Momo Magic Cafe Franchise कैसे लें – How to get Momo Magic Café Franchise in Hindi

Momo Magic Café Franchise in Hindi: आज के समय मे Youngsters में Fast Food को बहुत पसंद किया जाता है और फ़ास्ट फ़ूड में भी specially Momos को। हमारे देश में Momos का एक साल का 400 करोड़ से भी ज्यादा का Turnover है। इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इंडिया में Momos को कितना ज्यादा पसंद किया जाता है।

इसलिए आज हम आपके लिए मोमोज से जुड़ी एक Franchise लेकर आए हैं जिसका नाम हैं Momo Magic Cafe Franchise, और आज हम इसी बारे में बात करेंगे कि Momo Magic Cafe Franchise Kaise Le – How to get Momo Magic Café Franchise in Hindi, ताकि आप भी अपना एक खुद का बिज़नेस खड़ा कर सकें और अच्छा-खासा प्रॉफिट कमा सकें।

Momo Magic Cafe क्या है?

momo-magic-cafe-franchise-kaise-le
Image Credit: Momo Magic Cafe

यह एक Restaurant आधारित कंपनी है जिनका Main Focus मोमोज के बिज़नेस में हैं। इनके सभी Restaurants, मोमोज के लिए जाने जाते हैं और यह इंडिया में सबसे तेजी से Grow होने वाली Franchise कंपनी है। इनके केवल 3 सालो में 50 से भी ज्यादा Franchise Outlets ओपन हो चुके हैं और 20 से ज्यादा नए Franchise Outlets खुलने वाले हैं।

Momo Magic Cafe Franchise Benefits

आप किसी भी कंपनी की Franchise लें, सभी के अपने कुछ फायदे और और कुछ नुकसान होते हैं और यही फायदे-नुकसान तय करते हैं कि आपको Franchise लेनी चाहिए या नहीं। इसी तरह Momo Magic Café Franchise के भी कुछ फायदे हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए-

  • आपको इनका ब्रांड name इस्तेमाल करने को मिलता है।
  • Momo Magic Cafe Franchise Outlets काफी तेजी से Grow हो रहे हैं इसलिए अगर आप इसके साथ जुड़ते हैं तो इनके साथ-साथ आपकी Growth भी पक्की है। 
  • यह आपको अपने बिज़नेस को शुरू करने से लेकर उसे आगे बढ़ाने तक में सभी तरह से मदद करती है। 
  • शुरुआत में आपसे किसी भी प्रकार की Security Fee या Royalty Fee नहीं ली जाती है। 

Momo Magic Café Franchise Restaurant का मार्केट स्कोप कितना है?

पूरे इंडिया में मोमोज की काफी ज्यादा खपत है। इसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी लोग खाते हैं। इनके पास मोमोज की काफी सारी variety हैं। Momo Magic Cafe ने काफी कम समय अपनी बहुत सारी Franchise ओपन कर ली हैं और इसकी Franchise आज भी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इनका Target अगले 1 साल में 100 Franchise ओपन करने का है। 

अभी तक इन्होंने अपने जितने भी Momo Magic Café Franchise Outlets ओपन किए हैं वह सभी पूरी तरह से प्रॉफिट में चल रहे हैं जिसकी वजह से हम कह सकते हैं कि इसका मार्केट  स्कोप काफी अच्छा है। उपरोक्त तथ्यों से साफ जाहिर होता हैं कि आने वाले समय में इसकी डिमांड काफी बढ़ने वाली है। 

Support Provided by Momo Magic Café Franchise in Hindi

  1. आपको फ़ूड को बनाने से लेकर Restaurant को मैनेज करने तक की ट्रेंनिंग दी जाती है। 
  2. अगर आपके पास Chef नहीं है तो वह भी आपको कंपनी की तरफ से दिया जाता है। 
  3. आपके Restaurant में फ़ूड को बनाने में इस्तेमाल होने वाले सभी आइटम्स कंपनी की तरफ से दिए जाते हैं पर कुछ आइटम्स को आपको बाजार से खरीदना पड़ सकता है। 
  4. आपको मार्केटिंग पर खर्चा करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सारा खर्च कंपनी खुद उठाती है। 
  5. आपको अपने बिज़नेस को अच्छे से चलाने के लिए कंपनी की तरफ से Software भी दिया जाता है 
  6. आपको भविष्य में भी, सभी तरह का Technical Support दिया जाता है। 
  7. यह हमेशा Market Research करते रहते हैं और समय – समय पर आपके Restaurant में भी changes करते रहते हैं ताकि आपका Restaurant अच्छा चल सके। Momo Magic Café आपके रेस्टोरेंट के लिए नए नए food आइटम्स भी ऐड करते रहते हैं। 
  8. यह कंपनी आपको सभी ऑनलाइन food delivery app के साथ भी जोड़ देती हैं जैसे- Zomato, Swiggy आदि। 

Momo Magic Cafe Menu

माना, इनके नाम मे Momo है, पर इसका मतलब यह नहीं है कि यह केवल मोमोज ही बेचते हैं। इनके Menu में और भी कई सारे फ़ूड आइटम्स जुड़े हुए हैं जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए। लेकिन अन्य फ़ूड आइटम्स की तुलना में इनके Momo Magic Café Franchise Restaurant में मोमोज की ज्यादा Varieties होती हैं।

  • Tandoori Momos
  • Special Momos
  • Chinese Momos
  • Soup
  • Maggi
  • Beverages
  • Dessert
  • Pasta
  • Coffee
  • Steam and Fried Momos
  • Noodles etc.

Momo Magic Cafe Franchise Kaise Le – How to get Momo Magic Café Franchise in Hindi?

how-to-get-momo-magic-cafe-franchise-in-hindi
Photo by Abhishek Sanwa Limbu on Unsplash (For representation purpose only)

Momo Magic Cafe Franchise लेने से पहले आपको यह जानना होगा कि इसकी Franchise लेने के लिए आपका कितना Investment होने वाला है।

Momo Magic Cafe Franchise Cost

Momo Magic Cafe Franchise Outlets में होने वाले investment के बारे में हम बता दें कि यह आपको दो प्रकार की Franchise प्रोवाइड करवाती है। दोनों तरह की फ्रैंचाइज़ी में निवेश की राशि भी अलग अलग होती है।

इनकी सबसे बड़ी Franchise की बात करें, तो उसमें आपका 15 से 20 लाख के करीब खर्च आ जाएगा। छोटी Franchise में 10 से 15 लाख के आस-पास खर्च आ सकता है। निवेश की सही राशि जानने के लिए आप कंपनी से संपर्क कर सकते हैं।

Momo Magic Cafe Franchise Location

Momo Magic Cafe Franchise लेने के लिए आपको 200 – 600 Square Feet तक की जगह की आवश्यकता होती है। इतनी जगह में आपको इसकी Franchise बड़े आराम से मिल जाएगी। 

लोकेशन के बारे में पता चलने के बाद आपका सबसे जरूरी काम होता है एक सही जगह का चयन करना, क्योंकि आपका Restaurant जिस तरह के एरिया में होता है उसी हिसाब से आपका Restaurant चलता है। इसलिए जब भी आप Momo Magic Cafe Franchise Restaurant लेने के बारे में सोचें, उससे पहले आपके पास Restaurant खोलने के लिए सही जगह होनी चाहिए।

Momo Magic Cafe कितनी प्रकार की Franchise देता हैं?

यह आपको दो प्रकार की Franchise देते हैं। आप अपनी जगह और investment के आधार पर तय कर सकते हैं कि आपको कौन-सी Franchise लेनी है। 

Format 1: Take Away / Delivery Outlet / Food Court Model (200 – 300 sq ft)
Format 2: Dining Model (300 – 600 sq ft)

इन दोनों Franchise के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको इनसे सम्पर्क करना पड़ेगा। 

Momo Magic Cafe Franchise Profit

इसमें होने वाले प्रॉफिट के बारे में कहीं पर भी कोई सही जानकारी नहीं है। वैसे Momo Magic Cafe Franchise लेने के बाद आपको अपनी Sale में से 5% इन्हें Royalty के रूप में देने होते हैं, जैसे- मान लीजिए, आपकी पूरे महीने में 5 लाख की Sale होती हैं तो आपको कंपनी को 25 हजार रुपए Royalty के रूप में देने होते हैं।  

अगर आप इसमें होने वाले प्रॉफिट के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कंपनी से ही contact करना पड़ेगा, तभी आपको इसके बारे में सही जानकारी मिल पाएगी। 

How to apply for Momo Magic Cafe Franchise- कैसे अप्लाई करें?

सबसे पहले आपको गूगल पर सर्च करना करना है- Momomagiccafe.in इसके बाद आपके सामने इनकी वेबसाइट आ जाएगी। 

आपको डायरेक्ट इनकी वेबसाइट में आ जाना है। उसके बाद आपको Menu Bar के अंदर Franchise का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक कर दें। आपको यह ऑप्शन वेबसाइट के आखिर में भी मिल जाएगा। 

इसके अंदर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा, जिसे भरकर आप Momo Magic Cafe Franchise के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उसके कुछ दिनों के अंदर ही कंपनी आपसे खुद contact कर लेगी। 

Momo Magic Café Franchise Contact Number

Registered Office:- D 503, kashyap green city, Mustafapur, Kothwan, Patna, 801503

Momo Magic Café Contact Number:- 07004124764

Email:- [email protected]

Momo Magic Café Franchise Outlet के बारे में मेरी राय

यह कंपनी काफी तेजी से Grow हो रही है और इसके एक साल में 20 से भी ज्यादा Outlets ओपन हो रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि इसकी डिमांड कितनी तेजी से बढ़ रही है।  अगर आप भी इसकी बढ़ती डिमांड को ध्यान में रखकर Momo Magic Cafe Franchise लेते हैं तो निश्चित रूप से आप भी ग्रो करने लगेंगे। 

इसलिए अगर आप किसी ऐसे बिज़नेस की तलाश में हैं जिसमें कम समय में ही अच्छी Growth की संभावना है, तो यह बिज़नेस आपके लिए एक दम सही है। 

निष्कर्ष 

आज हमने जाना कि “Momo Magic Cafe Franchise Kaise Le – How to get Momo Magic café Franchise in Hindi”। अगर अभी भी आपके मन में इससे जुड़ा कोई सवाल हैं जो इस पोस्ट में कवर नहीं किया गया है तो आप हमें Comment Box में बता सकते हैं।  अगर आपको पोस्ट अच्छा लगा हो, तो इसे Social Media पर अवश्य Share करें। अपनी प्रतिक्रियाएं और सुझाव भी आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। 

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment