Taco Bell Franchise कैसे लें- Taco Bell Franchise Cost in India in Hindi

Taco Bell Franchise India: साथियों, आज हम एक ऐसी फ्रैंचाइज़ी के बारे में बात करने वाले हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे, क्योंकि इसका स्कोप काफी ज्यादा है और अभी इंडिया के केवल कुछ ही शहरों में इनके आउटलेट खुले हैं। इंडिया में इनके रेस्टोरेंट की डिमांड अब  बढ़ती ही जा रही है जिसकी वजह से आने वाले 10 सालों के भीतर, कंपनी ने अपने 600 Restaurant इंडिया में खोलने के बारे में सोचा है। इस कंपनी का नाम है Taco Bell.

अगर आप भी Taco Bell Franchise लेकर अपना बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें, क्योंकि इस पोस्ट में आपको Taco Bell Franchise Cost in India से लेकर Taco Bell Franchise Kaise Le तक की पूरी जानकारी दी जा रही है। हमें उम्मीद है कि आपको किसी दूसरी पोस्ट को पढ़ने की जरूरत नहीं रहेगी।

Taco Bell Franchise India- टैको बेल क्या है?

taco-bell-franchise-kaise-le-taco-bell-franchise-cost-in-india
Image Created at Canva

टैको बेल की शुरुआत 1962 में ग्लेन बेल ने अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया शहर से की थी। इस समय इनके पास 17 देशों में 6000 से अधिक रेस्टोरेंट उपलब्ध हैं। इसी वजह से यह अमेरिका की सबसे बड़ी मैक्सिकन फ़ास्ट फ़ूड रेस्टोरेंट की चेन है। इनके मेनू में आपको कई तरह के फ़ास्ट फ़ूड देखने को मिलेंगे, जिनका आप आनंद ले सकते हैं।

इसके साथ ही इनके पास कुछ फ़ूड आइटम्स ऐसे भी हैं जिनका टेस्ट आपको किसी अन्य रेस्टोरेंट में नहीं मिलेगा। यह कंपनी अपने फ़ूड की क्वालिटी और प्राइस पर काफी ध्यान देती है। क्वालिटी को अच्छा रखने से कस्टमर की हैल्थ पर बुरा असर नहीं पड़ता है। प्राइस को कम रखने से हर एक व्यक्ति इसके रेस्टोरेंट में आकर फ़ास्ट फ़ूड का आनंद ले सकते हैं।

Taco Bell Franchise in Hindi- मार्केट स्कोप कितना है?

अमेरिका में इनका मार्केट स्कोप काफी ज्यादा है और इनके सबसे ज्यादा रेस्टोरेंट भी अमेरिका में ही हैं। लेकिन यह अमेरिका के बाद इंडिया को अपना मुख्य बाजार बनाना चाहते हैं, इसलिए इनका ध्यान इंडिया पर ज्यादा है।

यह इंडिया के लोगों के टेस्ट को समझकर अपने फ़ूड में Changes भी कर रहे हैं जिसकी वजह से इंडिया में भी Taco Bell के रेस्टोरेंट बढ़ते जा रहे हैं। इस समय इनके इंडिया में केवल 35 रेस्टोरेंट मौजूद हैं लेकिन आने वाले कुछ सालों में इनका टारगेट 600 न्यू रेस्टोरेंट ओपन करना है।

इनके कम रेस्टोरेंट को देखकर आप इनके मार्केट स्कोप का अंदाजा ना लगायें। आप में से बहुत लोग इस पोस्ट को पढ़ेंगे और इनकी Franchise भी लेना चाहेंगे, लेकिन जब उन्हें इसके इन्वेस्टमेंट के बारे में पता चलेगा, तब वो लोग इनके रेस्टोरेंट को ओपन करने का ख्याल बदल देंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह एक रेस्टोरेंट चेन है जिसमें लागत काफी ज्यादा है, जिसके बारे में हम आगे बात करेंगे।

Taco Bell Franchise लेने के फायदे- Taco Bell Franchise Benefits

  1. सबसे पहला फायदा यह है कि आपको इनका ब्रांड नाम इस्तेमाल करने को मिलता है।
  2. आपको Taco Bell Franchise से जुडी सभी प्रकार की मदद की जाती है।
  3. ये आपके स्टोर की डिज़ाइन और इंटीरियर में भी आपकी मदद करते हैं।
  4. आपके स्टाफ और आपको, प्रॉपर ट्रेनिंग प्रोवाइड की जाती है।
  5. इनके मेनू में बहुत सारे फ़ूड आइटम्स मौजूद हैं।
  6. आपको इक्विपमेंट भी प्रोवाइड करवाए जाते हैं, अगर आप लेना चाहें।
  7. बिलिंग को आसान करने के लिए सॉफ्टवेयर भी दिया जाता है।
  8. ये, एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग में भी आपकी मदद करते हैं।

Taco Bell Menu List

  • Tacos
  • Combos
  • New
  • Burritos
  • Specialties
  • Sides & Sweets
  • Chahunga Value Menu
  • Quesadillas
  • Drinks
  • Nachos
  • Groups
  • Veggie Cravings
  • Bowls

यह सभी इनकी फ़ूड कैटेगरी हैं जिसके अंदर कई प्रकार के फ़ूड शामिल हैं।

Taco Bell Franchise Kaise Le – How to get Taco Bell Franchise in India

how-to-get-taco-bell-franchise-cost-in-india
Photo by alex martinez

Taco Bell Franchise लेने के लिए आपको कुछ चीज़ों की जरूरत पड़ती है जिनके बिना आपको इनकी Franchise नहीं मिल पाएगी, चलिए जानते हैं वह कौन-सी चीजें हैं-

Taco Bell Franchise Requirements

  1. Investment Requirement: – Taco Bell की Franchise के लिए आपके पास पर्याप्त मात्रा में इन्वेस्टमेंट का होना जरूरी है।
  2. Space Requirement:- आपके पास जरूरी जगह का होना भी आवश्यक है।
  3. Document Requirement: – सभी जरूरी डॉक्यूमेंट का होना जरूरी है।
  4. Staff Requirement: – आपके रेस्टोरेंट के स्पेस के हिसाब से आपको स्टाफ भी रखना पड़ेगा।

Taco Bell Franchise Investment- Taco Bell Franchise Cost in India

Taco Bell की Franchise लेना काफी आसान हैं लेकिन इसमें होने वाले इन्वेस्टमेंट के बारे में कहीं पर भी सही जानकारी मौजूद नहीं हैं, जिसकी वजह से इसमें लगने वाले इन्वेस्टमेंट के बारे में बता पाना काफी मुश्किल है। लेकिन मैं आपको कुछ तथ्य बता देती हूँ जिससे आप Taco Bell में होने वाले इन्वेस्टमेंट के बारे में अंदाजा लगा पाएंगे।

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार Taco Bell की Franchise में आपका इन्वेस्टमेंट 50 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक आ सकता है, जो बहुत ज्यादा है। लेकिन जब मैंने इसके बारे में रिसर्च की, तो मुझे इनकी वेबसाइट पर ही इन्वेस्टमेंट के बारे में पता चल गया। इनके हिसाब से आपका इन्वेस्टमेंट 7.50 लाख डॉलर से लेकर 1.5 Million डॉलर के करीब लागत आ जाती हैं।

मुझे पर्सनली यह इन्वेस्टमेंट काफी ज्यादा लगा है, जिसकी वजह से अधिकाँश लोग इनकी Franchise नहीं ले पाएंगे। शायद यही कारण है कि इनके आउटलेट्स इंडिया में कम हैं। लेकिन यह इन्वेस्टमेंट सही नहीं है, क्योंकि आपका इन्वेस्टमेंट आपके स्टोर की लोकेशन और साइज पर निर्भर करता है।

अगर आप 500 Sq Ft में अपना रेस्टोरेंट ओपन करते हैं तो आपका खर्चा रु. 15 से 20 लाख के बीच मे आयेगा। इन्वेस्टमेंट को लेकर इस उलझन को सुलझाने के लिए आपको कंपनी से कॉन्टैक्ट करके सही जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए, ताकि आप यह निश्चित कर सकें कि आपको इनकी Franchise लेनी चाहिए या नहीं।

Taco Bell Franchise Land requirement

Taco Bell Franchise लेने के लिए जमीन की कोई सीमा नहीं है। आपके पास जितनी भी जमीन हो, आप उसमे अपना रेस्टोरेंट ओपन कर सकते हैं, लेकिन आपके पास कम से कम इतनी जमीन का होना जरूरी है कि उसमें किचन के साथ-साथ लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह हो। इसके लिए आपके पास 500-2000 Sq Ft के करीब जगह का होना आवश्यक है, इससे आपको बड़ी आसानी से इनकी Franchise मिल जाएगी। ।

आपके पास सही लोकेशन में जगह का होना बेहद जरूरी है क्योंकि आपके एरिया को देखकर ही आपको Franchise दी जाती है। अच्छी लोकेशन में रेस्टोरेंट होने से उसके Grow होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए आपको रेस्टोरेंट की लोकेशन को काफी सोच-समझकर चुनना चाहिए। रेस्टोरेंट की लोकेशन के रूप में आप भीड़-भाड़ वाले इलाके, Main Market, मॉल, Tourist Spot और एयरपोर्ट आदि का चयन कर सकते हैं।

Taco Bell Franchise Documents

  • ID Proof
  • Address Proof
  • Bank Detail
  • Shop Documents
  • Photo, Email & Mobile Number
  • GST Number
  • PANn Card
  • NOC
  • Lease Agreement
  • Other Documents

How to apply for Taco Bell Franchise in India

Taco Bell Franchise India Apply Online

  1. सबसे पहले आपको इनकी वेबसाइट www.tacobell.co.in पर जाना है।
  2. उसके बाद इनकी वेबसाइट में आपको सबसे आखिर में Work With Us के नाम का ऑप्शन दिखाई देगा।
  3. इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा, जिसे भरकर आप इनकी Franchise के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  4. आप चाहें तो इनके Contact Us आप्शन का इस्तेमाल करके इनसे फ्रैंचाइज़ी के बारे में जान सकते हैं।

Taco Bell Franchise Profit Margin- कितना प्रॉफिट मार्जिन मिलता है।

इनके रेस्टोरेंट में बहुत सारे फ़ूड आइटम्स शामिल हैं और सभी को बनाने में लागत भी अलग-अलग आती है। इसकी वजह से आपको प्रॉफिट मार्जिन भी अलग-अलग मिलता है। इस प्रॉफिट मार्जिन के बारे में इंटरनेट या इनकी वेबसाइट पर कोई भी जानकारी नहीं है, इसलिए आपको Franchise लेते समय इनसे कॉन्टैक्ट करके ही प्रॉफिट मार्जिन के बारे में पता चल सकता है।

Taco Bell Franchise Contact Details

Registered Office:-
4th Floor, Punjabi Bhawan 10,
Vishnu Digamber Marg, Rouse Avenue,
New Delhi 110 002, India

Corporate Office:-
First Floor, Express Building,
9-10, Bahadur Shah Zafar Marg,
New Delhi 110002, India

Email:- [email protected]

Taco Bell Franchise in Hindi: मेरी राय

इसकी Franchise लेने के बारे में मैं आपसे कुछ नहीं कहूंगी, क्योंकि इसमें इन्वेस्टमेंट को लेकर हमारे डाउट क्लियर नहीं हैं। इसमें लगने वाली लागत आप पर निर्भर करती है। वैसे, इसका मार्केट स्कोप काफी ज्यादा है और इनके रेस्टोरेंट इंडिया में ओपन भी हो रहे हैं। यह धीरे-धीरे इंडिया के कई शहरों में भी फैल चुके हैं, जिसकी वजह से इनका स्कोप इंडिया में काफी ज्यादा है। लेकिन अगर इसमें होने वाला इन्वेस्टमेंट आपके बजट में है तभी आप Taco Bell की Franchise लें अन्यथा नहीं।

मैं आपको लोन लेकर इनका आउटलेट ओपन करने की सलाह नहीं दूंगी। मान लीजिए, किसी कारण से आपका रेस्टोरेंट नहीं चल पाया तो आप लोन कैसे चुकाएंगे? आपको इनकी Franchise लेने के लिए लोन भी काफी बड़ा लेना पड़ेगा, जिसकी वजह से उसकी किश्त भी काफी ज्यादा होगी, जिसे समय पर देना आसान नहीं होगा।

निष्कर्ष

मित्रों, उम्मीद करती हूँ कि आपको “Taco Bell Franchise Kaise Le- Taco Bell Franchise Cost in India” पर लिखा मेरा यह पोस्ट पसन्द आया होगा। अगर पोस्ट अच्छा लगा हो और आपको पता चल गया हो कि How to get Taco Bell Franchise in India, तो इसे Social Media पर अवश्य Share करें।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment