District Collector Kaise Bane- जिलाधिकारी कैसे बनते हैं

how-to-become-district-collector-kaise-bane-in-hindi-collector-banne-ke-liye-qualification
DC Kaise Bante Hain (District Collector Kya Hota Hai)

दोस्तों आज इस लेख में हम बात करने वाले हैं जिलाधिकारी यानी District Collector कैसे बनें, कलेक्टर बनने के लिए क्वालिफिकेशन, सैलरी, कलेक्टर बनने के लिए कौन सा कोर्स करना चाहिए। आपको बता दें कि District Collector को DC और DM के नाम से भी जाना जाता है।

सरकारी नौकरी पाने की इच्छा हर किसी की होती है लेकिन सिर्फ कुछ लोग ही प्रतिशत लोग ही सरकारी कर्मचारी बन पाते हैं। यदि हम जिलाधिकारी की बात करें तो इस पद को हासिल करना काफी कठिन होता है क्योंकि इस सरकारी पद के लिए कंपटीशन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। 

जिलाधिकारी बनने के लिए लाखों अभ्यर्थी हर साल अप्लाई करते हैं लेकिन सिर्फ कुछ लोगों को ही पता होता है कि जिलाधिकारी कैसे बनें? यदि आप का भी सपना DC, DM बनने का है तो आप सही जानकारी और मेहनत से District Collector (DC) बन सकते हैं। 

यदि आप DM या DC बनना चाहते हैं तो आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में पता होना चाहिए। उन सभी बातों की जानकारी आगे आपको इस लेख में विस्तार से मिलने वाली है तो चलिए जानते हैं- District Collector (DC) Kaise Bane?

जिला कलेक्टर कौन होता है (Who is the District Collector in Hindi)

यह किसी भी राज्य के जिले का शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी होता है। जिले के सभी गांव या फिर विभाग जिलाधिकारी के अधीन ही होते हैं। यह DC और DM के नाम से भी बहुत पॉपुलर है।

सभी प्रशासनिक विभागों का सर्वोच्च अधिकारी, जिलाधिकारी ही होता है। यदि हम आसान भाषा में समझें तो यह पूरे जिले का मालिक होता है और प्रशासनिक रूप से पूरा जिला जिलाधिकारी के अधीन होता है। 

जिले में होने वाले सभी सरकारी कार्य और सभी सरकारी योजनाओं को लागू करना और जिले के लिए सभी छोटे बड़े निर्णय लेने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी की होती है। 

जिले में होने वाली किसी भी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई District Collector (DC) ही करता है। गांव की समस्या को सरकार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी DC की होती है। 

ये भी पढ़ें…
फ़ूड इंस्पेक्टर कैसे बनें | Qualification, Salary, Career Scope
बैंक मेनेजर कैसे बनें- Bank PO Exam, IBPS Exam Pattern
SSP Full Form in Hindi | SSP कैसे बनें
Income Tax Officer (Inspector) कैसे बनें?
लोको पायलट कैसे बनें | How To Become Loco Pilot in Hindi
सरकारी अध्यापक- Government Teacher Kaise Bane in Hindi?

जिला कलेक्टर बनने के लिए क्या करें

District Collector बनने के लिए आपको 12वीं के बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करनी है और साथ में UPSC सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी शुरू कर देनी है। ग्रेजुएशन होते ही या उसके अंतिम वर्ष में आप UPSC Exam Clear करके जिलाधिकारी बन सकते हैं।

यदि आप अपनी 12वीं कक्षा पास करते ही सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी शुरू कर देते हैं तो आपके लिए लोक सेवा आयोग (UPSC) के एग्जाम को पास करना काफी आसान हो जाता है। 

ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद आप UPSC Civil Services Exam में भाग ले सकते हैं और अच्छी रैंक से पास होने के बाद जिलाधिकारी का पद प्राप्त कर सकते हैं। इसमें सबसे पहले ट्रेनिंग दी जाती है और ट्रेनिंग ख़तम होते ही किसी भी जिले में प्रशिक्षु जिलाधिकारी के तौर पर नियुक्त कर दिया जाता है।

UPSC द्वारा हर साल जिलाधिकारी (DC / DM) बनने के लिए पद निकाले जाते हैं। यदि उम्मीदवार यूपीएससी एग्जाम क्लियर कर लेता है तो वह प्रशासनिक सेवा अधिकारी पद के योग्य हो जाता है। 

जिला कलेक्टर बनने के लिए योग्यता (Eligibility) 

कलेक्टर बनने के लिए Age Limit (आयु सीमा)

पूरे भारत में सिविल सर्विस एग्जाम के लिए, हर वर्ग के उम्मीदवार के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है जो कि इस प्रकार से है:

  • सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग के लिए न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष
  • SC/ST वर्ग के उम्मीदवार के लिए न्यूनतम 21 वर्ष अधिकतम 37 वर्ष।
  • शारीरिक रूप से क्षतिग्रस्त (दिव्यांग) अभ्यर्थी के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। 

District Collector Banne Ke Liye Qualification (शैक्षिक योग्यता)

  • अभ्यर्थी सबसे पहले किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से अपनी 12वीं कक्षा को उत्तीर्ण करें। 
  • उसके बाद किसी की मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई को पूरा करें। 
  • अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए। 

ये भी पढ़ें:

UPSC IRMS Exam क्या है- फुल फॉर्म, पात्रता, पैटर्न, सिलेबस

District Collector Kaise Bane?

  • सबसे पहले 12वीं कक्षा पास करें। इसके बाद किसी भी विषय से ग्रेजुएशन के पढ़ाई पूरी करनी है। 
  • Graduation के बाद यूपीएससी द्वारा आयोजित होने वाले सिविल सर्विस एग्जाम (CSE) के लिए आवेदन करना है। 
  • यूपीएससी के द्वारा जिलाधिकारी के पद के लिए हर वर्ष भर्ती निकाली जाती है और उसमें आपको CSE परीक्षा फॉर्म को भरना है। 
  • यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा को उत्तीर्ण करें। 
  • प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। 
  • इंटरव्यू को सफलतापूर्वक पास करने के बाद और अच्छी रैंक लाने के बाद आपको DM / DC के पद के लिए चुन लिया जाएगा।

How to Become District Collector (DC): चयन प्रक्रिया

जिलाधिकारी बनने के लिए आपको सिविल सर्विस एग्जाम देना पड़ता है। यह एग्जाम यूपीएससी के द्वारा संचालित किया जाता है जो कि तीन चरणों में पूरा होता है।

अभी तक के इस लेख में आपने जाना कि District Collector Kaise Bante Hain? अब इसके तीन चरणों में होने वाले एग्जाम के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।  

UPSC CSE Preliminary Exam- प्रारम्भिक परीक्षा 

  • प्रारम्भिक परीक्षा में 2 पेपर होते हैं।
  • दोनों पेपर के कुल अंकों का जोड़ 200 + 200 होता है।
  • इस परीक्षा में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं
  • इसके पहले पेपर में General Studies से रिलेटेड सवाल पूछे जाते हैं।
  • दूसरे पेपर में सिविल सर्विस एप्टिट्यूड टेस्ट से रिलेटेड सवाल पूछे जाते हैं।
  • इस परीक्षा को पास करने के बाद ही आप मुख्य परीक्षा के योग्य हो पाते हैं।

UPSC CSE Mains Exam- मुख्य परीक्षा 

  • प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद ही मुख्य परीक्षा दी जा सकती है।
  • मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं जिनमें से एक English Language का और एक Compulsory Indian Language का पेपर होता है। ये दोनों पेपर 300- 300 अंकों के होते हैं।
  • बाकी के 7 पेपर 250 – 250 अंकों के होते हैं। इनमें से 2 पेपर Optional Subjects पर होते हैं, 4 पेपर General Studies के होते हैं और एक पेपर Essay का होता है।
  • इन 9 पेपर में से प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है।
  • English और Indian Language Paper को छोड़कर अन्य सभी पेपर में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनती है।  
  • मेरिट लिस्ट में आने के बाद अभ्यर्थी, तीसरे चरण यानी कि इंटरव्यू के लिए चुने जाते हैं।

UPSC CSE Interview- साक्षात्कार

  • प्रारम्भिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा पास करने के बाद अंतिम चरण में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
  • इंटरव्यू पास करने के बाद मेरिट लिस्ट बनाई जाती है।
  • अगर आप मेरिट लिस्ट में Top Positions पर आते हैं तो आप DC या DM का पद प्राप्त कर सकते हैं।  

FAQs

जिलाधिकारी की सैलरी क्या होती है?

सातवें वेतन आयोग के अनुसार DC की सैलरी ₹80,000/- होती है। 

जिलाधिकारी बनने के लिए क्या पढ़ाई करनी चाहिए?

इसके लिए उम्मीदवार को सबसे पहले मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करनी है और उसके बाद यूपीएससी सिविल सर्विसेस एग्जाम पास करना है।

जिलाधिकारी का कार्य क्या होता है?

यह मुख्य रूप से जिला प्रशासन का शीर्ष अधिकारी होता है। इसके अंतर्गत जिले के सभी विभागों की जिम्मेदारी होती है।

निष्कर्ष

आज हमने जाना है District Collector Kaise Bane, DC बनने के लिए क्या करना पड़ता है, इसके लिए क्वालिफिकेशन क्या होनी चाहिए, आयु सीमा क्या है और DC बनने के लिए एग्जाम कौन से हैं।

आशा करते हैं इस लेख की जानकारी आपको जरूर अच्छी लगी होगी और यदि आपके मन में जिलाधिकारी से रिलेटेड कोई भी सवाल है तो हमको कमेंट करके जरूर बताएं।

यदि आपको इस लेख जिलाधिकारी कैसे बनते हैं की जानकारी अच्छी लगी तो इस लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ में शेयर करें, धन्यवाद। 

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment