Miniso Franchise कैसे लें- How to get Miniso Franchise in Hindi

Miniso Franchise India: Hello Dosto, आज हम बात करने वाले हैं कि Miniso Franchise Kaise Le? यह एक काफी पॉपुलर ब्रांड है जो इंडिया के अलावा कई देशों में अपने आउटलेट्स ओपन कर चुका है। अगर हम All Over World में इनके आउटलेट्स की बात करें, तो इनके 4200 से भी ज्यादा आउटलेट्स मौजूद हैं।

इसके साथ ही यह इंडिया के कई शहरों में भी अपने आउटलेट्स ओपन कर चुका है। अगर आप भी इनकी Franchise लेना चाहते हैं या इसके बारे में Detail में जानना चाहते हैं तो आप हमारा यह पोस्ट बिना Skip किए पूरी पढ़ें।

Miniso क्या है?

how-to-get-miniso-franchise-kaise-le
Image Credit: Miniso

Miniso एक जापानी कंपनी है जिसे 2011 में यूओफू में शुरू किया गया था और इस समय इनके 80 देशों में 4200 से भी ज्यादा आउटलेट्स मौजूद हैं। इसमें आपको कई प्रकार का सामान मिलता है जैसे- Bags And Accessories, Daily Life Products आदि।

यह काफी पॉपुलर ब्रांड बन चुका है और साथ ही Miniso, समय-समय पर लोगों की जरूरतों को समझते हुए और भी प्रोडक्ट्स Add करते रहते हैं ताकि लोगों को खरीदारी से जुड़ा बेस्ट और अच्छा अनुभव मिल सके। Miniso ने Coca Cola, Marvel, Hello Kitty, Sesame Street, Pink Panther आदि जैसे पॉपुलर ब्रांड के साथ Collaborate किया हुआ है।

Miniso Franchise लेने के फायदे- Miniso Franchise Benefits

Miniso की Franchise लेने से आपको कई प्रकार के फायदे होते हैं जैसे-

1. Benefits of Fast Changing Fashion:- Miniso के प्रोडक्ट्स हर 21 दिनों में चेक किए जाते हैं और हर 7 दिनों में नए प्रोडक्ट्स आते हैं। इससे लोग सीमित स्टॉक का लाभ उठाते हैं। यह तरीका कस्टमर्स को भी आकर्षित करता है जिससे आपकी Sale बढ़ती है।

2. Benefits of Indian Demographics: – Miniso केवल 18 से 35 साल की Age के लोगों को टारगेट करता है। इनके सभी प्रोडक्ट्स इसी Age Group को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। यह अपने कस्टमर्स को कम कीमत, बेस्ट क्वालिटी प्रोडक्ट्स और लिमिटिड ऑफर्स के माध्यम से आकर्षित करते हैं।

3. Brand Reputation: – Miniso ने अमेरिका, चीन और भारत जैसे बड़े देशों के बाजार में खुद को उतारकर अपने ब्रांड की एक अलग पहचान बनाई है जिसकी वजह से आपको इनका नाम इस्तेमाल करके आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

Miniso Franchise India की तरफ से मिलने वाला Support

  1. आपके स्टोर को डिज़ाइन करने में मदद करते हैं।
  2. साइट Selection में भी मदद करते हैं।
  3. Advertisement और Marketing में भी मदद करते हैं।
  4. 24/7 सपोर्ट दिया जाता है।
  5. अगर आपको अपने स्टोर को चलाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो आपकी उस परेशानी को दूर किया जाता है।
  6. कंपनी के द्वारा ट्रेनिंग भी दी जाती है।

Miniso Product Categories

  1. Bags And Accessories
  2. Daily Life Products
  3. December Offers
  4. Digital And Electronics
  5. Fashion Accessories
  6. Health And Beauty
  7. Household Items
  8. Toy Series

Miniso Franchise Kaise Le- How to get Miniso Franchise in Hindi

Miniso आपको दो प्रकार के Franchise मॉडल प्रोवाइड करता है जिसकी वजह से दोनों में ही इन्वेस्टमेंट और जमीन की Requirements अलग-अलग हो जाती हैं। लेकिन इन्होंने इन दोनों मॉडल्स के बारे में ज्यादा Detail में नहीं बताया है इसलिए मैं आपको दोनों Franchise Model में होने वाली इन्वेस्टमेंट और जमीन के बारे में बताने वाली हूँ। इन मॉडल्स के बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको इनसे कॉन्टैक्ट करना पड़ेगा।

Miniso Franchise Cost in India

इनकी फ्रैंचाइज़ी लेने पर आपके पास कम से कम 15 लाख और ज्यादा से ज्यादा 50 लाख की इन्वेस्टमेंट का होना जरूरी है। Miniso के Small फ्रैंचाइज़ी मॉडल में 2 लाख Franchise Fee और स्टोर रेंट, इंटीरियर, माल आदि में खर्च हो जाता हैं।

लेकिन जो लोग इसकी Mega फ्रैंचाइज़ी लेते हैं उन्हें ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत होती है और उन्हें कंपनी को भी ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं जैसे- Security Deposit For Branding Fee 3 लाख, Franchise Fee 1.5 लाख, Traning Fee 18 हजार और बाकी का पैसा अन्य खर्चो में खर्च होता है।

इनकी फ्रैंचाइज़ी मॉडल और इसमें होने वाली इन्वेस्टमेंट के बारे में आपको कहीं पर भी सही जानकारी नहीं मिलेगी, इसलिए जब आप Miniso की Franchise लेने के बारे में विचार करें तो आपको सबसे पहले इनसे कॉन्टैक्ट करके इन्वेस्टमेंट के बारे में ज़रूर जान लेना चाहिए, ताकि आपको आगे चलकर कोई परेशानी ना हो। Miniso की Franchise लेने पर ऐसा जरूरी नही हैं कि आपके 15 लाख रुपये ही लगें, हो सकता है कि 10 लाख में भी आपका स्टोर ओपन हो जाए।

Miniso Franchise Land Requirement

किसी भी बिज़नेस को स्टार्ट करते समय आपकी जमीन और उसकी लोकेशन एक अहम भूमिका निभाती हैं क्योंकि यही दो चीजें हैं जो तय करती हैं कि आपका स्टोर भविष्य में Grow करेगा या नहीं। इसलिए सबसे पहले आपको यह तय करना होता है कि आपकी जमीन किस एरिया में होगी। एरिया की बात करें, तो सबसे बेस्ट जगह होती हैं- Shopping Mall, आपके शहर की Main Market, ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाके आदि।

अगर आपको जमीन का चुनाव करने में परेशानी हो रही है तो आप Miniso से भी मदद ले सकते हैं क्योंकि यह आपकी Site Selection में पूरी मदद करते हैं। इनकी मदद लेने से आपको सबसे बड़ा फायदा इस चीज का होता है कि इनके पास Professionals की एक टीम होती है जो आपके एरिया का अच्छे से मुआयना करने के बाद ही यह तय करती है कि आपको स्टोर कहाँ पर खोलना चाहिए।

अब बात करते हैं कि आपके पास कितनी जमीन होनी जरूरी है। Miniso Lifestyle Franchise Store लेने के लिए आपके पास 1000-1200 Square Feet के बीच जगह का होना आवश्यक है। इसमें Miniso के दोनों Franchise Model आ जाते हैं। दोनों मॉडल्स को लेने के लिए आपके पास इतनी जमीन का होना बेहद जरूरी है क्योंकि आपको शॉप के साथ-साथ एक Godown की भी जरूरत होती है।

Miniso Franchise Documents

  • ID Proof
  • Address Proof
  • GSTt Number
  • Shop Agreement
  • Photo, Email Id & Mobile Number
  • Pan Card
  • Bank Details
  • NOC
  • Other Documents

Miniso Franchise Profit- Franchise में कितना प्रॉफिट होता है?

Miniso Franchise लेने पर आपको काफी अच्छा प्रॉफिट मार्जिन मिलता है। यह कई अलग-अलग प्रकार के प्रोडक्ट्स बेचती है और सभी को बनाने में लागत भी अलग-अलग होती है, जिसकी वजह से सभी में आपका प्रॉफिट मार्जिन भी अलग होता है।

लेकिन इन्होंने प्रॉफिट मार्जिन को ज्यादा अलग-अलग नही रखा हैं। इन्होंने सभी प्रोडक्ट्स का मार्जिन 38.5% से 45% के बीच रखा है जोकि काफी अच्छी बात है। वरना कुछ कम्पनियाँ ऐसी भी हैं जो अलग-अलग प्रोडक्ट्स बेचती हैं और सभी पर उनके प्रॉफिट मार्जिन में जमीन-आसमान जितना फर्क होता है।

How to apply for Miniso Franchise- अप्लाई कैसे करें?

how-to-get-miniso-franchise-kaise-le-in-hindi
Photo by Olya Kobruseva

इनकी Franchise के लिए अप्लाई करते समय एक बात का ध्यान रखें कि इनकी इंटरनेट में कई Websites हैं जिसमें से कुछ Fake हैं। इनकी केवल दो वेबसाइट ही Original हैं जिनके माध्यम से आप Miniso की Franchise लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप इंडिया में अपना स्टोर ओपन करना चाहते हैं तो आपको minisoindia.com पर जाना होगा, जहाँ से आप इनकी Franchise के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको गूगल में minisoindia.com को सर्च करना है।
  • इस वेबसाइट में आपको Homepage के आखिर में और Menu Bar में आपको Contact Us का पेज दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके आप Miniso की फ्रैंचाइज़ी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Miniso Franchise Contact Information

Miniso Franchise Store Email Id:- [email protected]

Miniso Franchise Contact Number:- 8586968006

Miniso Franchise in Hindi- मेरी राय

Miniso Franchise लेने में कोई बुराई नही है। अगर आप इनकी फ्रैंचाइज़ी लेते हैं तो आप फायदे में ही रहेंगे, लेकिन आपको सबसे बड़ी प्रॉब्लम इसमें होने वाले इन्वेस्टमेंट की होगी। क्योंकि इतना पैसा किसी एक बिज़नेस में इन्वेस्ट करना आसान नही हैं और अगर आप इन्वेस्ट भी कर देते हैं तो आपके मन मे डर रहेगा कि मेरा पैसा डूब ना जाए।

तो मैं आपको बता दूँ कि आपके पैसे के डूबने की संभावना काफी कम है क्योंकि इनकी Strategy ही इतनी अलग है जिसकी वजह से यह चीन और भारत जैसे बड़े देशों के बड़े बाजारों में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

यह शुरू से ही कम उम्र के लोगों को टारगेट करते हैं क्योंकि यही वे लोग हैं जो Beauty और Fashion पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च करते हैं और यह हर 7 दिनों में आपके स्टोर पर नए फैशन के प्रोडक्ट्स पहुँचा देते हैं। साथ ही यह अपने माल को Limited Stock की Strategy का इस्तेमाल करके बेचते हैं।

Limited Stock या Limited Edition का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में एक ऐसा विचार उत्पन्न होता है कि इसके बाद उन्हें यह प्रोडक्ट दोबारा नहीं मिलेगा, जिसकी वजह से लोग उसे खरीदने के लिए आतुर रहते हैं। इसी स्ट्रेटेजी का इस्तेमाल करके Apple Company नें अपने Defective Piece जिसमें Logo पूरे Apple का बन गया था, उसे Limited Edition कहकर ज्यादा कीमतों में बेचा था।

अगर आप मेरी मानें, तो आपको Miniso Franchise अवश्य लेनी चाहिए। आप किसी भी प्रकार के बिज़नेस को शुरू करें, Risk आपको सब में मिलेगा। बिना रिस्क के केवल जॉब ही की जा सकती है, बिज़नेस नहीं।

निष्कर्ष

अगर आपको “Miniso Franchise Kaise Le- How to get Miniso Franchise in Hindi ” पर लिखा हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो, तो इसे Social Media पर निश्चित रूप से Share करें और इस पोस्ट से जुड़े अपने कमेंट हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से ज़रूर बताएं।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment