Belgian Waffle Franchise Cost in India | Belgian Waffle Franchise Hindi

Belgian Waffle Franchise Cost in India- Belgian Waffle Franchise Kaise Le: दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं Belgian Waffle Franchise Hindi के बारे में। वफ़ल मुख्य रूप से फ्रांसीसी देशों में काफी ज्यादा लोकप्रिय है। वहां पर इसे मिठाई और नाश्ते के रूप में प्रयोग किया जाता है। अब वफ़ल का क्रेज धीरे-धीरे भारत में भी बढ़ रहा है। भारत के कई शहरों में वफ़ल को काफी पसंद किया जा रहा है और यह धीरे-धीरे पूरे देश में फैल रहा है।

इसलिए आज हम आपको “Belgian Waffle Franchise Kaise Le- Belgian Waffle Franchise Cost in India” के बारे में विस्तारपूर्वक बताने वाले हैं। अगर आप भी वफ़ल से जुड़ा कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो बेल्जियम वफ़ल की फ्रेंचाइजी आपके लिए बेस्ट है। इस पोस्ट में हम बेल्जियन वफ़ल की फ्रेंचाइजी लेने से जुड़े सभी पॉइंट को क्लियर करने वाले हैं ताकि आपको किसी अन्य पोस्ट को पढ़ने की जरूरत ना रहे और आप बड़ी आसानी से बेल्जियम वफ़ल की फ्रेंचाइजी ले सकें।

belgian-waffle-franchise-cost-in-india

Belgian Waffle Franchise Hindi- बेल्जियन वफ़ल क्या है?

The Belgian Waffle Co की शुरुआत श्रेय अग्रवाल (Belgian Waffle Owner) में 2015 में की थी। इस समय यह एक अंतराष्ट्रीय ब्रांड बन चुका है जिनके आउटलेट्स इंडिया के अलावा नेपाल में भी मौजूद हैं। अब यह अन्य देशों में भी अपने आउटलेट ओपन करने के बारे में सोच रहे हैं। यह 1 दिन में 40 हजार से भी ज्यादा वफ़ल बेचते हैं। इनके, इंडिया के 100 शहरों में 300 से भी ज्यादा आउटलेट्स मौजूद हैं और इनके सभी आउटलेट्स प्रॉफिटेबल हैं। अगर हम केवल नेपाल और इंडिया की बात करें तो इनके 500 से भी ज्यादा आउटलेट्स मौजूद हैं।

वफ़ल एक फ्रांसीसी डिश है जिसे बेल्जियम में मिठाई के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह एक नरम रोटी या ब्रेड के समान होती है जिस पर शहद, चॉकलेट, क्रीम, जैम, आदि मीठी चीजों की टॉपिंग के साथ परोसा जाता हैं।

Belgian Waffle Franchise India- बेल्जियन वफ़ल का मार्केट स्कोप कितना है?

अभी इंडिया में बहुत सी जगह ऐसी हैं जहां पर वफ़ल के बारे में कोई नहीं जानता है। लेकिन यह धीरे-धीरे इंडिया में पॉपुलर हो रहा है और बड़े शहरों में अपनी पकड़ बना चुका है। आने वाले 5 सालों के अंदर यह पूरे इंडिया में फैल जाएगा। इनके मार्केट स्कोप का अंदाजा हम इस बात से लगा सकते हैं कि केवल 7 सालों में ही इनके 500 से भी ज्यादा आउटलेट्स ओपन हो चुके हैं।

इनके पास कई सारे आउटलेट होने के कारण और Menu में कई तरह के वफ़ल होने की वजह से यह इंडिया की सबसे बड़ी वफ़ल आउटलेट्स की चेन है। इनकी बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि भविष्य में इसका मार्केट काफी ज्यादा बढ़ने वाला है। अगर आप इस समय की बेल्जियन वफ़ल फ्रैंचाइज़ी लेते हैं तो भविष्य में आपको बहुत फायदा मिलेगा।

बेल्जियन वफ़ल की Franchise लेने के फायदे- Belgian Waffle Franchise Benefits

The Belgian Waffle Co (The Belgian Waffle Factory)

  1. आपको बेल्जियन वफ़ल का ब्रांड नेम इस्तेमाल करने को मिलता  है।
  2. स्टोर के डिजाइन, इंटीरियर, मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग में भी कंपनी आपकी मदद करती है।
  3. कंपनी द्वारा इनको 24/7 सपोर्ट किया जाता है।
  4. आपको सॉफ्टवेयर भी प्रोवाइड किया जाता है, ताकि आप अपने स्टोर को आसानी से मैनेज कर सकें।
  5. आपको और आपके एम्प्लॉई को ट्रेनिंग भी दी जाती है।
  6. अच्छा-खासा प्रॉफिट मार्जिन मिलता है।
  7. इनके मेनू में कई तरह के फ़ूड आइटम्स होने की वजह से मेनू काफी बड़ा है।

Belgian Waffle Menu List

  • Classics
  • Chocolate
  • Double Chocolate
  • Black Velvet
  • Red Velvet
  • Nut Butter
  • Signature Sundae
  • Stroop Waffle
  • The Waffle Cake
  • Beverages
  • Mini Waffles
  • Ice Cream Scoops

Belgian Waffle Franchise Kaise le- How to get Belgian Waffle Franchise in India?

बेल्जियन वफ़ल फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको इनकी कुछ शर्तों को पूरा करना होगा, जिनके बारे में अब हम बात करने वाले हैं।

Belgian Waffle Franchise Requirement

  • Investment Requirement: – आपके पास पर्याप्त मात्रा में निवेश का होना जरूरी है।
  • Space Requirement: – फ्रेंचाइजी मॉडल के अनुसार स्पेस का होना भी आवश्यक है।
  • Document Requirement: – आपके पास सभी बेसिक दस्तावेज होने चाहिए।
  • Worker Requirement: – आउटलेट के साइज के हिसाब से आपको वर्कर्स को Hire करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:

Belgian Waffle Franchise Investment- Belgian Waffle Franchise Cost in India

बेल्जियन वफ़ल आपको दो तरह की Franchise प्रोवाइड करता है और इन दोनों में इन्वेस्टमेंट अलग-अलग है। जिसकी वजह से कोई भी व्यक्ति अपने बजट के हिसाब से इनकी फ्रैंचाइज़ी ले सकता है। अगर हम इन दोनों फ्रैंचाइजी में होने वाले इन्वेस्टमेंट की बात करें, तो Belgian Waffle Franchise Cost, रु. 10-20 लाख के करीब आ सकती है।

यह लागत किसी भी रुप में फिक्स नहीं है क्योंकि सारा इन्वेस्टमेंट मुख्य रूप से आप की जमीन के साइज और उसके लोकेशन पर निर्भर करता है। अगर आप ज्यादा जगह में बेल्जियन वफ़ल फ्रैंचाइज़ी ओपन करते हैं तो आप की लागत बढ़ भी सकती है। और अगर आप कम स्पेस में बेल्जियन वफ़ल की फ्रेंचाइजी लेकर अपना बिजनेस शुरू करते हैं तो आप की लागत कम आएगी।

बेल्जियन वफ़ल फ्रैंचाइज़ी के लिए जमीन

बेल्जियन वफ़ल फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपके पास 80 से 500 Sq Ft के करीब जगह का होना बेहद जरूरी है। आपकी यह जगह किसी अच्छी लोकेशन पर होनी चाहिए। अगर आप अपने आउटलेट को चलाना चाहते हैं तो जमीन के साइज के साथ-साथ आपको इसकी लोकेशन का भी विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि आप की लोकेशन ही तय करती है कि आपका बिजनेस ग्रो करेगा या नहीं।

Belgian Waffle Outlet को ओपन करने के लिए आप मॉल, बस स्टैंड, भीड़-भाड़ वाले इलाके, आपके शहर की मेन मार्केट, कोचिंग सेंटर आदि के आसपास की जगह चुन सकते हैं।

Belgian Waffle Franchise Model

belgian-waffle-franchise-cost-in-india-belgian-waffle-franchise-kaise-le
Photo by Anurag Ganguly

बेल्जियन वफ़ल आपको दो प्रकार के फ्रेंचाइजी मॉडल प्रदान करता है जिनमें से आप अपने बजट के हिसाब से किसी को भी ले सकते हैं। चलिए इन मॉडल्स के बारे में जानते हैं-

  1. Kiosk Model: – इस मॉडल में आपके पास 80-200 Sq Ft जगह का होना जरूरी है। इसमें Belgian Waffle Franchise Fee 3.5 लाख रुपये के करीब होती है। इसमें आपका इन्वेस्टमेंट 10-12 लाख के करीब हो जाता है।
  2. Cafe Model: – इस मॉडल में आपको 200-500 Sq Ft जगह की जरूरत होती है। इस तरह के Model में Belgian Waffle Franchise Fee रु. 5 लाख के करीब होती है। इसमें आपका इन्वेस्टमेंट 15 से 20 लाख के करीब पड़ जाता है।

Belgian Waffle Franchise Documents

  • ID Proof
  • Address Proof
  • Bank Detail
  • Shop Documents
  • Photo, Email & Mobile Number
  • GST Number
  • PAN Card
  • NOC
  • Lease Agreement
  • Other Documents

How to Apply for Belgian Waffle Franchise in India- Belgian Waffle Franchise Apply Online- कैसे अप्लाई करें?

Belgian Waffle Company Franchise

  1. सबसे पहले आपको इनकी वेबसाइट www.thebelgianwaffle.co पर जाना होगा।
  2. यहां पर आपको इनके Menu Bar में Franchise का ऑप्शन मिलेगा।
  3. उस पर क्लिक करते ही थोड़ा सा Scroll करने पर आपको Apply Now का ऑप्शन मिलेगा।
  4. इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  5. Belgian Waffle Franchise Form भरकर आप इनकी फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Belgian Waffle Franchise Profit Margin- कितना प्रॉफिट मार्जिन मिलता है?

आमतौर पर इस तरह की फ्रेंचाइजी (Belgian Waffle Factory Franchise) में आपको प्रॉफिट मार्जिन के बारे में पता नहीं चलता है। चूंकि यह एक रेस्टोरेंट टाइप बिजनेस फ्रेंचाइजी है और इसमें कई तरह के फूड आइटम्स बनाये जाते हैं, जिसकी वजह से सभी पर लागत अलग-अलग आती है।

यही कारण है कि इस तरह की फ्रेंचाइजी में कोई फिक्स प्रॉफिट नहीं होता है और सभी पर आपको अलग-अलग प्रॉफिट मार्जिन दिया जाता हैं। ऐसा कहा जाता है कि बेल्जियन वफ़ल की फ्रेंचाइजी लेने पर आपको 70-80% तक का प्रॉफिट मार्जिन मिल सकता है। लेकिन इनकी फ्रेंचाइजी लेने से पहले आपको एक बार कंपनी से कांटेक्ट करके प्रॉफिट मार्जिन के बारे में पता कर लेना चाहिए।

Belgian Waffle Contact Information- Belgian Waffle Franchise Contact Number

Head Office:-

Bloombay Enterprises Pvt. Ltd.,
Gupta Mills Estate,
Reay Road, Darukhana,
Mumbai- 400010

For General Queries: – [email protected]

For Franchise Queries: – [email protected]

Belgian Waffle Franchise Hindi- मेरी राय

बेल्जियन वेफल इस समय इंडिया में धीरे-धीरे पॉपुलर हो रहा है और बड़े शहरों में अपनी पकड़ बना चुका है। लेकिन अभी छोटे शहरों में इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं जिसकी वजह से अगर आप छोटे शहर में इनका आउटलेट ओपन करते हैं तो आपको अपने स्टोर को चलाने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

लेकिन इस कंपनी का मार्केट स्कोप काफी अच्छा है और आने वाले समय में यह पूरे इंडिया में फैलने वाली है। अगर आप इनके साथ इस समय जुड़ जाते हैं तो आप फायदे में ही रहेंगे।

निष्कर्ष

उम्मीद करती हूँ कि आपको “Belgian Waffle Franchise Cost in India- Belgian Waffle Franchise Hindi पर लिखा मेरा यह पोस्ट पसन्द आया होगा। आपको पोस्ट पढ़ने के बाद जानकारी मिल गयी होगी कि आप Belgian Waffle Franchise Kaise Le सकते हैं।

अगर पोस्ट अच्छा लगा हो और आपको पता चल गया हो How to get Belgian Waffle Franchise in India, तो इसे Social Media पर अवश्य Share करें। इससे अन्य लोगों को भी इससे जुड़ी जानकारी मिल जायेगी और लोग अपना ख़ुद का Belgian Waffle Outlet खोल सकेंगे। अगर अभी भी आपके मन में इसकी फ्रैंचाइज़ी से जुड़ा कोई सवाल है तो आप मुझसे Comment Box में पूछ सकते हैं मैं उसका जवाब अवश्य दूंगी।

ये भी पढ़ें:

नमस्ते, मेरा नाम प्रतिमा आदित्य है। मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वर्ष 2003 में आर्ट्स में स्नातक किया है। मुझे हर स्तर पर युवाओं के करियर को आकार देने के लिए उनका मार्गदर्शन करना पसंद है। मैं पिछले 5 सालों से इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य प्रोफेशनल लोगों के संपर्क में हूँ और उनके अनुभवों और जानकारी के समन्यव एवं अपने ब्लॉग के माध्यम से लोगों को करियर संबंधी जानकारी प्रदान कर रही हूँ।

Leave a Comment