Red Tape Franchise कैसे लें | How to get Red Tape Franchise Hindi

Red Tape Franchise Kaise Le: Hello dosto, आज हम बात बात करने वाले हैं एक ऐसी कंपनी के बारे में जिसकी Franchise लेकर आपको फायदा ही फायदा होगा, क्योकि इसमे आपको profit margin भी ज्यादा मिलेगा और इसकी डिमांड भी मार्किट में बहुत ज्यादा है। शायद आपको मेरी बात का यकीन ना हो रहा हो, लेकिन इस पोस्ट Red Tape Franchise Kaise Le को पढ़कर आप समझ जाएंगे कि मैं ऐसा क्यों कह रहा हूँ।

यह जिस Field में काम करती है उसमे काफी ज्यादा स्कोप है और इसकी Franchise लेकर आपको फायदा ही होने वाला है। इसमें आपको customers की कोई भी टेंशन नही होगी, आपके पास खुद कस्टमर्स चलकर आएंगे। इसलिए ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए, चलिए शुरू करते है।  

red-tape-franchise-kaise-le
Image Created at Canva

Red Tape Kya Hai?

Red tape India की सबसे बड़ी shoes कंपनी है और इनका turnover 600 करोड़ से भी ज्यादा है। यह विदेशों में भी अपने माल को export करते हैं जैसे- USA, Europe, South Africa and Middle East countries. इनके ऑफिस USA, Dubai और South Africa में भी हैं। इस company ने shoes की मार्किट में अपनी जगह बना ली है। यह brand आज के youth को टारगेट करता है जो हमेशा नए डिज़ाइन की तलाश में रहते हैं। इनकी श्रंखला में ऐसे shoes भी है जो आपको सिर्फ इन्ही के पास मिलेंगे।

Red Tape की शुरुआत 1996 में हुई थी लेकिन समय के साथ इसकी popularity बढ़ती चली गई। अपनी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, इसने पुरुषों के कपड़े, एक्सरसाइज से रिलेटिड कपड़े और  accessories भी बेचना शुरू किया जैसे- टी शर्ट, बेल्ट, जैकेट, स्वेटर और बेल्ट आदि। आज के टाइम में red tape बच्चों और महिलाओं के प्रोडक्ट्स भी बेच रहा है।

Red Tape Store का मार्किट स्कोप कितना है?

Red tape का मार्केट बहुत बड़ा है। आप इतना तो जानते ही हैं कि आज के समय मे लोग अपने standard को maintain करने के लिए अपने कपड़ों और accessories पर कितना पैसा खर्च करते हैं? और red tape केवल इन्ही चीजो में काम करता हैं। 

इसने कई देशों में अपना business फैला लिया है। इनके पास हर प्रकार के परिधानों की एक Series है जिसे लोगो की पसन्द और जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया हैं। Red Tape ने अभी तक विदेशों में अपने business को expand करने पर ध्यान केंद्रित किया था और अब यह भारत मे भी अपने बिज़नेस को बढाने में प्रयासरत है।

आज पूरे भारत मे इसके 100 से भी ज्यादा Red Tape Franchise Store है और यह अगले 3 सालों में अपने स्टोर्स की संख्या को 300 के पार ले जाना चाहते हैं। कुछ समय पहले सलमान खान ने भी इस brand का प्रमोशन किया था जिसके बाद इसकी लोकप्रियता पहले से ज्यादा बढ़ गई है। 

Red Tape Product Details

Red tape अपने customers को कई तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध करवाती है ताकि कस्टमर जब एक बार red tape की shop पर आए, तो उसे वहाँ पर अपनी जरूरत का सारा सामान मिल जाए जैसे- 

1. Red Tape Men’s Clothing and Accessories

Footwear:- Sandals/Slippers, formal shoes, casuals shoes, canvas shoes, sports shoes, boots, sliders/flip flops.

Top wear:- T-shirt, shirts, sweater, sweat shirts/hoodies, jackets.

Bottom wear:- jeans, trouser, shorts.

Sports wear:- active T-shirt, shorts, track pants/joggers.

2. Red Tape Women’s Clothing and Accessories

Footwear:- classic range, flats, heels, casuals shoes, sports shoes, boots, sandals/slippers, slider/flip flops.

Top wears:- shirts, top/T-shirt, dress & jumpsuit, sweater, sweat shirt/hoodies, jackets, 

Bottom wear:- legging, jeans & jagging & pants, 

Sports wear:- Track pants/joggers 

4. Red Tape Kid’s Clothing and Accessories

Boys:- jeans, t-shirts, track pant/joggers, shirts, sweatshirt/hoodies, jackets, bottoms, school shoes, casual shoes, sliders/flip flop, sports shoes, shorts.

Girls:- jeans/legging, t-shirts, trouser, jackets, bottoms, sweatshirt/hoodies, school shoes, sports shoes, sliders/flip flops.

4. Men’s Accessories

Men accessories:- Bags, belts, socks, wallets.

Red tape के पास बहुत सारे प्रोडक्ट्स है जिनमें यह अपना बिज़नेस करती है। अगर आप भी Red Tape Franchise लेते है तो आपको प्रोडक्ट्स की कोई कमी नही होने वाली है क्योंकि इनके पास 100 से भी ज्यादा variety के प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं।

अगर आपके पास निवेश करने के लिए अच्छा-खासा पैसा है तो आप clothes और shoes दोनों की Franchise लेकर अपने business को expand कर सकते हैं और मार्किट में अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं। लेकिन इसमें आपको काफी ज्यादा पूंजी/निवेश की जरूरत पड़ेगी और जमीन का एरिया भी बढ़ जाएगा, साथ ही employee की भी संख्या आपको 4-5 के बीच रखनी पड़ेगी।

Red Tape Franchise में कितनी जमीन की आवश्यकता पड़ती है?

किसी भी Franchise को लेने के लिए जमीन सबसे जरूरी होती है क्योंकि जब कोई भी कंपनी आपको Franchise देती है तो वह भी सबसे पहले यही देखती है कि आपकी जमीन की location क्या है। इसलिए जब भी आप जमीन का चुनाव करें, तो उस फील्ड से रिलेटिड मार्किट के आस-पास शुरू करें या फिर भीड़-भाड़ वाले इलाके को चुनें। इससे आपको Franchise मिलने में आसानी होती है और आपका business भी grow करता है।

अगर आप red tape से shoes की Franchise लेते है तो मेरे हिसाब से आपको किसी sports अकेडमी के आस-पास का area चुनना चाहिए, ताकि आपकी shoes की शॉप अच्छी चल सके या फिर आपको अपने एरिया की main market को टारगेट करना चाहिए।

वैसे इसकी Franchise लेने के लिए आपको 1000-1500 sq ft की जगह की आवश्यकता होती है और अगर आपका business grow कर जाता है तो आपको एक गोदाम की जरूरत भी पड़ेगी।

Red Tape Franchise Profit

how-to-get-red-tape-franchise-in-india
Photo by Tima Miroshnichenko from Pexels

अगर आप Red Tape से shoes की Franchise लेते हैं या किसी और प्रोडक्ट की तो सभी में आपका प्रॉफिट अलग-अलग होता है। चूँकि अलग अलग प्रोडक्ट को बनाने में cost भी अलग-अलग लगती है इसलिए कंपनी आपको Profit Margin भी अलग-अलग देती है। आमतौर पर शूज में आपका प्रॉफिट 25-30% के बीच रहता है।

कंपनी आपको किसी भी तरह का टारगेट नहीं देती है जिसे आपको पूरा करना पड़े। आप अपने कस्टमर्स से अपने तरीके से interact कर सकते हैं। आप जितना भी पैसा इसकी Franchise में लगाएंगे, वह 1-2 साल में पूरा हो जाएगा उसके बाद आप प्रॉफिट कमा सकते हैं।

Red Tape Franchise Cost in India

इसकी Franchise लेने के लिए थोड़ा ज्यादा निवेश करने की जरूरत पड़ती है क्योकि इसमे आपका काम दुकान खोलकर नही चलेगा। इसमें आपको एक showroom खोलना पड़ेगा, तभी आप ज्यादा sale कर पाएंगे। अगर आपके पास अपनी जमीन है तो आपको कम निवेश की जरूरत पड़ेगी और अगर आपके पास अपनी जमीन नही है तो आपको ज्यादा निवेश की जरूरी पड़ेगी।

कंपनी के द्वारा आपको Red Tape Franchise खोलने में 10-20 लाख का खर्च आ सकता हैं। जिसमे 3 लाख Franchise fees के लगते हैं, माल के 5-7 लाख, other cost 2 लाख और बाकि आपकी जमीन पर लगता है।

अगर आपके पास पैसे की कमी है तो आप बैंक से loan के लिए भी apply कर सकते है क्योंकि आज के समय मे business के लिए loan आसानी से मिल जाता है। आपको loan उतारने की टेंशन लेने की भी जरूरत नही है क्योंकि Red Tape Franchise Store से आप इतना पैसा कमा लेंगे कि आप अपना loan आराम से चुका सकेंगे।

Red Tape Franchise Kaise Le- कैसे apply करें?

Red Tape Franchise लेने हेतु apply करने के लिए इन्होंने कोई particular पेज नही बनाया है जिसकी वजह से इनकी Franchise के बारे में ज्यादा जानकारी नही हैं। जैसे- shoes की Franchise कैसे ले, red tape के clothes की Franchise कैसे लें आदि। लेकिन फिर भी अगर आप इनकी Franchise लेना चाहते है तो आपको इनकी official वेबसाइट पर जाना होगा।

How to Get Red Tape Franchise in India

  • आपको सबसे पहले इनकी वेबसाइट www.redtape.com पर जाना है।
  • वेबसाइट के आखिर में आपको contact us का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज ओपन हो जाएगा।
  • उसमे आपको एक contact form दिखाई देगा। उस फॉर्म में आपको अपना नाम, ईमेल, फ़ोन नंबर और अपनी enquiry details भरकर send कर देना है। इस फॉर्म में आपको order id भी दिखाई देगी, जोकि optional है।

Red Tape Franchise के लिए आवश्यक documents

  • ID Proof
  • Address proof
  • Bank passbook 
  • Photograph
  • Email id
  • Phone number
  • Gst number 
  • Pan card
  • Shop agreement
  • Noc

Red Tape Franchise Contact information

Red Tape Email Address:- [email protected]

Red Tape Customer Care Number :- +91 7836850000 (10am – 5:30pm, Mon-Sat)

Red Tape Franchise के बारे में मेरी राय

Red Tape एक अच्छी कंपनी है। आप भी जानते हैं कि shoes और clothes की मार्किट कितनी बड़ी है और इसमें competition भी कितना ज्यादा है और यह shoes और clothes के बिज़नेस में अपनी पहचान बना चुकी है इसलिए इसकी Franchise लेकर आपको फायदा ही है। लेकिन इसमें आपको प्रॉब्लम लागत को लेकर आएगी। पर आप चाहें तो Red Tape Franchise लेने के लिए बैंक से लोन भी ले सकते हैं।

निष्कर्ष

आज हमनें जाना कि “Red Tape की Franchise कैसे लें” इसकी Franchise लेने में आपको कोई भी परेशानी नही आने वाली है लेकिन आपको पहले अच्छे से यह decide कर लेना है कि आप shoes की Franchise लेना चाहते है या clothes की। क्योकि आप दोनो को एक साथ नही सम्भाल पाएंगे, इसलिए किसी एक को ही चुने।

अगर आपको हमारा यह पोस्ट How to get Red Tape Franchise in India in Hindi (Red tape Franchise Kaise Le, अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ अवश्य share करें।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

1 thought on “Red Tape Franchise कैसे लें | How to get Red Tape Franchise Hindi”

Leave a Comment