Amul Franchise Kaise Le | How To Get Amul Franchise in Hindi

Amul Franchise Kaise Le: वर्तमान समय में, हर व्यक्ति किसी अच्छे ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेकर अपना बिजनेस शुरू करना चाहता है। परंतु कई बार कम बजट या फिर जानकारी के अभाव में उनका यह स्वपन अधूरा ही रह जाता है।

तो दोस्तों, यदि आप भी खुद का बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए अमूल फ्रेंचाइजी लेना उत्तम विकल्प रहेगा। अमूल फ्रेंचाइजी कैसे ले संबंधित पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल के साथ अंत तक जुड़े रहे। हमारा विश्वास है कि हम आपको सबसे बेहतरीन जानकारी उपलब्ध करवाने में कामयाब रहेंगे।

amul-franchise-kaise-le-in-hindi

Amul Franchise Kya Hai

अमूल एक रिटेल डेयरी प्रोडक्ट्स का ब्रांड है जहां आपको सभी प्रकार के डेयरी प्रोडक्ट के साथ बेकरी प्रोडक्ट भी उपलब्ध करवाए जाते हैं। अमूल डेयरी की स्थापना सन् 1950 में त्रिभुवनदास पटेल और वर्गीज कुरियन द्वारा की गई थी। अमूल डेयरी का मुख्यालय आनंद, गुजरात में स्थापित किया गया है।

Amul Franchise Kaise Le

हर बड़ी कंपनी अपना विस्तार करने के लिए फ्रेंचाइजी वितरण का कार्यक्रम शुरू करती है। इसी आधार पर अमूल डेयरी ने भी सन 2000 में फ्रेंचाइजी वितरण करना शुरू किया। वर्तमान समय में, भारत के लगभग हर शहर में अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी शुरू की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 20 Best Wholesale Business Ideas in Hindi- होलसेल बिज़नेस आइडियाज

परंतु अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी दूसरी किसी भी डेयरी फ्रेंचाइजी से काफी अलग है क्योंकि यहां आपको लाइफ टाइम के लिए Franchise Tenure मिलता है। Amul द्वारा आपको कई प्रकार की फ्रेंचाइजी उपलब्ध करवाई जाती है जिसके अंतर्गत अमूल रेलवे पार्लर, अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर और अमूल डेयरी शामिल है।

इन सभी फ्रेंचाइजी के लिए आपको अलग-अलग बजट के साथ निवेश करना होगा। आप अपनी सुविधा के अनुसार अमूल कंपनी की कोई भी फ्रेंचाइजी चुन सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी लेकर अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाला है।

Amul Franchise Kaise Le से सम्बंधित आधिकारिक जानकारी के लिए अमूल की वेबसाइट ज़रूर विजिट करें।

Amul Franchise Cost ( अमूल फ्रेंचाइजी में निवेश)

किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले निवेश का बंदोबस्त करना अनिवार्य होता है। यदि आप भी खुद का बिजनेस आरंभ करना चाहते हैं तो सबसे पहले उचित बजट के बारे में प्लान बनाएं। अगर बात की जाए अमूल फ्रेंचाइजी में निवेश की तो इसके लिए इन्वेस्टमेंट फ्रेंचाइजी के प्रकार पर भी निर्भर करता है।

परंतु फिर भी अमूल फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको 2 लाख रुपए से लेकर 6 लाख रुपए तक की आवश्यकता होती है। अमूल फ्रेंचाइजी के लिए कंपनी द्वारा 25 हजार रुपए से एक लाख रुपए रिफंडेबल सिक्योरिटी फीस के रूप में भी लिए जाते हैं।

हालांकि अमूल फ्रेंचाइजी में आने वाली लागत काफी हद तक जमीन और लोकेशन पर भी निर्भर करती है। मतलब कि यदि आप किसी छोटे शहर में अमूल फ्रेंचाइजी शुरू करते हैं तो वहां जमीन सस्ते दाम में मिल जाती है। परंतु किसी बड़े शहर में अमूल फ्रेंचाइजी स्थापित करने के लिए जमीन या किराया ज्यादा देना होगा जिसकी वजह से फ्रेंचाइजी में आने वाली लागत बढ़ सकती है।

अमूल फ्रेंचाइजी में निवेश कई अन्य फैक्टर पर भी निर्भर करता है। अमूल फ्रेंचाइजी में ग्राहकों को उचित सुविधा प्रदान करने के लिए 5 से 10 वर्कर रखना भी अनिवार्य है। परंतु एयर कंडीशनर, सीसीटीवी सेटअप, कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए कंपनी द्वारा किसी प्रकार की सख्त हिदायत नहीं दी जाती है। यदि आप चाहें तो इन चीजों में निवेश कर सकते हैं अन्यथा कंपनी द्वारा किसी तरह का दबाव नहीं डाला जाता है।

ये भी पढ़ें: Barbeque Nation Franchise Outlet कैसे खोलें?

Amul Dairy Franchise Land Requirement (अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी के लिए जमीन की आवश्यकता)

हर बिजनेस की सफलता मेहनत के साथ-साथ जमीन और लोकेशन पर भी निर्भर करती है। ऐसे में यदि आप भी अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी में अच्छा मुनाफा पाना चाहते हैं तो आपको लोकेशन के चुनाव में सावधानी बरतनी होगी। अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी की स्थापना रोड फ्रंट और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में ही करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग फ्रेंचाइजी तक आसानी से पहुंच सके।

अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको 100 स्क्वायर फीट से लेकर 350 स्क्वायर फीट जगह की जरूरत होगी। अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी में जमीन की आवश्यकता फ्रेंचाइजी के प्रकार के हिसाब से तय की जाती है। परंतु कंपनी द्वारा अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी के लिए बिलिंग काउंटर और प्रोडक्ट डिस्प्ले एरिया स्थापित करने के लिए भी अलग से जगह का घेराव करने की हिदायत दी गई है।

हालांकि कंपनी द्वारा अमूल फ्रेंचाइजी में पार्किंग सुविधा प्रदान करने के लिए किसी प्रकार का दिशा निर्देश नहीं दिया गया है। परंतु यदि आप चाहे तो ग्राहकों को पार्किंग सुविधा प्रदान करने हेतु अलग से जगह का प्रबंध कर सकते हैं।

Documents Required For Amul Franchise (अमूल फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक दस्तावेज)

किसी भी बिजनेस फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले जरूरी दस्तावेज के बारे में जान लेना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी अमूल फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो आपको कुछ पर्सनल और प्रॉपर्टी संबंधित दस्तावेज कंपनी के सामने प्रस्तुत करने होंगे जो कि निम्नलिखित हैं:

Personal Documents

  • आइडेंटिटी प्रूफ: Aadhar Card, पैन Card, वोटर ID कार्ड
  • Address Proof: राशन कार्ड, electricity bill

Other Documents

  • Passport Size Photo, ईमेल ID, Phone Number, शैक्षणिक योग्यता संबंधी documents

Business Documents

  • Lease Agreement , All type NOC, बिजनेस एड्रेस प्रूफ, Shop Address Proof, GST रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बिजनेस Tan कॉपी, बिजनेस पेन copy

ये भी पढ़ें: 10 Best Village Business Ideas in Hindi- गाँव में कौन सा बिज़नेस करें?

How To Apply Online For Amul Franchise (फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)

how-to-apply-online-for-amul-franchise

अमूल फ्रेंचाइजी कैसे ले (How to get Amul Franchise in Hindi) : कोई भी व्यक्ति जो अमूल फ्रेंचाइजी लेने का इच्छुक हो वह कंपनी के साथ ऑनलाइन माध्यम द्वारा संपर्क कर सकता है। परंतु इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए आवेदन कर्ता को सामान्य चरण फॉलो करने होंगे जिनका विवरण इस प्रकार है:

  • सर्वप्रथम आवेदन कर्ता को company की Official वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • Amul Dairy Official Website: www.amul.com
  • तत्पश्चात homepage पर contact us के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा जिसमें आवेदन कर्ता से संबंधित जानकारी जमा करवानी होगी।
  • इस form में आवेदन कर्ता का name, पता, ईमेल आईडी, phone number आदि जानकारी ध्यानपूर्वक भरने के पश्चात submit के button पर क्लिक करके form जमा करवाएं।

जैसे ही कंपनी द्वारा आपका एप्लीकेशन देख लिया जाएगा तो कंपनी के उच्च अधिकारी आप से स्वयं संपर्क कर लेंगे।

Amul Parlour Franchise Contact Details (अमूल फ्रेंचाइजी के लिए संपर्क सूत्र)

अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने हेतु कंपनी द्वारा फोन नंबर और ईमेल एड्रेस का भी विकल्प दिया गया है। इसके अलावा आप अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी के लिए डायरेक्ट कंपनी के हेड ऑफिस में जाकर संपर्क कर सकते हैं।

Amul Dairy Head Office Address:

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन,
पोस्ट ऑफिस बॉक्स 10, अमूल डेयरी रोड,
आणंद- 388001, गुजरात, इंडिया.

ये भी पढ़ें: Dr Lal Pathlabs Franchise Kaise Le | How To Get Dr Lal Pathlabs Franchise In Hindi

Amul Dairy Franchise Profit Margin (अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी में मुनाफा)

अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी में कंपनी द्वारा हर प्रोडक्ट पर अलग-अलग मार्जिन दिया जाता है। परंतु फिर भी देखा जाए तो प्रति मिल्क पाउच पर 2.5 प्रतिशत मार्जिन दिया जाता है। इसके अलावा अमूल डेयरी के अन्य प्रोडक्ट जैसे कि cheese, butter, clarified butter, whey milk आदि पर 10% मार्जिन दिया जाता है। परंतु Amul Dairy Ice-cream पर 20% मार्जिन का प्रावधान है।

इसके अलावा recipe based ice-cream, milkshake और अन्य बेकरी प्रोडक्ट पर 50% तक का मार्जिन भी प्राप्त होता है। हालांकि अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी में होने वाला मुनाफा आपकी कुल बिक्री पर भी निर्भर करता है। अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी में होने वाली कुल बिक्री के 90% हिस्से पर फ्रेंचाइजी लेने वाले का अधिकार रहता है। कंपनी द्वारा कुल बिक्री में से केवल 10% ही कमीशन के रूप में वसूल किया जाता है।

Amul Parlour Franchise Benefits (अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी लेने के फायदे)

अमूल पार्लर का नाम लगभग इंडिया के हर बच्चे की जुबान पर छाया हुआ है। ऐसे में अमूल डेयरी की लोकप्रियता को देखते हुए आप Amul फ्रेंचाइजी में होने वाले मुनाफे का भी अंदाजा लगा सकते हैं। अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी लेने के और भी कई सारे फायदे हैं जैसे कि कंपनी द्वारा ट्रेनिंग और अमूल पार्लर फ्रेंचाइजी की स्थापना में भी मदद की जाती है।

अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी में कंपनी द्वारा इन्वेंटरी प्लानिंग, प्रोडक्ट pricing और ऑफर संबंधित support की जाती है। इसके अलावा भी रिलेशनशिप मैनेजर, monetary support और client acquisition support में भी कंपनी मददगार है।

साथ ही अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी में client interaction training और helpdesk training भी दी जाती है। अमूल कंपनी Business Management Software और Online Tie-up Support- Delivery के लिए भी उत्तरदायी है।

इन सभी सुविधाओं के अलावा अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी में कंपनी मार्केटिंग सपोर्ट भी करती है। मतलब कि आपको फ्रेंचाइजी के प्रमोशन के लिए अपनी जेब से पैसा खर्च करने की कोई जरूरत नहीं होगी। यहां तक की यूनिट इंटीरियर & एक्सटीरियर एड्स और लोकल एडवर्टाइजमेंट का सारा खर्च कंपनी द्वारा उठाया जाता है।

Amul Dairy Product List

अमूल डेयरी में आपको रोजमर्रा के लगभग सभी प्रकार के प्रोडक्ट उपलब्ध करवाए जाते हैं। अमूल डेयरी में मिलने वाले सभी खाद्य पदार्थ ताजा और उच्च गुणवत्ता का भरोसा देने में सक्षम है।

दूध, दूध पाउडर, घी, मक्खन, चीज, पिज्जा चीज, आइसक्रीम, पनीर, चॉकलेट, पारंपरिक भारतीय मिठाइयां, दही, फ्रेश क्रीम, बेकरी प्रोडक्ट, अमूल peanut spread, रोटी सॉफ्टनर, पंचामृत, अमूल रेसिपी इत्यादि।

ये भी पढ़ें: 8 Best Online Business Ideas in Hindi-बेहतरीन ऑनलाइन बिज़नेस आईडिया

निष्कर्ष

तो दोस्तों, आज के इस महत्वपूर्ण आर्टिकल में हमने आपको अमूल फ्रेंचाइजी कैसे ले लेने के लिए जरूरी दस्तावेज, इन्वेस्टमेंट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से उपलब्ध करवाई है।

हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा Amul Parlour Franchise Kaise Le / How To Get Amul Franchise in Hindi के बारे में दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आपको हमारा ये लेख पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया द्वारा ज्यादा से ज्यादा साझा करें ताकि अमूल डेयरी फ्रेंचाइजी कैसे लें संबंधित जानकारी सभी तक पहुंच सके।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment