Tea Time Franchise कैसे लें | How to Get Tea Time Franchise in Hindi

Tea Time Franchise Kaise Le: भारतीय लोग शराब की भांति ही चाय की लत के शौकीन है। मतलब कि पानी के बाद पेय पदार्थ के रूप में लोग चाय को पीना ही पसंद करते हैं। यहां तक की कुछ लोगों को चाय पिए बगैर खाना नहीं हजम होता है। भारत चाय के उत्पादन में विश्व में दूसरे स्थान पर और चाय पीने के मामले में पहले स्थान पर रहता है।

ऐसे में चाय की लोकप्रियता को देखते हुए भारत में टी कैफे के बिजनेस में भी प्रचार हो रहा है। अगर आप भी टी कैफे शुरू करना चाहते हैं तो Tea Time जैसे बड़े ब्रांड की फ्रेंचाइजी लेने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

tea-time-franchise-kaise-le

Tea Time Franchise Kya Hai | Tea Time Franchise Kaise Le

टी टाइम एक भारतीय टी एंड कॉफी Cafe हैं जिसकी स्थापना सन 2017 में Tea Time Franchise Owner उदय श्रीनिवास द्वारा की गई थी। टी टाइम फ्रेंचाइजी का मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है। इस कंपनी ने बहुत कम समय में ही अपनी पहचान स्थापित करने के बाद 2018 में फ्रेंचाइजी वितरण का कार्यक्रम भी आरंभ कर दिया था।

वर्तमान समय में टी टाइम के एक हजार से भी ज्यादा आउटलेट पूरे भारत में खुल चुके हैं। टी टाइम कई प्रकार की चाय के अलावा चाट, समोसा, भारतीय फास्ट फूड, रोल्स, बेकरी आइटम, आइसक्रीम, कॉफी और जूस आदि भी उपलब्ध करवाता है।

ये भी पढ़ें: Chhotu Maharaj Franchise Kaise Le | How to Get Chhotu Maharaj Franchise in Hindi

Tea Time Franchise Cost (टी टाइम फ्रेंचाइजी में निवेश)

दोस्तों! खुद का बिजनेस तो हर व्यक्ति शुरू करना चाहता है। लेकिन कुल मिलाकर बात निवेश पर ही आ जाती है क्योंकि किसी भी बिजनेस को आरंभ करने के लिए अच्छा बजट होना जरूरी है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते है कि How to get Tea Time Franchise in Hindi तो आपको इसके लिए minimum 2 लाख से 5 लाख रुपये तक निवेश करने की आवश्यकता पड़ सकती है। Tea Time Franchise Investment में आपको 4 लाख रुपये फ्रेंचाइजी शुल्क के रूप में भी देने होंगे।

टी टाइम फ्रेंचाइजी में आने वाली लागत कई अन्य factors पर भी निर्भर करती है। यदि आप land खरीदने की बजाय rent पर लेकर franchise start करते हैं तो ऐसे में आपको कम investment करने की जरूरत होगी। इसके अलावा company द्वारा ग्राहकों को better facility देने के लिए 2 से 4 employees रखने की भी हिदायत दी जाती है।

साथ ही ग्राहकों को अच्छा वातावरण प्रदान करने हेतु एयर कंडीशनर, सीसीटीवी सेटअप, कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं देना भी अनिवार्य है। इन सभी सुविधाओं के अंतर्गत आने वाला खर्च भी टी टाइम फ्रेंचाइजी लागत में ही जोड़ा जा सकता है।

टी टाइम फ्रेंचाइजी में डिलीवरी सर्विस देना भी अनिवार्य है। कस्टमर तक हर order सही समय पर पहुंचाने के लिए आपको व्हीकल का arrangement भी करना होगा। ऐसे में vehicle और पेट्रोल पर आने वाला खर्च भी Tea Time Franchise Cost के अंतर्गत आएगा।

टी टाइम फ्रेंचाइजी के लिए जगह की जरूरत

टी टाइम फ्रेंचाइजी में आने वाली लागत के बारे में तो आप अच्छी तरह से समझ ही गए होंगे। परंतु आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी बिजनेस में सफलता हासिल करने के लिए इन्वेस्टमेंट के बाद उचित जगह का प्रबंध करना भी अनिवार्य होता है।

अगर आप Tea Time Franchise Location के लिए भीड़ भाड़ या फिर रोड फ्रंट जैसी जगह का चुनाव करते हैं तो यकीनन आपको फ्रेंचाइजी प्रमोशन के लिए मेहनत करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ेगी। खास तौर पर टी टाइम फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या किसी व्यावसायिक एरिया का चुनाव करना चाहिए।

Tea Time Franchise के लिए आपको 100 स्क्वायर फीट से लेकर 150 स्क्वायर फीट तक की जगह का प्रबंध करना होगा। कंपनी द्वारा किचन और sitting area के लिए अलग से जगह का घेराव करने का निर्देश दिया जाता है।

ऐसे में यदि आप ग्राहकों को बैठने की सुविधा देते हैं तो पार्किंग की सुविधा देने के बारे में भी विचार कर सकते है। पार्किंग की सुविधा देने के लिए भी आपको front में अलग से जगह का प्रबंध करना होगा।

ये भी पढ़ें: Chai Sutta Bar Franchise Kaise Le | How to get Chai Sutta Bar Franchise in Hindi!

टी टाइम फ्रेंचाइजी के लिए जरूरी दस्तावेज

टी टाइम फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदन कर्ता को कंपनी द्वारा दी जाने वाली कुछ अनिवार्य शर्तों का पालन करना होता है। इन शर्तों के अंतर्गत आवेदन कर्ता को कुछ पर्सनल और प्रॉपर्टी संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होते हैं। कंपनी द्वारा मांगे जाने वाले आवश्यक कागजात निम्नलिखित हैं:

पर्सनल Documents

  • ID Proof: Aadhar कार्ड, पैन Card, वोटर ID कार्ड
  • Address प्रूफ: राशन कार्ड, electricity bill

Other Documents

  • पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल ID, Phone Number, शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज

प्रॉपर्टी संबंधी कागजात

  • Lease agreement, All type NOC, बिजनेस एड्रेस प्रूफ, Shop Address Proof, GST registration certificate. Business Tan Copy, Business Pan Copy.

टी टाइम फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

tea-time-franchise-apply-online
Image Credit: Tea Time

टी टाइम फ्रेंचाइजी लेने के इच्छुक व्यक्ति के लिए कंपनी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प दिया गया है। Tea Time Franchise Online Registration के लिए आवेदन कर्ता को कुछ simple steps फॉलो करने होंगे जो कि निम्नलिखित है:

  • Tea Time Franchise Online Apply करने के लिए सबसे पहले company की official website पर visit करें।
  • इसके बाद Homepage पर Contact Us के option पर click करना होगा।
  • तत्पश्चात आपके सामने फॉर्म open होगा जिसमें applicant से संबंधित कुछ important information जमा करनी होती है।
  • इस form में applicant का name, address, email ID, phone number आदि आवश्यक जानकारी भरने के बाद submit के बटन पर क्लिक करके फॉर्म जमा करवाएं।

यदि कंपनी द्वारा आपका application देख लिया जाता है तो company के अधिकारी आपसे खुद contact कर लेंगे।

ये भी पढ़ें: MBA Chai Wala Franchise Kaise Le- Hindi | How to get MBA Chai Wala Franchise in India

Tea Time Dealership Contact Process ( टी टाइम फ्रेंचाइजी के लिए संपर्क सूत्र)

ऑनलाइन आवेदन के अलावा टी टाइम फ्रेंचाइजी के लिए आप ईमेल और फोन नंबर द्वारा भी कंपनी के साथ संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप चाहें तो डायरेक्ट टी टाइम के हेड ऑफिस में जाकर भी मिल सकते हैं।

  • Tea Time Franchise Customer Care Number: +91 96856 67676, +91 95776 62211.

Tea Time Franchise Head Office Address:

Desi Tea Time Pvt. Ltd.
A1, G Block, Amrutha Enclave,
Road No. 14, Banjara Hills,
Hyderabad- 500 034,
Telangana, India.

Tea Time Franchise Profit Margin (टी टाइम फ्रेंचाइजी में मुनाफा)

टी टाइम फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता और पहचान ही अपने आप में एक बेहतरीन मुनाफा है। परंतु फिर भी अगर बात की जाए टी टाइम फ्रेंचाइजी में होने वाले प्रॉफिट मार्जिन की तो यह 40% से लेकर 80% तक रहता है। टी टाइम कंपनी का दावा है कि निवेशक अपने द्वारा निवेश की गई राशि को केवल 5 से 10 महीनों के भीतर ही रिकवर कर सकता है।

टी टाइम कैफे में मिलने वाला हर प्रोडक्ट लोगों की रेंज के भीतर ही उपलब्ध करवाया जाता है। टी टाइम प्रोडक्ट की कीमत ₹10 (दम चाय) से लेकर ₹99 (प्रीमियम मिल्क शेक) तक रखी गई है। टी टाइम फ्रेंचाइजी की कुल बिक्री का लगभग 35% हिस्सा कंपनी को कमीशन के रूप में भी देना होता है। इसके अलावा 65% हिस्से पर केवल फ्रेंचाइजी पार्टनर का अधिकार होता है।

Tea Time Franchise Benefits (टी टाइम फ्रेंचाइजी लेने के लाभ)

tea-time-franchise-benefits

किसी भी बिजनेस से संबंधित फ्रेंचाइजी लेने के लिए लोगों का उक्त फ्रेंचाइजी से होने वाले लाभ के प्रति संशय बरकरार रहता है। ऐसे में अगर टी टाइम फ्रेंचाइजी बेनिफिट की बात की जाए तो यह भारत का नंबर वन ब्रांड है। इस ब्रांड की popularity के आधार पर आपको फ्रेंचाइजी के प्रमोशन में पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं होती है।

इसके अलावा कंपनी द्वारा फ्रेंचाइजी सेटअप में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जाती है। यहां तक की कंपनी के अधिकारी franchise की लोकेशन का चुनाव करने में भी आपकी मदद करते हैं। टी टाइम फ्रेंचाइजी के अंतर्गत किचन में फ्रिज, डीप फ्रीजर, हाई प्रेशर स्टोव, इंडक्शन स्टोव, initial stock और अन्य उपकरण भी कंपनी द्वारा ही प्रोवाइड किए जाते हैं।

टी टाइम फ्रेंचाइजी में मार्केटिंग के लिए भी कंपनी द्वारा ही खर्च किया जाता है। मतलब कि आपको अपनी जेब से पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। यहां तक की Outlet Board और Lollypop Board भी कंपनी द्वारा ही इंस्टॉल किए जाते हैं।

इंटीरियर ब्रांडिंग जैसे कि मेन्यू कार्ड, फोटो फ्रेम, Foam बोर्ड, इको सॉल्वेंट विनाइल आदि के लिए कंपनी सहयोग करती है। इसके अलावा कंपनी टी टाइम फ्रेंचाइजी को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए chef को 3 दिन की Tea Time Franchise Menu की ट्रेनिंग देती है।

इसके अतिरिक्त रिलेशनशिप मैनेजर सपोर्ट, बिजनेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर, online tie-up support- delivery, ऑपरेशन और ट्रेनिंग संबंधित पूरी support की जाती है।

ये भी पढ़ें: Keventers Franchise Kaise Le | How to get Keventers Franchise- Hindi ?

Tea Time Franchise Terms & Conditions

टी टाइम फ्रेंचाइजी के लिए कंपनी द्वारा कुछ अनिवार्य नियम और शर्तें लागू की गई है। टी टाइम फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर्ता की निम्नतम आयु सीमा 24 वर्ष रखी गई है।

इसके अलावा टी टाइम फ्रेंचाइजी लेने के लिए बिजनेस एक्सपीरियंस या शैक्षणिक योग्यता संबंधित कोई सख्त नियम नहीं बनाया गया है।

Tea Time Franchise Agreement के लिए कंपनी द्वारा 5 वर्ष तक का समय निर्धारित किया गया है। हालांकि समय अवधि पूरी होने के पश्चात भी आप agreement renewal के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Tea Time Franchise ROI Period भी 1 साल तक का ही घोषित किया गया है। इसके अलावा टी टाइम फ्रेंचाइजी में डिलीवरी सर्विस देना भी जरूरी है।

निष्कर्ष

तो दोस्तों, आज के इस महत्वपूर्ण लेख में हमने आपको Tea Time Franchise लेने के लिए सभी प्रकार की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई है। हमारा विश्वास है कि इंटरनेट पर इससे ज्यादा बेहतरीन जानकारी कहीं नहीं मिल सकती हैं। यदि आपको हमारा आर्टिकल Tea Time Franchise Kaise Le | How To Get Tea Time Franchise In Hindi पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया द्वारा ज्यादा से ज्यादा साझा करें।

ये भी पढ़ें: Easy Day Franchise Kaise Le | How to Get Easy Day Franchise in Hindi!

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

1 thought on “Tea Time Franchise कैसे लें | How to Get Tea Time Franchise in Hindi”

Leave a Comment