ये पोस्ट Animator Kaise Bane, Animator Kya Hota Hai, Animation me career kaise banaye, career in animation आपको पसंद आया होगा और आपको एनिमेटर से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी मिल गयी होगी। इसके अतरिक्त अगर आप कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके बता सकते हैं।

ये भी पढ़ें :

Mi Dermat?Logo Me Recomend? Esta Crema De Farmacia Para Eliminar Las Ojeras Oscuras Y Funciona comprar tadalafilo 5 mg precio una farmacia ofrece t? y caf? caliente para personas que lo necesiten

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment