CNG Gas Pump Franchise कैसे लें- How to get CNG Gas Pump Franchise in Hindi

CNG Gas Pump Franchise in Hindi: अगर आप भी CNG Gas Station खोलना चाहते हैं तो आपने एकदम सही पोस्ट को ओपन किया हैं क्योंकि  आज के इस पोस्ट में हम विस्तार में जानने वाले हैं कि CNG GAS Pump Franchise Kaise Le? CNG Gas Pump Ki Franchise लेने के लिए आपको कई चीज़ों की जरूरत पड़ती है। इसके साथ आपके पास अपने बिज़नेस में लगाने के लिए एक अच्छी-खासी Amount भी होनी चाहिए, क्योंकि इस बिज़नेस को आप कम पैसों में शुरू नहीं कर सकते हैं।

इंडिया में CNG Gas Pump Ki Franchise कई कंपनियां देती हैं और सभी कंपनियों की शर्तें अलग-अलग होती हैं जिन्हें आपको पूरा करना पड़ता हैं। अगर आप किसी एक शर्त को भी पूरा नहीं कर पाते हैं तो आपको इसकी Franchise लेने में परेशानी हो सकती है। इसलिए इस पोस्ट में मैं आपको Adani Gas Ki Franchise लेने के बारे में बताने वाली हूँ ताकि आपको CNG Gas Pump Franchise लेने से जुड़ी सभी जानकारी मिल जायें।

CNG Gas Pump क्या है?

cng-gas-pump-franchise-kaise-le
Photo by Andrea Piacquadio from Pexels

इसके नाम से पता चलता हैं कि यह एक गैस है जिसका नाम CNG हैं। दरअसल, हमारे सभी वाहन पेट्रोल और डीजल से चलते हैं और इनसे काफी बड़ी मात्रा में वायु प्रदूषण हो रहा है। इसे रोक पाना लगभग असंभव है और यह प्रदूषण हमारे द्वारा चलाए जाने वाले वाहनों से हो रहा है। इसलिए बड़ी-बड़ी कंपनियों CNG Gas से चलने वाले वाहनों का आविष्कार किया है जिनसे वायु प्रदूषण ना के बराबर होता है।

हम सभी जानते हैं कि पेट्रोल और डीजल हमें प्राकृतिक रूप से मिलता है। इसे हम खुद नहीं बना सकते हैं और जितनी तेजी से हम इनका इस्तेमाल कर रहे हैं उतनी ही तेजी से इनके भंडार खाली हो रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल भारत मे ही 4,443,000 barrels तेल रोज इस्तेमाल किया जाता हैं जो पूरी दुनिया में इस्तेमाल होने वाले तेल का केवल 4.6% है और यह आंकड़ा सिर्फ एक दिन का हैं। इन्ही चीज़ों को देखते हुए CNG Gas और इलेक्ट्रिक से चलने वाले वाहनों का अविष्कार किया गया है ताकि डीजल और पेट्रोल की खपत को कम किया जा सके।

आपको पेट्रोल पंप हर जगह देखने को मिल जाते हैं लेकिन CNG Gas station किसी-किसी जगह पर ही मौजूद होते हैं जिसकी वजह से उस स्टेशन पर हमेशा भीड़ देखने को मिलती हैं इसलिए अगर आप भी CNG Gas Pump Franchise ले लेते हैं तो आप फायदे में ही रहेंगे।

CNG Gas Pump Ki Franchise का मार्केट स्कोप

इसके मार्केट स्कोप के बारे में मुझे आपको बताने की जरूरत नही हैं। आप सभी जानते हैं कि CNG और Electric वाहनों की कितनी डिमांड हैं, और इसी डिमांड की वजह से इनके Station की भी काफी डिमांड है। लेकिन यह आपके एरिया पर निर्भर करता है कि उस एरिया में कितने लोगों के पास CNG Gas से चलने वाले वाहन हैं।

जब भी आप CNG Gas Pump की Franchise लें, तो अपने एरिया को अच्छे से Analysis कर लें। आपको पता होना चाहिए कि आपके एरिया में CNG, Electric और पेट्रोल से चलने वाले वाहनों में से किन की संख्या ज्यादा है। आज के समय में भी कुछ एरिया ऐसे हैं जहाँ पर आपको electric वाहन देखने को मिल जाएंगे, लेकिन CNG Gas से चलने वाले वाहन काफी कम मिलेंगे। इसलिए इन चीजो को देखने के बाद ही CNG Gas Franchise लें।

कौन-सी कंपनी की CNG Gas Pump Franchise लें?

जब आप CNG Gas Pump Franchise लेने का निश्चय कर लें, उसके बाद आपको यह तय करना होता हैं कि आपको किस कंपनी की Franchise लेनी चाहिए। क्योंकि  मार्केट में बहुत सी कंपनियां हैं जो आपको CNG Gas Pump की Franchise देती हैं। मैं आपको कुछ बेस्ट कंपनियों के नाम नीचे बता रहा हूँ आप इनमें से किसी भी कंपनी की Franchise ले सकते हैं।

  • Indraprastha Gas
  • Gujarat State Petronet
  • Petronet LNG
  • Gujarat Gas
  • Mahanagar Gas
  • Adani Gas

मैं आपको Adani Gas Ki Franchise लेने के बारे में बताने वाली हूँ, चलिए शुरू करते हैं-

CNG Gas Pump Franchise Kaise Le- How to get CNG Gas Pump Franchise in Hindi?

Adani Gas Pump Franchise लेने के लिए आपको किन चीज़ों का ध्यान रखना है और आपके पास क्या-क्या होना चाहिए, चलिए उसके बारे में बात करते हैं-

Adani CNG Gas Pump Franchise Requirements

adani-cng-gas-pump-franchise
Image Credit: Indiamart

Adani Gas Pump Franchise लेने के लिए आपको इनकी कुछ शर्तों को मानना पड़ता है जिन्हें हम Requirements भी कह सकते हैं। अगर आप इन सभी शर्तों पर खरे उतरते हैं तो आपको इनकी Franchise मिल जाएगी।

  1. आपका इंडियन सिटीजन होना जरूरी हैं।
  2. आपको आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  3. आपका 12th पास होना जरूरी हैं।
  4. आपका किसी भी प्रकार का क्रिमिनल रिकॉर्ड नही होना चाहिए।
  5. आपके पास गैस या तेल के सेक्टर में थोड़ा एक्सपीरियंस होना चाहिए।
  6. अगर आप कई पार्टनर हैं तो यह सभी शर्तें उन पर भी लागू होती हैं।
  7. पिछले तीन साल की Income Tax Return भी दिखानी पड़ेगी।
  8. बैंक सोल्वेंसी सर्टिफिकेट देना होगा और सबूत के रूप में अपनी चल व अचल संपत्तियों का ब्यौरा देना पड़ेगा।

CNG Gas Pump Franchise Cost

CNG Pump Franchise Cost: सभी कंपनियों की CNG Gas Franchise लेने के लिए आपको अलग-अलग इन्वेस्टमेंट की जरूरत पड़ती हैं लेकिन जब आप Adani Gas Franchise/dealership लेते हैं तो आपको थोड़ी ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत पड़ती है। Adani Gas Pump Franchise लेने के लिए आपके पास कम से कम 50 लाख रुपए होने आवश्यक हैं।

यह इन्होंने खुद अपनी वेबसाइट में बताया है इसलिए इन्वेस्टमेंट को लेकर आपको थोड़ी प्रॉब्लम हो सकती हैं।

CNG Gas Pump Franchise के लिए जमीन- Land Required for CNG Pump

अगर आप Adani Gas Pump Franchise लेते हैं तो जमीन को लेकर भी इनकी कुछ शर्तें हैं जिन्हें आपको पूरा करना पड़ेगा। इनकी यह शर्तें जायज भी हैं क्योंकि हम एक Gas Station खोलने की बात कर रहे हैं जिसमें हमें कुछ सावधानियों का ख्याल रखना पड़ता है, और अगर हम सावधानी नहीं रखेंगे, तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

  • आपकी यह जमीन, राष्ट्रीय या राज्य राजमार्ग या शहर की सड़कों पर स्थित होनी चाहिए।
  • आपकी जमीन का साइज 1200 square feet होना चाहिए। साइज़ इससे ज्यादा भी हो सकता हैं लेकिन कम नहीं चलेगा।
  • आपके CNG Gas Pump का फ्रंट 40 मीटर होना चाहिए।
  • जमीन के आस-पास कोई गैस पाइप लाइन या टेलीफोन लाइन नहीं बिछी हुई चाहिए।
  • आस-पास ज्यादा पेड़ भी नहीं होने चाहिए।
  • पानी और बिजली की सुविधा होनी चाहिए।
  • अगर अपने जमीन lease पर ली हैं तो उसकी समय अवधि कम-से-कम 15 साल की होनी चाहिए।

CNG Gas Pump Franchise Documents

Adani Gas pump Franchise लेने से जुड़े आपको जिन Documents की जरूरत पड़ती है, उनके बारे में कोई सही जानकारी मौजूद नहीं है। शायद आपको किसी विशेष प्रकार के लाइसेंस की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन कुछ नॉर्मल डॉक्यूमेंट्स हैं जिनकी आपको जरूरत ज़रूर पड़ेगी।

  • Id proof
  • Address proof
  • Photograph, email id, phone number
  • Property documents
  • Bank details
  • Other documents

CNG Gas Pump Franchise Profit

CNG Gas Pump खोलने पर आपको कितना प्रॉफिट मार्जिन मिलता है इसके बारे में कहा नहीं जा सकता। लेकिन कंपनियों द्वारा 40-  45% का प्रॉफिट मार्जिन देने का दावा किया जाता है। प्रॉफिट मार्जिन के बारे में आपको सटीक जानकारी वहीं से मिलेगी, जहाँ से आप CNG Gas Pump Franchise ले रहे हैं, क्योंकि  सभी कंपनियां अलग-अलग प्रॉफिट मार्जिन देती हैं।

How to apply for CNG Gas Pump Franchise

Adani CNG Filling Station Dealership लेने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप में किसी भी Browser को ओपन कर लेना है और सर्च बार मे आपको Adani Gas Pump Franchise सर्च करना है।
  • आपके सामने एक अडानी कंपनी का dodo फॉर्म शो होगा, उसे भरकर आप इनकी Franchise के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Adani CNG Gas Pump Franchise Contact information

Registered Office:-

Adani Corporate House,

Shantigram, Near Vaishnodevi Circle, S G Highway, Ahmedabad-382421, Gujarat, India.

Mobile number:- +91-79-27541988

Customer care:- 079 4754 5252, 079 2762 3264

Email id:- [email protected]

इनके अलावा आप इनकी वेबसाइट adanigas.com पर जाकर इनके contact us पेज में दिए गए फॉर्म को भरकर भी अपने सवाल पूछ सकते हैं।

CNG Gas Pump Franchise के बारे में मेरी राय

CNG Gas Pump Franchise लेनी हैं या नहीं, यह आपका फैसला है। लेकिन एक बात कहना चाहूंगी कि आप जब भी CNG Gas Pump Franchise लेने के लिए अप्लाई करें, तो डायरेक्ट इनकी Official Website से ही करें। बहुत सी फ्रॉड वेबसाइट और  फ्रॉड लोग हैं जो आपको CNG Gas Pump की Franchise दिलवाने के नाम पर ठग लेंगे। इसलिए धीरज से काम लें और सही जगह पर ही अप्लाई करें।

अगर आप CNG Gas Pump Franchise लेते हैं तो आप फायदे में ही रहेंगे, क्योंकि  आने वाला समय इसी का हैं। अगर आप आने शहर में ही देखेंगे, तो आपको कुछ पेट्रोल पंप ऐसे मिलेंगे, जिन्होंने CNG Gas Pump भी लगवा लिए होंगे, क्योंकि वे यह बात अच्छे से जानते हैं कि इसकी डिमांड लोगो के बीच मे बढ़ती ही जा रही है।

निष्कर्ष

आशा करती हूँ कि आपको  हमारा यह आर्टिकल “CNG Gas Pump Franchise Kaise Le- How to get CNG Gas Pump Franchise in Hindi” आपको अच्छा लगा होगा। अगर इस आर्टिकल से आपको फायदा पंहुचा हो तो आप इसे social media पर share अवश्य करें। आप इस पोस्ट से जुड़े कमेन्ट हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से बता सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment